दीपावली 2012 और आपका राशिफल

 
दीपावली अंधेरे से प्रकाश की ओर जाने की प्रेरणा देने वाला पर्व है। यह पर्व धन की देवी लक्ष्मी की पूजा-अर्चना के लिए भी जाना जाता है। इस वर्ष यह पर्व 13 नवम्बर 2012 को मनाया जा रहा है। जैसा कि सभी जानते हैं कि यह पर्व कार्तिक माह की अमावस्या को मनाया जाता है। इस वर्ष अमावस्या 13 नवम्बर के दिन है। इस दिन ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार से रहेगी। इस समय सूर्य- तुला राशि में, चंद्रमा- तुला राशि में, मंगल- धनु राशि में, बुध- वृश्चिक राशि में, बृहस्पति- वृषभ राशि में, शुक्र- कन्या राशि में, शनि- तुला राशि में, राहु- वृश्चिक राशि में और केतु- वृषभ राशि में स्थित हैं। दीपावली के दिन की इस गोचरीय स्थिति का विभिन्न राशियों पर क्या प्रभाव पडेगा आइए जानते हैं-

मेष राशि-

मां लक्ष्मी आप पर मेहरबान होने वाली है अर्थात धन आगमन होता रहेगा लेकिन चंचल स्वभाव की लक्ष्मी माता आपके पास ज्यादा देर तक नहीं रुकना चाह रही हैं अत: खर्चे भी पर्याप्त मात्रा में रहेंगे। आपको खर्चों पर नियंत्रण पाने का प्रयास करते रहना होगा अन्यथा आप कुछ हद तक तनावग्रस्त रह सकते हैं। आपके मान सम्मान में भी इजाफा होगा। प्रभावशाली व्यक्तियों से मिलना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। घर-परिवार व संतान से सम्बंधित सुख मां लक्ष्मी की कृपा से आपको मिलने वाला है। आपके कुछ खर्चे धार्मिक कार्यों में भी हो सकते हैं।


वृषभ राशि-

मां लक्ष्मी की कृपा आप पर बरसने वाली है। आमदनी के नए श्रोतों के मिलने से आप धन संचय सहजता से कर पाएंगे। समाज में भी मान-सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। कार्य क्षेत्र में नए उत्तरदायित्व या पदोन्नति मिलने के योग बन रहे हैं। आपके द्वारा शुरू किए गए कामों को सफलता मिलेगी। आप धार्मिक और सामाजिक कार्यों में बढ-चढ कर भाग लेना चाहेंगे। लेकिन कार्यों की अधिकता को अपने पर हावी न होने दें अन्यथा स्वास्थ्य बिगड सकता है। धन-सम्पत्ति को लेकर कोई पारिवारिक विवाद भी हो सकता है, जिसे आपको बुद्धिमत्ता से निबटाने का प्रयास करना चाहिए।

मिथुन राशि-

दीपावली के दिन का ग्रह गोचर इस बात का संकेत कर रहा है कि इस वर्ष आपको अधिकांश मामलों में आर्थिक लाभ होने वाला है। लेकिन समय-समय पर होने वाली अस्वस्थता कुछ परेशानी, तनाव व व्याकुलता दे सकती है फिर भी आप शरीर व मन से सामान्य बने रहेंगे और मेहनत करके सफलता व सम्मान प्राप्त करते रहेंगे। आपके कुछ खर्चे शुभ कार्यों में हो सकते हैं। मां लक्ष्मी इस वर्ष आपको कुछ यात्राएं करने की सलाह दे सकती है अर्थात यात्राओं के माध्यम से आपको लाभ मिलेगा।

कर्क राशि-

इस वर्ष की दीपावली कर्क राशि वालों के लिए मां लक्ष्मी की कृपा साथ लाई है। आमदनी के नए श्रोत मिलेंगे। आपकी अर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यापार व्यवसाय में सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा को पदोन्नति मिलेगी। लेकिन कार्यों की अधिकता रह सकती है। समाज में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। सामान्यत: आप खुशहाल और मानसिक रूप से संतुष्ट रहेंगे लेकिन शनि चंद्रमा कि युति दीपावली के दिन होने के कारण अपने स्वास्थ्य का खयाल रखना जरूरी होगा।


सिंह राशि-

इस दिवाली मां महालक्ष्मी आपको ऐसा आशिर्वाद देने वाली हैं जिससे आप के संबंध और पहचान अपनी हैशियत से बडे लोगों के साथ बनेंगे। ये संबंध आगे चल कर आपके लिए सफलता दायक और आर्थिक मामलों में मददगार सिद्ध होंगे। कार्य-व्यापार में सफलता के साथ-साथ घरेलू सुख-शांति के अच्छे योग बन रहे हैं। लगातार लाभ होते रहने से आर्थिक चिंताएं दूर रहेंगी। समाजिक दायरा भी मजबूत होगा। इन सबके बावजूद आपको अपने स्वास्थ्य का खयाल रखते हुए निरंतर प्रयत्नशील बने रहना है।

कन्या राशि-

प्रकाश का प्रतीक यह पर्व आपके जीवन में शनि की साढेसाती के कारण कुछ हद तक आए अंधेरे को दूर करने का संदेशा लाया है। आप अपने कार्यक्षेत्र को लेकर कुछ नई योजनाएं बनाने जा रहे हैं जो आगे चलकर आपके लेइ लाभदायी रहेंगी। जिन कामों को कुछ रुकावटों के कारण आपने रोक रखा है उनके पूरा होने का समय आ चुका है। आपके आर्थिक पक्ष में भी सुधार होने के योग बन रहे हैं। आमदनी की निरंतरता आपको प्रसन्नता देती रहेगी। आपके सामाजिक दायरे में भी इजाफा होने के योग बन रहे हैं।

तुला राशि-

इस दिवाली आप पर मां लक्ष्मी की कृपा बरसेगी तो जरूर लेकिन शायद आपने जितनी उम्मीद लगा रखी है उसमें कुछ कसर रह जाए। फिर भी आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी। आमदनी में निरंतरता भले न रह पाए लेकिन अचानक धन लाभ होता रहेगा। आप शारीरिक रूप से स्वस्थ्य रहेंगे लेकिन कुछ मानसिक चिंताएं रह सकती हैं। आपके द्वारा किए गए परिश्रम का पूर्ण लाभ आपको न मिलने से आप असंतुष्ट रह सकते हैं। हालांकि सरकारी लोगों या वरिष्ठ लोगों के सहयोग से आप अपने कामों को सुधार पाएंगे।

वृश्चिक राशि-

मां लक्ष्मी आप पर अपनी कृपा बरसाएंगी। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। धनार्जन के नए श्रोतों के मिलने से आपका मनोबल बढेगा। हालांकि बीच-बीच में कुछ खर्चें भी आते रहेंगे। कार्य व्यापार में सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा को पदोन्नति मिलने के योग बन रहे हैं। यदि आप बेरोजगार हैं तो आपको रोजगार की प्राप्ति हो जाएगी। विवाह योग्य अविवाहित लोगों जीवनसाथी की प्राप्ति होगी। घर-परिवार में सुख शांति रहेगी। समाज में मान-सम्मान बढेगा।

धनु राशि-

इस दीपावली मां लक्ष्मी आपको ऐसा आशिर्वाद देने वाली है कि वह आपके घर आती जाती रहेंगी अर्थात आपके घर धनागमन तो होगा लेकिन खर्चें भी बनें रहेंगे। हांलाकि कि आमदनी में इजाफा होना सुनिश्चित है। अत: आपको चाहिए कि आय-व्यय में संतुलन बनाए रखें। हां कुछ शुभ एवं मागलिक कार्यों में धन खर्च करके आप यश के भागीदार जरूर बनेंगे। आपको पारिवारिक व सांसारिक सुख दोनों प्राप्त होंगे। श्रम व लगन से कार्य करने पर व्यापार या नौकरी में अच्छी स्थिति बनी रहेगी। स्वास्थ्य भी सामान्यत: ठीक रहेगा।

मकर राशि-

इस दिवाली मां लक्ष्मी आपके चहुमुखी विकासशील होने का आशिर्वाद देने वाली हैं। आप आर्थिक लाभ प्राप्त करते रहेंगे। आपकी कार्य कुशलता आपको सफलता और सम्मान दिलाएगी। नौकरी एवं व्यवसाय में भी अनुकूलता बनी रहेगी। विपरीत लिंगी से प्रगाढता होने के भी योग बन रहे हैं। आपको राज्यलाभ या सरकारी अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। ज्ञानार्जन और विभिन्न विषयों को जानने में आपकी रूचि बढेगी। आप विभिन्न गूढ विषयों की भी जानकारी लेना चाहेंगे।


कुंभ राशि-

इस दीपावली मां लक्ष्मी आप पर मेहरबान होने वाली है। भाग्य आपके साथ है। कार्य व व्यापार में अनुकूलता आएगी जिससे आपको अधिक लाभ मिलने की संभावनाएं प्रबल होंगी। परिवार में सुख-शांति रहेगी। योजनाओं में सफलता और प्रगति होगी। यदि आप कोई वाहन या सम्पत्ति खरीदना चाह रहे हैं तो आपकी मनोकामना पूर्ण होने का समय आ चुका है। ससुराल पक्ष से भी आपको लाभ मिल सकता है। आपका परिश्रम और कार्य कुशलता लगभग सभी क्षेत्रों में आपको सफलता दिलाएंगे। 

मीन राशि-

इस दीपावली मां लक्ष्मी आपको कुछ नवीन विषयवस्तुओं या संबंधों से अवगत कराने वाली हैं। इन चीजों से आपको आने वाले समय में फायदा जरूर होगा। कार्य व्यापार के नए अवसर मिलने के योग बन रहे हैं। आपके मित्र और बन्धु आपके सहयोगी सिद्ध होंगे। किसी कार्य को लेकर की गई यात्राएं सफल रहेंगी। आम तौर पर आपका स्वास्थ्य अनुकूल बना रहेगा। पाठन-पाठन के लिहाज से भी समय अनुकूल रहेगा। साहित्य और दर्शन में आपकी रुचि बढ सकती है। आप समाज में सम्मान एवं प्रतिष्ठा प्राप्त करेंगे।

Related Articles:

No comments:

Post a Comment