मार्च 2015 का मासिक राशिफल

मार्च महीना लाता है प्यार की सौगाद, नयी उम्मीदें और नया उत्साह। मार्च 2015 राशिफल पढ़ें और जानें के कैसे आप अपने आने वाले समय को और ज़्यादा अनुकूल बना सकते हैं। ज्योतिष ‘’पं. दीपक दूबे’’ द्वारा बनाया गया राशिफल डालेगा आपके जीवन के हर पहलू पर प्रकाश।

March 2015 ka Rashifal aa gaya hai; ab banaiye apne aane waale mahine ko aur bhi shaandaar.

यह राशिफल आपकी लग्न राशि पर आधारित है। अपनी लग्न राशि जानने के लिए यहाँ क्लिक करें: अपनी लग्न राशि ज्ञात कीजिए

मार्च महीने का स्वागत करें मार्च राशिफल 2015 के साथ। क्या सौगाद लेकर आएगा नए साल का ये तीसरा महीना आपके लिए? कैसे मिलेंगी आपको खुशियाँ? कौनसे हैं वो राज़ जो पहुँचाएगें आपको कामयाबी के शिखर तक? जानिए मार्च राशिफल 2015 के साथ।


FREE matrimony & marriage website

मेष मार्च राशिफल 2015


यह माह आपको मिला-जुला परिणाम देने वाला होगा। परीक्षार्थियों के लिए अच्छा समय होगा। शत्रु परास्त होंगे परन्तु गुप्त शत्रु पैदा हो सकते हैं। मुक़दमे में सफलता मिलेगी, परन्तु ख़र्च अधिक रहेगा और आय कम होगी। इस माह आपकी अनैतिक कार्यों में रूचि बढ़ सकती है और कामेच्छा भी प्रबल रहेगी, अतः सावधान रहें। मन और ख़र्चों पर नियंत्रण आवश्यक रहेगा अन्यथा आने वाले समय में परेशानी हो सकती है। आवेश में आने से बचें तथा वाहन सावधानी से चलायें। और भी...

वृषभ मार्च राशिफल 2015


आपके लिए यह मिश्रित फल देने वाला महीना साबित होगा। आमदनी एक से अधिक स्रोतों से होगी। परिवार में सुख शांति रहेगी लेकिन पिता से, राज्य अधिकारियों से या आपके बॉस से मतभेद हो सकते है अतः आपको चाहिए कि आप अपने उतावलेपन पर नियंत्रण रखे। यह माह थोड़ा गुस्सा और हर बात पर झुंझलाहट पैदा करने वाला रहेगा, इस दौरान परिवार में थोड़ी खींचतान, जीवन साथी से मतभेद या विवाद, कार्य स्थल पर भी तर्क-वितर्क चलता रहेगा, इन सभी कारणों से आप अत्यधिक थकान महसूस करेंगे और कुछ अस्वस्थता का अनुभव भी करेंगे। यदि आप किसी से प्यार करते हैं तो वैवाहिक प्रस्ताव देने के लिए सही समय नहीं है। संतान और शिक्षा के मामलो में यह माह थोड़ा परेशानी भरा हो सकता है। गर्भवती महिलाओं के लिए इस माह अत्यधिक सावधानी बरतना श्रेयकर रहेगा। शत्रु परेशान कर सकते है, साथ ही वाहन सावधानी से चलायें। और भी...

मिथुन मार्च राशिफल 2015


यह बहुत अच्छा माह रहेगा। धन की आवक अच्छी रहेगी, ख़ूब पराक्रम और पुरुषार्थ बढेगा। राजनैतिक क्षेत्र के लोगों के लिए तो यह माह अत्यंत उत्थान कारक साबित होगा। जो लोग राजनैतिक क्षेत्र में नहीं भी हैं उनके भी मान-प्रतिष्ठा में अभूतपूर्व वृद्धि होगी। इस माह आपके किये हुए कार्यों की हर कोई सराहना करेगा।आप कहीं से पुरस्कृत भी हो सकते हैं। व्यापारियों के लिए नए अनुबंध, विदेशों से और राज्य के कार्यों में ज़बरदस्त सफलता मिलेगी। परन्तु सभी सफलताओं के बावजूद मन व्यथित रहेगा एवं अपने को अकेला महसूस करेंगे।किसी बड़े व्यक्ति से विवाद की सम्भावना बन रही है अतः वार्तालाप या व्यवहार करते समय अत्यधिक सावधानी बरतें। यदि सरकारी कार्यों में लापरवाही बरतें हैं तो अधिक सावधान रहें और कोई समस्या आने से पहले ही उसका निदान करने का प्रयास करें। और भी

कर्क मार्च राशिफल 2015


भाग्य पक्ष कमज़ोर रहने के बावजूद इस माह भी धन आने के अच्छे संकेत हैं परन्तु व्यय की भी अधिकता और अनिश्चितता बनी रहेगी। राज्य सम्बन्धी कार्यों में बहुत सफलता मिलेगी। यदि राजनैतिक क्षेत्र में हैं तो इस समय ज़बरदस्त सफलता का योग बनेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा, संतान से थोड़ा कष्ट मिल सकता है या उनके कारण मानसिक परेशानी हो सकती है फिर भी शिक्षा-प्रतियोगिता में अच्छी सफलता मिलेगी। कोई धार्मिक यात्रा या परिवार में कोई धार्मिक कृत्य हो सकता है। विदेश या विदेशी संबंधो के द्वारा लाभ होगा। इस समय आप प्रयास करें कि मित्रों और सहयोगियों से विवाद ना हो। और भी

सिंह मार्च राशिफल 2015


इस माह स्वास्थ्य में कुछ सुधार होने के संकेत मिल रहे हैं। यात्रा और वाहन चलाते समय बहुत सावधानी बरतें। नशे की हालत में तो वाहन बिल्कुल ना चलायें अन्यथा भयानक दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं। कमर के नीचे चोट लगने की सम्भावना बन रही है। मन, वाणी और सोच पर नियंत्रण रखें। नए व्यापार में हाथ डालने के लिए बिल्कुल ही समय अच्छा नहीं है। भाग्य भरोसे ना रहे, शेयर मार्केट से हानि मिलने की सम्भावना बन रही है। अतः सोच समझ कर निवेश करें। गलत लोगो की संगत हो सकती है। गलत तरीके से अचानक बहुत धन आ सकता है परन्तु इस स्थिति से आपको बचना है अन्यथा बहुत परेशानी में पड़ जायेंगे। और भी

कन्या मार्च राशिफल 2015


आय के लिए यह बहुत अच्छा महीना साबित हो सकता है। संतान से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। शिक्षा-प्रतियोगिता में सफलता का अच्छा योग है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। प्यार करने वालों के लिए भी अच्छा समय है। नए प्रेम सम्बन्ध पनप सकते है, परन्तु शादी शुदा जिंदगी में उलझने बढ़ेंगी। मन किसी और साथी की ओर आकर्षित हो सकता है। अपने पर नियंत्रण रखने का प्रयास करें, अन्यथा वैवाहिक जीवन में समस्या पैदा हो सकती है। किसी स्त्री जातक के माध्यम से लाभ मिलने की सम्भावना बन रही है। अपने सगे सम्बन्धियों से थोड़ी दूरी बन सकती है। इस माह भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा इसलिए इस अच्छे समय से खूब लाभ लेने का प्रयास करें। और भी

तुला मार्च राशिफल 2015


यह माह थोड़ा सावधानी रखने वाला है। धन के मामले में सफलता का योग कमज़ोर है। कोई मज़बूत शत्रु सर उठा सकता है, हालांकि आप उसे अपने युक्ति बल पर परास्त करने में सफल होंगे। वैवाहिक जीवन में थोड़ी परेशानी या जीवन साथी से मतभेद उत्पन्न हो सकता है। संतान से भी कोई कष्ट या उसके कारण थोड़ी मानसिक परेशानी उठानी पड़ सकती है। शरीर में कमर के नीचे थोड़ा कष्ट का योग बन रहा है, अतः सावधानी बरतें। ज़मीन जायदाद के मामलो में सफलता का योग है। राजनैतिक क्षेत्र के लोगो के लिए पदोन्नती का योग बन रहा है।सरकारी क्षेत्र और अपने उच्च अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। और भी

वृश्चिक मार्च राशिफल 2015


इस माह बहुत अधिक खर्च या अचानक अधिक धन हानि का योग बना हुआ है, अतः आर्थिक मामलों में सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। सोच और निर्णय लेने में तीव्रता रहेगी अर्थात निर्णय लेने में शीघ्रता करेंगे जिसका परिणाम उल्टा हो सकता है। अतः किसी गंभीर विषय पर जल्दबाज़ी ना करें। किसी विपरीत परिस्थिति में अपने पिता का सहयोग मिलेगा। अपने से उच्च अधिकारीयों का भरपूर साथ मिलेगा, जिससे किसी समस्या से निकलने में मदद मिलेगी। बाहरी संबंधों से लाभ होगा। कफ और वात सम्बन्धी समस्याएँ बढ़ सकती हैं, अतः सावधानी बरतें। संतान सम्बन्धी चिंता हो सकती है। परिवार में घटना-दुर्घटना का योग है विशेष कर बच्चों को वाहन सावधानी से चलाने को कहें। और भी

धनु मार्च राशिफल 2015


इस माह आपके लिए बहुत मान-सम्मान की स्थिति बन रही है। किसी कार्यवश ख्याति मिलेगी, भाग्य साथ रहेगा। धन के मामले में कोई बहुत अच्छा समय नहीं है, व्यय की अधिकता रहेगी। पारिवारिक सुख में थोड़ी कमी रहेगी, लेकिन बाहरी संबंधों से बहुत फायदा होगा। राजनैतिक क्षेत्र के लोगो के लिए अच्छा समय है उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। यात्रायें अच्छी होंगी और उसका परिणाम आगे चलकर अच्छा होगा। इस समय क़ानूनी मसलों में पड़ने से बचें। बड़े भाई या पिता से वैचारिक मतभेद और विवाद उत्पन्न होने की सम्भावना बन रही है, अतः थोड़ी सावधानी बरतें। और भी

मकर मार्च राशिफल 2015


इस माह आपकी आर्थिक स्थिति थोड़ी लड़खड़ा सकती है क्योंकि धन का आगमन कम होगा। बहनों का सहयोग तो मिलेगा परन्तु भाइयों से विवाद उत्पन्न हो सकता है। भाग्य बहुत साथ नहीं देगा, अतः कोई जोखिम भरा कार्य ना करें। अनजान लोगों से सतर्क रहें। इस महीने में कोई बहुमूल्य वस्तु के नुकसान होने या खो जाने का योग बन रहा है। जीवनसाथी के साथ यात्रा का योग बन रहा है। ज़मीन-जायदाद सम्बन्धी विवाद उत्पन्न हो सकते हैं। यात्रा में अपनी आँखों का ख़याल रखें। नए प्रेम सम्बन्ध पनप सकते हैं। अच्छा होगा यदि इस समय आप अपनी उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। और भी

कुम्भ मार्च राशिफल 2015


इस माह आपको अचानक धन लाभ होगा साथ ही कहीं सुदूर यात्रा से लाभ होगा। मन थोड़ा विचलित रह सकता है, अचानक गुस्सा आएगा परन्तु जल्द ही शांत भी हो जायेगा। पारिवारिक सुख में कमी का योग बना हुआ है, विशेष कर भाइयों से विवाद उत्पन्न हो सकता है। ज़मीन-जायदाद के मामलों में यदि विवाद की सम्भावना बन रही है तो कुछ समय के लिए ना उलझें। स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या लगातार बनी हुई है। अपने खान-पान और रहन-सहन को नियमित और संतुलित रखें। किसी स्त्री मित्र से सहयोग के कारण लाभ होगा। माता के साथ थोड़ा समय बिताएँ। भाग्य वश कुछ लाभ के भी योग बन रहे हैं। यदि ग्लैमर या मीडिया जगत से जुड़े हैं तो सम्मान मिल सकता है। और भी

मीन मार्च राशिफल 2015


भौतिक सुख-सुविधा में बहुत वृद्धि होगी। विपरीत लिंगियों से नए रिश्ते बन सकते हैं। कामोत्तेजना चरम पर हो सकती है, अतः इसे थोड़ा नियंत्रित रखें। नए प्रेम सम्बन्ध बन सकते हैं परन्तु पुराने रिश्तों में दरार की सम्भावना भी बन रही है। उच्च अधिकारियों से सम्बन्ध बनेंगे। पिता से सम्बन्ध सुधारने का प्रयास करें अन्यथा रिश्ते बहुत बिगड़ सकते हैं। संतान से प्रसन्नता होगी, स्वपराक्रम बढ़ा रहेगा। किसी को परास्त या परेशान करने के लिए कोई अनैतिक रास्ता अपना सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको पछतावा होगा। नए वाहन का योग भी बन रहा है। कुल मिलाकर समय अभी पक्ष में है, अहंकार से बचने का प्रयास करें। और भी...

पं. दीपक दूबे



आज का पर्व!


अमलाकी एकादशी आज के दिन की शुभता बढ़ा रही है। आज के दिन रखा व्रत आपके जीवन में सुख-समृद्धि एवं अच्छी सेहत ला सकता है। भगवान विष्णु की पूजा कर इस दिन को और भी ख़ास बनाइये।

इसके अलावा मार्च 2 को सोम प्रदोष व्रत एवं मार्च 4 को चौमासी चौदस (जैन पर्व) आ रहे हैं आपके जीवन में शुभता बिखेरने। 

आपका दिन मंगलमय हो!

Related Articles:

No comments:

Post a Comment