साप्ताहिक राशिफल (मार्च 23 - मार्च 29, 2015)

अपने जीवन की भविष्यवाणियाँ जानें और साथ में पाएँ ख़ास प्रेम सम्बन्ध राशिफल। एस्ट्रोसेज के राशिफल के साथ बना दीजिए अपना आने वाला सप्ताह आसान।

23 March 2015 se 29 March 2015 tak ka saptahik rashifal or saptahik prem rashiphal aa gaya hai aapki madad karne.

23 मार्च - 29 मार्च (सप्ताह एक नज़र में)


श्री पंचमी: मार्च 24, मंगलवार
स्कन्द षष्ठी: मार्च 25, बुधवार
रवि योग: मार्च 23, सोमवार 
सिद्धि-सर्वार्थ /सिद्धि योग: 24 और 25 मार्च 

नोट:

साप्ताहिक प्रेम राशिफल आपकी चन्द्र राशि पर आधारित है। अपनी चन्द्र राशि जानने हेतु क्लिक करें: अपनी चन्द्र राशि ज्ञात कीजिए

साप्ताहिक राशिफल अपनी लग्न राशि पर आधारित है। अपनी लग्न राशि जानने हेतु क्लिक करें: अपनी लग्न राशि ज्ञात कीजिए


FREE matrimony & marriage website


मेष


साप्ताहिक राशिफल 

बहुत ही बेहतर सप्ताह जाने की उम्मीद आप कर सकते हैं, विशेष कर 24 मार्च से। माँ भगवती की कृपा खूब बरसेगी आप पर। मन प्रसन्न रहेगा। लम्बे समय से रुके हुए किसी कार्य के पूर्ण होने से अत्यंत ही प्रसन्नता होगी। वैसे व्यय की भी अधिकता रहेगी, परन्तु यह सार्थक दिशा में होगा जिससे मानसिक शांति रहेगी। यात्रा शुभ एवं परिणाम दायक रहने वाली है। अविवाहितों के लिए रिश्ते आएगें और उनके वैवाहिक जीवन में प्रवेश कर जाने की अत्यधिक सम्भावना बनेगी। आपका मन कुछ नास्तिकता की ओर बढ़ने की संकेत दे रहा है, इससे बचें।

प्रेम राशिफल

यह सप्ताह बहुत अनुकूल नहीं है अत: एक दूसरे को नीचा दिखाने की सोच को छोड़ें और प्यार को बनाए रखें। सप्ताह की शुरुआत प्रेम के लिए काफ़ी अनुकूल है लेकिन वासनात्मक विचारों से दूर रहने का प्रयास करें। इस समय आप काफ़ी रोमान्टिक रहने वाले हैं। सप्ताह का मध्य भाग भी काफ़ी अनुकूल रहने वाला है। जबकि सप्ताहांत में कहीं घूमने फिरने जाना ठीक रहेगा।

भाग्यस्टार: 2.5/5

सावधानी /उपचार: ऋतू जनित व्याधियाँ उत्पन्न हो सकती हैं, अतः सावधानी बरतें।

अपनी राशि मेष के बारे में अधिक जानने के लिए क्लिक करें: मेष राशि


वृषभ


साप्ताहिक राशिफल 

वृषभ राशि के जातकों को अपने मन पर अत्यधिक नियंत्रण रखने की आवश्यकता रहेगी। क्योंकि इस समय आपका मन अत्यधिक चंचल रहेगा। स्वास्थ्य के मामले में यह सप्ताह भी संवेदनशील है अतः अपनी नियमित दिनचर्या को दुरुस्त रखें। हम-उम्र विपरीत लिंग के जातकों से आपको हानि या अपयश मिल सकता है, संभव है कुछ मुसीबतों का सामना भी करना पड़े। बुद्धि और अपने जन संपर्क के बल पर कुछ बड़ी योजनाओं को रूप दे सकते हैं। वैसे थोड़ा और ठहरने की सलाह है आपको नए कार्यों के मामले में क्योंकि इस समय आप अपनी क्षमताओं का सही आंकलन नहीं कर पाएंगे।

प्रेम राशिफल

सप्ताह प्रेम सम्बन्ध के लिए बहुत अनुकूल रहने वाला है, लेकिन वासनात्मक विचारों में बहकर मर्यादा न भूलें। सप्ताह के आरम्भ में विवाहित लोग साथ में दूर की यात्रा कर सकते हैं लेकिन एक दूसरे का पूरा ख़याल भी रखें। सप्ताह का मध्य काफ़ी अनुकूल रहेगा। वहीं सप्ताहांत भी अनुकूल रहने वाला है। इस समय सहकर्मी से प्रेम सम्भावित है।

भाग्यस्टार: 3.5/5

सावधानी /उपचार: मन पर नियंत्रण रखें और नए रिश्तों के मामले में संभल कर चलें।

अपनी राशि वृषभ के बारे में अधिक जानने के लिए क्लिक करें: वृषभ राशि

मिथुन


साप्ताहिक राशिफल 

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह परिणाम दायक रहने वाला है। आपके किये हुए परिश्रम का पूरा लाभ मिलेगा इस सप्ताह क्योंकि बुद्धि, भाग्य और मेहनत का अद्भुत संयोग रहेगा इस समय। जन संपर्क के बल पर कई कार्यों को अंजाम दे सकते हैं आप। बस एक बात का ख़याल रखें कि अपने को रोके नहीं बल्कि स्वयं को विस्तार दें आने वाला समय आपका है। कार्य स्थल पर या परिवार में अपने से किसी बड़े से विवाद या वैचारिक मतभेद संभव है। संतान के मामले में भी सुख की प्राप्ति होगी और जो लोग शिक्षा प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं उन्हें भी अच्छी सफलता मिलेगी। 

प्रेम राशिफल

यह सप्ताह प्रेम प्रसंग के लिए अनुकूल है। लेकिन यदि ऑफ़िस में कोई अफ़ेअर है तो उसे लेकर चर्चाएँ चल सकती हैं। हालांकि सप्ताह की शुरुआत काफ़ी अच्छी रहने वाली है। इस समय न केवल प्यार मिलेगा बल्कि प्यार के साथ उपहार भी मिलेगा। सप्ताह का मध्य थोड़ा सा कमज़ोर रह सकता है लेकिन सप्ताहांत में काफ़ी मज़े आने वाले हैं।

भाग्यस्टार: 3.5/5

सावधानी /उपचार: अपने क्रोध को नियंत्रित रखें तथा अति उत्साह से बचें।

अपनी राशि मिथुन के बारे में अधिक जानने के लिए क्लिक करें: मिथुन राशि

कर्क


साप्ताहिक राशिफल 

कर्क लग्न के जातक यदि अपनी इच्छा शक्ति को सुदृढ़ बनाये रखें तो एक बार पुनः बहुत ही बेहतर सप्ताह जाने की उम्मीद कर सकते हैं। मन में कुछ आसक्ति की भावना उत्पन्न होगी प्रयास करें कि अधिक भावुकता में ना बहें। सब कुछ अच्छा होते हुए भी इस सप्ताह आपका कोई नाजायज़ इस्तेमाल कर सकता है या आपकी भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। परीक्षा-प्रतियोगिता में अधिक परिश्रम करें क्योंकि यहाँ की स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। निर्णय लेते समय भावनाओं को अपने ऊपर हावी ना होने दें।

प्रेम राशिफल

सामान्य तौर पर सप्ताह अनुकूल रहने वाला है लेकिन प्यार में अड़िअल रुख न अपनाएं व एक दूसरे के मान सम्मान का खयाल रखें। सप्ताह की शुरुआत उन लोगों के लिए बहुत अनुकूल है जिन्हें किसी सहकर्मी से प्रेम है। सप्ताह का मध्य तो और भी मज़ेदार रहेगा लेकिन चिड़चिड़े होने से बचें। सप्ताहांत में संयम से काम लेना ज़रूरी होगा।

भाग्यस्टार: 3/5

सावधानी /उपचार: इस सप्ताह अत्यधिक भावुकता पर नियंत्रण रखें।

अपनी राशि कर्क के बारे में अधिक जानने के लिए क्लिक करें: कर्क राशि

सिंह


साप्ताहिक राशिफल 

स्वास्थ्य में मामूली गिरावट आने के संकेत मिल रहे हैं, अपने खान-पान का ध्यान रखें। इस समय शराब पीकर गाड़ी चलाने से सख़्त परहेज़ करें अन्यथा दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं। प्रयास करें कि इस सप्ताह कोई भी काम भाग्य भरोसे न छोड़ें, अपनी मेहनत पर भरोसा रखें और आगे बढ़ें क्योंकि भाग्य इस समय पूरी तरह साथ नहीं निभाएगा। कोई भी आर्थिक निवेश करने के लिए यह समय सही नहीं है तो शेयर-मार्किट से कुछ समय के लिए दूरी बनाये रखें। 

प्रेम राशिफल

यह सप्ताह प्रेम प्रसंग के लिए बहुत अनुकूल रहने वाला है। विवाह के लिए प्रपोज करने के लिए यह समय बहुत अनुकूल रहेगा। सप्ताह की शुरुआत काफ़ी अनुकूल है। इस समय साथ में किसी धर्म स्थान में जाकर मानसिक शुद्धि ज़रुर करें। सप्ताह के मध्य में काम और प्यार दोनों के बीच आप अच्छा सामंजस्य बिठा सकेंगे वहीं सप्ताहांत प्यार में गर्मजोशी लाएगा।

भाग्यस्टार: ⅘

सावधानी /उपचार: केतु और मंगल के निमित्त शांति और दान करें।

अपनी राशि सिंह के बारे में अधिक जानने के लिए क्लिक करें: सिंह राशि

कन्या


साप्ताहिक राशिफल 

आपके बच्चों के माध्यम से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। प्रतियोगी परीक्षाओं में हिस्सा ले रहे प्रतियोगियों के लिए भी समय शुभ है, उन्हें अपने प्रयासों का पूर्ण परिणाम मिलेगा। परन्तु आपके पारिवारिक जीवन में कुछ उलझनें रह सकती हैं, बात-चीत के द्वारा उन्हें सुलझाने का प्रयास करें। पर प्यार करने वालों के लिए समय शुभ है, वे साथ में अच्छा समय व्यतीत करेंगे। कोई भी नया काम प्रारम्भ करने के लिए समय शुभ है, कोई आर्थिक निवेश भी कर सकते हैं क्योंकि भाग्य आपका पूरा साथ देगा। 

प्रेम राशिफल

यह सप्ताह प्रेम सम्बंध के लिए अधिक अनुकूल नहीं है अत: संयम से काम लें। सप्ताह की शुरुआत में अधिक अनुकूल परिणाम नहीं मिल पांएगें। अत: मर्यादित रहना ही उचित होगा। सप्ताह का मध्य अपेक्षाकृत अनुकूल रहने वाला है लेकिन इस समय आध्यामिक रहना उचित होगा। सप्ताहांत की बात करें तो यह प्रेम के लिए काफ़ी अनुकूल है।

भाग्यस्टार: 2.5/5

सावधानी /उपचार: मन पर नियंत्रण रखें और नशे के सेवन से बचें। माँ भगवती की आराधन करें। 

अपनी राशि कन्या के बारे में अधिक जानने के लिए क्लिक करें: कन्या राशि

तुला


साप्ताहिक राशिफल 

इस समय आपके शत्रु आपको परेशान कर सकते हैं, उन्हें परास्त करने के लिए आपको अपने युक्ति बल का उपयोग करना होगा। आपकी सेहत में मामूली गिरावट संभव है तो ध्यान रखें। आर्थिक मामलों के लिए समय अनुकूल नहीं है, कोई भी नया निवेश न करें। संतान के कारण मानसिक परेशानी या कष्ट संभव है। कोर्ट-कचेहरी के मामलों में सफलता का योग है, इस समय उन्हें टालने का प्रयास न करें। आपको अपने से उच्च अधिकारीयों और उम्र में बड़े लोंगो का सहयोग मिलेगा। 

प्रेम राशिफल

यह सप्ताह सामान्यतय: अनुकूल है लेकिन थोड़ा बहुत मनमुटाव रह सकता है। हालांकि सप्ताह की शुरुआत बहुत ही मज़ेदार रहने वाली है। यह समय आपको काफ़ी आनंदित करेगा। विशेषकर यदि आप विवाहित हैं तो और भी अच्छा रहेगा। सप्ताह के मध्य में सावधानी व मर्यादा अपनाने पर सब ठीक रहेगा। सप्ताहांत भी अपेक्षाकृत अनुकूल रहेगा।

भाग्यस्टार: 3/5

सावधानी /उपचार: माँ लक्ष्मी की आराधना करें। शनि का भी यदि वैदिक शांति करा लें तो आर्थिक मामलों में बहुत सफलता मिलने लगेगी।

अपनी राशि तुला के बारे में अधिक जानने के लिए क्लिक करें: तुला राशि

वृश्चिक


साप्ताहिक राशिफल 

इस समय कोई भी निर्णय जल्दबाज़ी में न लें, अन्यथा उसका उल्टा परिणाम निकल सकता है। आपको अपने उच्च अधिकारीयों और पिता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। विवाहित जीवन तथा प्रेम संबंधों के लिए भी समय शुभ है। परन्तु आर्थिक मामलों में थोड़ी सतर्कता बरतने की आवश्यकता है, भाग्य का पूर्ण रूप से सहयोग नहीं मिलेगा तो कोई भी नया निवेश न करें। इस सप्ताह संतान सम्बन्धी समस्या भी आपको परेशान कर सकती है, उन्हें वाहन सावधानी से चलाने की सलाह दें। 

प्रेम राशिफल

सप्ताह प्रेम प्रसंग के लिए सामान्य तौर पर अनुकूल रहेगा लेकिन अधिक चपलता दिखाने से गलत इम्प्रेशन जा सकता है। पूरी गर्मजोशी से मिलना होगा हालांकि विवादास्पद स्थितियों को टालना बेहतर रहेगा। मध्य में भावनापूर्ण गर्मजोशी रहेगी। विवाहितों को विशेष आनंद मिलेगा। लेकिन सप्ताहांत कम ठीक है अत: मर्यादापूर्ण आचरण करें।

भाग्यस्टार: 3.5/5

सावधानी /उपचार: माँ काली के अर्ग्लास्त्रोत्र का जप करें नवरात्रों के दौरान।

अपनी राशि वृश्चिक के बारे में अधिक जानने के लिए क्लिक करें: वृश्चिक राशि

धनु


साप्ताहिक राशिफल 

यह सप्ताह आपके लिए मिश्रित फ़लदायी रहेगा, कहीं से सुख का अनुभव होगा तो कहीं से परेशानियों का पर किसी भी परिस्थिति में धैर्य को ना छोड़ें। पारिवारिक जीवन में कुछ परेशानियाँ संभव हैं, जीवन साथी से वैचारिक मतभेद हो सकता है। लेकिन घर से बाहर आपको खूब मान-सम्मान की प्राप्ति होगी और ख्याति बढ़ेगी। यात्राओं से भी अनुकूल परिणामों के आने की सम्भावना है। विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षाओं में हिस्सा ले रहे लोंगो के लिए भी समय शुभ है, उन्हें जल्द मनचाहे परिणामों की प्राप्ति होगी। 

प्रेम राशिफल

सामान्य तौर पर यह सप्ताह दिली मामलों के लिए अनुकूल रहने वाला है। यह सप्ताह साथ में मनोरंजन करने के अच्छे मौके देगा। सप्ताह की शुरुआत काफ़ी अनुकूल रहेगी। इस समय प्रेम में और भी प्रगाढ़ता आएगी। सप्ताह के मध्य में यदि अहंकार से बचे रहेंगे तो सब कुछ बहुत बढ़िया रहने वाला है। सप्ताहांत भी काफ़ी अनुकूल रहने वाला है।

भाग्यस्टार: 3.5/5

सावधानी /उपचार: माँ कालरात्रि की पूजा करें और उनके मन्त्रों का नियमित पाठ करें।

अपनी राशि धनु के बारे में अधिक जानने के लिए क्लिक करें: धनु राशि

मकर


साप्ताहिक राशिफल 

इस समय जीवन-साथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करने के योग हैं, आप साथ में कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। पारिवारिक जीवन में भी सुख का अनुभव करेंगे। पर रिश्तेदारों से सतर्क रहने की आवश्यकता है, कोई आपको हानि पहुँचाने की कोशिश कर सकता है। यात्रा करते समय अपनी सेहत और बहुमूल्य वस्तुओं का ध्यान रखें। नए प्रेम सम्बन्ध पनप सकते हैं या आप किसी की ओर आकर्षित महसूस करेंगे। पर आपको सलाह है कि अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। 

प्रेम राशिफल

संयमित और मर्यादित रहने की स्थिति में यह सप्ताह आपको अनुकूल फल देने वाला रहेगा।सप्ताह की शुरुआत में आप प्रेम को लेकर उत्साहित रहेंगे। सप्ताह के मध्य में आप अपने लव पार्टनर को खुश रखने के प्रयास में कामयाब रहेंगे। इस समय आपको बहुत मज़ा आने वाला है। सप्ताहांत भी काफ़ी अनुकूल रहने वाला है।

भाग्यस्टार: ⅘

सावधानी /उपचार: कुंडली में गुरु की दशा चल रही हो तो उसकी वैदिक शांति कराएँ। महिलाएँ माँ गौरी की आराधना करें नवरात्रों के दौरान।

अपनी राशि मकर के बारे में अधिक जानने के लिए क्लिक करें: मकर राशि

कुम्भ


साप्ताहिक राशिफल 

यह सप्ताह आर्थिक लाभ तो लाएगा लेकिन इस समय आपका मन थोड़ा विचलित रह सकता है। यात्राओं से लाभ होने के बहुत अच्छे योग हैं। लेकिन आप पारिवारिक सुख में कुछ कमी का अनुभव कर सकते हैं। बच्चों से भी कष्ट या अशुभ समाचार आने के योग हैं। अपने माता-पिता के साथ समय व्यतीत करें और उनकी समस्याओं को सुनें। इस सप्ताह भाग्य आपको खूब सारे लाभ दिलाने को आतुर है, तो समय का खूब लाभ उठाएँ।

प्रेम राशिफल

यह सप्ताह प्रेम प्रसंग के लिए काफ़ी अनुकूल रहने वाला है। सप्ताह के शुरुआती दिनों में आप मनोरंजन करने या घूमने जा सकते हैं। साथ में कोई फ़िल्म देखना अच्छा रहेगा। सप्ताह के मध्य में कहीं मिलने का प्रोग्राम बना सकते हैं। बेहतर होगा अपने घर में मिलें। सप्ताहांत भी काफ़ी अनुकूल रहने वाला है। यदि किसी को प्रपोज करना हो तो भी समय ठीक है।

भाग्यस्टार: 4.5/5

सावधानी /उपचार: केतु सम्बन्धी दान करें। स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या हो तो रुद्राभिषेक करें। यदि केस–मुकदमों से घिरे हैं तो बंगलामुखी का अनुष्ठान नवरात्रों में करें।

अपनी राशि कुम्भ के बारे में अधिक जानने के लिए क्लिक करें: कुम्भ राशि

मीन


साप्ताहिक राशिफल 

नए प्रेम सम्बन्ध बनने के काफ़ी योग हैं इस समय। पर ज़रूरत है कि आप अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। आप नया वाहन, भूमि या मकान ख़रीद सकते हैं। भाग्य आपका साथ देगा और आप सही निर्णय लेने में सक्षम होंगे। आर्थिक उन्नति की भी अच्छी सम्भावनाएँ नज़र आरही हैं। अपना काम पूरा करने के लिए आप किसी भी हद तक जाएँगे इस समय, जिसके लिए बाद में आपको पछताना भी पड़ सकता है। कुल मिलाकर समय आपके साथ है, धैर्य से काम लें और खुद पर नियंत्रण रखें। 

प्रेम राशिफल

सप्ताह प्रेम प्रसंग के लिए अनुकूल रहेगा हालांकि जोश में होश खोने से बचें तो बेहतर होगा। सप्ताह की शुरुआत में बहुत सारी मीठी-मीठी बातें होने वाली हैं। सप्ताह के मध्य में भी बहुत मज़ा आने वाला है विशेषकर यदि किसी पड़ोसी से प्रेम है तो और भी अच्छा रहेगा। सप्ताह के अंतिम दिन भी अच्छे हैं लेकिन स्वयं को चिंतामुक्त रखने की कोशिश करें।

भाग्यस्टार: ⅗

सावधानी /उपचार: गुरु सम्बन्धी दान बहुत लाभदायक रहेगा। विवाह सम्बन्धी समस्या आ रही हो तो माँ कात्यायनी का अनुष्ठान करें।

अपनी राशि मीन के बारे में अधिक जानने के लिए क्लिक करें: मीन राशि


आज का पर्व!



आज वैनायकी गणेश चतुर्थी का पावन पर्व है। आज भगवान गणेश की पूजा करें और उनका आशीर्वाद प्राप्त करें।


इसके साथ ही आज नवरात्री का चौथा दिन भी है। आज के दिन और नवरात्री के हर दिन के बारे में अधिक जानकारी पाने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें। चैत्र नवरात्री मुहूर्त और अधिक जानकारियाँ

आज मंगल गृह मेष राशि में प्रवेश कर रहा है। जानिए कैसे इस उग्र गृह का गोचर बदलेगा आपका जीवन: मंगल का मेष में गोचर

आपका दिन मंगलमय हो!



Related Articles:

No comments:

Post a Comment