सूर्य का कर्क में गोचर आज - जानें कैसी रहेगी आपकी तक़दीर

आज एक साथ दो बड़े संयोग बन रहे हैं - एक तो सूर्य कर्क राशि में प्रवेश कर रहा है तो दूसरा आज से आषाढ़ नवरात्रि का प्रारंभ हो रहा है। आइए जानते हैं इस गोचर से आपकी राशि पर पड़ने वाले प्रभाव और माँ दूर्गा को प्रसन्न करने के कुछ बेहतर उपायों के बारे में।

आज 17 जुलाई 2015 को सूर्य कर्क राशि में प्रवेश कर रहा है। कर्क और सिंह तथा सूर्य और चंद्रमा राजसी और प्रतापी ग्रह माने जाते हैं। कर्क जहाँ गतिशील है वहीं सिंह स्थिर माना गया है। ऐसा माना जाता है कि सूर्य ग्रहों का राजा है, जबकि चंद्रमा को ग्रहों की रानी का दर्जा प्राप्त है। हालांकि सबकुछ एक ही ग्रह पर निर्भर नहीं करता है, लेकिन प्रत्येक ग्रह की अपनी-अपनी विशेषताएँ होती हैं। यह पड़ोसी ग्रहों की वर्तमान दशा पर भी निर्भर करता है। यदि इस समय आप सूर्य की प्रत्यंतर दशा से गुज़र रहे हैं तो सावधान रहने की आवश्यकता है।


Click here to read in English

FREE matrimony & marriage website

मेष


कुछ पुरानी यादें आपकी आँखों के सामने आएँगी, भले ही वे अच्छी या बुरी यादें क्यों न हों। सेहत का भी ख़याल रखें और खानपान पर ध्यान दें। दिक्कत होने पर स्वास्थ्य जाँच करा लें। आगे पढ़ें…

वृषभ


ख़ुद को बेहतर रूप में प्रस्तुत करना, दूसरों की बातों को ध्यानपूर्वक सुनना और विचारों का आदान-प्रदान करना, आपके सर्वांगीण विकास में सहायक होगा। आगे पढ़ें…

मिथुन


यह गोचर आपसे बड़े लोगों की इच्छाओं की पूर्ती करने वाला होगा। इस समय सोना ख़रीदने का विचार भविष्य के लिए फ़ायदे का सौदा साबित होगा। आगे पढ़ें…

कर्क


यह आपके जीवन के सुखद पलों में से एक है। आप ख़ुद को सर्वोपरी समझने लगेंगे। आगे पढ़ें…

सिंह


अपने वर्तमान का विश्लेषण करें। इसी के आधार पर भविष्य की योजना बनाएँ कि आपके लिए क्या-क्या ज़रूरी है। अपनी आँखों का ख़याल रखें। आगे पढ़ें…

कन्या


दोस्तों के साथ समय व्यतित कर आप ख़ुश रहेंगे। सभी लोगों के साथ सामान्य व्यवहार करने का प्रयास करें। आगे पढ़ें…

तुला


अत्यधिक लाभ के लिए सहकर्मियों के साथ सामंजस्य बिठाकर चलें। कार्यस्थल पर सफलता मिलने की ज़्यादा संभावना है। आगे पढ़ें…

वृश्चिक


यदि आप शॉर्ट टर्म कोर्स करने की सोच रहे हैं, तो इसमें देर न करें। धार्मिक स्थलों की यात्रा की योजना को कुछ दिनों के लिए टाल दें। आगे पढ़ें…

धनु


सकारात्मक सोच रखें और ईश्वर पर भरोसा रखें। इस रास्ते पर चलने से सफलता ज़रूर मिलेगी। आगे पढ़ें…

मकर


प्रेम में वह शक्ति है जो सभी को अपनी ओर आकृष्ट करती है। इस बात को याद रखें और ज़िन्दगी के प्रत्येक क्षण का आनंद लें। आगे पढ़ें…

कुम्भ


पेशेवर ज़िन्दगी बेहतर रहेगी, हालांकि बाकी सब चीज़े अच्छी नहींं रहेंगी। चिंता की कोई बात नहीं है, सबकुछ जल्द ही ठीक हो जाएगा। आगे पढ़ें…

मीन


मौज-मस्ती और मनोरंजन में समय व्यतित होगा। इन चीज़ों पर आप पैसे ख़र्च करना पसंद करेंगे, यह समय ज़िन्दगी के बेहतर पलों में से एक होगा।आगे पढ़ें…

आइए अब जानते हैं माँ दूर्गा के इस सर्वोत्तम त्यौहार, आषाढ़ गुप्त नवरात्रि के बारे में कुछ महत्वपूर्ण तथ्यों को।

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि आज


Ashadha Gupt Navratri ka Muhurat de raha hai aapko mauka apne bhagya ko jagaane ka.

आज से आषाढ़ गुप्त नवरात्रि शुरू हो रही है जो 26 जुलाई 2015 रविवार तक चलेगी।

आषाढ़ नवनरात्रि के 9 शुभ दिनों की जानकारी


दिनांक
     माँ दूर्गा के नौ रूप
चढ़ावा
फल
जुलाई 17, 2015
माँ शैलपुत्री
शुद्ध घी
नीरोग रहने के लिए
जुलाई 18, 2015
माँ ब्रह्मचारिणी
शक्कर और फल
परिवार के सदस्योंं के दिर्घायु की कामना के लिए
जुलाई 19, 2015
माँ चंद्रघण्टा
दूध और मावा से बनी मिठाई
मनोकामनाओं की पूर्ति और सांसारिक दुखी से मुक्ती के लिए
जुलाई 20, 2015
माँ कुष्माण्डा
मालपूआ
बुद्धि की प्राप्ति के लिए
जुलाई 21, 2015
माँ स्कंदमाता
केला
स्वस्थ रहने के लिए
जुलाई 22, 2015
माँ कात्यायनी
शहद
स्वस्थ और यशस्वी बनने के लिए
जुलाई 23, 2015
माँ कालरात्री
गुड़ और मिठाई
बूराई को दूर करने के लिए
जुलाई 24, 2015
माँ महागौरी
नारियल
सफलता की प्राप्ति के लिए
जुलाई 25, 2015
माँ सिद्धिदात्री
तिल
सर्व सिद्धी की प्राप्ति के लिए

आशा करते हैं कि ये जानकारी गुप्त नवरात्रि के शुभ अवसर पर आपके लिए बेहद ही ख़ास होगी। माँ दूर्गा आपकी सभी मनोकामनाएँ पूर्ण करें।

Related Articles:

No comments:

Post a Comment