सितंबर 2015 का मासिक राशिफल

नए महीने सितंबर का आग़ाज़ होने वाला है और नए महीने का मतलब एक नई शुरूआत, नई आशाएँ और नई उमंग होती है। तो इस महीने आप क्या नया करने वाले हैं जिससे आपको आनंद और उपलब्धियाँ हासिल होंगी? सितंबर महीने के राशिफल के साथ पाएँ सही सलाह और बनाएँ महीने भर की ख़ास योजना।

September 2015 ka masik rashifal apk aane wale maheene ke rashifal ke bare me bataega.

यह राशिफल आपकी लग्न राशि पर आधारित है। अपनी लग्न राशि जानने के लिए यहाँ क्लिक करें: अपनी लग्न राशि ज्ञात कीजिए

Click here to read in English

FREE matrimony & marriage website

मेष सितंबर राशिफल 2015


इस माह शिक्षा/प्रतियोगिता के क्षेत्र में ज़बरदस्त सफलता का योग है। संतान के द्वारा अत्यंत सुख का अनुभव करेंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय थोड़ी कम हो सकती है परन्तु फिर भी सुख का अनुभव करेंगे। चारों ओर ख़ुशहाली का वातावरण बनेगा। शत्रु परास्त होंगे, यदि क़र्ज़ होगा तो वह भी समाप्त हो सकता है। कुल मिलाकर एक अच्छा और सुखद समय रहेगा। यदि एलर्जी, उच्च रक्त चाप या मधुमेह के मरीज़ हैं तो इस माह सावधानी बरतें।

अपनी राशि के बारे में अधिक जानने के लिए क्लिक करें: मेष राशि

वृषभ सितंबर राशिफल 2015


इस माह धन हानि की सम्भावना बन रही है, अतः किसी नए प्रोजेक्ट में धन लगाने से पहले अच्छे से सोच-विचार कर लें। व्यापार या नौकरी में अचानक कोई समस्या खड़ी हो सकती है। इस माह बुद्धि और युक्ति बल प्रबल रहेगी, और इसके बल पर आप अपनी समस्याओं से निजात पा भी लेंगे परन्तु फिर भी शत्रु परेशान कर सकते हैं, विशेषकर आपके नीचे काम करने वाले लोग अत्यधिक परेशानी पैदा करेंगे। समस्याओं से कड़ाई से निपटें, ज़रा भी लापरवाही न करें और छोटी समस्या को भी छोटा ना समझें, उसे पूरी सावधानी से सुलझाएँ अन्यथा वो बड़ा रूप ले लेगी।

अपनी राशि के बारे में अधिक जानने के लिए क्लिक करें: वृषभ राशि

मिथुन सितंबर राशिफल 2015


नए घर या नए वाहन को ख़रीदने के लिए अच्छा अवसर है। सूझ-बुझ और निर्णय लेने की क्षमता प्रखर होगी, इष्ट-मित्र खूब साथ देंगे। इस माह अच्छी बात ये है कि नए व्यापार का योग बनेगा, शिक्षा प्रतियोगिता में भी सफलता मिलेगी। माह के अंतिम 15 दिनों में माता-पिता की सेहत का थोड़ा ध्यान दें। उनके साथ समय बिताएँ और उनकी आवश्यकताओं का ध्यान रखें अन्यथा उनके मन में असंतोष उत्पन्न हो सकता है। किसी धार्मिक आयोजन में जाने और वहाँ धन ख़र्च करने का अवसर मिलेगा। यदि अपनी नौकरी बदलना चाहते हैं तो यह अच्छा समय है। अपने अधीनस्थ कर्मचारियों से थोड़ा सतर्क रहें।

अपनी राशि के बारे में अधिक जानने के लिए क्लिक करें: मिथुन राशि

कर्क सितंबर राशिफल 2015


इस माह आप ज़रुरत से ज़्यादा रोमांटिक हो सकते हैं। अतः मन पर अत्यधिक नियंत्रण रखें, नए प्रेम सम्बन्ध भी पनप सकते हैं। प्रेमी युगलों के लिए सितम्बर का महीना बहुत ही अच्छा जाने वाला है, जीवन साथी का भरपूर प्यार और सहयोग मिलेगा। इस महीने घूमने-फिरने में अत्यधिक व्यय हो सकता है, अतः आपको ख़र्च थोड़ा सोच समझ कर करने की सलाह दी जाती है। वैसे आमदनी भी पिछले महीने से अच्छी रहेगी। बुद्धि बल से काम निकालने में सफल होंगे, भाग्य भी ख़ूब साथ देगा, कुल मिलाकर एक अच्छा और सुखद माह रहेगा सितम्बर।

अपनी राशि के बारे में अधिक जानने के लिए क्लिक करें: कर्क राशि

सिंह सितंबर राशिफल 2015


इस माह बुद्धि के बल पर अपनी बहुत सी समस्याओं से निकलने में समर्थ होंगे। समाज में बहुत प्रभाव बढ़ेगा। रुके हुए कार्य बनेंगे, सरकारी क्षेत्र में कार्य करने वाले लोगो के लिए अच्छी सफलता का योग है। इस माह अधिक मात्रा में और अचानक धन प्राप्त होगा या कहीं लम्बे समय से रुका हुआ धन मिलेगा। वैवाहिक जीवन के लिए यह माह अच्छा नहीं है। जीवन-साथी से मतभेद बहुत ज़्यादा उभर सकता है। किसी कारणवश जीवनसाथी से दूरी भी बनेगी। पुराने प्रेम सम्बन्ध टूट कर नए प्रेम सम्बन्ध बनेंगे। संतान से प्रसन्नता और शिक्षा के क्षेत्र में सफलता का अच्छा योग है। माह के पहले सप्ताह में पानी और वाहन से सतर्क रहें।

अपनी राशि के बारे में अधिक जानने के लिए क्लिक करें: सिंह राशि

कन्या सितंबर राशिफल 2015


इस माह पराक्रम, बुद्धि और वाकपटुता ख़ूब अच्छी रहेगी। सरकारी कार्यों से लाभ होगा, धन की आवक भी अच्छी रहेगी। एक से अधिक माध्यम से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। यात्रायें उत्साह वर्धक और लाभकारी होंगी। बुद्धि और सूझ-बूझ से शत्रुओं को परास्त करने में सफल होंगे। युक्ति के बल पर किसी लम्बे समय से चली आ रही समस्या का समाधान करने में सक्षम होंगे। भाई-बहनो तथा सगे-सम्बन्धियों का सहयोग नहीं मिलेगा, थोड़ा मनमुटाव भी संभव है। जीवन साथी से सम्बन्ध सुधारने का प्रयास करें अन्यथा प्रेम सम्बन्ध टूट सकते हैं।

अपनी राशि के बारे में अधिक जानने के लिए क्लिक करें: कन्या राशि

तुला सितंबर राशिफल 2015


शत्रुओं को समूल नाश करने में सक्षम होंगे। कर्ज और रोग से मुक्ति मिलेगी। भूमि-भवन और वाहन खरीदने का बहुत ही अच्छा योग है। आय में भी अप्रत्याशित वृद्धि होगी। किसी बड़ी प्रतियोगिता-परीक्षा में सफलता का योग बन रहा है अतः पूरे उत्साह से शामिल हों। यात्रा सुखद होगी, विदेश यात्रा का योग बन रहा है जो लाभकारी सिद्ध होगी। पिता से सम्बन्ध बहुत मधुर रहेंगे और उनका बहुत सहयोग मिलेगा। उच्च अधिकारियों के सहयोग से नौकरी में तरक्की मिलेगी। समय काफी अनुकूल रहेगा, अतः इसका लाभ उठायें।

अपनी राशि के बारे में अधिक जानने के लिए क्लिक करें: तुला राशि

वृश्चिक सितंबर राशिफल 2015


इस माह आपके लिए बुद्धि के बल पर ज़बरदस्त धनागमन की सम्भावना बन रही है। पिता और अपने से उच्च अधिकारियों का भरपूर समर्थन और सहयोग मिलेगा। यदि सरकारी ठेके के व्यवसाय में हैं तो इस माह में खूब काम मिलने की सम्भावना है। राजनैतिक क्षेत्र से जुड़े लोंगो के लिए भी बहुत ही अनुकूल समय है। मान-सम्मान की वृद्धि होगी और आपका पराक्रम बढ़ेगा। मन उत्साहित रहेगा तथा यात्रा लाभदायी होगी। संतान पक्ष से थोड़ी समस्या हो सकती है लेकिन शिक्षा-प्रतियोगिता में सफलता के योग हैं। धार्मिक कार्यों में खर्च होगा। अपने निवास से सुदूर संबंधों से लाभ मिलेगा। इस माह आप अचानक मिली सफलताओं में संयम बनाये रखें और प्रयास करें की अहंकार ना पनपे ।
अपनी राशि के बारे में अधिक जानने के लिए क्लिक करें: वृश्चिक राशि

धनु सितंबर राशिफल 2015


इस माह आपके आय में अप्रत्याशित वृद्धि होगी। भाग्य पूरी तरह से आपके साथ है, हर ओर वातावरण आपके अनुकूल बनेगा। सरकारी कार्यों में, राजनैतिक कार्यों में, बाहरी संबंधो से ज़बरदस्त लाभ होगा। पिता से सम्बन्ध अच्छे होंगे और उनका भरपूर साथ मिलेगा साथ ही पैतृक संपत्ति मिलने की भी सम्भावना है। न्यायालयी विवाद का फैसला आपके पक्ष में होगा, शत्रु परास्त होंगे। यात्रायें सुखद होंगी। धार्मिक रूचि बढ़ेगी और धर्म तथा समाज के क्षेत्र में कोई बड़ा कार्य करेंगे। कुल मिलाकर धनु राशि वालों के लिए यह बहुत ही अच्छा समय है।

अपनी राशि के बारे में अधिक जानने के लिए क्लिक करें: धनु राशि

मकर सितंबर राशिफल 2015


इस माह आपको अपनी कामुकता पर अत्यधिक नियंत्रण रखना होगा। अनैतिक कार्यों में रूचि बढ़ सकती है जिसके कारण अपमान की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, अतः मन पर नियंत्रण रखें। आँख और पेट सम्बन्धी रोग उभर सकते है अतः इन मामलों अधिक सावधानी की ज़रुरत है। शारीरिक और भौतिक सुख में वृद्धि के योग हैं परन्तु इसमें अधिक संलिप्त ना हों। कर्मठता कम रहेगी, आलस्य और प्रमाद हावी रहेगा। समस्या के दौरान ऐन वक्त पर भाग्य का साथ मिलेगा परन्तु फिर भी भाग्य भरोसे कोई जोखिम ना उठायें। वैसे इस समय जोड़-तोड़ खूब कर सकते हैं। किसी गलत कार्य में सफल होने के लिए हर प्रकार के दाव आज़मा सकते हैं, परन्तु परिणाम अच्छा नहीं होगा। अतः आपको सलाह है कि अपनी बुद्धि और ऊर्जा को सही दिशा में इस्तेमाल करें।

अपनी राशि के बारे में अधिक जानने के लिए क्लिक करें: मकर राशि

कुम्भ सितंबर राशिफल 2015


इस माह आप अपनी बातों को बहुत प्रभावशाली ढंग से रखने में सफल होंगे। अचानक धन लाभ और धन हानि की सम्भावना बन रही है अतः धन और कार्य के मामले में आवेग से बचें और अपने को सोचने का समय दें। कोई भी आर्थिक या कार्य सम्बन्धी निर्णय तुरंत ना लें। मान-प्रतिष्ठा के लिए अच्छा समय है। धर्म के कार्यों में रूचि बढ़ेगी तथा अच्छे और विद्वान लोगो की संगति मिलेगी। पिता और उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। शत्रुओं पर हावी होंगे फिर भी कुछ गुप्त शत्रु नुकसान पहुँचा सकते हैं। अपने स्वास्थ्य को लेकर सदैव सजग रहें और किसी छोटी समस्या का भी तुरंत उपचार करें।

अपनी राशि के बारे में अधिक जानने के लिए क्लिक करें: कुम्भ राशि

मीन सितंबर राशिफल 2015


इस माह आपके स्वपराक्रम में वृद्धि होगी और आत्मविश्वास बढ़ेगा। शत्रु परास्त होंगे। धन का आगमन अच्छा रहेगा और घर का माहौल भी अपनी सूझ-बुझ से कुछ हद तक नियंत्रित करने में सफल होंगे। कुछ समय के लिए जीवन-साथी से सम्बन्ध सामान्य होने के आसार बन रहे हैं। रोग और ऋण से मुक्ति मिलेगी। यात्रा सफल होगी। विदेशी संबंधो से लाभ तथा विदेश यात्रा का योग प्रबल है। प्रेम करने वालों के लिए अच्छा समय है, वैवाहिक बंधन में भी बंध सकते हैं। युक्ति बल पर कोई बड़ी सफलता हाथ लगेगी। संतान की मानसिक स्थिति का ख़याल रखें और उसके साथ थोड़ा समय बिताएँ।

अपनी राशि के बारे में अधिक जानने के लिए क्लिक करें: मीन राशि

पं. दीपक दूबे

Related Articles:

No comments:

Post a Comment