मकर संक्रांति आज - जानिए अपने शहर का मुहूर्त

आज मकर संक्रांति (उत्तरायण), पोंगल, और माघ बिहू के विशेष अवसर पर हम आपके लिए लाए हैं मुहूर्त और अन्य जानकारियाँ। साथ ही जानिए कि कैसा रहेगा आपके लिए सूर्य का मकर में गोचर।

मकर संक्रांति के लिए पूजा का मुहूर्त (जनवरी 15, 2016): 


पुण्य काल मुहूर्त: 07:15:14 to 12:30:00 
महापुण्य काल मुहूर्त: 07:15:14 to 09:15:14 

यह मुहूर्त नई दिल्ली के लिए है। अपने शहर का मुहूर्त जानने के लिए निचे दिए हुए पे क्लिक करें:


*मकर संक्रांति का वास्तविक समय अर्ध रात्रि 01:16:32, लेकिन हिन्दू मान्यता के अनुसार इसकी पूजा सूर्योदय के बाद की जाती है।




जानिए रोज़ का पंचांग और अपनी कुंडली के बारे में सब कुछ मुफ़्त इस ऍप के ज़रिए: एस्ट्रोसेज कुंडली


मकर संक्रांति के दौरान सूर्य का मकर राशि में गोचर होता है और सूर्य दक्षिणायन से उत्तरायण हो जाता है। इसलिए सूर्य का यह बदलाव आपके जीवन को भी प्रभावित करेगा। उन प्रभावों को जानने के लिए पढ़ें यह राशिफल: 

मेष

यदि आप राजनीति में है तो यह क्षेत्र आपको थोड़ा परेशान कर सकता है, लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है। कुछ समय बाद किस्मत आपके क़दम चूमेगी। आगे पढ़ें...

वृष

विद्यार्थियों को पढाई और प्रतियोगिताओं में सफलता मिलेगी। घर के छोटों व बच्चों की तरफ़ से ख़ुशी मिलेगी। आगे पढ़ें...

मिथुन

पारिवारिक और प्रेम-जीवन में थोड़ी असहज परिस्थितियाँ आ सकती हैं, लेकिन असफलताओं से सीखा जाए तो वही सफलता की कुंजी हो जाती है। आगे पढ़ें...

कर्क

ससुराल पक्ष के साथ मधुर संबंध होंगे और प्रेमी-जोड़े शादी के बंधन में बंध सकते हैं। आगे पढ़ें...

सिंह 

स्वास्थ्य के प्रति ध्यान दें, क्योंकि इससे संबंधित आपको कई चुनौती पूर्ण परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा। आगे पढ़ें...

कन्या

2016 में आपका ज्ञान ही आपको शक्ति प्रदान करेगा और आपके पास अधिक पैसा आएगा। आगे पढ़ें...

तुला

घर वही होता है जहाँ प्यार का डेरा होता है, इसलिए आपके पारिवारिक मसलों में ख़र्चा बढ़ सकता है। आप अपने प्रेमी/प्रेमिका के साथ अपने मधुर संबंध रखें। आगे पढ़ें...

वृश्चिक

परिश्रम ही सफलता की कुंजी है और यही परिश्रम आपको अपने सामाजिक और राजनैतिक जीवन में भी करने की आवश्यकता है। आगे पढ़ें...

धनु

आपके अच्छे शब्द लोगों को प्रेरित कर सकते हैं, इससे लोग आपकी सहायता भी करेंगे। ऐसे में कठिन समय आपके लिए आसान हो जाएगा। आगे पढ़ें...

मकर

कठिन परिस्थितियों में आपका एक अच्छा निर्णय आपको सफल बनाएगा, फिर चाहें आपकी राहों में कितने भी कांटे क्यों न आएं। आगे पढ़ें...

कुंभ

हर एक के जीवन में उतार-चढ़ाव का समय आता है और ऐसे में उसका साहस ही उसे शक्ति देता है। इसलिए अपने साहस को बनाएँ रखें। आपके योग में यात्रा है। आगे पढ़ें...

मीन

स्वास्थ्य को लेकर ख़र्चा बढ़ेगा और अपनी सेहत का भी ख़्याल रखना होगा। आगे पढ़ें...

मकर संक्रांति का महत्व


मकर संक्रांति के दिन सूर्य देव उत्तरायण से दक्षिणायन हो जाते हैं। कुछ लोग इस दिन को खिचड़ी त्यौहार भी कहते हैं।

पूजा का अनुष्ठान

  • घर की साफ़-सफ़ाई करें।
  • स्नान के साथ अपने शरीर में तेल लगाएँ।
  • पूजा गृह को व्यवस्थित करें और उसमें सूर्य भगवान की प्रतिमा रखें।
  • आम पत्तों, फूलों और रंगोली से घर की सजावट करें।

पूजा की विधि

  • सूर्योदय के साथ ही पूजा प्रारंभ करें। 
  • गायत्री मंत्र का जाप करें।
  • दो दीये जलाएँ।
  • पूजा स्थान पर नारियल, अखरोट और पान के पत्ते रखें। 

पोंगल


पोंगल त्यौहार तमिल लोगो में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। तमिल कलेण्डर के अनुसार 15 जनवरी 2016 को यह त्यौहार मनाया जाएगा। तमिल लोगों का कहना है कि इस त्यौहार में बुरे विचार और समस्याएँ दूर हो जाती हैं। वहीं किसानों के लिए यह त्यौहार उनके नए भाग्य की शुरुआत है।

माघ बिहू


माघ बिहू (भोगाली बिहू) 2016 असम राज्य का प्रमुख त्यौहार है, जो अग्नि देव को समर्पित है। यह त्यौहार 15 जनवरी 2016 को पूरे देश में बड़ी धूम-धाम से मनाया जाएगा। इसमें लोग एक-दूसरे को भव्य दावत देकर उत्सव की बधाई देते हैं। 

मकर संक्रांति, पोंगल और बिहू के ख़ास पकवान 


  • तिल के लड्डू 
  • पातिशाप्ता (नारियल, खोया और गुड़ का मिश्रण)
  • चिक्की (फूले हुए चावल और गुड़)
  • सक्कराई पोंगल (चावल, गुड़, मूंग की दाल और काजू)


मकर संक्रांति का त्यौहार आपके लिए समृद्धि लाए और आपके सभी सपने साकार हों। हम आशा करते हैं कि सूर्य का मकर राशि में गोचर से आप 2016 के लिए अपनी सफल योजना बना सकें।

Related Articles:

No comments:

Post a Comment