मंगल का मकर में गोचर - जानें आपके जीवन में क्या होगा इसका प्रभाव

मंगल ग्रह का मकर राशि में गोचर एक नवंबर 2016 को प्रात: 08:36 बजे हो रहा है और यह ग्रह 11 दिसंबर 2016 की रात्रि 11 06:54 बजे तक इसी राशि में रहेगा। तो चलिए जानते हैं इस गोचर से आपकी राशि में क्या प्रभाव पड़ेगा।


मकर पृथ्वी तत्व की राशि है, जबकि मंगल जातक की अचल संपत्ति का प्रतिनिधित्व करता है। यह भारी वाहन एवं भारी मशीनरी को भी दर्शाता है। शनि मकर और कुंभ दोनों पर आधिपत्य रखता है। मंगल सूर्य और चंद्रमा के नक्षत्रों में गेोचर करेगा। तो चलिए जानते हैं कि इस गोचर से राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा। जिन लोगों पर इस दशा का प्रभाव होगा उन पर मंगल का भुक्ती (महादशा)और अंत्र (अंतर्दशा) अधिक प्रभावशाली रहेगा, जबकि अन्य पर कम होगा।

मेष


इस दौरान आपका अहंकार बढ़ सकता है और आपका झगड़ालू व्यवहार हो सकता है। दूसरों की अपेक्षा आप बेहतर अनुभव करेंगे, हालाँकि आपके प्रेमसाथी का स्वास्थ्य कमजोर हो सकता है। आपके क्रोधित होने की संभावना है। आपके साथ कुछ चीजें अप्रत्याशित घटेंगी। आगे पढ़े...

वृषभ


आपका ख़र्चा बढ़ेगा। पिताजी का भी स्वास्थ्य चिंता का विषय हो सकता है। दोस्तों और परिवार की लोगों की मदद से लाभ प्राप्त होगा। गोचर के अंतिम चरण में ब्लड प्रेशर को लेकर तकलीफ़ हो सकती है। आगे पढ़े...

मिथुन


यह गोचर आपकी जीवन में उतार-चढ़ाव लाएगा। विरोधी आपको हानि पहुँचाने की फ़िराक़ में है। भाई को सिर्द हो सकता है। पारिवारिक जीवन में बाधाएँ हैं। इस दौरान आप चमत्कारिक लाभ प्राप्त करेंगे। आगे पढ़े...

कर्क


प्रेमजीवन में थोड़ा दबाव रहेगा। किसी क़दम उठाने से पहले उस पर विचार करें। आपको छोटी-छोटी बातों को लेकर ग़ुस्सा आ सकता है, ऐसे में इस पर क़ाबू पाने का प्रयास करें। जीवनसाथी की वजह से घर में कुछ क्लेश हो सकती है। आर्थिक जीवन में सुधार की संभावना है। आगे पढ़े...

सिंह


गोचर के दौरान आप में चिढ़चिढ़ापन आ सकता है। मानसिक तनाव भी रहेगा और जवाबदेही से बचेंगे। मंगल के साथ साथ आप पर शनि का प्रभाव ज़्यादा रहेगा। बुज़ुर्गों को स्वास्थ्य संबंधित परेशानी हो सकती है। आगे पढ़े...

कन्या


बच्चें ख़ुद को समस्या में डाल सकते हैं, लिहाज़ा उनके क्रिया-क्लापों पर पूरा ध्यान दें। गुप्त शत्रु भी आपको हानि पहुँचा सकते हैं। उदर से संबंधित रोग होने के आसार हैं। आगे पढ़े...

तुला


परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। आपका व्यवहार कार्य को और भी पेचीदा बनाने का कारण बन सकता है। धन की हानि भी हो सकती है। गुप्तांग से संबंधित किसी भी चीज़ को हल्के में न लें। कुछ लोगों को पेशेवर जीवन में आर्थिक लाभ हो सकता है। आगे पढ़े...

वृश्चिक


गोचर के तीसरे भाव में आने से आपकी नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन में लाभ होगा। समाज में आपकी ख़्याति बढ़ेगी और आपको लाभ होगा। चार ग्रहों का आप पर प्रभाव रहेगा। महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय सावधानी बरतें। आगे पढ़े...

धनु


आपके जल्द ही विदेश भ्रमण के योग हैं। हो सकता है आपके मत से लोग सहमत नहीं होंगे। आपको कमर का दर्द रह सकता है। प्रेम अथवा शादीशुदा जीवन में रोमांस का भरपूर मौक़ा मिलेगा। आगे पढ़े...

मकर


आपका व्यवहार मित्रवत् एवं सौम्य रहेगा। चंद्रमा और सूर्य दोनों के चलते आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। यह आपके लिए शुभ नहीं है। वैसे यह 7वे एवं 8वें गृह के स्वामी जो सम्मान के पात्र हैं। आपको मानसिक तनाव के साथ धन ख़र्च हो सकता है, लेकिन अंतिम चरण में सबकुछ ठीक रहेगा। गोचर के अंतिम चरण में मंगल 11वें भाव में रहेगा और जब यह कुंभ में प्रवेश करेगा तो आपको सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। आगे पढ़े...

कुंभ


यह गोचर आपके पेशेवर जीवन के लिए पेचीदा हो सकता है। कार्यों में देरी हो सकती है, परंतु आख़िरकार अंत में सबकुछ ठीक हो जाएगा। पेट से संबंधित कोई समस्या हो सकती है। आगे पढ़े...

मीन


लाभ प्राप्त हो सकता है। ख़ासकर उन लोगों को फ़ायदा होगा जिनके ऊपर मंगल ग्रह का प्रभाव है। आप दान करेंगे। आप किसी लंबी यात्रा पर भी जा सकते हैं। आगे पढ़े...

Related Articles:

No comments:

Post a Comment