साप्ताहिक राशिफल 2016 (नवंबर 14 - 20)

बनाएँ अपनी योजना 14 से 20 नवंबर के साप्ताहिक राशिफल के साथ जिसमें हमारे ज्योतिषियों के द्वारा की गई हैं आपके जीवन से संबंधित भविष्यवाणियाँ। साथ ही जानें अपनी समस्याओं का समाधान। 



मेष


इस पूरे सप्ताह आपका स्वास्थ्य ठीक बना रहेगा। सप्ताह के मध्य में आप कहीं ट्रिप में भी जा सकते हैं। परिवार से संबंधित लंबित कार्य पूर्ण होंगे। यह आपके लिए उचित समय है। इस दौरान आपके पास कार्य की अधिकता रहेगी, लेकिन इसके साथ प्रसिद्धि व सफलता आपके द्वार पर होगी।

प्रेमफल: यद्यपि सामान्य तौर पर यह सप्ताह प्रेम प्रसंग के लिए औसत रहने वाला है, लेकिन ज़रा सी लापरवाही बरतने की स्थिति में आपसी अनबन होने की सम्भावना है। सप्ताह की शुरुआत अनुकूल है, इस समय जज़्बताों पर संयम रखते हुए मीठी-मीठी बातें करें। मध्य में और भी अनुकूलता मिलेगी। मनोरंजन साथ में होगा। सप्ताहांत के औसत रहने के योग हैं।

भाग्य स्टार: 3/5

उपाय: साप्ताहांत में लव पार्टनर के साथ कुछ सावधानी बरतने की आवश्यकता है।


वृषभ


वृषभ, पेशेवर जीवन में समय आपके हित में नज़र आ रहा है, लेकिन इसके लिए आपको कठिन परिश्रम की आवश्यकता होगी। आपको इस सप्ताह आधिक आय की प्राप्ति तो होगी, लेकिन इसके परिणाम स्वरूप ख़र्च में भी वृद्धि होगी। आपका स्वास्थ्य स्थिर रहेगा। दोस्तों से छोटी-मोटी अनबन संभव है। ऐसा भी हो सकता है कि आपका रुख़ आध्यात्म की ओर बढ़े।

प्रेमफल: हालाँकि यह सप्ताह प्रेम प्रसंग के लिए अनुकूल है, लेकिन अधिक ज़िद्दी होने से बचना होगा। साथ ही साथ वासनात्मक प्रवृत्ति पर भी संयम रखना होगा। सप्ताह की शुरुआत थोड़ी-सी कमज़ोर रह सकती है। हक़ीक़त से अधिक ख़्याबों में मिलना होगा, लेकिन मध्य अनुकूल है। साथ बैठकर रुचिकर भोजन कर सकते हैं व सप्ताहांत में साथ में मनोरंजन भी कर सकते हैं। 

भाग्य स्टार: 3.5/5

उपाय: शांत रहें और तनाव को नज़रअंदाज़ करें। इसके लिए आप योग और ध्यान का सहारा भी ले सकते हैं।


मिथुन


मिथुन, आपकी प्रोफ़ेशनल लाइफ़ की शुरुआत अच्छी है। इस सप्ताह आप बाधाओं को पार करने में योग्य होंगे। मनवांछित परिणाम पाने के लिए आपको शांत रहने की आवश्यकता है। भाग्य के अनुसार, आपका अधिक समय सोशल मीडिया में बीतेगा। बच्चे आपकी ख़ुशियों का कारण होंगे। जर्नलिज़्म के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता प्राप्त होगी। 

प्रेमफल: सामान्य तौर पर यह सप्ताह प्रेम प्रसंग के लिए अच्छा रहने वाला है। ख़ासकर यदि आप प्रेम को विवाह में परिणित करने का विचार कर रहे हैं तो समय आपकी मदद कर देगा। बेहतर परिणाम के लिए एक दूसरे पर संदेह करने से भी बचना होगा। सप्ताह शुरुआत में काफ़ी अच्छे परिणाम मिलने वाले हैं। हालाँकि मध्य थोड़ा सा कमजोर है, लेकिन सप्ताहांत के बेहतर रहने के योग हैं।

भाग्य स्टार: 3/5

उपाय: महत्वपूर्ण चीज़ों के लिए समय की बचत करें।


कर्क


कर्क, यह सप्ताह आपको मिश्रित परिणाम देगा, हालाँकि आपका भाग्य का सितारा अच्छा है। प्रेमजीवन का आप आनंद लेंगे। इससे आपको ख़ुशियाँ मिलेंगी। वहीं बैंक बैलेंस में भी आपके इज़ाफ़ा होगा। आपके लिए यही सुझाव है कि सब्र से काम काम लें और अहंकार का त्याग करें। रोज़ योग करें। यही आपके लिए मंत्र है।

प्रेमफल: इस सप्ताह प्रेम का आनंद लेना है तो आपसी नोक झोक से बचें। ऐसा करने की स्थिति में सप्ताह बहुत अच्छे परिणाम देने का वादा कर रहा है। सप्ताह की शुरुआत उन लोगों के लिए ख़ास अनुकूल है, जिन्हें किसी सहकर्मी से प्रेम है। सप्ताह का मध्य भी अच्छे परिणाम व प्रेम प्रगाढ़ता देगा। सप्ताहांत के औसत रहने के योग हैं। हालांकि संयमित रहने पर परिणाम बेहतर होंगे।

भाग्य स्टार: 2.5/5

उपाय: मन की शांति के लिए योग करें।


सिंह 


सिंह, ख़ुश हो जाइए, क्योंकि इस सप्ताह आपको अधिक आय की प्राप्ति होगी। शादीशुदा जोड़ों को ससुराल पक्ष से कोई सुंदर तोहफ़ा मिल सकता है। वहीं ऑफ़िस कर्मी अपने कार्यक्षेत्र में उम्दा प्रदर्शन करेंगे। घरेलु जीवन में बच्चों को लेकर कुछ समस्याएँ पैदा हो सकती हैं। सप्ताह आपको यह सलाह दे रहा है कि आप ख़ुद पर भरोसा रखें। प्यार करने वालों को ख़ूबसूरत पलों का अहसास होगा। 

प्रेमफल: सामान्यत: यह सप्ताह प्रेम प्रसंग के लिए अनुकूल रहने वाला है, लेकिन अंतर्जातीय प्रेम होने की स्थिति में कुछ परेशानी सम्भव है। सप्ताह की शुरुआत औसत है। यदि सम्भव हो तो इस समय साथ में किसी धर्मिक स्थान पर जाएँ। मध्य में सब कुछ बढिया रहेगा। सहकर्मी से प्रेम होने की स्थिति में परिणाम और अच्छे प्राप्त होंगे।। सप्ताहांत काफ़ी अनुकूल रहने वाला है।

भाग्य स्टार: 3/5

उपाय: किसी भी चीज़ के बारे में अधिक न सोचें। बस, अपने पर भरोसा रखें।


कन्या


कन्या, आपके लिए सप्ताह की शुरुआत ठीक दिख रही है, जबकि मध्य में आप किसी विषय को लेकर गंभीरता से विचार करेंगे। इस सप्ताह आपको ख़ुद में प्रगति का आभास होगा। पुराने दोस्तों से भी मुलाक़ात होने की संभावना है। प्रेम जीवन में प्यार की डोर मजबूत होगी और शांति बनी रहेगी। 

प्रेमफल: अहंकार और अपशब्दों के कारण प्रेम में कड़वाहट आए इससे पहले आप अपने इन अवगुणों पर नियंत्रण पा लें। ऐसा करने की स्थिति में परिणाम संतोषप्रद रहने वाला है। शुरुआती दिनों में संयम व मर्यादा से काम लेना होगा। सप्ताह का मध्य अपेक्षाकृत बेहतर रहेगा। सप्ताहांत काफ़ी अच्छा रहने वाला है। काम और प्रेम दोनों पर आपक नियंत्रण रहेगा।

भाग्य स्टार: 3.5/5

उपाय: रिलेशनशिप को लेकर तनाव न लें। जल्द ही सबकुछ सामान्य हो जाएगा।


तुला


इस सप्ताह आध्यात्म की ओर आपका झुकाव होगा। समाज में भी आपका रुतबा बढ़ेगा। जीवन में धन का आगमन होगा, हालाँकि पेशेवर जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे। आपके ख़र्च में वृद्धि होगी, इस पर कंट्रोल करें। लंबित कार्यों के भी पूर्ण होने के पूरे चांस हैं। 

प्रेमफल: किसी कारण से मन में बेचैनी रह सकती है। चिड़चिड़ेपन से भी निजात पाना होगा। ऐसा कर पाने की स्थिति में परिणाम काफ़ी सुखद रहेंगे। विशेषकर सप्ताह के शुरुआती दिन काफ़ी अनुकूल रहें। विवाहितों को अपेक्षाकृत और अच्छे परिणाम मिलेंगे। सप्ताह का मध्य थोड़ा-सा कमजोर है, लेकिन सप्ताहांत बेहतर रहेगा। प्रेम का आनंद मिलने के योग हैं।

भाग्य स्टार: 2.5/5

उपाय: दैनिक ख़र्च पर होने वाली वृद्धि को नियंत्रण करें।


वृश्चिक


वृश्चिक, यदि आप कठिन परिश्रम करते हैं तो निश्चित ही आपको अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। आर्थिक मसलों को गंभीरता से लें। वहीं सप्ताह का मध्य आपके लिए शानदार है। आप किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं जिससे आपको लाभ प्राप्त होगा। यदि आप ऐसे ही कठिन परिश्रम करते रहेंगे तो निश्चित ही आपको सफलता प्राप्त होगी।

प्रेमफल: घर गृहस्थी के चक्कर में प्रेम का स्वाद ख़राब न करें। सप्ताह प्रेम प्रसंग के लिए सामान्य तौर पर मिला जुला रहेगा। घरेलू सदस्यों से प्रेम सम्बंधी चर्चा करने का यह अच्छा समय नहीं है। सप्ताह की शुरुआत थोड़ी नोकझोक भरी रह सकती है फिर भी आपस में प्रेम बना रहेगा। सप्ताह का मध्य काफ़ी अच्छा है लेकिन सप्ताहांत थोड़ा सा कमजोर है, अत: मर्यादित रहना होगा। 

भाग्य स्टार: 3/5

उपाय: घर का कोई सदस्य आप पर नज़र रख रहा है, इसलिए सावधान रहें। 


धनु


धनु, इस सप्ताह मिलेजुले परिणाम आपको प्राप्त होंगे। यदि वैवाहिक जीवन में कोई बाधा है तो वह इस सप्ताह समाप्त हो जाएगी। व्यापार पक्ष की दशा थोड़ी कमज़ोर दिख रही है। कुछ परिस्थितियों में भी थोड़े तनावपूर्ण रहेंगे। इस दौरान शांत रहें, इससे आपको ऐसी अवस्था से उभरने में मदद मिलेगी। घर में भाई-बहन के साथ झगड़ा हो सकता है। काम में यदि ध्यान लगाते हैं तो आपका साप्ताहांत मज़ेदार रहेगा।

प्रेमफल: सामान्यत: यह सप्ताह प्रेम प्रसंग के लिए अनुकूल है। आप भी बड़े रोमांटिक मूड में रहने वाले हैं। अलबत्ता ईगो प्रॉब्लम रहने की संभावनाएँ हैं। सप्ताह की शुरुआत काफ़ी अनुकूल रहेगी। प्रेम में और भी प्रगाढ़ता आएगी। सप्ताह का मध्य नोकझोक वाला प्रेम दिलाएगा, जबकि सप्ताहांत कुछ कमजोर हैं अत: मर्यादित आचरण करना ही उचित रहेगा।

भाग्य स्टार: 3/5

उपाय: आप हतोत्साहित हो सकते हैं, लेकिन ऐसे में आपको धैर्य रखने की आवश्यकता है।


मकर


मकर, सप्ताह की शुरुआत बेहतर है। आपकी योजना आपको सफलता दिलाएगी जिसके ज़रिए आप लाभ प्राप्त करेंगे। सप्ताह के मध्य में आप कोई साहसी कार्य भी कर सकते हैं। यह सप्ताह, आपके रिलेशनशिप में सुधार लाएगा और ख़ुशियों का अहसास होगा। ध्यान रखें, कोई आपसे फ़रेब कर सकता है।

प्रेमफल: सामान्यत: इस सप्ताह प्रेम प्रसंग अनुकूल रहेगा, लेकिन बेवजह के विवाद से बचेंगे तो और भी आनंद आएगा। सप्ताह के शुरुआती दिनों में आप थोड़े भावुक रहेंगे। हालांकि घरेलू मामलों के चलते प्रेम के लिए समय कम निकाल पाएंगे। सप्ताह का मध्य भी अनुकूल है। सप्ताहांत और भी अनुकूल रहेगा। लव पार्टनर को खुश रखने के प्रयास सफ़ल रहेगा। विवाहितों को और भी आनंद मिलेगा।

भाग्य स्टार: 3/5

उपाय: दूसरों पर आँख मूँदकर भरोसा न करें। सावधान रहें।


कुंभ


कुंभ, इस सप्ताह प्रमोशन आपके योग में है। इसके साथ ही आप किसी लाभकारी यात्रा का अनुभव इसी सप्ताह कर सकते हैं। अपने ग़ुस्से पर क़ाबू रखें। वहीं जो लोग शिक्षा में अध्यनरत हैं उन्हें अपनी पढ़ाई को ओर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। जीवनसाथी के साथ कुछ अनबन हो सकती है। अच्छी तरह से देखभाल कर वाहन चलाएँ। ध्यान रखें, सावधानी हटी, दुर्घटना घटी। 

प्रेमफल: प्रेम प्रसंग के लिए सप्ताह अनुकूल है लेकिन कार्य की अधिकता के चलते प्रेम के लिए समय कम मिल पाएगा। सप्ताह के शुरुआती दिनों में साथ मिल बैठें और मनोरंजन का लुत्फ़ उठाएं। सप्ताह के मध्य में कहीं मिलना मिलाना हो सकता है। मिलकर मन प्रसन्न होगा। सप्ताहांत और भी बेहतर रहेगा लेकिन बेकार की बातों से बचेंगे तो और भी आनंद आएगा।

भाग्य स्टार: 3/5

उपाय: रिलेशनशिप में ईगो और ग़ुस्से को नज़रअंदाज़ करें। अन्यथा कुछ बुरा संभव है।


मीन


मीन, सप्ताह के शुरुआत में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। इलेक्ट्रॉनिक्स गजेट्स से परेशानियाँ हो सकती हैं। सप्ताह के मध्य में चीज़ें सही घटेंगी। आप अपने जीवनसाथी के साथ मूवी अथवा डिनर पर जा सकते हैं। अच्छा होगा यदि आप सट्टेबाज़ी से दूर रहें। कार्य के प्रति अपनी प्रतिभा दिखाएँ, लोग आपसे प्रसन्न होंगे।

प्रेमफल: सामान्य तौर पर यह सप्ताह प्रेम प्रसंग के लिए अनुकूल रहेगा। शुरुआत में कहीं मिल बैठ कर रुचिकर भोजन करना बेहतर रहेगा। साथ ही मौका निकालकर मनोरंजन भी कर सकते हैं। सप्ताह के मध्य में रिस्क उठाकर मिलना ठीक नहीं रहेगा। सप्ताहांत के अनुकूल रहने के अच्छे योग हैं लेकिन नया नया प्रेम होने की स्थिति में अधिक भावुक न हों।

भाग्य स्टार: 3/5

उपाय: शराब पीकर गाड़ी न चलाएँ।


इस राशिफल के साथ हम आशा करते हैं कि यह सप्ताह आपके लिए ख़ास हो। प्रेमफल हमारे ज्योतिषी पं. हनुमान मिश्रा द्वारा लिखा गया है।

Related Articles:

No comments:

Post a Comment