बृहस्पति वक्री कर्क राशि में - पाखंडियों की खैर नहीं

9 दिसंबर 2014 को बृहस्पति कर्क राशि में वक्री होंगे। ज्योतिष के अनुसार जब यह उच्चावस्था में वक्री हो जाए तो इसके नकारात्मक परिणामों की मात्रा बढ़ जाती है। तो किस स्थिति में है बृहस्पति कर्क में वक्री होने के दौरान? जानिए ‘पं. हनुमान मिश्रा जी’ से।

Janiye brihaspati ke kark rashi mei vakri hone se apki rashi par prabhav.


FREE matrimony & marriage website


महत्वपूर्ण राशिफल:

9 दिसंबर 2014 को बृहस्पति कर्क राशि में वक्री हो रहे हैं। कैसा रहेगा धर्म और ज्ञान के कारक ग्रह का वक्री होना? क्या होगा इसका देश, दुनिया और आपकी राशि पर असर? 

सामान्यत: बृहस्पति ग्रह शुभ फल देता है विशेषकर जब यह उच्चावस्था में हो तो इसके सुफलों में और वृद्धि हो जाती है। लेकिन जब यह नीचावस्था में होता है अथवा वक्री होता है तब इससे मिलने वाले फलों में कमी आ जाती है ऊपर से जब यह उच्चावस्था में वक्री हो जाए तो इसके नकारात्मक परिणामों की मात्रा बढ़ जाती है। वर्तमान में गुरु उच्चावस्था में है और 9 दिसंबर 2014 को वक्री होने जा रहा है। यह स्थिति 9 अप्रैल 2015 तक रहने वाली है। फलस्वरूप इस बीच धर्म कर्म से जुड़े लोगों को नकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। फिर से किसी बाबा को लेकर चर्चाओं का बाज़ार गर्म हो सकता है। शिक्षा विभाग या मंत्रालय की कार्यप्रणाली पर उंगली उठाई जा सकती है। किसी परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक हो सकता है। कृषि को नुकसान हो सकता है। देश के भीतर अशांति का माहौल रह सकता है यहाँ तक की पड़ोसी देश के बीच शीत युद्ध जैसी स्थिति रह सकती है। ध्यान रखिए की हम आपको डरा नहीं रहें है बल्कि सावधान रहने का संदेश दे रहे हैं वैसे भी यदि आप आस्थावान हैं तो आपको इससे अधिक परेशानी नहीं होगी फिर भी सजग रहना ज़रूरी होगा। 

तो आइए जानते हैं की गुरु के कर्क राशि में वक्री होने से आपकी राशि पर क्या असर पड़ेगा: बृहस्पति वक्री कर्क राशि में 


आज का पर्व!


आज की सेंसेक्स निफ़्टी पिरडिक्शन्स जानने के लिए यहाँ क्लिक करें: सेंसेक्स निफ़्टी पिरडिक्शन्स

आज संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी है। कीजिये गणपति की अराधना और दूर कीजिये सभी दुःख-दर्द।

इंटरनेशनल एन्टी-करप्शन डे आज मनाया जाएगा। यह दिन जनता में भ्रष्टाचार के खिलाफ़ आवाज़ उठाने का सन्देश देता है।

आपका दिन मंगलमय हो!

Related Articles:

No comments:

Post a Comment