साप्ताहिक राशिफल (दिसम्बर 15 - दिसम्बर 21)

जानिए दिसम्बर 15, 2014 से दिसम्बर 21, 2014 तक का साप्ताहिक राशिफल; और कीजिए आने वाले सप्ताह को नियोजित। पं. हनुमान मिश्रा द्वारा लिखित इस राशिफल से जानिए अपना आने वाला कल। यह राशिफल आपकी चन्द्र राशि व वैदिक ज्योतिष के नियमों पर आधारित है। 

Yeh saptahik rashifal aapke december 2014 maah ke saptah ka hai.

अपनी चन्द्र राशि ज्ञात कीजिए


मेष 


सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी। आपकी मेहनत रंग लाएगी। इस समय कोई भी आपके सामने नहीं टिक सकेगा। सप्ताह का मध्य भाग निजी जीवन के लिए काफ़ी बेहतर नज़र आ रहा है। साझेदारी के कामों से भी लाभ मिलेगा। लेकिन सप्ताह के मध्य में अनुकूलता का अभाव रह सकता है। अतः संयम से काम लेना होगा।

वृष 


सामान्यतः यह सप्ताह आपको बेहतर परिणाम देगा। सप्ताह के शुरुआती दिन प्रेम प्रसंगों के लिए बेहतर रहने वाले हैं। इस समय प्रेम का आनंद लें न कि मनमुटाव को जन्म दें। सप्ताह के मध्य में काम धंधे में सुधार होगा, विशेषकर नौैकरी के लिए समय काफ़ी अनुकूल रहने वाला है। सप्ताह के अंत में भी अनुकूलता बनी रहेगी। 


FREE matrimony & marriage website


मिथुन 


सप्ताह के शुरुआती दिनों में कुछ काम ठीक हो सकते हैं। इन दिनों में कुछ घरेलू मामले तनाव का कारण बन सकते हैं। लेकिन सप्ताह के मध्य में संतान या प्रेम पात्र के सानिध्य में रह कर सुकून मिलेगा। वहीं सप्ताह के अंत में काम बनेंगे। इस समय आप जमकर मेहनत भी करेंगे। इस समय आप औरों से आगे निकलते नज़र आएँगे। 

कर्क 


महत्वपूर्ण राशिफल:

सप्ताह के शुरुआती दिन काफ़ी अनुकूल रहने वाले हैं। इस समय आप पूरे आत्मविश्वास के साथ काम करें और हर मामले में सफलता पाएँ। इस समय आपके भाई बंधु सहयोग करेंगे। सप्ताह के मध्य में कुछ चिंताएँ रह सकती हैं। वहीं सप्ताहांत में अनुकूल परिणाम मिलने के योग बन रहे हैं। यानी कुल मिलाकर इस सप्ताह अनुकूल परिणाम मिलने के योग हैं। 

सिंह 


यह सप्ताह मिला-जुला रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत कुछ ख़र्चे लिए हुए रह सकती है। इस समय अप्रिय भाषा शैली का त्याग करें। आर्थिक और पारिवारिक मामलों में भी सावधानी से काम लेने की ज़रूरत रहेगी। सप्ताह का मध्य काफ़ी बेहतर रहेगा। यदि सप्ताह के अंतिम दिनों की बात करें तो वे थोड़ी चिंता दे सकते हैं।

कन्या 


इस सप्ताह परिणामों के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। इसलिए हर मामले में संयम और समझदारी से काम लेने की ज़रूरत रहेगी। शुरुआती दिनों में दूर की यात्राएँ न करें तो बेहतर रहेगा। सप्ताह के मध्य में आर्थिक और पारिवारिक मामलों को सावधानी से निबटाएँ जबकि सप्ताहांत में समस्याएँ दूर हो जाएँगी। 

तुला 


सामान्यतः सप्ताह मिश्रित फलदायी रहेगा। शुरुआत में कुछ ख़र्चे रह सकते हैं, उनसे बचने का प्रयास करें। हालांकि सप्ताह के मध्य में बेहतर परिणाम मिलेंगे लेकिन भावुक होकर कोई निर्णय न करें तो बेहतर रहेगा। सप्ताहांत में परेशानियाँ दूर होंगी लेकिन आर्थिक मामलों में सावधानी से काम लेने की ज़रूरत रहेगी। 

वृश्चिक 


सप्ताह की शुरुआत लाभ दिलाने का संकेत कर रही है। इस समय न केवल काम बनेंगे बल्कि पिछले दिनों किए गए कामों का परिणाम भी मिलेगा। प्रेम प्रसंग और शिक्षा के लिए भी समय अनुकूल है। लेकिन सप्ताह के मध्य में अच्छे परिणाम नहीं मिल पाएंगे। अतः सावधानी पूर्वक आचरण करें। वहीं सप्ताहांत के बेहतर रहने के योग हैं। 

धनु 


सप्ताह की शुरुआत बेहतर ढंग से होने वाली है। इस समय कोशिश करने पर न केवल काम बनेंगे बल्कि मान-सम्मान बढ़ने के भी योग हैं। वहीं सप्ताह का मध्य भाग विभिन्न प्रकार के लाभ दिलाने का संकेत कर रहा है। वहीं सप्ताहांत में सावधानी से काम लें। इस समय दूर की यात्रा व ख़र्चे हो सकते हैं। अतः समयानुसार आचरण करें।

मकर 


सामान्य तौर पर इस सप्ताह आपको अधिकाँश मामलों में अनुकूल परिणाम मिलने वाले हैं। शुरुआती दिनों में आप धार्मिक या सामाजिक काम में भागीदारी कर सकते हैं। सप्ताह के मध्य में काम भी बनेंगे और मान-सम्मान भी बढ़ेगा। वहीं सप्ताहांत अच्छा लाभ देने-दिलाने का संकेत कर रहा है। यानी कुल मिलाकर सप्ताह बेहतर रहने वाला है। 

कुम्भ 


इस सप्ताह की शुरुआत अधिक अनुकूल नहीं है। अत: समय के मिज़ाज को देखकर आचरण करें। वाहन सावधानी से चलाएं व खान-पान पर संयम रखें। हालांकि सप्ताह के मध्य में आपको इस प्रकार के परेशानियों से छुटकारा मिल जाएगा। वहीं सप्ताहांत काफ़ी बेहतर रहने वाला है। इस समय काम बनने के साथ-साथ मान-सम्मान भी बढ़ेगा।

मीन 


यह सप्ताह आपके लिए मिश्रित फलदायी रहेगा। शुरुआती दिनों में साझेदारी के कामों से लाभ मिलेगा। जीवनसाथी के साथ सम्बन्ध और बेहतर होंगे। लेकिन सप्ताह के मध्य में अपने स्वास्थ्य का ख़याल रखें। वाहन सावधानी से चलाएँ। सप्ताहांत के बेहतर रहने के योग हैं। मेहनत करने पर आपको बेहतर परिणाम मिलेंगे। 



आज का पर्व!


आज के शुभ दिन पर आप काल भैरव जी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं, क्योंकि आज कालाष्टमी है। 

आपका दिन शुभ रहे!

Related Articles:

No comments:

Post a Comment