एस्ट्रोसेज कुंडली ऍप में नवीनतम सुविधाएँ और सुधार, एंड्रॉइड यूजर्स अभी अपडेट करें!

अब पाएं विस्तृत अंकशास्त्र, पंचांग डैशबोर्ड, भद्रा, पंचक, विवाह-मुंडन-गृहप्रवेश आदि मुहूर्त, राशिफल व और भी बहुत कुछ !


एस्ट्रोसेज कुंडली ऍप: नवीनतम सुविधाओं के साथ नयी उड़ान

नयी विशेषताओं और कुछ सुधारों के साथ एस्ट्रोसेज कुंडली ऍप का 13.2 वां संस्करण गूगल प्ले स्टोर पर नया कीर्तिमान स्थापित करने के लिए आगे कदम बढ़ा रहा है। देश की सर्वोत्तम ज्योतिष ऍप का दर्जा हासिल करने के बाद अब एस्ट्रोसेज कुंडली अपने पंखों को फैलाकर और ऊंची उड़ान भरने की ओर अग्रसर है। इस ऍप पर काम करने वाली टीम अंतरराष्ट्रीय मापदंडों के अनुसार इसमें सकारात्मक बदलाव करने की दिशा में काम करती रहती है। अब इस ऍप में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव किये गये हैं जिससे यह ऍप पहले से ज्यादा सरल तरीके से इस्तेमाल की जा सकती है।


सात भाषाओं में अंक ज्योतिष कैल्कुलेटर- 

एक क्लिक से अपनी भाषा में जानें अपना मूलांक या भाग्यांक। जानें वो नंबर जो आपकी जिंदगी के बारे में बताता है और उस नंबर से जुड़ी कुछ खास बातें। यह सब आप जान सकते हैं वो भी सात अलग-अलग भारतीय भाषाओं में।



पांचांग डैशबोर्ड अलग-अलग भाषाओं में

पंचांग डैशबोर्ड के जरिये जानें शुभ मुहूर्त, शुभ दिन, विभिन्न ग्रहों की होरा, चौघड़िया, राहु काल, योग, सूर्य और चंद्र की स्थिति, तारा बल, चंद्र बल आदि के बारे में वो भी सात अलग-अलग भाषाओं में।


विभिन्न प्रकार के मुहूर्त

विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश जैसे शुभ कामों के लिए शुभ मुहूर्तों की जानकारी प्राप्त करें।



पंचांग डैशबोर्ड में हिंदी तिथि कार्ड उपलब्ध

पंचांग डैशबोर्ड की मदद से आप हिंदू तिथि और दिनांक इसके साथ ही पक्ष, योग के बारे में भी जान सकते हैं आसानी से। 


स्थानीय भाषाओं में पंचक और भद्रा 

भद्रा और पंचक के अनुसार अपने मंगल कामों को करने का निर्धारण करें। इसकी मदद से सही समय के शुरु होने और खत्म होने का पता लगाएं। साथ ही जानें अपने शुभ-अशुभ समय के बारे में भी।


दैनिक राशिफल से रोज जानें अपने दो शुभ रंगों के बारे में:

दैनिक राशिफल से हर रोज जानें उस दिन के हिसाब से आपके लिए फ़ायदेमंद दो रंगों के बारे में। राशिफल टैब के नीचे ज्योतिषीय गणना टैब से आपको यह सारी जानकारियाँ मिल सकती हैं। इसके साथ ही इसमें उपाय भी दिये जाएंगे। 

सूचना केंद्र (नोटिफिकेशन सेंटर): नोटिफिकेशन सेंटर की मदद से आप नवीनतम सुविधाओं, सेवाओं, ब्लॉग, वीडियो और एस्ट्रोसेज पर पब्लिश होने वाले लेखों को तुरंत पा सकते हैं।


अंक शास्त्र कैल्कुलेटर, दैनिक नोट्स और 50 से अधिक पेज होम स्क्रीन पर उपलब्ध

ऐस्ट्रोसेज ऍप की होम स्क्रीन पर अब अंक शास्त्र कैल्कुलेटर भी उपलब्ध है इसके साथ ही दैनिक नोट्स और 50 से अधिक मुफ्त कुंडली पृष्ठ जोकि आसानी से इस्तेमाल किये जा सकते हैं। जानें अपना भाग्यांक और दैनिक नोट्स बनाएँ। साथ ही पीडीएफ प्रारुप में अपनी कुंडली पाने के लिए डाउनलोड या ऑडर करें। यह सुविधा मुफ्त में उपलब्ध है।



तकनीकी सुधार


राशिफल में शुभ और अशुभ समय की अलग-अलग भाषाओं में जानकारी को लेकर आ रही तकनीकी समस्या अब सही कर दी गयी है, पहले शुभ अशुभ मुहूर्त का समय अलग-अलग भाषाओं में एक ही दिखाया जा रहा था। इस समस्या के सुलझ जाने से उपभोक्ता अब अपने शुभ और धार्मिक कार्यों को सही समयानुसार कर सकते हैं।

तकनीकी समस्या के चलते कुछ उपभोक्ता अपना और अपने जोड़ीदार का पूरा नाम लिखने के बाद अपनी मैचमेकिंग कुंडली को साझा नहीं कर पा रहे थे। इसमें लड़के और लड़की के नामों में स्पेस से जुड़ी समस्या आ रही थी। हालांकि यह समस्या कुछ चुनिंदा मोबाइल फोनों में ही आ रही थी। इस नए संस्करण के साथ, हमारी टीम ने शेयर मैचमेकिंग पीडीएफ की इस समस्या को सुलझा लिया है, जिसके चलते अब आप इसे आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं। 


ऐस्ट्रोसेज कुंडली ऍप यूजर फ्रैंडली और जानकारी पूर्ण ऍप है जिसके चलते उपभोक्ताओं ने इसे खूब पसंद किया है और इसकी सराहना की है। उपभोक्ताओं की सलाह पर हम लगातार एस्ट्रोसेज कुंडली ऍप में बदलाव करते रहते हैं ताकि हम तकनीकी रुप से आगे रहें। हम आशा करते हैं कि ऍप में जोड़े गए नये फीचर्स आपको ज़रूर पसंद आएँगे। नए फीचर की मदद से आप जीवन में आने वाली परेशानियों से बचने के लिए पहले से तैयार हो सकते हैं। 

ऐस्ट्रोसेज कुंडली ऍप को अभी अपडेट करें और देखें आपके लिए क्या नया है!

Related Articles:

No comments:

Post a Comment