“दिल्ली डेअरडेविल्स” का IPL भविष्य

पंडित हनुमान मिश्रा
“दिल्ली डेअरडेविल्स” का IPL भविष्य
“दिल्ली डेअरडेविल्स” का IPL भविष्य

आइ पी एल 6 की शुरुआत 3 अप्रैल 2013 से होने जा रही है। इसमें नौ टीमें भाग ले रही है। इस बार कौन सी टीम कितनी सफल रहेगी यह जानने की जिज्ञासा सबके मन में होती है। आप सबकी इसी जिज्ञासा को शांत करने के लिए हम अंक ज्योतिष के माध्यम से यह टोह लेने की कोशिश कर रहे हैं कि इस बार कौन सी टीम कितना अच्छा प्रदर्शन कर पाएगी। इस कडी में अब “दिल्ली डेअरडेविल्स” की चर्चा की जाय। विभिन्न कसौटियों के माध्यम से जानते हैं कि IPL 2013 में “दिल्ली डेअरडेविल्स” कितना अच्छा प्रदर्शन कर पाएगी।

साल 2013 और दिल्ली डेअरडेविल्स

आइए सबसे पहले यह जानते हैं कि दिल्ली डेअरडेविल्स के लिए साल 2013 कैसा रहेगा। Delhi Daredevils का नामांक 7 है और साल 2013 का मूलांक 6 है। 6 का अंक 7 के अंक के साथ मित्र भाव रखता है जबकि इस टीम का मालिकाना हक GMR Group नामक कम्पनी के पास है इसका नामांक 8 है और साल 2013 का मूलांक 6 होने के कारण 8 और 6 आपस में मित्र हुए जो एक अच्छा संकेत है। यदि टीम के कप्तान की बात की जाय तो वह हैं Mahela Jayawardene जिनका नांमांक 6 है जिसका वर्षांक 6 के साथ मित्र का सम्बंध है। यानी देखा जाय तो वर्ष 2013 दिल्ली डेअरडेविल्स के लिए सामान्यत: काफी अच्छा प्रतीत हो रहा है।

अप्रैल 2013 और दिल्ली डेअरडेविल्स

आइए अब जानते हैं कि दिल्ली डेअरडेविल्स के लिए अप्रैल 2013 कैसा रहेगा। Delhi Daredevils  का नामांक 7 है और अप्रैल 2013 का मूलांक 1 है। यह एक नकारात्कम सम्बंध है जबकि इस टीम का मालिकाना हक GMR Group नामक कम्पनी के पास है जिसका नामांक 8 है और अप्रैल 2013 का मूलांक 1 होने के कारण 1 और 7 आपस में शत्रु हुए। टीम के कप्तान Mahela Jayawardene का नांमांक 6 है जिसका अंक 1 के साथ शत्रु का सम्बंध है। इस हिसाब से देखा जाय तो अप्रैल 2013 दिल्ली डेअरडेविल्स के लिए सामान्यत: अनुकूल नहीं है। अत: अप्रैल के महीने में हम टीम से बहुत अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद नहीं कर रहे हैं।

मई 2013 और दिल्ली डेअरडेविल्स

आइए अब जानते हैं कि दिल्ली डेअरडेविल्स के लिए मई 2013 कैसा रहेगा। Delhi Daredevils  का नामांक 7 है और मई 2013 का मूलांक 2 है। 7 का अंक 2 के अंक से शत्रु भाव रखता है जबकि इस टीम का मालिकाना हक GMR Group नामक कम्पनी के पास है जिसका नामांक 8 है और मई 2013 का मूलांक 2 है। अंक 2 अंक 8 को सम मानता है। वहीं टीम के कप्तान Mahela Jayawardene का नांमांक 6 है जिसका अंक 2 के साथ समता का सम्बंध है। इस हिसाब से देखा जाय तो मई 2013 भी दिल्ली डेअरडेविल्स के लिए कुछ खास नहीं लग रहा।

Indian Premier League 6 और दिल्ली डेअरडेविल्स

आइ पी एल 6 जिसका फ़ुल फार्म इंडिअन प्रीमिअर लीग 6 है इसका मूलांक 1 है। Delhi Daredevils का नामांक 7 है और Indian Premier League 6 का मूलांक 1 है। 7 का अंक 1 के अंक के साथ शत्रु भाव रखता है जबकि इस टीम का मालिकाना हक GMR Group नामक कम्पनी के पास है जिसका नामांक 8 है और Indian Premier League 6 का मूलांक 1 होने के कारण 1 और 8  आपस में शत्रु हुए। यदि टीम के कप्तान की बात की जाय तो वह हैं Mahela Jayawardene जिनका नांमांक 6 है जिसका Indian Premier League 6 का मूलांक 1 के साथ शत्रु का सम्बंध है। यानी देखा जाय तो Indian Premier League 6 दिल्ली डेअरडेविल्स के लिए सामान्यत: अनुकूल नही रहेगा।

IPL 6 और दिल्ली डेअरडेविल्स

आइ पी एल 6 जिसका फ़ुल फार्म इंडिअन प्रीमिअर लीग 6 है इसका मूलांक 1 है। लेकिन ज्यादातर लोग इसे आइ पी एल 6 (IPL 6) ही कहते हैं। IPL 6 का मूलांक 9 है। Delhi Daredevils का नामांक 7 है। 9 का अंक 7 के अंक के साथ मित्र भाव रखता है जबकि इस टीम का मालिकाना हक GMR Group नामक कम्पनी के पास है जिसका नामांक 8 है और IPL 6 का मूलांक 9 होने के कारण 8 और 9 आपस में मित्र हुए। यदि टीम के कप्तान की बात की जाय तो वह हैं Mahela Jayawardene जिनका नांमांक 6 है जिसका IPL 6  का मूलांक 9 के साथ समता का सम्बंध है। यानी देखा जाय तो IPL 6 दिल्ली डेअरडेविल्स के लिए सामान्यत: अनुकूल रहेगा।

विभिन्न कसौटियों पर कसने के बाद नतीजा यह निकल रहा है कि IPL 6 “दिल्ली डेअरडेविल्स” के लिए सामान्य अनुकूलता लिए हुए हैं। अत: इस टीम से एक अच्छी परफार्मेंस की उम्मीद हम कर सकते हैं। फाइनल या सेमीफाइनल में उपस्थिति दर्ज कराने के लिए टीम को बहुत ज्यादा मेहनत की जरूरत होगी। अगर ये ऐसा नहीं कर पाते तो वर्ल्ड कप दूर की कौडी होगी।

Related Articles:

No comments:

Post a Comment