साप्ताहिक राशिफल (नवम्बर 03 - नवम्बर 09)

जानें अपने आने वाले सप्ताह का भविष्यफल साप्ताहिक राशिफल द्वारा ताकि आप आने वाले सप्ताह को नियोजित कर सकें और उसका पूरा-पूरा लाभ उठा सकें। आइये देखते हैं क्या कह रहे हैं सितारे आपसे इस सप्ताह के लिए ‘पं. हनुमान मिश्रा ’ द्वारा -

 जानिए सभी राशियों के लिए नवम्बर 03 - नवम्बर 09, 2014 तक का साप्ताहिक राशिफल।


FREE matrimony & marriage website

मेष
सप्ताह के शुरुआत में लाभ मिलने की सम्भावनाएँ बन रही हैं। पिछले दिनों की गई मेहनत रंग लाने वाली है। मेहनत के अच्छे परिणाम मिलेंगे। हालांकि सप्ताह के मध्य में कुछ बेवजह के खर्चे हो सकते हैं। नींद में भी व्यवधान रह सकता है। लेकिन सप्ताहांत में परिस्थितियाँ बेहतर होंगी। मन प्रसन्न रहेगा और आर्थिक स्थिति में भी सुधार आने के योग हैं। 

वृषभ
सप्ताह की शुरुआत में आपको बिना कहीं ध्यान भटकाए अपने काम में लग जाना है। ऐसा करने पर आपको कामों में सफ़लता मिलेगी। लाभ मिलने के अच्छे योग बने हुए हैं। आपके अपने आपको सहयोग करते रहेंगे। सप्ताह के मध्य में सावधानी से काम लेना होगा, क्योंकि खर्चे अधिक हो सकते हैं। हालांकि सप्ताह के अंत में आपकी ऊर्जा पुनः वापस लौटेगी। 

मिथुन
सामान्य तौर पर इस हफ्ते आपको अनुकूल परिणाम मिलेंगे लेकिन शुरुआत में यात्राएँ अधिक होंगी। धार्मिक या सामाजिक आयोजनों से जुड़ाव सम्भव है। सप्ताह के मध्य में काम बनेंगे व आपके वरिष्ठ मददगार होंगे। लाभ के योग भी मज़बूत होंगे। वहीं सप्ताह के अंत में खर्चों से बचना होगा। नींद में भी व्यवधान रह सकता है। इस समय हर काम में संयम से काम लें। 

कर्क
सप्ताह की शुरुआत अधिक अनुकूल नहीं है अत: बड़े ही धैर्य के साथ काम लेना होगा। ऐसा नहीं कि इस समय आपको अच्छे परिणाम नहीं मिलेंगे, अच्छे परिणाम मिलेंगे लेकिन अधिक मेहनत से। लेकिन सप्ताह के मध्य में चीजें बेहतर होंगी। लाभदायक यात्राएँ संभावित हैं। कामों के बनने से मन प्रसन्न होगा जबकि सप्ताहांत आपको विविध प्रकार के लाभ कराएगा। 

सिंह
यह सप्ताह आपके लिए मिला जुला रहेगा। शुरुआती दिनों में आप दाम्पत्य सुख लेने के मूड में रहेंगे। लेकिन इस समय साझेदारी के कामों को धैर्य के साथ निबटांना होगा। सप्ताह के मध्य में आपको बड़ी सतर्कत्ता से जीवन निर्वाह करना होगा। हालांकि सप्ताहांत बेहतर रहेगा, न केवल आपके काम बनेंगे बल्कि आपके मान-सम्मान में भी इज़ाफ़ा होगा। 

कन्या
सप्ताह की शुरुआत काफ़ी बेहतर रहने की उम्मीद है। आपकी निर्णय क्षमता और विरोधियों को पहचानने की योग्यता आपको अच्छा लाभ दिलाएगी। रुके हुए काम पूरे होंगे। दाम्पत्य जीवन के भी सुखद रहने के योग बन रहे हैं। सप्ताह के मध्य में थोड़ी सतर्कता ज़रूरी होगी। सप्ताह के अंत की बात की जाए तो उसके काफी हद तक बेहतर रहने की उम्मीद है। 

तुला
सामान्य तौर पर इस सप्ताह आपको अनुकूल परिणाम मिलेंगे। सप्ताह की शुरुआत प्यार-मुहब्बत के लिए काफ़ीअनुकूल है। यदि आप विद्यार्थी हैं तो पढ़ाई में ध्यान लगाएँ, लाभ मिलेगा। प्रतिस्पर्धा में सफलता मिलेगी। सप्ताह के मध्य में दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा, काम बनेंगे लेकिन सप्ताहांत में सावधानी से काम लेना होगा व निराश होने से बचना होगा। 

वृश्चिक
सामान्य तौर पर यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहेगा। यदि आपका मन घर पर रहने का है तो थोड़ा अतिरिक्त समय घर पर देना न भूलें। हो सकता है ऐसा करके आप किसी घरेलू समस्या को दूर कर सकें। सप्ताह के मध्य में प्रेमानुभूति होगी, स्वजनों से मुलाक़ात होगी। प्रतिस्पर्धियों से आप आगे निकलेंगे। जबकि सप्ताहांत में आप दाम्पत्य सुख का आनंद लेंगे। 

धनु
इस सप्ताह के आरम्भिक दिन आपके लिए अनुकूल हैं। आपका आत्माविश्वास बेहतर रहेगा। हालांकि मनोरंजन का मूड रह सकता है, लेकिन आपका ध्यान अपने लक्ष्य से नहीं भटकेगा। सप्ताह के मध्य में कुछ घरेलू चिंताएँ रह सकती हैं, लेकिन सप्ताहांत काफ़ी बेहतर नज़र आ रहा है। स्वजनों से मुलाक़ात होगी जिससे प्रसन्नता मिलेगी, साथ ही कामों में सफलता भी मिलेगी।

मकर
यह सप्ताह आपके लिए मिला जुला रहेगा। सप्ताह के शुरुआती दिनों में आपको अपनी वाणी पर विशेष संयम रखना होगा। इस समय आर्थिक मामलों को लेकर भी सही रणनीति बनानी होगी। हालांकि सप्ताह के मध्य में चिंताएँ छूमंतर हो जाएँगी। आत्मविश्वास चरम पर होगा लेकिन यह सप्ताह भावनाओं पर नियंत्रण रख कर काम करने का संकेत कर रहा हैं। 

कुम्भ
यह सप्ताह आपके लिए सामान्यत: अच्छा रहेगा। शुरुआती दिनों में आपको जल्दबाज़ी में निर्णय लेने से बचना होगा। साथ ही अधिक जज़्बाती नहीं बनना है। सप्ताह के मध्य में कुछ खर्चे होने के योग बन रहे हैं। इस समय वाणी पर विशेष संयम रखें। सप्ताह के अंतिम दिनों में आत्मविश्वास बनाए रखें व घरेलू मामलों पर भी ध्यान देने का प्रयास करें। 

मीन
सामान्य तौर पर यह सप्ताह आपको मिले जुले परिणाम देगा। शुरुआती दिन खर्चे लिए हुए रख सकते हैं। आपकी नींद में कुछ व्यवधान रह सकता है। लेकिन सप्ताह के मध्य में स्थितियाँ बेहतर होंगी। सुखद समाचार मिलेंगे। हालांकि इस समय भी अर्थव्यवस्था पर ध्यान देना ज़रूरी होगा। सप्ताहांत में स्थितियाँ काफ़ी अनुकूल होने के योग बन रहे हैं। 



आने वाले पर्व!



कल ‘कंस वध’ का दिन है। आज के दिन भगवान कृष्ण ने कंस का वध किया था।

कल ‘आशा दशमी’ है। इस दिन विवाहित स्त्रियाँ अपनी खुशहाल वैवाहिक जीवन की कामना करते हुए माँ आशा देवी (पार्वती देवी) की पूजा करती हैं।

कल ‘ऑल सोल्स डे’ मनाया जाएगा। यह दिन ईसाई धर्म के लोग अपने परिवारजनों और मित्रों की आत्मा की शान्ति के लिए मनाते हैं।

आपका दिन मंगलमय हो!

Related Articles:

No comments:

Post a Comment