साप्ताहिक राशिफल (नवम्बर 10 - नवम्बर 16)

जानें अपने आने वाले सप्ताह का भविष्यफल और नियोजित करें अपने सप्ताह को साप्ताहिक राशिफल द्वारा ताकि आप इस सप्ताह का पूरा लाभ उठा सकें। आइये देखते हैं क्या कह रहे हैं आपके सितारे आपसे इस सप्ताह के लिए ‘पं. हनुमान मिश्रा ’ द्वारा



FREE matrimony & marriage website

मेष

महत्वपूर्ण राशिफल:

इस सप्ताह के आरम्भिक दिन आपके लिए अनुकूल हैं। इस समय आपका आत्मविश्वास बेहतर रहेगा। भाई मित्र आदि आपका सहयोग करेंगे। छोटी यात्राएँ लाभकारी परिणाम देंगी। सप्ताह के मध्य में भी अनुकूल परिणाम मिलते रहेंगे। घरेलू समस्याएँ दूर होंगी। मन में संतुष्टि के भाव जागेंगे। सप्ताह के अंतिम दिन भी काफी अनुकूल नज़र आ रहे हैं। 

वृषभ
यह सप्ताह आपके लिए मिला जुला रहेगा। सप्ताह के शुरुआती दिनों में अधिक बोलने से बचें। इस समय आर्थिक मामलों को संयम के साथ निबटाएँ। यदि परिवार के लोग किसी बात पर असंतुष्ट हैं तो उन्हें मनाने की कोशिश करें। सप्ताह के मध्य में आपके मित्र आपके खोए हुए आत्मविश्वास को वापस लाने में मददगार होंगे। सप्ताहांत मन को प्रसन्नता देगा। 

मिथुन
यह सप्ताह आपके लिए सामान्यत: अच्छा रहेगा। हालांकि शुरुआती दिनों में आप थोड़े से भावुक या चंचल रह सकते हैं। इस समय भावनाओं में बहकर नहीं, बल्कि बुद्धि-बल से निबटाएँ। सप्ताह के मध्य में खर्चे के योग बन रहे हैं। जबकि सप्ताहांत में अच्छे परिणाम मिलेंगे। इस समय मनोरंजन करने का एक बेहतर मौक़ा हाथ लग सकता है। 

कर्क
सामान्य तौर पर इस सप्ताह आपको मिले जुले परिणाम मिल पाएंगे। सप्ताह के शुरुआती दिनों में खर्चों के योग बन रहे हैं। लेकिन सप्ताह के मध्य में परेशानियाँ बहुत हद तक कम हो जाएँगी। आपके व्यक्तित्व में और भी निखार आएगा। जबकि सप्ताह के अंतिम दिनों में थोड़े से खर्चे हो सकते हैं लेकिन इससे आपको परिजनों का ढेर सारा प्यार मिलाने वाला है। 

सिंह 
सप्ताह के शुरुआत में लाभ मिलने की अच्छी संभावनाएँ हैं। प्रेम प्रसंग के लिए भी यह समय अनुकूलता लिए हुए है। जबकि सप्ताह के मध्य में आर्थिक मामलों में संयम से काम लेना होगा। बेकार के खर्चों से बचें। हालांकि सप्ताहांत में आर्थिक समस्याएँ कम होंगी लेकिन इस समय भी मन में एक अजीब सी बेचैनी रह सकती है। 

कन्या
इस सप्ताह की शुरुआत में काम बनते रहेंगे और आपके कामों की प्रशंसा होगी। आपके मान सम्मान में भी इज़ाफा होगा। सप्ताह मध्य में आमदनी अच्छी होने के योग बन रहे हैं। किए गए कामों का फल मिलेगा। मित्रों से भी सहयोग मिलेगा, लेकिन सप्ताह के अंत में आपको सावधानी से काम लेना होगा। इस समय खर्चों को कम करने की कोशिश भी करनी होगी। 

तुला
सामान्य तौर पर यह सप्ताह आपको अनुकूल परिणाम देगा। किसी धार्मिक या सामाजिक काम से जुड़ना उचित रहेगा। यात्राएँ भी संभावित हैं। सप्ताह का मध्य भाग कामों को बनाने वाला रहेगा। वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। मान सम्मान भी मिलेगा। सप्ताहांत भी आपको लाभान्वित करने का वादा कर रहा है। प्रेम संबधों में अनुकूलता आएगी। 

वृश्चिक
सप्ताह की शुरुआत अधिक अनुकूल नहीं है। आपके आसपास असंतोष का माहौल रह सकता है। धैर्य से काम लें और अपने आपको असंतोष से बचाएँ। सप्ताह का मध्य काफी हद तक बेहतर रहेगा और काम बनने शुरू हो जाएंगे। जबकि सप्ताहांत पूरी तरह से अनुकूलता लेकर आ रहा है। उस समय न केवल आपके काम बनेंगे बल्कि मान सम्मान भी बढ़ेगा। 

धनु
यह सप्ताह मिश्रित फलदायी रहेगा। सप्ताह के शुरुआती दिनों में आपको अनुकूल फल मिलेंगे। निजी जीवन सुखद रहेगा लेकिन सप्ताह के मध्य में अपने स्वास्थ्य का ख़याल रखें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें और किसी बड़े निर्णय से बचें। सप्ताह के अंतिम दिनों में बेहतर परिणाम मिलने की उम्मीद है और साथ ही कुछ यात्राएँ भी संभावित हैं। 

मकर 
सप्ताह की शुरुआत में अच्छे परिणाम मिलेंगे। इस समय आप औरों को पीछे कर आगे निकलते नजर आएँगे। आपका उत्साह बढ़ा रहेगा और काम बनेंगे। सप्ताह के मध्य में निजी जीवन सुखी रहेगा। साझेदारी से लाभ मिलेगा। सप्ताहांत में सावधानी पूर्वक कामों को अंजाम देने की कोशिश करें, साथ ही वाहन आदि भी सावधानी से चलाएँ।

कुम्भ 
सामान्य तौर पर यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहेगा। यद्यपि प्रेम प्रसंगों में अनुकूलता रहेगी लेकिन जानबूझकर आपस में विवाद करने से बचें। सप्ताह के मध्य में काम बनेंगे और साथ ही विरोधी शांत रहेंगे। जबकि सप्ताहांत निजी जीवन में शुभता लाएगा। सम्बन्ध बेहतर होंगे। इस समय साझेदारी के कामों से बढ़िया लाभ मिलने की उम्मीद है। 

मीन 
सामान्य तौर पर सप्ताह आपका है। हालांकि शुरुआती दिनों में कुछ तनाव सम्भव है लेकिन घरेलू स्थिति में सुधार के योग हैं। सप्ताह के मध्य में प्रेम संबंद्ध में अनुकूलता आएगी। संतान या शिक्षा को लेकर भी अनुकूल फल मिलने के योग हैं। सप्ताहांत में थोड़ी सी मेहनत बड़ी सफलता दिला सकती हैं। कम्पीटीशन वाले कामों के लिए भी समय अनुकूल है।



आने वाले पर्व!


कल सौभाग्य सुंदरी व्रत रखा जाएगा। इस दिन विवाहित स्त्रियों यह व्रत रख कर सुखद जीवन और संतान प्राप्ति के लिए पूजा करती हैं। 

कल वर्ल्ड रन डे है। यह दिन देश भर में दौड़ से होने वाले स्वास्थ्य लाभ को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है। 

कल लीगल सर्विसेज डे है। यह दिन हमारे गरीब वर्ग के लोग जैसे की स्त्रियाँ, विकलांग व्यक्ति, बच्चे, अनुसूचित जनजाति, मानव तस्करी के शिकार लोगों के साथ प्राकृतिक आपदाओं के शिकार लोगों की मदद करने के लिए मनाया जाता है। 

Related Articles:

No comments:

Post a Comment