साप्ताहिक राशिफल (दिसंबर 28 - जनवरी 3, 2016)

इस सप्ताह में कैसी रहेगी आपके सितारों की चाल? इस सप्ताह कौन से कार्य से बदलेगी आपकी तक़़दीर? जानने के लिए पढ़ें हमारा ख़ास साप्ताहिक राशिफल और साप्ताहिक प्रेम राशिफल।


FREE matrimony & marriage website

विशेष: साप्ताहिक राशिफल आपकी चन्द्र राशि पर आधारित हैं। अपनी चन्द्र राशि जानने के लिए यहाँ क्लिक करें: चन्द्र राशि कैलकुलेटर


मेष


मेष राशि के जातकों को यह सप्ताह सकारात्मक परिणाम देने वाला है। प्रेम-संबंधों मेें मधुरता आएगी, लेकिन तर्क-वितर्क करने से बचना होगा। आपकी प्रगति होगी और प्रोफ़ेशनल लाईफ़ में सफलता मिलेगी। सप्ताह के मध्य में आप ख़ुद में काफ़ी सुधार पाएंगे। किसी धार्मिक कार्यों में शामिल होने का निमंत्रण भी मिल सकता है। माता के साथ ज़्यादा वक्त गुज़ारेंगे।

साप्ताहिक प्रेम राशिफल: 

इस सप्ताह प्रेम प्रसंग के लिए अधिक अनुकूल नहीं है क्योंकि साथ में रहने के मौके कम ही मिल पाएंगे। हालांकि यदि प्रियतम पहले से ही दूर रह रहा है तब उनसे मुलाकात सम्भव है। सप्ताह के शुरुआती दिन अच्छे हैं। आप उनसे मिलने या फ़िर वो आपसे मिलने घर आ सकते हैं। सप्ताह का मध्य भाग किसी सहपाठी के प्रति मन को आकृष्ट करवा सकता है। वहीं सप्ताहांत में कुछ विसंगतिया रह सकती हैं फ़िर भी आप प्रयास करके कहीं मिल सकते हैं।

भाग्यस्टार: 3/5

करने योग्य: विवादों से दूर रहें।


वृषभ 


आने वाला नया सप्ताह आपके लिए प्रत्येक मायने में बेहतर रहने वाला है। प्रेम-संबंधों का आनंद मिलेगा और प्यार में आप पूरी तरह से सराबोर रहेंगे, हालाँकि गृहस्थ जीवन में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वैसे घबराने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि इन परेशानियों से निपटने में आप सफल रहेंगे। पढ़ाई में बच्चों का प्रदर्शन शानदार रहेगा और साथ ही बाकी अन्य क्रिया-कलापों में भी उनकी सक्रियता बराबर रूप से रहेगी। विवाहित लोगों को दांप्त्य जीवन का भरपूर आनंद मिलेगा। भोग और विलासिता की वस्तुओं में ज़्यादा पैसा ख़र्च होगा।

साप्ताहिक प्रेम राशिफल: 

यह सप्ताह आपके प्रेम प्रसंग के लिए मिला जुला रहने वाला है लेकिन यदि मर्यादित रह कर आचरण करेंगे तो अपेक्षाकृत बेहतर परिणाम मिल जाएंगे। शुरुआती दिनों में किसी यात्रा के उत्तम योग बने हैं। लेकिन फोन आदि के माध्यम से जुड़ाव बना रहेगा। सप्ताह के मध्य में किसी घरेलू मामले को लेकर कोई मीठी तकरार सम्भव है। सप्ताहांत में संदेह के आधार पर आपसी नाराजगी न बढ़ाएं तो ही बेहतर होगा।

भाग्यस्टार: 2.5/5

करने योग्य: गृहस्थ जीवन को लेकर सर्तक रहें।


मिथुन 


सप्ताह की शुरूआत एक सकारत्मक ऊर्ज़ा के साथ होगी। ज़िन्दगी के प्रत्येक मोड़ पर परिवार के सदस्यों, मित्रों और सीनियरों का सहयोग प्राप्त होगा। आपका आत्मविश्वास काबिले तारीफ़ रहेगा, जो कि लक्ष्यों तक पहुँचने में आपकी मदद करेगा। लघु यात्रा से लाभ मिलेगा। हर मोड़ पर भाग्य आपका साथ देगा। सप्ताह के अंत में घरेलू जीवन पर ध्यान देने की आवश्यकता है।

साप्ताहिक प्रेम राशिफल: 

सामान्य तौर पर यह सप्ताह प्रेम प्रसंग के मामले में अनुकूलता लिए हुए है लेकिन अपनी जिद को जिताने में प्रेम के रस को नीरस न करें तो और बेहतर रहेगा। शुरुआती दिनों में आप धन खर्च कर जीवन का आनंद तलाशने की कोशिश में रहेंगे। साथी पर कुछ खर्चे भी कर सकते हैं। वहीं मध्य में थोड़ा मनोरंजन और थोड़ा एकांतवाश आनंद देगा। अत: मौका मिलते ही मनोरंजन करना न भूलें। सप्ताहांत किसी तनाव के कारण प्यार में मन कम लगेगा।

भाग्यस्टार:3/5

करने योग्य: परिवार के सदस्यों के साथ सलीके से पेश आए।


कर्क 


कर्क राशि वालों को इस सप्ताह मिला-जुला परिणाम मिलने वाला है। सप्ताह के अंत में अपेक्षाकृत ख़र्च ज़्यादा होगा। सोच-समझकर बोलें, अन्यथा विवाद होने की संभावना प्रबल है। किसी के उपर भरोसा करने और निर्भर रहने से परहेज़ करें। आर्थिक मामलों में सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। कुछ दिनों के लिए प्रेम-संबंधों में खटास पैदा हो सकती है। 

साप्ताहिक प्रेम राशिफल:

सप्ताह प्रेम के लिए अनुकूल तो है लेकिन जरूरत से ज्यादा गर्मजोशी या जिद प्यार में कुछ कमी लाने का कारण बन सकती है। सप्ताह की शुरुआत में आप भावुक रहेंगे। साथी आपकी भावनाओं की कद्र भी करेगा। वहीं सप्ताह के मध्य में भी अनुकूलता बनी रहेगी। साथ में मनोरंजन के मौके भी मिल सकते हैं। जबकि सप्ताहांत में पड़ोसी से प्रेम होने की स्थिति में सावधानी से काम लेना होगा साथ ही संदेह व क्रोध से भी बचना होगा।

भाग्यस्टार: 3/5

करने योग्य: अपने ख़र्चों पर नियंत्रण रखें।


सिंह 


इस सप्ताह आपको सफलता तो मिलेगी, लेकिन इसके लिए आपको सावधान रहना होगा और स्पष्ट विचारों को अपनाना पड़ेगा। अनावश्यक रूप से पैसे ख़र्च होने की संभावना प्रबल है, इसलिए सावधान रहें और भावनाओं में बहकर कोई फ़ैसला न लें। सप्ताह का अंत आपको अपने व्यक्तित्व में सुधार करने के लिए प्रोत्साहित करेगा। सप्ताहांत में प्रतिबंधित स्थानों पर जाने से परहेज़ करें।

साप्ताहिक प्रेम राशिफल:

सामान्य तौर पर यह सप्ताह प्रेम के लिए अनुकूलता लिए हुए नज़र आ रहा है। हालांकि शुरुआत में किसी कारण से दूर रहना पड़ सकता है। फिर भी आपकी पूरी कोशिश रहेगी कि फोन आदि के माध्यम से जुड़े रहें। सप्ताह के मध्य में आप भावुक बने रहेंगे और प्यार का आनंद लेंगे। वहीं सप्ताहांत अनुकूल है लेकिन चुगली या अपशब्दों के प्रयोग से बचेंगे तो संतुलन बना रहेगा अन्यथा साथी के साथ कुछ मनमुटाव सम्भव है।

भाग्यस्टार: 3/5

करने योग्य: भावनाओं में बहने से बचें।


कन्या


यह सप्ताह आपको मिले-जुले परिणाम देने वाला है। पैसे अपेक्षाकृत ज़्यादा ख़र्च होंगे। सप्ताह के मध्य में आप थकान महसूस करेंगे। वैसे घबराने की कोई ज़रूरत नहीं है, क्योंकि एक दो दिनों में सबकुछ आपके पक्ष में होने वाला है। नौकरी में प्रगति होगी और बड़े लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम-संबंधों में मधुरता आएगी। आप अपने प्रियतम के साथ डेट पर जाएंगे और रोमांटिक पल बिताएंगे।

साप्ताहिक प्रेम राशिफल: 

सामान्य तौर पर यह सप्ताह प्रेम प्रसंग के लिए अनुकूल रहने वाला है। सोशल मीडिया के माध्यम से या किसी दूर रहने वाले के प्रति रुझान रह सकता है। सप्ताह की शुरुआत काफ़ी अनुकूल रहने वाली है। प्यार का भरपूर आनंद मिलने वाला है लेकिन मध्य के आनंद की थोड़ी कमी रह सकती है। सप्ताहांत में मिले जुले परिणाम मिलने के योग हैं लेकिन प्रेम में पारदर्शिता बनाए रखेंगे तो और भी बेहतरी देखने को मिलेगी।

भाग्यस्टार: 3/5

करने योग्य: ज़्यादा सोच-विचार करने से परहेज़ करें।


तुला


कहते हैं कि मेहनत का फल हमेशा मीठा होता है। इस सप्ताह आपको अपने परिश्रमों का फल मिलने वाला है। आपकी मेहनत सफलता और उपलब्धियों में बदलने वाली है। प्रेम-संबंधों के लिए शानदार समय है। महंगे परफ़्यूम और कपड़ों की खरीदारी में पैसे ख़र्च होंगे। सामाजिक दायरा बढेगा और नए लोगों से संपर्क स्थापित होगा। कुल मिलाकर यह सप्ताह आपके लिए शानदार रहने वाला है।

साप्ताहिक प्रेम राशिफल: 

सामान्य तौर पर यह सप्ताह प्यार में अनुकूलता लाने के प्रयास में रहेगा। किसी उच्च कुलीन व्यक्ति के प्रति मन आकृष्ट हो सकता है। सप्ताह की शुरुआत में प्रेम में प्रगाढ़ता आएगी। यदि किसी सहकर्मी से प्रेम करते हैं तो और भी अनुकूलता रहेगी। सप्ताह के मध्य में भी अनुकूलता बनी रहेगी। विवाह की बात या रिश्ते के और प्रगाढ़ होने के योग हैं। वहीं सप्ताहांत में अनुकूलता की कमी रह सकती है। इस समय मर्यादित रहना ही बेहतर होगा।

भाग्यस्टार: 3/5

करने योग्य: सौभाग्य में वृद्धि के लिए भगवान की पूजा-अराधना करें।


वृश्चिक


आपके लिए यह सप्ताह पूरी तरह से शुभता लिए आ रहा है। नाम, सफलता और शोहरत सबकुछ मिलने वाला है। बिज़नेसमैन को नई उपलब्धियाँ हासिल होंगी। हालाँकि किसी कीमती सामान के खोने की आशंका है, इसलिए सतर्कता बरतें। दूर की यात्रा का योग है। बड़ों का आदर करने से सभी इच्छाओं की पूर्ति होगी। अतः बड़े-बुजूर्गों का आदर-सत्कार करें।

साप्ताहिक प्रेम राशिफल:

इस सप्ताह किसी कारण से आपस में मिलना मिलाना कम हो सकेगा। सोशल मीडिया में किसी को प्रपोज न करें तो ही अच्छा है। कोई फ़ेक आइ.डी. बना के मजाक भी कर सकता है। हालांकि शुरुआत में पार्टनर के साथ घूमना फिरना हो सकता है लेकिन मध्य में काम और प्यार के बीच सामांजस्य बिठाएंगे तो ही बेहतर रहेगा। सप्ताहांत में तो विशेष सावधानी रखनी है। यदि पार्टनर को चीट करने की आदत है तो आपका भेद भी खुल सकता है। अत: ईमानदार बने रहें।

भाग्यस्टार: 2.5/5

करने योग्य: अपने सामानों की रक्षा करें।


धनु


यह सप्ताह आपको किसी धार्मिक कार्य में शामिल होने का मौक़ा देना वाला है। दान-पुण्य और सामाजिक सेवा से आप वरिष्ठजनों का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। सप्ताह के मध्य में रिश्तेदारों का घर पर आगमन हो सकता है। रूका हुए कार्य पूरे होंगे, लेकिन धीर-धीरे। आय में वृद्धि होगी और पदोन्नती होगी। ईर्ष्यालु लोगों से दूरी बनाकर रहें।

साप्ताहिक प्रेम राशिफल:

यह सप्ताह प्रेम प्रसंग के लिए काफ़ी हद तक अनुकूल रहने वाला है लेकिन घरेलू परेशानी के कारण प्रेम भी प्रभावित रह सकता है। क्रोध या आवेश को प्रेम के बीच न आने दें तो बेहतर रहेगा। सप्ताह की शुरुआत थोड़ी सी कमजोर रह सकती है। अत: पार्टनर के जज्बातों की कद्र करें। व मर्यादित रहें। मध्य काफ़ी बेहतर रहेगा लेकिन सप्ताहांत में कोई रिश्क न लें अन्यथा बदनामी का भय उपजेगा। प्यार से अधिक काम को समय देना पड़ सकता है।

भाग्यस्टार: 3/5

करने योग्य: बड़े-बुजूर्गों की इच्छाओं को पूरा करने की कोशिश करें।


मकर 


सप्ताह की शुरूआत में आपको ज़्यादा सावधानी बरतने की आवश्यकता है, हालाँकि चिंता करने जैसी कोई बात नहीं है। सप्ताह के मध्य में संगीत, कला और साहित्य की ओर ध्यानाकर्षण होगा। छात्रों को पढ़ाई में ध्यान केंद्रित करने में परेशानी होगी। कार्यस्थल पर किसी को ठेस पहुँचाने की कोशिश न करें। सप्ताह के अंत में फ़िल्म देखने जा सकते हैं।

साप्ताहिक प्रेम राशिफल:

यद्यपि प्रेम के लिए यह सप्ताह अनुकूल है लेकिन यदि किसी ऐसे व्यक्ति के प्रति प्रेम उपज रहा है जिसे सामाजिक दृष्टिकोण से उचित नहीं माना गया है तो उसे आगे बढ़ाने से बचें। हालांकि सप्ताह की शुरुआत काफ़ी अनुकूल रहने वाली है। यदि आप विवाहित हैं तो इस समय आपको और भी आनंद मिलने वाला है। लेकिन सप्ताह का मध्य भाग अनुकूल नहीं है इसलिए मर्यादित रहें। वहीं सप्ताहांत प्यार के लिए थोड़ी बेहतरी लिए हुए नज़र आ रहा है।

भाग्यस्टार: 3/5

करने योग्य: सहकर्मियों और सीनियरों के साथ सलीके से पेश आए।


कुम्भ


इस सप्ताह आपको औसत परिणाम मिलने वाला है। कुछ हद तक बेहतर परिणाम मिलेंगे। साझेदारी वाले कारोबार में सफलता मिलेगी, जिसके कारण वित्तीय स्थितियों में सुधार होगा। वैवाहिक जीवन में ख़ुशियाँ आएंगी। सेहत का ख़्याल रखना ज़रूरी है, इसलिए सबसे पहले अपने खान-पान पर ध्यान दें। मांस-मदिरा से दूरी बनाकर रहें। इलेक्ट्रॉनिक सामान से दूर रहें, ख़तरा होने की संभावना प्रबल है। 

साप्ताहिक प्रेम राशिफल:

यह सप्ताह प्रेम प्रसंग के लिए अच्छे परिणाम देगा विशेषकर उन लोगो को और अच्छे फल मिलेंगे जो विवाहित हैं अथवा विवाह करने की योजना में हैं। सप्ताह की शुरुआत बढ़िया है फिर भी मीठी वाली नोक झोक सम्भव है। सप्ताह का मध्य काफी अच्छा है। विवाहितों को और भी अनुकूल परिणाम मिलेंगे लेकिन सप्ताह के अंत में अनुकूलता कम नज़र आ रही है। अत: मर्यादित रहें। एक दूसरे पर संदेह न करें। कोई भ्रम होने पर आपस में बात कर उसका निवारण करें।

भाग्यस्टार: 3/5

करने योग्य: इलेक्ट्रॉनिक सामानों से दूर रहें।


मीन 


सप्ताह की शुरूआत में आपको कड़ी मेहनत करनी होगी। आपका समर्पण अन्य लोगों से आपको आगे ले जाएगा। आत्मविश्वास में अप्रत्याशित वृद्धि होगी और आप तरोताज़ा महसूस करेंगे। हालाँकि हफ़्ते के मध्य में सतर्कता ज़रूरी है। किसी प्रकार के विवादों में न पड़ें और बेकार की बातें न करें। बच्चों की ओर से ख़ुशियाँ मिलेंगी। घर-परिवार का माहौल बेहतर रहेगा।

साप्ताहिक प्रेम राशिफल:

सामान्य तौर पर यह सप्ताह प्रेम संबंधों के लिए मिला जुला रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत काफ़ी अच्छी है। किसी सहपाठी के प्रति मन में प्रेम की भावना उपज सकती है। लेकिन सप्ताह का मध्य प्यार में रिस्क लेने को प्रोत्साहित कर सकता है। हालांकि मंगेतर से मीठी मीठी बातें होती रहेंगी। सप्ताहांत थोड़ा सा कमजोर रह सकता है। साथी के स्वास्थ्य का खयाल रखें। साथ ही साथ किसी और के कहने पर साथ को बुरा समझने से भी बचें।

भाग्यस्टार: 2.5/5

करने योग्य: परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताएँ।


साप्ताहिक प्रेमफल ख़ासतौर से पं. हनुमान मिश्रा द्वारा लिखा गया है।

Related Articles:

No comments:

Post a Comment