बुध ग्रह का सिंह राशि में गोचर (21 अगस्त 2013)

पंडित हनुमान मिश्रा

21 अगस्त को बुध ग्रह प्रात: 04 बजकर 55 मिनट पर कर्क राशि से सिंह राशि में जा रहा है। यह 05 सितम्बर तक इसी राशि में रहेगा और 06 सितम्बर को कन्या राशि में जाएगा। ज्योतिषी ग्रंथों में कहा गया है कि जब बुध सिंह राशि में होता है तो सभी अनाजों का भाव तो सामान्य रहता है लेकिन सोने का भाव बढ़ सकता है। वर्षा में कमी आ सकती है जिससे फ़सलों के सूखने का भय रहेगा। प्रादेशिक पार्टियों में आपसी कलह हो सकती है शासको और प्रशासकों में भी विवाद होने के योग हैं। आइए अब जानते हैं कि बुध के गोचर का हमारी राशियों पर क्या असर होगा।

मेष: इस अवधि में आपकी मेहनत रंग लायेगी। कामों सफ़लता मिलेगी और छोटी यात्राएं सफ़ल रहेंगी। भाई बहिनों से सहायता मिलेगी। नये लोगों से पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी। काम धंधे में भी अच्छे परिणाम मिलेंगे।

वृष: परिवार के सदस्यों का आपके प्रति बहुत अच्छा बर्ताव रहेगा। लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे। आर्थिक रूप से समय अच्छा रहेगा। पुराने कर्ज आदि की वसूली भी हो जायेगी। गूढ़ विज्ञान में आपकी रूचि बढे़गी।

मिथुन: इस अवधि में आपका सम्मान होगा तथा ख्याति बढे़गी। पारिवारिक जीवन संतोषप्रद रहेगा। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। आप अपनी प्रतिभा योग्यता और निपुणता के बल पर अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे।

कर्क: यह अवधि पारिवारिक माहौल अनुकूल नहीं रहेगा। आपको मानसिक चिन्ताएं रह सकती है। खर्चे बढ़ सकते हैं। सब प्रकार की जोखिम उठाने की प्रवृति पर नियंत्रण रखें। आपका मन अध्यात्म की ओर झुकेगा।

सिंह: इस समय मित्र व सहयोगी सहायता करेंगे। काम धंधें में उन्नति होगी। प्रणय संबंध सुधरेंगे। इस दौरान आपके कई लोगों से मित्रतापूर्ण संबंध कायम होंगे। आपकी लम्बी यात्रा करने की पूरी संभावना है।

कन्या: वरिष्ठ लोगों या सत्तावान व्यक्तियों से संबंधों में सुधार होगा। आयेगा। पारिवारिक माहौल संतोषप्रद रहेगा। घर में किसी शुभ कृत्य के होने के योग भी बन रहे हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ व विस्तार होने के योग बन रहे हैं।

तुला: इस अवधि में अपनी बुद्धिमत्ता के कारण आप प्रचुर लाभ पायेंगे। यात्रा लाभ प्राप्त होगा। आप प्रसिद्ध व्यक्तियों के आप सम्पर्क में आयेंगे। आपकी ख्याति और प्रतिष्ठा सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी। अपने व्यवसाय में आप अच्छा काम करेंगे।

वृश्चिक: इस अवधि में छोटी छोटी बातों को लेकर विवाद बढ़ने की संभावना है। अत: उनसे बचने की कोशिश करें। जल्दी धन कमाने की अपनी प्रवृति पर अंकुश लगायें। स्वास्थ्य व परिवार का खयाल रखें। बेकार की यात्राओं से बचें।

धनु: इस अवधि में आपका व्यापार-व्यवसाय बढेगा। किसी प्रतिस्पर्धा में भी सफलता मिलेगी। आपकी प्रसिद्धि एवम् सम्मान में इजाफा होगा। सुखद यात्रा की भी संभावना है। आप लाभप्रद सौदा करेंगे। भागीदार व सहयोगी सहयोग देंगे

मकर: इस समय आप व्यर्थ के कामों में उलझे रहेंगे। खर्चे बढ़ सकते हैं। पारिवारिक जीवन से तनाव रह सकता है। विरोधी परेशान करने की कोशिश करेंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें। जहां तक संभव हो यात्राओं से बचें।

कुम्भ: इस अवधि में पारिवारिक सुख बढा चढ़ा रहेगा। एक यादगार यात्रा होने की भी संभावना है। नये उद्यमों में सफलता मिलेगी। यह समय प्रेम प्रसंगों के लिये भी अच्छा है। मित्र और शुभ चिन्तक पूरा सहारा देंगे।

मीन: इस अवधि में  पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। घर परिवार में कोई शुभ संस्कार भी मनाया जा सकता है। आपकी व्यवसायिक योग्यता विकसित होगी। आप सुखी और प्रसन्न रहेंगे। आप विलास सामग्री पर व्यय करेंगे।

Related Articles:

No comments:

Post a Comment