साप्ताहिक राशिफल (जुलाई 20 - जुलाई 26, 2015)

क्या आप आने वाले सप्ताह में कुछ नया करने की सोच रहें हैं? क्या आप इस सप्ताह कुछ योजना बनाने जा रहें हैं? तो जानें इस सप्ताह क्या कहते हैं आपके सितारे? पढ़ें, साप्ताहिक राशिफल और साप्ताहिक प्रेम राशिफल।

July 20 to July 26, 2015, jane, aane wale is saptah mein kaisa rahega apka bhavishya phal.

नोट:

विशेष: साप्ताहिक राशिफल आपकी चन्द्र राशि पर आधारित हैं। अपनी चन्द्र राशि जानने के लिए यहाँ क्लिक करें: चन्द्र राशि कैलकुलेटर

Click here to read in English…

FREE matrimony & marriage website


मेष


इस सप्ताह आप आराम महसूस करेंगे। सभी प्रकार के तनावों से आप मुक्त रहेंगे। आप अपना बहुमूल्य समय अपने परिवारजनों और बच्चों के साथ बिताएँगे। परिवार के सदस्य आपके व्यवहार से प्रसन्न रहेंगे। इस समय आप विपरीत लिंग के किसी को प्रभावित करने की कोशिश करेंगे। आप एक नया मोबाइल या लैपटॉप भी खरीद सकते हैं। इस सप्ताह आपका सबसे ज़्यादा समय इंटरनेट सर्फ़िंग में बीतेगा। कार्यस्थल और घर पर सबकुछ आपके अनुकूल रहेगा।

साप्ताहिक प्रेम राशिफल

सामान्यत: इस सप्ताह प्रेम के मामलों में अनुकूल परिणाम मिलेंगे लेकिन फ़िर भी संयम से काम लेना ज़्यादा उचित रहेगा। सप्ताह की शुरुआत काफ़ी अनुकूल रहने वाली है। प्यार का पूरा आनंद मिलेगा लेकिन मध्य मिला-जुला रह सकता है, हालांकि एक दूसरे पर विश्वास बनाए रखने पर अच्छे परिणाम मिलेंगे। सप्ताहांत में मर्यादित रहना बहुत ज़रूरी होगा।

भाग्यस्टार: 2.5/5

सावधानि/उपचार: अहंकारी और अभिमानी होने से बचें।

अपनी राशि के बारे में अधिक जानने के लिए क्लिक करें: मेष राशि

वृषभ


आपके मित्र कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं और आप उनके साथ आनंदित महसूस करेंगे। आपके ऊपर काम का दबाव ज़्यादा रहेगा तथा आपको कम समय में पूरा भी करना होगा। सरदर्द से आपको थोड़ी पेरशानी हो सकती है। इस सप्ताह में काफ़ी ऊतार-चढ़ाव होने वाला है। कभी-कभी आप ख़ुद को भावनात्मक रूप से कमज़ोर महसूस कर सकते हैं। भाई-बहनों की तरफ़ से अच्छे समाचार प्राप्त हो सकते हैं। विद्यार्थियों का प्रदर्शन उम्दा होगा।

साप्ताहिक प्रेम राशिफल

सामान्य तौर पर प्यार में अनुकूलता बनी रहेगी लेकिन घरेलू समस्याओं को प्यार के बीच बाधा न बनने दें। बात करें सप्ताह के शुरुआत की तो यदि आप चिंता मुक्त रहेंगे तो प्यार का खूब आनंद मिलने वाला है। वहीं मध्य में भी एक दूसरे पर शंका बिल्कुल न करें। सप्ताहांत में मिले-जुले परिणाम देखने को मिलेंगे हालांकि संयमित रहकर अच्छे परिणाम पाए जा सकते हैं।

भाग्यस्टार: 3/5

सावधानि/उपचार: सकारात्मक परिणामों के लिए सही रास्ते का चुनाव करें।

अपनी राशि के बारे में अधिक जानने के लिए क्लिक करें: वृषभ राशि

मिथुन


घर पर एक नए मेहमान के आगमन से आपको ख़ुशखबरी मिलेगी। संतानहीन दंपत्ति इस समय संतान की इच्छा ज़ाहिर कर सकते हैं, सकारात्मक परिणाम मिलने के योग हैं। वित्तीय निवेश तथा लोन का आवेदन देने के लिए यह समय उचित है। विभिन्न रास्तों से आपको मुनाफ़ा होने वाला है। आय में वृदधि होगी तथा व्यापारियों को मुनाफ़ा होगा।

साप्ताहिक प्रेम राशिफल

सामान्य तौर पर यह सप्ताह प्रेम के लिए बड़ा अनुकूल रहने वाला है लेकिन काम के साथ साथ प्यार के लिए भी समय निकालना ज़रूरी होगा। शुरुआती दिनों में घूमें-फिरें और साथ में मनोरंजन करें लेकिन सप्ताह के मध्य में घरेलू चिंताओं के कारण प्रेम के प्रति रुचि कम रह सकती है। वहीं सप्ताह के मध्य में प्रेम में काफ़ी अनुकूलता देखने को मिलेगी।

भाग्यस्टार: 3/5

सावधानि/उपचार: सकारात्मक परिणामों के लिए सही रास्ते का चुनाव करें।

अपनी राशि के बारे में अधिक जानने के लिए क्लिक करें: मिथुन राशि

कर्क


नौकरी की तलाश करने के लिए उपयुक्त समय है। वे लोग भी इस समय नई नौकरी के लिए कोशिश कर सकते हैं जो अपनी वर्तमान नौकरी से संतुष्ट नहीं हैं। परिवारजनों के साथ रिश्तों में अंतुष्टि होने की संभावना है। आपको इसे नज़रअंदाज़ करना होगा, अन्यथा दूरियाँ बढ़ सकती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे, लेकिन उन्हें इसके लिए कठोर परिश्रम करना होगा।

साप्ताहिक प्रेम राशिफल

यह सप्ताह प्रेम प्रसंग के लिए अधिक अनुकूलता नहीं देने वाला है। अत: अच्छे परिणाम के लिए संयमित रहें और बात का बतंगड़ बनाने से बचें। शुरुआती दिनों में कुछ भी ऐसा बोलने से बचें जो विवाद का कारण बनें जबकि सप्ताह के मध्य में यथासंभव समय निकालकर साथ में घूमें फिरें। सप्ताह के अंत में मिलने का मन हो तो किसी सुरक्षित जगह पर ही मिलें।

भाग्यस्टार: 2.5/5

सावधानि/उपचार: वाहन चलाते वक्त जीपीएस का इ्स्तेमाल करें।

अपनी राशि के बारे में अधिक जानने के लिए क्लिक करें: कर्क राशि

सिंह


सिंह राशि के जातक सामान्यतः ऊर्जावान होते हैं, लेकिन यह समय अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाने का है। कुछ बुरी चीज़ें आपके ऊपर हावी होने की कोशिश करेंगी, लेकिन आपको इन चीज़ों से दूरी बना कर रखनी होगी। क्रोध का परित्याग करें तथा घर और दफ़्तर पर सब के साथ प्रेम से पेश आएं। प्रतियोगिता में अच्छे परिणाम की प्राप्ति के लिए थोड़ा ज़्यादा परिश्रम करना होगा। अपनी सेहत का भी ख़याल रखें तथा मसालेदार खाने से परहेज़ करें।

साप्ताहिक प्रेम राशिफल

सामान्यत: इस सप्ताह आपको अनुकूल परिणाम ही मिलेंगे। शुरुआती दिनों में आप दूर रह रहे अपने प्यार से मिलने के लिए जा सकते हैं अथवा दूर रह रहा प्रेम आपके पास आ सकता है। लेकिन सप्ताह के मध्य में किसी भी बात को लेकर बहस करना ठीक नहीं रहेगा। सप्ताह का अंतिम भाग प्रेम के लिए बहुत अनुकूल है। अत: खूब इंज्वाय करें।

भाग्यस्टार: 2.5/5

सावधानि/उपचार: सोच-विचार कर कोई भी फ़ैसला लें।

अपनी राशि के बारे में अधिक जानने के लिए क्लिक करें: सिंह राशि

कन्या


यह सप्ताह अनुकूल परिणाम देने वाला है। लोग अापकी संगति और हास्य-विनोद की भावना से प्रफुल्लित रहेंगे। लोग आपके पोशाक-शैली और वाकृ-कला से प्रभावित होंगे। साक्षात्कार के लिए यह समय उपयुक्त है, सुखद परिणाम मिलने के योग हैं। यह समय नया वाहन या जायदाद खरीदने के लिए उपयुक्त है। आपके मिठाई खाने की लालसा बढ़ सकती है, लेकिन ज़्यादा मिठाई खाने से बचें तथा सेहत का ख़याल रखें।

साप्ताहिक प्रेम राशिफल

सामान्य तौर पर यह सप्ताह प्रेम प्रसंगों के लिए अनुकूल है। लेकिन किसी बात को लेकर ऐसा हठ न करें जो प्यार की डोर को कमज़ोर कर दे। शुरुआती दिनों मे यदि किसी कारण से दूर हैं तो दूर संचार आदि के माध्यम से जुड़ाव बनाए रखें। मध्य के दिनों में इतने भावुक न हों कि पार्टनर को परेशानी होने लगे। वहीं सप्ताह के अंत में मिले-जुले परिणामों के मिलने की आशा है।

भाग्यस्टार: 2.5/5

सावधानि/उपचार: भगवान शंकर की पूजा-अराधना करें।

अपनी राशि के बारे में अधिक जानने के लिए क्लिक करें: कन्या राशि

तुला


इस सप्ताह आप अच्छे सेहत के धनी रहेंगे। पुरानी बीमारी से स्वस्थ्य लाभ होने की संभावना है। आप घर की सजावट की और वाहनों को दुरुस्त करने में व्यस्त रहेंगे। इस समय ख़र्च बढ़ने की संभावना है, अतः इस पर नियंत्रण रखें। आपकी आय सामान्य रहेगा, व्यापारियों को मुनाफ़े संभावित हैं। साप्ताहांत में आप अपने परिवारजनों और मित्रों के साथ घूमने की योजना भी बना सकते हैं।

साप्ताहिक प्रेम राशिफल

यह सप्ताह आपको मिले-जुले परिणाम दे सकता है। लेकिन आर्थिक या पारिवारिक मामलों को प्यार के बीच में लाने से बचेंगे तो बेहतर परिणाम मिलेंगे। हालांकि सप्ताह की शुरुआत काफ़ी बेहतर रहेगी। प्यार का खूब आनंद मिलेगा लेकिन सप्ताह के मध्य और अंत में अनुकूल परिणाम तभी मिलेंगे जब आप अपनी लव लाइफ़ में खुशबू घोलने की दिल से कोशिश करेंगे।

भाग्यस्टार: 2.5/5

सावधानि/उपचार: फ़िजूल ख़र्च से बचें।

अपनी राशि के बारे में अधिक जानने के लिए क्लिक करें: तुला राशि

वृश्चिक


कार्यस्थल पर आपका प्रदर्शन बेहतर होगा और आपकी कार्यक्षमता में बढ़ोतरी होगी। वरिष्ठ आपकी सराहना करेंगे तथा पदोन्नती के लिए आपको उपयुक्त आवेदक माना जाएगा। आप अपने काम को पूरी मेहनत के साथ करेंगे। धार्मिक स्थलों की यात्रा के योग हैं। आध्यात्मिक और धार्मिक क्रिया-कलापों के प्रति आपका झुकाव रहेगा। पैर में दर्द होने की संभावना है। अतः ख़याल रखें। यात्रा के दौरान ज़रूरी दवाई और मरहम साथ रखें।

साप्ताहिक प्रेम राशिफल

सामान्यत: इस सप्ताह आपको अनुकूल परिणाम ही मिलेंगे हालांकि कि काम के साथ साथ प्यार को भी पूरा समय देंगे तो और भी अच्छे परिणाम मिलेंगे। सप्ताह की शुरुआत में काम की अधिकता के बावजूद आप प्यार के लिए पूरा समय निकालेंगे। सप्ताह का मध्य भाग भी काफ़ी आनंददायक रहने वाला है। हालांकि सप्ताहांत में साथी से कुछ दूर रहना पड़ सकता है।

भाग्यस्टार: 2.5/5

सावधानि/उपचार: क्षमतानुसार दान-पुण्य करें।

अपनी राशि के बारे में अधिक जानने के लिए क्लिक करें: वृश्चिक राशि

धनु


आपकी वाक्-कला और लेखन कला में सुधार होगा तथा आप उसे और बेहतर बनाने का प्रयास भी करेंगे। आप घर तथा कारोबार में कुछ नया करना पसंद करेंगे। आप घर की साजो-सज्जा में भी कुछ बदलाव कर सकते हैं। व्यापार में कुछ नए प्रयोग होने की संभावना है, परंतु कुछ भी नया करने से पहले अच्छे से सोच-विचार कर लें। आँखों में और पेट में दर्द होने की संभावना है, अतः इनका ख़याल रखें।

साप्ताहिक प्रेम राशिफल

यह सप्ताह प्रेम प्रसंग के लिए सामान्यत: अनुकूल रहने वाला है। यदि प्रेम को विवाह में बदलने का मन है तो यह समय मददगार बनेगा। सम्भव हो तो शुरुआती दिनों में साथ में किसी धार्मिक स्थल का भ्रमण करें। वहीं मध्य में शुरुआती दिनों में काम की अधिकता के कारण प्रेम को कम समय दे पाएंगे। लेकिन सप्ताहांत में प्यार का बेहतरीन आनंद मिलेगा।

भाग्यस्टार: 3/5

सावधानि/उपचार: भगवान शिव की पूजा करें।

अपनी राशि के बारे में अधिक जानने के लिए क्लिक करें: धनु राशि

मकर


आप अपना समय जीवनसाथी के साथ बिताएँगे। आप दोनों एक साथ छुट्टी मनाने की योजना भी बना सकते हैं। इस सप्ताह आपको कुछ आर्थिक लाभ हो सकता है। आपके आय में वृद्धि होगी तथा आय के नए रास्ते खुलेंगे। यह समय व्यापार में कुछ नए प्रयोग करने के लिए उपयुक्त है, सुखद परिणाम मिलने का योग है। अधिनस्थ और नौकर आपके पक्ष में कार्य करेंगे।

साप्ताहिक प्रेम राशिफल

सामान्य तौर पर सप्ताह प्रेम प्रसंग के लिए अधिक अनुकूलता नहीं दे पाएगा। विशेषकर सप्ताह की शुरुआत में बड़ी ही सावधानी से काम लेना होगा। इस समय जो भी करें मर्यादा के भीतर रह कर करें। सप्ताह के मध्य की बात करें तो यह अपेक्षाकृत बेहतर रहेगा। वहीं सप्ताहांत में किसी सहकर्मी से प्रेम होने की स्थिति में काफ़ी अच्छे परिणाम मिलने वाले हैं।

भाग्यस्टार: 3.5/5

सावधानि/उपचार: अपनी क्षमतानुसार दान करें।

अपनी राशि के बारे में अधिक जानने के लिए क्लिक करें: मकर राशि

कुंभ


इस सप्ताह आप बेचैन रहेंगे तथा दिमागी तनावों से घिरा हुआ महसूस करेंगे। इससे बचें अन्यथा स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। यह समय निवेश करने तथा कर्ज़ लेने के लिए उपयुक्त नहीं है। व्यापारियों को अपने कार्य में घाटे का सामना करना पड़ सकता है। ऐसी स्थितियों में धैर्य से काम लें, सब ठीक हो जाएगा। घर के बुजूर्गों की सेहत का ख़्याल रखें अन्यथा परेशानी हो सकती है।

साप्ताहिक प्रेम राशिफल

इस सप्ताह अपने संबन्धों को बेहतर बनाए रखने में सफल रहने वाले हैं। आपस में आमोद-प्रमोद के अच्छे अवसर मिलेंगे। विशेषकर शुरुआती दिन काफ़ी अनुकूल रहेंगे। विवाहितों को और भी अनुकूल फल मिलने वाले हैं। वहीं सप्ताह के मध्य में किसी भी तरह का अमर्यादापूर्ण आचरण न करें। सप्ताह कें अंत में बेहतरी के अच्छे योग बन रहे हैं अत: कोशिश करने पर सम्बंध बेहतर होंगे।

भाग्यस्टार: 3/5

सावधानि/उपचार: फ़िजूल के खर्च से बचें।

अपनी राशि के बारे में अधिक जानने के लिए क्लिक करें: कुम्भ राशि

मीन


यह समय खिलाड़ियों तथा ऐसे लोगों के लिए ख़ास परिणाम देने वाला है, जो पूरी तरह से अपनी आजीविका के लिए भौतिक क्रिया-कलापों पर निर्भर हैं। ऐसे लोग अपने क्षेत्र में पहचान बनाने में कामयाब होंगे। आप अपने बालों तथा प्रसाधन शैली में बदलाव करनी की सोचेंगे। घर की साजो-सज्जा में भी बदलाव हो सकता है। बच्चे आपसे नए वाहन और गैजेट्स की माँग कर सकते हैं। आप उनकी माँगों तथा ऑाफिस के कार्यभार के कारण तनाव महसूस करेंगे। आपको शांत रहने की सलाह दी जाती है, क्योंकि सबकुछ अपने आप ही सामान्य हो जाएगा।

साप्ताहिक प्रेम राशिफल

यह सप्ताह आपको मिले-जुले परिणाम देने वाला है। सप्ताह की शुरुआत प्यार में मीठी और गुलाबी खुशबू घोलने का संकेत कर रही है, वहीं सप्ताह के मध्य में आपसी संदेह के कारण प्यार में तकरार के योग बन रहे हैं। सप्ताहांत में पार्टनर का स्वास्थ्य कमजोर होता नज़र आ रहा है। इस समय मर्यादित न रहने की स्थिति में आपके प्यार के बारे में सबको पता चल सकता है।

भाग्यस्टार: 2/5

सावधानि/उपचार: किसी के ऊपर आँख बंद करके विश्वास न करें।

अपनी राशि के बारे में अधिक जानने के लिए क्लिक करें: मीन राशि

साप्ताहिक प्रेम राशिफल ख़ासतौर से पं. हनुमान मिश्रा द्वारा लिखा गया है।


आज के दिन ख़ास!


आज की सेंसेक्स निफ़्टी प्रिडिक्शन्स जानने के लिए यहाँ क्लिक करें: सेंसेक्स निफ़्टी प्रिडिक्शन्स

आपका दिन मंगलमय हो! 

Related Articles:

No comments:

Post a Comment