सूर्य ग्रहण आज - समयावधि एवं सावधानियाँ

जानें सूर्य ग्रहण के दौरान क्या करें एवं क्या-क्या सावधानियाँ बरतें। साथ ही इससे जुड़ी हुई महत्वपूर्ण जानकारी जुटाकर अपनी दिनचर्या बनाएँ। 

Surya Grahan ki avdhikal subh hone ke sath he ashubh bhi hoti hai.



दिनांक: सितंबर 1, 2016
ग्रहण का प्रकार: कंकण सूर्य ग्रहण
भारत में ग्रहण की दृश्यता: नहीं
ग्रहण दृश्य के क्षेत्र: अफ़्रीका, ऑस्ट्रेलिया, साउथ वेस्टर्न मिडिल ईस्ट, अंटार्टिका, अटलांटिक महासागर, और हिन्द महासागर

अवधिकाल (IST):
                   स्पर्श: 11:43
                    मध्य: 14:37
                समाप्त: 17:30

सूर्य ग्रहण संबंधी विशेष नियम


  1. सूर्य ग्रहण से 12 घंटे पूर्व उपवास रखें एवं ग्रहण समाप्त होने के बाद उपवास खोलें।
  2. इन 12 घंटों के भीतर बनाए गए भोजन को न खाएँ।
  3. ग्रहण समाप्त होने पर सूर्य देवता की पूजा करें। यह आंतरिक शक्ति के लिए शुभ होता है।
  4. शिव मंदिर को छोड़कर ग्रहण के दौरान सभी मंदिर बंद होते हैं।
  5. ग्रहण के बाद भगवान की मूर्तियों का शुद्धिकरण किया जाता है।
  6. इसके बाद सभी नकारात्मक प्रभावों को दूर करने के लिए स्नान करें।
  7. सूर्य ग्रहण के समय पवित्र मंत्रों का जाप करने से आप शक्तिशाली बनेंगे।


करें 


  • ध्यान लगाएँ
  • ईश्वर की आराधना करें 


न करें


  • खाने-पीने से परहेज़ करें
  • पेशाब के लिए न जाएँ
  • संभोग से बचें
  • किसी महत्वपूर्ण चीज़ की शुरुआत न करें


गर्भवती महिलाओं के लिए


  • ग्रहण के दौरान आसमान की ओर न देखें।
  • घर के भीतर ही रहें जिससे सूर्य की किरणें आपको स्पर्श न कर सकें।
  • तंग कपड़े न पहनें अथवा ऐसी कोई चीज़ें न पहनें जिससे आपका शरीर बँधा हुआ महसूस हो।
  • ग्रहण के दौरान नींद न लें।
  • सब्ज़ी को न तो काटें और न ही छीलें।
  • संतान गोपल स्तोत्र का जाप करने से शुभ होता है।

हम आशा करते हैं कि इस जानकारी के माध्यम से आप अपने दिन को शुभ बना सकेंगे। 

आपका दिन मंगलमय हो!

Related Articles:

1 comment: