शुक्र का मीन में गोचर, क्या कहते हैं आपके सितारे !

प्रेम, विवाह, सुख-समृद्धि और कला आदि का प्रतीक है शुक्र ग्रह। शुक्र ग्रह 27 जनवरी को मीन राशि में गोचर करेगा और यहां प्रबल भाव में रहेगा। 4 मार्च को शुक्र वक्रीय गति करेगा और 15 अप्रैल से मार्गिय गति करने लगेगा। 31 मई को शुक्र ग्रह मेष राशि में प्रवेश करेगा। जानें शुक्र के इस गोचर का ज्योतिष महत्व |

मेष: शुक्र के गोचर से सुख-सुविधाओं की वस्तुओं पर ज्यादा खर्च होगा। शुक्र के प्रभाव से कामुक विचारों में वृद्धि होगी। इस दौरान स्वयं पर संयम रखने की ज़रुरत होगी। आगे पढ़ें…



वृषभ: शुक्र के गोचर से सामाजिक मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। प्रेम संबंधों के लिए समय अनुकूल है। लव मैरिज के योग भी बन रहे हैं। भौतिक सुख-सुविधाओं पर ज्यादा ध्यान रहेगा। आगे पढ़ें…

मिथुन: नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छा जॉब मिलने के योग हैं। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे। आप किसी साजिश के शिकार हो सकते हैं। आगे पढ़ें…

कर्क: कार्य स्थल पर पदोन्नति और वेतन बढ़ोतरी के योग हैं। हर तरफ सफलता मिलने से आप फूले नहीं समाएंगे। गोचर के दौरान घर का सपना पूरा होगा। नई प्रॉपर्टी खरीदने के योग बन रहे हैं। आगे पढ़ें…

सिंह: शुक्र और मंगल के प्रभाव से कामुक विचारों में वृद्धि होगी। मानसिक शांति भंग होने से परेशानी बढ़ेगी। शुक्र और मंगल के एक ही भाव में रहने से परेशानी बढ़ सकती है। आगे पढ़ें…

कन्या: पारिवारिक जीवन में विवाद होने से तनाव बढ़ेगा। जीवन साथी हर कदम पर आपके साथ खड़ा होगा। शुक्र जनित रोगों से परेशानी हो सकती है। लव लाइफ और मैरिड लाइफ में प्यार के साथ-साथ तकरार भी होगी। आगे पढ़ें…

तुला: शुक्र के गोचर के दौरान कानूनी विवाद में फंस सकते हैं। पेट से जुड़ी कोई बीमारी परेशान कर सकती है। खर्च बढ़ेंगे, लंबी दूरी की यात्रा के योग बन रहे हैं। आगे पढ़ें…

वृश्चिक: शैक्षाणिक पेशे से जुड़े जातकों को कामयाबी मिलने की प्रबल संभावना है। छात्रों को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी कामयाबी मिलने वाली है। लव मैरिज के योग भी बन रहे हैं। आगे पढ़ें…

धनु: मानसिक शांति भंग होगी, तनाव बढ़ने से विवाद की स्थिति पैदा होगी। नया घर और नई कार की मिलेगी सौगात। ऑफिस में आपके कामकाज से खुश होंगे अफसर। आगे पढ़ें…

मकर: बिज़नेस में बड़े फैसले लेने के लिए वक्त बेहद अच्छा है। ऑफिस में कामकाज से दूर ना भागें। वरिष्ठ अधिकारी आप पर नज़र बनाए रखेंगे। संतान पक्ष की सफलता से खुश रहेंगे। आगे पढ़ें…

कुंभ: धन हानि होने की प्रबल संभावना है, खर्च भी बढ़ेंगे। घर में कोई मांगलिक आयोजन हो सकता है। आमदनी बढ़ेगी और प्रॉपर्टी से लाभ होगा। परिवार में विवाद से बचने की कोशिश करें। आगे पढ़ें…

मीन: शुक्र के प्रभाव से आत्मबल में वृद्धि होने से नई ऊर्जा का संचार होगा। वैवाहिक जीवन में गलतफहमी होने से विवाद की स्थिति बन सकती है। लव मैरिज के योग बन रहे हैं। आगे पढ़ें…

Related Articles:

No comments:

Post a Comment