जानें किस राशि की खुलने वाली है किस्मत !

यह सप्ताह क्यों है आपके लिए खास ? साप्ताहिक राशिफल की मदद से जानें अपना भविष्यफल। करियर, परिवार, स्वास्थ्य, शिक्षा, व्यापार और प्रेम जीवन से जुड़ी तमाम बातों की जानकारी और समस्या के समाधान के लिए जरूरी उपाय।


यह राशिफल चंद्र राशि पर आधारित है। अपनी चंद्र राशि जानने के लिए क्लिक करें: चंद्र राशि कैल्कुलेटर

मेष


इस सप्ताह मेष राशि के जातकों की झोली ख़ुशियों से भर सकती है। पारिवारिक जीवन में भी मधुरता बनी रहेगी। माता जी को स्वास्थ्य लाभ मिल सकता है और उनके चेहरे पर ख़ुशी देखने को मिलेगी। सप्ताह के अंत में उत्तम फल प्राप्त होने की संभावना बन रही है। हालाँकि इस दौरान आपका ख़र्चा थोड़ा बढ़ सकता है।

प्रेमफल: यह सप्ताह प्रेम प्रसंग के लिए सामान्यत: अच्छा रहने वाला है। यदि आप लव पार्टनर से बड़े दिनों से मिलने की कोशिश कर रहे हैं या मिलने का सुरक्षित ठिकाना तलाश रहे हैं तो यह सप्ताह आपके लिए मददगार साबित होगा। विशेषकर शुरुआती दिन अनुकूल हैं। मध्य में किसी सहपाठी का साथ अच्छा लगेगा। सप्ताहांत के भी अनुकूल रहने के योग बन रहे हैं। 

भाग्यस्टार 4/5

उपाय: बुधवार के दिन शुद्ध घी का दान करें।


वृषभ


वृषभ राशि के जातक इस सप्ताह छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं और उनके लिए यह ट्रिप फ़ायदेमंद रहेगी। घर में भाई-बहनों से भी आपके रिश्ते मधुर रहेंगे। माता जी का स्वास्थ्य कमज़ोर रह सकता है। यदि आप विवाहित हैं तो आपके जीवनसाथी को किसी तरह का लाभ मिलने की संभावना है। बच्चों के लिए भी सप्ताह अनुकूल दिखाई दे रहा है।

प्रेमफल: यह सप्ताह प्रेम प्रसंग के लिए काफ़ी अच्छा प्रतीत हो रहा है। हालाँकि प्रियतम से छोटी-मोटी नाराज़गी रह सकती है लेकिन इसके बावजूद भी अच्छे परिणाम मिलने के योग बन रहे हैं। शुरुआती दिनों में आप साथ में कहीं घूमने जा सकते हैं। अगर किसी प्रकार की ग़लतफहमी है तो दोनों साथ बैठकर उसे दूर करें। सप्ताहांत अच्छा है। दोस्ती को प्यार में बदलने के लिए भी समय उचित है।

भाग्यस्टार: 4.5/5

उपाय: शनि देव की आराधना करें।


मिथुन


इस सप्ताह मिथुन राशि के जातकों की संवाद शैली में ज़बरदस्त सुधार देखने को मिल सकता है। हालाँकि अापको अपने ग़ुस्से पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता होगी और दूसरों के साथ बहस आदि से बचना होगा। आर्थिक रूप से आप अपने भाई-बहनों की मदद कर सकते हैं। इस सप्ताह आपको अनचाही यात्रा पर जाना हो सकता है। आप घर वालों के साथ सप्ताहांत यानि वीकेंड का आनंद ले सकते हैं। 

प्रेमफल: यह सप्ताह प्रेम प्रसंग के लिए अनुकूल है। थोड़ी सावधानी रखते हुए कहीं मिलने की योजना बनाई जा सकती है या साथ में भोजन भी किया जा सकता है। मध्य में थोड़ा समय मनोरंजन के लिए भी निकालें। सप्ताहांत में कोशिश करें कि आप लोगों की नज़रों में न आएँ और बड़े-बुज़ुर्गों के सामने मर्यादा का परिचय दें।

भाग्यस्टार: 3.5/5

उपाय: मंगलवार को लाल मसूर दान करें।


कर्क


कर्क राशि वाले जातकों के लिए यह सप्ताह उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। हालाँकि सप्ताह की शुरुआत अच्छी है। इस दौरान आप पूरे मन से अपना कार्य करेंगे। पारिवारिक समस्या के चलते आप थोड़ा तनाव महसूस कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में भी किसी तरह का विवाद संभव है लेकिन घर के काम-काज और करियर के लिए सप्ताह अनुकूल है। किसी लघु यात्रा पर आपका जाना हो सकता है। समाज में भी आपकी प्रसिद्धि बढ़ सकती है। धार्मिक क्रियाओं में आपकी सक्रिय भूमिका रहेगी।

प्रेमफल: सप्ताह प्रेम के लिए अनुकूल तो है लेकिन काम का बोझ इसमें खलल डाल सकता है। ऐसे में साथी की शिकायत रह सकती है कि आप उनको समय नहीं देते है। सप्ताह की शुरुआत में आप प्रेम के लिए थोड़े भावुक रहेंगे और साथी आपकी भावनाओं की पूरी कद्र करेगा। सप्ताह के मध्य में संयम रखें, क्योंकि वीकेंड आपके लिए अनुकूल है। साथ में मनोरंजन के मौक़े भी मिल सकते हैं।

भाग्यस्टार: 3/5

उपाय: रोज़ाना कुत्तों को खाना खिलाएँ।


सिंह


इस सप्ताह सिंह राशि के जातकों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। सप्ताह के अंत में इसमें आपको सुधार भी देखने को मिलेगा। महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय आपको कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन में भी चुनौतियाँ दिखाई दे रही हैं। कार्य क्षेत्र में आपकी साख बढ़ सकती है और करियर में भी उन्नति संभव है। बच्चों को किसी प्रकार की समस्या हो सकती है इसलिए उनका ख़्याल रखें। आर्थिक लाभ मिलने के शुभ संकेत हैं।

प्रेमफल: इस सप्ताह आप अपने प्रियतम के साथ शॉपिंग करने का प्लान बना सकते हैं। किसी फ़ेमस जगह पर घूमने जाया जा सकता है अथवा लॉन्ग ड्राइव की योजना भी बुरी नहीं है। सप्ताह की शुरुआत में किसी कारण से आपको साथी से दूर रहना पड़ सकता है। मध्य में किसी बात को लेकर दोनों के बीच मतभेद रह सकता है। सप्ताहांत अनुकूल है। इस बात का अवश्य ध्यान रखें कि आपके द्वारा कही गई बात से साथी का दिल न दुखे।

भाग्यस्टार: 3/5

उपाय: सूर्य देव की उपासना करें।


कन्या


इस सप्ताह कन्या राशि के जातकों को उच्च लाभ मिलने की संभावना है। आपके सामाजिक दायरे में वृद्धि होगी। सप्ताह के मध्य में कोई समस्या आपको तनाव दे सकती है। ख़र्चों में वृद्धि की संभावना है। इस बीच अपनी सेहत पर भी ध्यान दें। सप्ताहांत आपके लिए शुभ संकेत दे रहा है। इस दौरान आप पूरी समझदारी के साथ निर्णय लेंगे। धन लाभ के भी योग बन रहे हैं। समाज में आपकी ख्याति, मान-सम्मान बढ़ेगा। वैवाहिक सुख भी प्राप्त होगा। हालाँकि नौकरी में किसी तरह का विवाद संभव है।

प्रेमफल: सामान्य तौर पर यह सप्ताह प्रेम प्रसंग के लिए अनुकूल रहने वाला है। विशेषकर यदि आप प्रेम को विवाह के रूप में परिवर्तित करने के लिए प्रयासरत हैं तो आपको सफलता मिलने के पूरे योग बन रहे हैं। सप्ताह की शुरुआत काफ़ी अनुकूल रहने वाली है। प्यार का भरपूर आनंद मिलेगा और सप्ताहांत प्रेम के लिए अनुकूल रहेगा।

भाग्यस्टार: 3.5/5

उपाय: भगवान शिव की पूजा करें।



तुला


इस सप्ताह आपका ध्यान अपने कार्य पर ही रहेगा। सप्ताह के मध्य में आपको कठिन परिश्रम से अच्छे परिणामों की प्राप्ति हो सकती। परिजनों के बीच में सामंजस्य बना रहेगा, जिससे घर में सुख-शांति रहेगी। इस बीच कोई परेशानी आपको मानसिक तनाव दे सकती है। सप्ताह के अंतिम दिनों में आपकी सेहत कुछ कमज़ोर रह सकती है।

प्रेमफल: सामान्य तौर पर यह सप्ताह आपको मिले जुले परिणाम देने वाला रहेगा। काम की वज़ह से प्यार के लिए पूरा समय शायद आप न निकाल पाएँ। ऐसे में आपकी कोशिश यही होनी चाहिए कि प्यार व काम के बीच सामंजस्य बना रहे। यदि आप ऐसा कर पाएंगे तो न केवल सप्ताह की शुरुआत अच्छी होगी बल्कि मध्य भी अनुकूल रहेगा। सप्ताहांत के औसत रहने के योग हैं।

भाग्यस्टार: 3/5

उपाय: गाय की सेवा करें।



वृश्चिक


वृश्चिक राशि के जातक इस सप्ताह किसी यात्रा जा सकते हैं। धार्मिक कार्यों में आपका मन लगेगा। हालाँकि वैवाहिक जीवन में विवाद होने के संकेत हैं। उधर, बच्चों को इस सप्ताह आनंद आएगा। कार्य क्षेत्र में किसी प्रकार का विवाद हो सकता है, लिहाज़ा अपने कार्य में कोई कमी न रखें। इस सप्ताह आप नई नौकरी की तलाश कर सकते हैं। आमदनी के लिए वीकेंड अच्छा है। समाज के प्रतिष्ठित लोगों से भी भेंट होना संभव है।

प्रेमफल: सामान्यत: सप्ताह प्रेम प्रसंग के लिए औसत रहने वाला है। प्रेम के मामलों को लेकर इस हफ़्ते रिस्क लेना ठीक नहीं रहेगा। शुरुआत में पार्टनर के साथ घूमना फिरना हो सकता है। मध्य में काम और प्यार के बीच सामांजस्य बिठाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। सप्ताहांत काफी अनुकूल रहने वाला है, अत: उस समय प्रेम का पूरा आनंद ले सकते हैं।

भाग्यस्टार: 3/5

उपाय: कुत्ते को रोटी खिलाएँ।


धनु


इस सप्ताह कार्य क्षेत्र में आपकी मेहनत को सराहा जाएगा और परिवार में ख़ुशी का माहौल रहेगा। आपको अप्रत्याशित लाभ मिलने की संभावना है। अध्यात्म से आपका जुड़ाव बना रहेगा और सप्ताह के अंतिम भाग में आप धार्मिक रूप से व्यस्त रह सकते हैं। पिता जी की सेहत में गिरावट देखने को मिल सकती है। वहीं काम की अधिकता अथवा किसी अन्य समस्या के कारण आपको मानसिक तनाव रह सकता है। इसलिए तनाव को ख़ुद से दूर रखने की कोशिश करें। सप्ताह की शुरुआत में गहरे पानी से बचने की कोशिश करें। इस सप्ताह दोस्तों अथवा परिवार के साथ आप लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं।

प्रेमफल: यह सप्ताह प्रेम प्रसंग के लिए काफ़ी हद तक अनुकूल रहने वाला है। यदि आप अपने लव पार्टनर के साथ विवाह के इच्छुक हैं तो यह सप्ताह इस मामले में आपकी विशेष मदद करने को तैयार है। सप्ताह की शुरुआत थोड़ी सी कमज़ोर रह सकती है। अत: पार्टनर के जज़्बातों की कद्र करें। मध्य थोड़ा बेहतर रहेगा लेकिन सप्ताहांत के काफ़ी अच्छा रहने के योग बन रहे हैं।

भाग्यस्टार: 3/5

उपाय: भगवान विष्णु जी की पूजा करें।


मकर


विवाहितों के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी है। वैवाहिक जीवन में आपको प्रेम और रोमांस का मिश्रण देखने को मिलेगा लेकिन जीवन साथी से मतभेद भी संभव है। सप्ताहांत आपके लिए शुभ साबित हो सकता है। आप इस दौरान कहीं घूमने या किसी तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। बच्चों को लेकर किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

प्रेमफल: प्रेम से संबंधित मामलों के लिए यह सप्ताह मिला जुला है। हालाँकि थोड़ी बहुत नोक झोक हो सकती है, लेकिन प्रेम के ग्राफ़ में गिरावट नहीं आएगी। सप्ताह की शुरुआत काफ़ी अनुकूल रहने वाली है। विवाहितों को और भी अच्छे परिणाम मिलेंगे लेकिन सप्ताह का मध्य भाग अनुकूल नहीं है। अत: मर्यादित रहकर प्रेम करें। सप्ताहांत बेहतर नज़र आ रहा है।

भाग्यस्टार: 2.5/5

उपाय: रविवार को लाल पुष्प का दान करें।


कुंभ


इस सप्ताह कुंभ राशि के जातकों को अधिक परिश्रम करने की आवश्यकता है, क्योंकि यह सप्ताह आपके लिए ज़्यादा अनुकूल नहीं लग रहा है। इसमें आपको विभिन्न प्रकार के विवादों, तनाव एवं ख़र्च में वृद्धि का सामना करना पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन में भी उथल-पुथल रह सकती है। सप्ताह के अंत में आप थोड़े धार्मिक प्रवृत्ति के हो सकते हैं। आपको स्वास्थ्य संबंधी परेशानी भी संभव है। 

प्रेमफल: यह सप्ताह प्रेम प्रसंग के लिए अच्छा रहने वाला है। इसमें न केवल आपकी मिलने की तमन्ना पूरी होगी बल्कि साथ में लंच अथवा डिनर करने का भी मौक़ा मिल सकता है। सप्ताह की शुरुआत बढ़िया है जबकि मध्य औसत है। वहीं सप्ताहांत में कम अनुकूलता रह सकती है।

भाग्यस्टार: 3/5

उपाय: बुधवार शाम को काले तिल के बीज दान करें। 


मीन


मीन राशि के जातकों को इस सप्ताह कार्य में किसी प्रकार की बाधा का सामना करना पड़ सकता है। किसी के साथ आपका विवाद भी संभव है। इसलिए सभी के साथ सौम्य व्यवहार करें। बेलगाम ख़र्च आपको परेशान कर सकता है, लिहाज़ा धन की बचत पर ध्यान दें। वैवाहिक जीवन के लिए वीकेंड शानदार रहने वाला है। पार्टनरशिप में व्यवसाय करना आपके लिए उचित रहेगा। निर्णय लेते समय आप पूरी सावधानी बरतें। 

प्रेमफल: यह सप्ताह प्रेम के मामले में काफ़ी अच्छे परिणाम देने का वादा कर रहा है। अगर आप सिंगल हैं तो ज़िंदगी में कोई आ सकता है। सप्ताह की शुरुआत काफ़ी अच्छी है, प्रपोज़ करने के लिए भी समय ठीक है। सप्ताह का मध्य प्यार में रिस्क लेने को प्रोत्साहित कर सकता है। सप्ताहांत भी मजेदार रहने वाला है, प्रेम में पवित्रता के भाव रहेंगे।

भाग्यस्टार: 3.5/5

उपाय: शनिवार शाम को सरसो के तेल का दान करें। 

Related Articles:

1 comment: