साप्ताहिक राशिफल (16 - 22 सितम्बर 2019)

इस सप्ताह आपके ग्रह और नक्षत्र क्या कहते हैं? इसके लिए आप हमारे साप्ताहिक राशिफल 16 से 22 सितंबर 2019 को पढ़ें, जिसमें आपके प्रेम और जीवन के विभिन्न क्षेत्रों के बारे में गहन विवरण शामिल हैं। आप न केवल अपनी भविष्य की घटनाओं को इसकी मदद से समझ सकते हैं, बल्कि इस साप्ताहिक राशिफल में बताए गए निर्धारित उपायों की मदद से इसे बेहतर बना सकते हैं।


एस्ट्रोसेज में एक बार फिर से आपका स्वागत है। हमेशा की तरह, हम एक बार फिर सितंबर के तीसरे सप्ताह की भविष्यवाणियों के साथ यहां उपस्थित हैं। यह ज्योतिषीय पूर्वानुमान आपको अपने मानसिक, सामाजिक, आर्थिक, घरेलू और पेशेवर जीवन में होने वाले विभिन्न परिवर्तनों पर नज़र रखने में मदद करेगा। इस राशिफल में दी गयी भविष्यवाणियाँ काफी वास्तविक और सटीक है क्योंकि वे एस्ट्रोसेज में यहां उपलब्ध सर्वश्रेष्ठ ज्योतिषियों द्वारा तैयार की गयी हैं। इन सभी भविष्यवाणियों को मुफ्त में प्राप्त किया जा सकता है, इस प्रकार यह आपके लिए वाकई सुविधाजनक है। यदि आप स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं या कई अन्य समस्याओं से ग्रस्त हैं, तो इस साप्ताहिक राशिफल के माध्यम से जानें कि उन सभी के पीछे की वजह क्या है क्योंकि यह आपकी परेशानियों को दूर करने और एक समृद्ध समय का आनंद लेने में आपकी बहुत मदद करेगा। हम आशा करते हैं कि यह साप्ताहिक रिपोर्ट आपके जीवन में ख़ुशियाँ और बेहतरी लाएगी और आपको जीवन के सही मार्ग पर चलने में मदद करेगी। आइए अब इस सप्ताह की विशेष घटनाओं पर एक नज़र डालते हैं।


इस हफ्ते किन राशि वालों को रहना होगा सावधान


विभिन्न ग्रहों की स्थिति और चाल पर एक नज़र डालने के बाद, यह कहा जा सकता है कि यह सप्ताह सिंह, कन्या और तुला राशि के जातकों के लिए अधिक अनुकूल नहीं होगा और इन राशि के लोगों को इस सप्ताह जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में कई कठिनाइयों का सामना करने को तैयार रहना होगा। इसके विपरीत, वृषभ, कुम्भ और मीन राशि के जातकों को इस सप्ताह के दौरान अनुकूल परिणाम प्राप्त होने की अच्छी उम्मीद है। उन्हें अपने किए गए कार्यों में वांछनीय और सफल परिणाम प्राप्त होने की संभावना है। अन्य राशियों के लिए यह सप्ताह एक औसत समय का गवाह होगा। अपने आगामी समय को बेहतर बनाने के लिए, इस साप्ताहिक राशिफल में हमारे ज्योतिषियों द्वारा बताए गए उपायों का पालन करने की सलाह दी जाती है।

पितृ पक्ष में श्राद्ध और पिंडदान का महत्व एवं तर्पण की विधि - यहां क्लिक कर पढ़ें 

इस सप्ताह का हिन्दू पंचांग एवं ज्योतिषीय तथ्य


हिन्दू पंचांग की गणना के अनुसार, सितंबर का तीसरा सप्ताह 16 सितम्बर को कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि से शुरू होगा और कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि के साथ समाप्त होगा। 

इस बीच सप्ताह की शुरुआत में चंद्र ग्रह मीन राशि में स्थित होगा और उसके बाद यह मेष, वृष और मिथुन राशियों में गोचर करेगा। इसके अतिरिक्त, सूर्य का गोचर भी कन्या राशि में होगा। इस प्रकार, चंद्रमा के गोचर के प्रभाव के साथ, सभी बारह राशियों के जातक भी कन्या राशि में होने वाले सूर्य पारगमन के प्रभाव में रहेंगे। इस सप्ताह के दौरान होने वाले त्योहारों और उपवासों की बात करें, तो संकष्टी चतुर्थी 17 सितंबर 2019 को मनाई जाएगी। यह मंगलवार को होने के कारण अंगारकी चतुर्थी कहलाएगी। यह विशेष त्योहार गणेश जी को समर्पित है और इस दिन रखा गया व्रत लोगों को शांति, ज्ञान, प्रसन्नता और समृद्धि प्राप्त करने में मदद करता है।


शेयर बाज़ार में इस सप्ताह


इस सप्ताह भी शेयर बाजार पिछले सप्ताह की भांति तेजी और मंदी के दौर से गुजरेगा। विशेष रूप से लहसुन, चावल, कपूर, अगर तगर, पन्ना, चन्दन, सोना, देवदारु तथा कंदमूल आदि वस्तुओं के दामों में तेजी रहेगी और टेलीकम्युनिकेशन, इंश्योरेंस, मोबाइल, बैंकिंग, एफएमसीजी, मीडिया, टेक्सटाइल, फाइनेंस, पेपर, इंटरनेट, कृषि उत्पाद, कपास, एक्सपोर्ट तथा एविएशन सेक्टर के शेयर तेजी में रहेंगे। अगर मंदी की बात की जाये तो पेट्रोलियम, दूध और दूध से बने डेयरी पदार्थ, तेल एवं गैस, चांदी, चावल, अल्मुनियम, मिनरल वाटर, जहाजरानी, कोल्ड ड्रिंक, पेपरमिंट तथा अल्कोहल आदि मंदी चपेट में रहने की संभावना है।


जन्मदिन विशेष 


देश के सबसे महत्वपूर्ण व्यक्ति, भारत के वर्तमान प्रधान मंत्री, श्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर 2019 को अपनी 69 वीं सालगिरह मनाएंगे। हमारे देश की पूरी जनता इस दिन को एक खुशी के त्योहार के रूप में मनाएगी। सितंबर के महीने में आगे बढ़ते हुए, विभिन्न बॉलीवुड सितारों के जन्मदिन भी शामिल होंगे। इसी कड़ी में बहुमुखी प्रतिभा की धनी अभिनेत्री शबाना आज़मी का जन्मदिन होगा, वे 18 सितंबर 2019 को अपना जन्मदिन मनाती हुई नजर आएँगी। मशहूर निर्देशक महेश भट्ट का जन्मदिन 20 सितंबर 2019 को होगा और इस सूची में सदाबहार अभिनेत्री करीना कपूर खान भी शामिल हैं, जो 21 सितंबर 2019 को अपना जन्मदिन मनाएंगी। हम उनके आगे आने वाले सभी समृद्ध वर्ष और उनके भाग्यशाली जीवन की कामना करते हैं। 

नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा की कृपा पाने का अचूक उपाय - यहाँ क्लिक कर पढ़ें

आइए अब हम प्रत्येक राशि चक्र के अनुसार साप्ताहिक भविष्यवाणियों पर चलते हैं और अब जानते हैं इस सप्ताह का राशिफल:-

यह राशिफल चंद्र राशि पर आधारित है। चंद्र राशि कैल्कुलेटर से जानें अपनी चंद्र राशि

मेष


सप्ताह की शुरुआत में आप खुशमिजाज रहेंगे, क्योंकि चंद्रमा 12वें घर में स्थित होगा जिस पर बुध और शुक्र की दृष्टि होगी। इस अवधि में आपका खर्च बढ़ेगा, और आप विलासिता, आराम और धार्मिक गतिविधियों पर खर्च कर सकते हैं। उसके बाद, चंद्रमा आपके पहले भाव प्रवेश करेगा। यह आपकी मनोदशा में सकारात्मक बदलाव लाएगा। आप अपने दोस्तों की संगति का आनंद लेंगे और साथ ही साथ आपकी निजी ज़िंदगी भी सुगम होगी। सप्ताह के मध्य में...आगे पढ़ें

प्रेम जीवन :- इस सप्ताह मेष राशि के जातकों का प्रेम जीवन कठिन दौर से गुजरेगा, क्योंकि सूर्य और मंगल एक साथ पंचम भाव में मौजूद हैं। छठे भाव में सूर्य के गोचर के बाद, मंगल वहीं रहेगा और आपके प्रेम जीवन में परेशानियां पैदा करेगा। अपने प्रियतम से बात करते समय अधिक सावधान रहने की आवश्यकता है, क्योंकि एक भी...आगे पढ़ें


वृषभ


चंद्रमा के आशीर्वाद से सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी। क्योंकि इस समय चंद्र ग्रह आपके ग्यारहवें भाव में स्थित होगा। आप आंतरिक रूप से सहज रहेंगे। आपका रचनात्मक पक्ष उभकर सामने आएगा। साथ ही आपकी प्रतिभा आपकी कमाई का ज़रिया भी बनेगी। आपकी संतान को उनकी मेहनत का फल मिलेगा। छात्र अपनी पढ़ाई में ...आगे पढ़ें

प्रेम जीवन :- पंचम भाव में शुक्र और बुध की स्थिति आपके प्रेम जीवन को ख़ुशनुमा बनाएगी। आप अपने प्यार के रिश्ते में निकटता का आनंद लेंगे। प्यार के सागर में भावनाएँ और रोमांस की लहरें उठेंगी। हालांकि, पंचम भाव में सूर्य का गोचर...आगे पढ़ें

मिथुन


सप्ताह की शुरुआत में आप अपने कार्य स्थल पर आनंद लेंगे। इस समय चंद्रमा आपके दसवें भाव में स्थित होगा। कार्य स्थल पर आपका प्रदर्शन वरिष्ठ अधिकारियों को आकर्षित करेगा। वहीं घर में भी अच्छा वातावरण देखने को मिलेगा। आप अपने प्रियजनों के साथ अपने समय का आनंद लेंगे। इसके बाद, चंद्रमा आपके ग्यारहवें भाव में प्रवेश करेगा। इसके कारण आपको मौद्रिक लाभ तो होगा ही। साथ ही आपकी इच्छाएँ भी ...आगे पढ़ें

प्रेम जीवन :- यह सप्ताह आपके प्रेम जीवन के लिए ठीक है। आप अपने प्रेमी को अपने परिवार से मिलवा सकते हैं। ख़ुशनुमा पलों के साथ आप दोनों समय व्यतीत करेंगे। साथी का प्यार पाकर आप ख़ुद को भाग्यशाली महसूस कर सकते हैं। अगर प्रेम संबंधों ...आगे पढ़ें

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें।

कर्क


आप सप्ताह की शुरुआत में लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके जीवन में आंतरिक संतुष्टि और शांति लेकर आएगी। आप अपने दोस्तों और कुछ रिश्तेदारों के साथ समय बिताना पसंद करेंगे। साथ ही, आपके भाई-बहन आराम से अपना जीवन व्यतीत करेंगे। चंद्रमा के दसवें भाव में प्रवेश करने के साथ, आप अपने काम के प्रति...आगे पढ़ें

प्रेम जीवन :- प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह ठीक है। बृहस्पति जहाँ आपके पांचवें भाव में है और पांचवें भाव का स्वामी मंगल दूसरे भाव में है। इन ग्रहों की स्थिति के अनुसार, आपको अपने रिश्ते के प्रति गंभीरता दिखाने की आवश्यकता है। कोई व्यक्ति आपकी ओर आकर्षित हो सकता है, लेकिन अपने आप को विचलित करने के बजाय अपने ...आगे पढ़ें

सिंह


चंद्रमा के अष्टम भाव में होने से सप्ताह की शुरुआत में आपको मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। किसी अवांछित यात्रा जाना हो सकता है, लेकिन आपके साथ अचानक ने कुछ अच्छी घटनाएँ घटित सकती हैं। रास्ते में कुछ अच्छे लोगों से मुलाकात हो सकती है। वहीं चंद्रमा का गोचर आपके नवम भाव में होगा तो इसके परिणामस्वरूप...आगे पढ़ें 

प्रेम जीवन :- इस सप्ताह के दौरान प्रेम जीवन परेशानी भरा लग रहा है, क्योंकि पंचम भाव में शनि और केतु की युति बन रही है। इस अवधि में, समय आपका परीक्षण करेगा। आपको चुनौतियों से लड़ने और यह साबित करने की जरूरत है कि प्यार...आगे पढ़ें

कन्या


कुंडली के सप्तम भाव में चंद्रमा के गोचर से इस सप्ताह की शुरुआत में आपका वैवाहिक जीवन सुखी होगा। जीवनसाथी के साथ प्यार, स्नेह, रोमांस और घूमना-फिरना हो सकता है, जिससे आपकी मैरिड लाइफ और सुखद होगी। व्यवसाय में लाभ होगा संभव है। इस समय आप अपने व्यापार के विस्तार की योजना भी बना सकते हैं। जब चंद्रमा आठवें घर में प्रवेश करेगा, तो आपका मन किसी कारण बेचैन हो सकता है। बेकार की...आगे पढ़ें

प्रेम जीवन :- यह सप्ताह आपके प्रेम संबंधों के लिए अच्छा साबित होगा। हालाँकि, आपके व्यक्तिगत जीवन का तनाव आपके रिश्ते को प्रभावित कर सकता है। इसलिए, कोशिश करें कि ऐसे विषय को आप प्यार के बीच न लाएँ। आप इस अवधि में प्यार...आगे पढ़ें


तुला


आपके लिए यह सप्ताह अप्रत्याशित घटनाओं के साथ शुरू हो सकता है क्योंकि इस समय चंद्रमा आपके छठे भाव मे होगा, लेकिन जैसे-जैसे समय आगे बढ़ेगा, आपके लिए अनुकूल वातावरण का निर्माण होगा। इस अवधि में, अपने खर्च पर नियंत्रण रखने की कोशिश करें, अन्यथा आप वित्तीय परेशानियों में आ सकते हैं। इसके लिए उचित आर्थिक...आगे पढ़ें

प्रेम जीवन :- इस सप्ताह आपको अपने प्रेम जीवन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। क्योंकि सूर्य और मंगल की दृष्टि आपके पंचम भाव में है। हालांकि, सूर्य इस सप्ताह अपना स्थान बदल देगा, लेकिन मंगल का नकारात्मक प्रभाव इस पर...आगे पढ़ें

वृश्चिक


आपके पंचम भाव में चंद्रमा का स्थान सप्ताह को अच्छी शुरुआत देगा। रचनात्मक कलाओं में आपकी रुचि बढ़ेगी और आप अपने बौद्धिक ज्ञान को भी बढ़ाएंगे। इस समय संतान सुखी रहेगी और आप चिंताओं से मुक्त रहेंगे। इसके बाद चंद्रमा आपके छठे भाव में आ जाएगा। इस समय सफलता के लिए आपको कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता होगी और आप...आगे पढ़ें

प्रेम जीवन :- इस सप्ताह आपका प्रेम जीवन बेहद सुकून भरा रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में पांचवें भाव में चंद्रमा की उपस्थिति और इस घर पर शुक्र और बुध की दृष्टि आपके लिए अनुकूल वातावरण का निर्माण करेगी। ग्रहों की इस स्थिति से प्रेम जीवन...आगे पढ़ें

धनु


इस सप्ताह की शुरुआत में चंद्रमा आपके चौथे भाव में होगा, और इस वजह से, आप खुश रहेंगे और आपका निजी जीवन ख़ुशहाल होगा। इस समय आप अपने प्रोफेशनल लेवल भी अच्छा करेंगे। आप अपनी कमियों को दूर करने में भी सक्षम होंगे। कार्य क्षेत्र में अपने काम में ध्यान दें। जब चंद्रमा आपके पंचम भाव में जाएगा तो आपकी संतान का संबंधित क्षेत्र में प्रदर्शन बहुत ही बढ़िया रहेगा। छात्र उच्च शिक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। अगर उच्च शिक्षा...आगे पढ़ें

प्रेम जीवन :- प्रेम संबंधों के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए कुछ बदलाव लेकर आएगा। आप या आपका प्रियतम विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा के प्रस्थान से पहले आप उनसे मिलने का एक सुनहरा मौका चूक सकते हैं। आप दोनों के बीच प्यार तो...आगे पढ़ें

मकर


इस सप्ताह चंद्रमा आपके तीसरे, चौथे, पांचवें और छठे भावों में जाएगा। सप्ताह की शुरुआत में चंद्रमा के तीसरे भाव में होने के कारण आप छोटी दूरी की यात्रा के दौरान आनंद लेंगे। आपके भाई-बहनों के साथ संबंध पहले से बेहतर होगा। इसके अलावा, जीवनसाथी की अच्छी कमाई होगी। उनकी सफलता से आप एक अच्छा नाम और प्रसिद्धि प्राप्त करेंगे। आपका मूड अच्छा रहेगा, और आप अपने प्रियजनों के साथ कीमती समय बिताएंगे। जब चंद्रमा ...आगे पढ़ें

प्रेम जीवन :- यह सप्ताह आपके प्रेम संबंधों के लिए आनंदित रहने वाला है। यदि आप किसी को प्रपोज़ करना चाहते हैं, तो आप आगे बढ़ सकते हैं क्योंकि आप इसमें सफल हो सकते हैं। प्रेम विवाह के लिए दोनों के परिवारों से अनुमति ...आगे पढ़ें

कुंभ


सप्ताह की शुरुआत में आप सकारात्मक रहेंगे क्योंकि चंद्रमा आपके दूसरे भाव में होगा। इस समय आपका पारिवारिक पक्ष भी अच्छा रहेगा। घर-परिवार में सभी मिल-जुल कर रहेंगे। इस समय आप एक समारोह के दौरान अपने ससुराल वालों से मिल सकते हैं। वहीं आर्थिक दृष्टि से देखें तो धन लाभ संभव है। इसके बाद, चंद्रमा आपके तीसरे भाव में प्रवेश करेगा। इसके प्रभाव से आप चीजों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण रखेंगे। इस समय आप किसी...आगे पढ़ें

प्रेम जीवन :- प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहेगा। पंचम भाव में राहु और शनि शनि की दृष्टि से रिश्ते में गलतफहमी पैदा होंगी। रिश्ते की भलाई के लिए ग़लतफहमी को तुरंत दूर करें। हालांकि शुक्र और बुध रिश्ते को...आगे पढ़ें

मीन


सप्ताह की शुरुआत में चंद्रमा चंद्रमा आपके पहले भाव में स्थित होगा। इस दौरान आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। आप बौद्धिक रूप से मजबूत बनेंगे और आपका वैवाहिक जीवन मधुर होगा। आप अपने जीवनसाथी के साथ मिलकर इस सप्ताह का आनंद लेंगे। व्यापार से आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। इस लाभ को पाकर आपका मन भी प्रसन्न रहेगा। इसके बाद, चंद्रमा आपके दूसरे भाव में प्रवेश करेगा। ये समय भी आपके लिए...आगे पढ़ें

प्रेम जीवन :- प्रेम के मामलों के लिए यह सप्ताह धीमी लेकिन स्थिर गति के साथ शुरू होगा। पंचम भाव पर बृहस्पति की दृष्टि आपके प्रेम जीवन में खुशी और आपसी समझ को बढ़ाएगी। यदि आप सिंगल हैं, तो सप्ताह के मध्य में कोई नया व्यक्ति आपके दिल...आगे पढ़ें

रत्न, यंत्र समेत समस्त ज्योतिषीय समाधान के लिए विजिट करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

Related Articles:

No comments:

Post a Comment