मासिक आर्थिक भविष्य: फ़रवरी 2013

पंडित हनुमान मिश्रा


मेष: आर्थिक भविष्य

आर्थिक मामलों के लिए यह माह अच्छा रहेगा। माह के प्रथम भाग में आप अपनी योग्यता के आधार पर अच्छी कमाई कर पाएंगे। आर्थिक यात्राएं सफल रहेंगी। वहीं माह के दूसरे भाग में बहुत क्रियाशील एवम् व्यस्त रहते हुए आपने उद्यमों को सफल बनाएंगे। फलस्वरूप आप अच्छी कमाई कर पाएंगे। कोई उच्च पद पर आसीन व्यक्ति आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा। आपकी कर्मठता आपके लाभ के प्रतिशत को बढाने में सहायक सिद्ध होगी। इस समय में आप अपनी सारी आर्थिक समस्याओं से छुटकारा पा जायेंगे। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि आर्थिक मामलों के लिए यह माह आपके लिए यादगार सिद्ध होगा।

वृषभ: आर्थिक भविष्य

आर्थिक मामलों के लिए यह माह मिला जुला रहेगा। माह के शुरुआती दिनों में पैसों को लेकर चिंता या परेशानी सम्भव है। लेकिन माह के दूसरे भाग में यदि आप किसी आर्थिक मुद्दे को लेकर कोई यात्रा करने की सोच रहे हैं तो उसके लिए समय उचित है। हालांकि किसी धार्मिक यात्रा या धार्मिक मामले में कुछ खर्चे होने की भी उम्मीद है। किसी उच्च पद पर आसीन व्यक्ति के द्वारा आपको आर्थिक मदद मिल सकती है। लेकिन माता पिता के स्वास्थ्य को लेकर कुछ खर्चे भी हो सकते हैं। यदि आप आर्थिक लाभ का कोई नया मार्ग खोज रहे हैं तो आप साख अच्छी रहने के कारण आपको काम मिलेगा और आप उससे कमाई भी कर पाएंगे।

मिथुन: आर्थिक भविष्य

आर्थिक मामलों के लिए यह माह ठीक नहीं है। यदि आपने किसी को पैसे उधार दे रखे हैं तो उनके मिलने में फिलहाल अडचने आ सकती हैं। यदि किसी सम्बंधी से कोई आर्थिक लेन-देन का मामला उलझा है तो फ़िलहाल शांति से काम लें अन्यथा विवाद की स्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं। किसी संक्षिप्त मार्ग से पैसे बनाने का विचार उचित नहीं है। यह आपको किसी परेशानी में डाल सकता है। किसी की बीमारी की वजह से भी आपका धन खर्च हो सकता है। सन्देहास्पद सौदों से बचें। किसी बुरी आदत के चलते भी आर्थिक हानि होने के योग हैं।

कर्क: आर्थिक भविष्य

यह माह आर्थिक मामलों के लिए मिलाजुला रहेगा। माह मे पहले भाग में आप कई प्रकार के आर्थिक लाभों का आनंद लेंगे। आपको अपनी मेहनत के अनुसार धन लाभ होता रहेगा। यदि आप कर्जदार हैं तो आप अपने कर्जे को चुकता कर पाएंगे। लेकिन माह का दूसरा भाग आर्थिक मामलों के लिए बहुत अनुकूल नहीं रहेगा। कुछ बेवजह की यात्राएं आपके खर्चें में इजाफ़ा कर सकती हैं। पैसों के लिए की गई यात्राओं के सफल होने में कठिनाई दिख रही है। किसी बीमारी की वजह से भी खर्चे हो सकते हैं। इस समय बेवजह के खर्चों पर अंकुश लगाना जरूरी होगा।

सिंह: आर्थिक भविष्य

यह माह आपके आर्थिक पक्ष को मजबूती देने वाला सिद्ध होगा। यदि आप कर्जदार हैं और उसे चुकाना चाहते हैं तो उसके लिए यह एक अच्छा समय है। कार्य व्यवसाय के माध्यम से भी लाभ का प्रतिशत बढेगा। यदि आपको ऐसा लगता है कि कोई आपको आर्थिक नुकसान पहुंचाना चाह रहा है तो इस महीना आपका यह भय दूर हो जाएगा। आपको अपनी मेहनत के अनुसार धन लाभ जरूर होगा। यदि आप बैंक से कोई लोन लेना चाह रहे हैं तो इस माह उस काम में प्रगति या सफलता की उम्मीद बन रही है। यदि किसी भी आर्थिक मुद्दे को लेकर आपके मन में कोई बेचैनी रही है तो उसके दूर होने का समय आ चुका है।

कन्या: आर्थिक भविष्य

इस माह के शुरुआत में आपकी मेहनत का क्रम जारी रहेगा लेकिन आप हार नहीं मानेंगे। यदि आपके पैसे कहीं फसें हुए हैं तो उन्हें लेकर आप चिंतित या व्याकुल न हों। जल्द ही आपकी मेहनत का फल मिलने वाला है। महीने के दूसरे भाग में आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। यदि आपने कहीं से पैसे उधार ले रखे हैं तो इस समय आप उसे चुकता कर पाएंगे। नौकरी और काम धंधे में हुआ सुधार आपको आर्थिक समृद्धि देगा। आपकी तरक्की होना भी आपके आर्थिक सुधार का एक कारण हो सकता है। आपको नुकसान पहुचांने वाले शांत रहेंगे।

तुला: आर्थिक भविष्य

यह माह आर्थिक मामलों के लिए अधिक ठीक नहीं है। माह के शुरुआती दिनों कुछ घरेलू मामलों में आपको न चाहते हुए भी धन खर्च करना पडेगा। पारिवारिक विवादों को बाहर न निकलने दें अन्यथा उनकों दूर करने के लिए आपको खर्चे करने पड सकते हैं। माह के दूसरे भाग में आपके भीतर उत्साह जागेगा और आप अपने आर्थिक पक्ष को मजबूत करना चाहेंगे लेकिन आपको अपने प्रयास में पूरी सफलता नहीं मिल पाएगी। फ़िर भी चीजें पहले से बेहतर होंगी। आप अपने चाहने वालों, प्रेमी, प्रेमिका या मित्रों के लिए भी कुछ खर्चे कर सकते हैं। अचानक हुए यात्रा भी खर्चें का एक कारण हो सकती है।

वृश्चिक: आर्थिक भविष्य

इस माह पहले पखवाडे में आपको तरह-तरह के लाभ मिलेंगे। आर्थिक मामलों को लेकर की गई यात्राएं सफल रहेंगी। आपका आत्मविश्वास और आपकी मेहनत लाभ के कुछ नए रास्ते खोलेगी। लेकिन कुछ मनोरंजक यात्राओं में धन खर्च भी हो सकता है। यदि आपने कहीं निवेश कर रखा है तो वहां से आपको शुभ समाचार मिल सकता है। माह के दूसरे भाग कुछ घरेलू मामले ऐसे आ सकते हैं जिन पर न चाहते हुए आपको धन खर्च करना पडे। इस समय कुछ खर्चे दवाओं पर भी हो सकते हैं।

धनु: आर्थिक भविष्य

इस महीने का पहला भाग आर्थिक मामलों के लिए ठीक नहीं है। अत: किसी निवेश के पूर्व भलीभांति चिंतन आवश्यक है। किसी उधारी को लेकर आप तनावग्रस्त रह सकते हैं। इस महीने सूर्य का गोचर आपको आर्थिक हानि के साथ-साथ सम्पत्ति को लेकर परेशानी का भी संकेत कर रहा है। अत: धन संबंधी मामलों में काफी सचेत रहने की आवश्यकता है। घर-परिवार को लेकर कुछ खर्चे करने पड सकते हैं। लेकिन महीने के दूसरे भाग में सारी चीजें धीरे-धीरे करके आपके पक्ष में आने लगेंगी। आर्थिक लाभ के साथ-साथ सम्पत्ति लाभ के योग बनते हुए प्रतीत हो रहे हैं।

मकर: आर्थिक भविष्य

यह महीना आर्थिक मामलों के लिए मिलाजुला रहेगा। इस महीने आपका आर्थिक मामलों के प्रति धनात्मक दृष्टिकोण रहेगा और आप में जरूरत से अधिक आत्मविश्वास रहेगा। जो आपको ऐच्छिक आर्थिक लाभ कराने में सहायक होगा। यदि आप धन प्राप्ति के लिए कोई यात्रा कर रहे हैं तो उसमें आपको मेहनत करने के लिए तैयार रहना चाहिए। क्योंकि मेहनत के बाद ही धनार्जन कर पाएंगे। यदि किसी सरकारी मामले से आपको लाभ मिलने की उम्मीद दिख रही थी तो उस उम्मीद के साकार होने के दिन आ गए हैं। इस महीने सामाजिक संस्थानों को आप खुलकर दान देंगे। दवाइयों पर भी कुछ खर्चे हो सकते हैं।

कुम्भ: आर्थिक भविष्य

यह माह आर्थिक मामलों के लिए मिला जुला रहेगा। माह के पहले भाग में आमदनी में अच्छी खासी वृद्धि होगी। कई फायदेमंद सौदों से आप जुडेंगे। आवश्यकता पडने पर स्वजनों से भी सहयोग मिलेगा। लेकिन माह के दूसरे भाग में धीरे-धीरे आर्थिक चिंताएं आप पर हावी हो जाएंगी। चाहने के बावजूद भी आप खर्चों पर नियंत्रण पाने में विफल रहेंगे। यथा सम्भव निवेश से बचें यदि बहुत जरूरी हो तो किसी भी निवेश से पहले भली-भांति विचार विमर्श जरूर करें। आर्थिक लेन देन के मामलों में रिश्तेदारों व मित्रों से विवाद न करें। सट्टेबाजी से बचें अन्यथा आर्थिक हानि उठानी पड़ सकती है।

मीन: आर्थिक भविष्य

आर्थिक संतुष्टि के लिए यह एक उत्तम महीना रहेगा। माह के प्रथम भाग में आपने जितना परिश्रम किया है, उसका लाभ आपको जरूर मिलेगा। वरिष्ठ व्यक्तियों का आर्थिक सहयोग भी आपको मिलेगा। वही माह के दूसरे भाग में यदि आपने किसी को पैसे उधार दे रखे हैं तो आपको उसकी प्राप्ति हो जाएगी। आपकी इच्छाएं व महत्वाकांक्षायें पूरी होंगी। यदि आपको किसी भी प्रकार के आर्थिक सहयोग की आवश्यकता होगी तो आपके मित्र और रिश्तेदार इस मामले में आपकी सहायता कर सकते हैं। संतान अथवा प्रेम पात्र पर कुछ खर्चे सम्भव हैं। इस समय के सौदे फायदेमंद सिद्ध होंगे। अनुबन्धों और समझौतों से आपको प्रचुर लाभ मिलेगा।

Related Articles:

No comments:

Post a Comment