इंग्लैंड बनाम अस्ट्रेलिया (8 जून 2013)

पंडित हनुमान मिश्रा
To read in English, please click here.

इंग्लैंड Vs अस्ट्रेलिया

आइसीसी चैम्पिअन्स ट्राफ़ी का तीसरा मैच इंग्लैंड और अस्ट्रेलिया के बीच 8 जून 2013 को है। यह मैंच Edgbaston, Birmingham में होने जा रहा है। इन दिन किस टीम के सितारे किस तरह से कितना फ़ेवर कर रहे हैं आइए जानते हैं। इस फलादेश में हमने कीरो विधि का प्रयोग किया है:-

मूलांक 8 और इंग्लैंड Vs अस्ट्रेलिया:

इंग्लैंड और मूलांक 8:

यह मैंच 8 जून 2013  को है। इस तारीख का मूलांक 8 है। अंक ज्योतिष के अनुसार England का नामांक 8 है। अंक 8 और 8 के मध्य मित्रवत सम्बंध हैं। जो कि एक अच्छा संकेत है। टीम के कप्तान Alastair Cook हैं जिनका नामांक 8 है। अंक 8 और 8 के मध्य भी मित्रवत सम्बंध हैं।

अस्ट्रेलिया और मूलांक 8:

अंक ज्योतिष के अनुसार Australia का नामांक 4 है। क्योंकि यह मैंच 8 जून 2013 को है और इस तारीख का मूलांक 8 है। अंक 8 और 4 के मध्य मित्रवत सम्बंध हैं। जो कि एक अच्छा संकेत है। टीम के कप्तान George Bailey हैं जिनका नामांक 2 है। अंक 8 और 2 के मध्य शत्रुता का सम्बंध हैं, जो कि नकारात्मक है।

इस प्रकार देखा जाय तो मूलांक के आधार पर इंग्लैंड टीम की स्थिति बेहतर लग रही है। लेकिन इसे अंतिम परिणाम नहीं मानना चाहिए इसलिए जानते हैं कि इन टीमों के उस तारीख सम्पूर्णांक कैसा रहेगा।

सम्पूर्णांक 2 और इंग्लैंड Vs अस्ट्रेलिया:

इंग्लैंड और सम्पूर्णांक 2:

यह मैंच 8 जून 2013 को है। 08+06+2013 का मूलांक जिसे हम यहां पर सम्पूर्णांक कहेंगे वह हुआ 2, अंक ज्योतिष के अनुसार England का नामांक 8 है। अंक 2 और 8 के मध्य न्युट्रल सम्बंध हैं। टीम के कप्तान Alastair Cook हैं जिनका नामांक 8 है। अंक 8 और 2 के मध्य भी न्युट्रल सम्बंध हैं।

अस्ट्रेलिया और सम्पूर्णांक 2:

अंक ज्योतिष के अनुसार Australia का नामांक 4 है। क्योंकि यह मैंच 8 जून 2013 को है जिसका सम्पूर्णांक 2 है। अंक 2 और 4 के मध्य शत्रुता का सम्बंध हैं। यह एक नकारात्मक संकेत है। टीम के कप्तान George Bailey हैं जिनका नामांक 2 है। अंक 2 और 2 के मध्य मित्रवत सम्बंध हैं। जो कि एक अच्छा संकेत है।
इस प्रकार देखा जाय तो सम्पूर्णांक के आधार पर भी इंग्लैंड की स्थिति बेहतर है। यह मैंच कांटे की टक्कर का हो सकता है। फ़िर भी टीम इंग्लैंड की जीत की अधिक सम्भावनाएं हैं। आगे परमात्मा की इच्छा। लेकिन ध्यान रहे यह एक सम्भावना है इसके आधार पर अगर आप किसी तरह का जोखिम न उठाएं ऐसा करने पर उसके नकारात्मक परिणामों के जिम्मेवार आप स्वयं होंगे।

Related Articles:

No comments:

Post a Comment