इंडिया बनाम वेस्ट इंडीज (11 जून 2013)

पंडित हनुमान मिश्रा
इंडिया Vs वेस्ट इंडीज
To read in English, please click here.

इंडिया Vs वेस्ट इंडीज

आइसीसी चैम्पिअन्स ट्राफ़ी का छठवां मैच भारत और वेस्ट इंडीज के बीच 11 जून 2013 को है। यह मैंच Kennington Oval, London में होने जा रहा है। इन दिन किस टीम के सितारे किस तरह से कितना फ़ेवर कर रहे हैं आइए जानते हैं। इस फलादेश में हमने कीरो विधि का प्रयोग किया है:-

मूलांक 2 और इंडिया Vs वेस्ट इंडीज

इंडिया और मूलांक 2

यह मैंच 11 जून 2013 को है। इस तारीख का मूलांक 2 है। अंक ज्योतिष के अनुसार India का नामांक 3 है। अंक 2 और 3 के मध्य न्युट्रल सम्बंध हैं। यह सम्बंध न तो सकारात्मक संकेत कर रहा है और न ही नकारात्मक। टीम के कप्तान Mahendra Singh Dhoni हैं जिनका नामांक 3 है। अंक 2 और 3 के मध्य भी न्युट्रल सम्बंध हैं।

वेस्ट इंडीज और मूलांक 2

अंक ज्योतिष के अनुसार West Indies का नामांक 1 है। क्योंकि यह मैंच 11 जून 2013  को है और इस तारीख का मूलांक 2 है। अंक 2 और 1 के मध्य मित्रवत सम्बंध हैं। जो कि एक अच्छा संकेत है। टीम के कप्तान Dwayne Bravo हैं जिनका नामांक 4 है। अंक 2 और 4 के मध्य शत्रुता का सम्बंध हैं। यह एक नकारात्मक संकेत है।

इस प्रकार देखा जाय तो मूलांक 2 टीम के लिए तो शुभ है लेकिन कप्तान के लिए नहीं। अत: मूलांक के आधार दोनो टीमें लगभग बराबरी पर नजर आ रही हैं। लेकिन इसे अंतिम परिणाम नहीं मानना चाहिए इसलिए जानते हैं कि इन टीमों के उस तारीख सम्पूर्णांक कैसा रहेगा।

सम्पूर्णांक 5 और इंडिया Vs वेस्ट इंडीज

इंडिया और सम्पूर्णांक 5

यह मैंच 11 जून 2013 को है। 11+06+2013 का मूलांक जिसे हम यहां पर सम्पूर्णांक कहेंगे वह हुआ 5, अंक ज्योतिष के अनुसार India का नामांक 3 है। अंक 5 और 3 के मध्य न्युट्रल सम्बंध हैं। यह सम्बंध न तो सकारात्मक संकेत कर रहा है और न ही नकारात्मक। टीम के कप्तान Mahendra Singh Dhoni हैं जिनका नामांक 3 है। अंक 5 और 3 के मध्य भी न्युट्रल सम्बंध हैं।

वेस्ट इंडीज और सम्पूर्णांक 5

अंक ज्योतिष के अनुसार West Indies का नामांक 1 है। क्योंकि यह मैंच 11 जून 2013  को है जिसका सम्पूर्णांक 5 है। अंक 5 और 1 के मध्य मित्रवत सम्बंध हैं। जो कि एक अच्छा संकेत है। टीम के कप्तान Dwayne Bravo हैं जिनका नामांक 4 है। अंक 5 और 4 के मध्य न्युट्रल सम्बंध हैं। यह सम्बंध न तो सकारात्मक संकेत कर रहा है और न ही नकारात्मक।

इस प्रकार देखा जाय तो सम्पूर्णांक के आधार पर वेस्ट इंडीज की स्थिति बेहतर है। यद्यपि दोनो टीमों के स्कोरों को देखा जाय तो टीम इंडिया व उसके कप्तान के स्कोर ज्यादा हैं लेकिन सभी कसौटियों में उसे न्युट्रल स्थिति में देखा जा रहा है। वहीं वेस्ट इंडीज की स्थिति तो बहुत अच्छी है लेकिन उसके कप्तान के लिए दिन ठीक नजर नहीं आ रहा। किसी निर्णय पर पहुंचने में कठिनाई हो रही है क्योंकि दोनों टीमें अगल-अलग कसौटियों में एक दूसरे पर कभी भारी तो कभी कमजोर नजर आ रही हैं लेकिन हमें तो एक फ़ाइनल उत्तर देना ही पड़ेगा अत: अत्यंक बारीकी विश्लेषण में वेस्ट इंडीज की स्थिति बेहतर दिख रही है। यह मैंच कांटे की टक्कर का लग रहा है। फ़िर भी वेस्ट इंडीज की जीत की अधिक सम्भावनाएं हैं। आगे परमात्मा की इच्छा। लेकिन ध्यान रहे यह एक सम्भावना है इसके आधार पर अगर आप किसी तरह का जोखिम न उठाएं ऐसा करने पर उसके नकारात्मक परिणामों के जिम्मेवार आप स्वयं होंगे।

Related Articles:

No comments:

Post a Comment