चंद्र ग्रहण और होलिका दहन - प्रभाव और मुहूर्त

23 मार्च 2016 को चंद्र ग्रहण और होलिका दहन एक साथ पड़ रहे हैं। यहाँ हम आपको ग्रहण का समय, राशिफल, और इसमें बरतने वाली सावधानियों के साथ-साथ और भी बहुत कुछ दे रहे हैं। होलिका दहन का शुभ मुहूर्त भी आप यहीं से जान सकते हैं।

Chandra Grahan 2016 ka samay



चंद्र ग्रहण, नई दिल्ली के लिए विस्तरित विवरण

ग्रहण का समय:
  • स्पर्श: 15:07 
  • परम ग्रास: 17:07
  • मोक्ष: 19:27

सूतक समय: 06:07

बच्चे, बीमार और वृद्धों के लिए सूतक समय: 12:07 

सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण से पहले की अवधि को सूतक कहा जाता है, जिसे अशुभ माना गया है। सूतक चंद्र ग्रहण से 9 घंटे पूर्व प्रारंभ होता है। बच्चों के लिए सूतक 3 घण्टे प्रतिबंधित होता है। जहाँ ग्रहण दिखाई दे रहा हो वहीं पर सूतक प्रासंगिक है।

ग्रहण दिखाई देने वाले स्थान



दिनाँकग्रहण का प्रकारभारत में दर्शनदिखाई देने वाले स्थानदशा
मार्च 23, 2016चन्द्र उपच्छाया ग्रहणआंशिक रूप से समाप्ति के समय भारत में देखा जा सकेगाएशिया का अधिकांश हिस्सा, ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी अमेरिका, द. अमेरिका, प्रशांत, अटलांटिक, हिन्द महासागर, आर्कटिक, अंटार्कटिका, भारतउत्तर फाल्गुन नक्षत्र/ कन्या राशि

ग्रहण के दौरान सावधानियाँ 


  • ग्रहण के दौरान न तो खाना बनाएँ और न ही खाएँ-पिएँ।
  • गर्भवती महिलाएँ बाहर न निकलें।
  • इस दौरान पवित्र मंत्रों का उच्चारण करें।
  • पवित्र नदी में या पवित्र जल से स्नान करें।
  • ग्रहण से पहले सभी खाद्य पदार्थों में तुलसी की पत्तियाँ रखें।

चंद्र ग्रहण 2016 राशिफल


मेष: अपने आर्थिक प्रबंधन को सुदृढ़ करें, क्योंकि इसमें कोई आपको धोखा दे सकता है। लिहाज़ा पैसों के लेन-देन में कोताही बरतें।

वृषभ: वृष राशि वालों को मानसिक कष्ट की संभावना है। ऐसे में कार्यस्थल और पारिवारिक जीवन में संतुलन बनाकर चलें। 

मिथुन: ‘स्वास्थ्य ही धन है’ यह हमेशा याद रखें और बीमार हो जाने पर कोई कोताही न बरतें। गाड़ी चलाते वक़्त सावधान रहें। 

कर्क: किसी नकारात्मक व्यक्ति से बहस न करें अन्यथा इसमें आपको नुकसान हो सकता है। मसलन, इससे आपकी मानहानि हो सकती है।

सिंह: सावधानी से क़दम आगे बढ़ाएँ, क्योंकि व्यवसाय के लिए संकेत ठीक नहीं हैं। ऐसे में कार्यक्षेत्र में अच्छा माहौल बनाने के लिए अपने वरिष्ठ कर्मियों का सम्मान करें, उनकी उपेक्षा न करें।

कन्या: इस चंद्र ग्रहण के कारण आपको शारीरिक पीड़ा हो सकती है, इसलिए सावधान रहें और पर्याप्त मात्रा में आराम करें।

तुला: एक अच्छी शादी वही है जिसमें जीवनसाथी एक-दूसरे की ग़लतियों को माफ़ कर बस प्रेम में विश्वास करते हैं। अपना प्यार भरा रिश्ता लयबद्ध तरीक़े से बनाएँ रखें।

वृश्चिक: वृश्चिक राशि वालों का निजी जनों और मित्रों से विरोध व मनमुटाव संभव है। आपके लिए ज़रुरी है कि दूसरों की भावनाओं को समझने की कोशिश करें।

धनु: धनु राशि वालों का स्वास्थ्य ख़राब होने की संभावना रहेगी इसलिए स्वास्थ्य का विशेष ध्यान दें। योग व प्राणायाम करना लाभदायक रहेगा। 

मकर: मकर राशि वालों के साथ गृह कलेश की संभावना है इसलिए परिवार में शांति बनाए रखें। 

कुंभ: बड़ी यात्रा करने से बचें, क्योंकि नुक़सान की संभावना है।

मीन: आपको धन लाभ संभव है, परन्तु किसी भी बड़े निवेश से बचें। 

होलिका दहन मुहूर्त


18:34:28 to 20:55:35 (नई दिल्ली)
2 घण्टे 21 मिनट (अवधिकाल)

Holika Dahan 2016 ka Muhurat.


जानेँ विस्तार से होलिका दहन का शुभ मुहूर्त यहाँ: आपके शहर में होलिका दहन 2016 का शुभ मुहूर्त

कल रंगों का त्यौहार होली है। होली के बारे में विस्तार से यहाँ जानें: होली 2016

हम आशा करते हैं कि हमारे इस लेख से आपको वांछित जानकारी मिली होगी। एस्ट्रोसेज की ओर से आपको होली की शुभकामनाएँ!

Related Articles:

No comments:

Post a Comment