सूर्य का कन्या राशि में गोचर (16 सितम्बर 2013 - 17 अक्टूबर 2013)

 सूर्य का कन्या राशि में गोचर

16 सितम्बर को सूर्य कन्या में गमन कर रहा है और 17 अक्टूबर तक इसी राशि में रहेगा। कन्या राशि बुध की राशि है। सूर्य को ग्रहों के राजा की उपाधि दी गई है तो बुध को राजकुमार कहा गया है। यानी कि एक राजा, राजकुमार के घर जा रहा है। सूर्य का यह गोचर कुछ राजनैतिक दलों में विघटन का कारण बन सकता है। दक्षिण के कुछ राज्यों में यह अस्थिरता अधिक मात्रा में देखने को मिल सकती है। शीर्षस्थ नेताओं के लिए छोटे नेताओं के द्वारा खूब चाटुकारिता की जाएगी। लेकिन सूर्य के इस गोचर का हमारी राशियों पर क्या असर होगा, आइए जानते हैं…

मेष

सूर्य का गोचर आपके छठे भाव में है अत: नौकरी करने के हालातों में सुधार भी होगा। समस्याएं दूर होंगी। प्रतिष्ठा एवम् पद में वृद्धि होगी। विवादों में विजय मिलेगी।

वृषभ

सूर्य का गोचर आपके पंचम भाव में है, कन्फ्यूजन और बहुत अधिक सोच विचार से बचें। अत: आपका उत्साह और उल्लास तो बढ़ेगा लेकिन प्रेम संबंधों के लिये यह समय कम ठीक है। अचानक यात्रा भी हो सकती है।

मिथुन

सूर्य का गोचर इस समय आपके चौथे भाव में है अत: काम का बोझ अधिक होने के कारण आप अपने आपको थका महसूस कर सकते हैं। माता पिता के स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित रह सकते हैं। कोई घरेलू मशीनरी खराब हो सकती है।

कर्क

सूर्य का गोचर आपके तीसरे भाव में रहेगा अत: घरेलू जीवन में सुखद रहेगा। मित्रों और रिश्तेदारों से संबंध और अच्छे होंगे। इस समय आप कोई महंगा फोन खरीदने के बारे में सोच सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। छोटी यात्राएं भाग्यशाली सिद्ध होंगी और सुखद रहेंगी।

सिंह

सूर्य आपके दूसरे भाव में रहेगा अत: यह समय आर्थिक मामलों में सावधानी से काम लेने का है। पारिवारिक जीवन प्रभावित रह सकता है। आपके कम्प्यूटर-लैपटाप या मोबाइल में कुछ तकनीकी खराबी आ सकती है। आंखों और मुंह की कोई बीमारी आपको कष्ट दे सकती है।

कन्या
                               
सूर्य आपके प्रथम भाव में रहेगा अत: आपमें क्रोध की अधिकता रह सकती है। आप आंखों के चिकित्सक के पास जा सकते हैं। छोटी यात्राएं हो सकती हैं। सार्वजनिक क्षेत्र या सरकार के द्वारा आपको लाभ मिल सकता है

तुला

सूर्य आपके द्वादस भाव में है अत: आप क्षणिक उन्माद में कोई काम न करें। मित्रों और रिश्तेदारों से संबंध मधुर रखें। इस समय यात्रा के दौरान आपको कई बार ट्रैफ़िक की परेशानियों से जूझना पड़ सकता है। खर्चे बढ़े रहेंगे। निवेश के मामले में सावधानी रखें।

वृश्चिक

सूर्य आपके लाभ भाव में है अत: आपकी इच्छाएं व महत्वाकांक्षायें पूरी होंगी। अनुबन्धों और समझौतों से भी आपको प्रचुर लाभ मिलेगा। वेतन में बढ़ोत्तरी भी सम्भव है। इस समय आप अपने प्रेमी या प्रेमिका के साथ आनंददायी समय बिताएंगे।

धनु

सूर्य का गोचर आपके दसम भाव में है अत: आप व्यापार या नौकरी में सफलता प्राप्त करेंगे। पदोन्नति के लिए भी समय अच्छा है। इस अवधि में और अपने वरिष्ठ अधिकारियों के कृपाभाजन रहेंगे। व्यापार के कारण सफलदायक यात्राएं हो सकती हैं। आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।

मकर

सूर्य आपके नवम भाव में है अत: इस अवधि में मिले जुले फल मिलेंगे। उच्च पद प्रतिष्ठा प्राप्त लोगों से भेंट होगी और उनकी कृपा रहेगी। आप धार्मिक रूप से महत्वपूर्ण स्थलों का भ्रमण कर सकते हैं। लेकिन माता पिता के स्वास्थ्य का खयाल रखना जरूरी होगा। आर्थिक मामलों के लिए भी यह समय अच्छा है।

कुम्भ

सूर्य आपके अष्टम भाव में है, अत: कुछ समस्यायें अचानक खड़ी हो सकतीं हैं। इस समय अनैतिक कार्यों तथा सन्देहास्पद सौदों से बचें। इस अवधि में कई बार आपको ट्रैफ़िक का सामना तो करना ही पड़ेगा साथ ही वाहन को क्षतिग्र्स्त होने से भी बचाना होगा।

मीन

सूर्य आपके सप्तम भाव में है, अत: व्यवसायिक या व्यापार के साथी नुकसान या समस्यायें पैदा करने की कोशिश कर सकते हैं। घरेलू मामले विशेषकर जीवन साथी के साथ विवाद करने से बचें। आप मानसिक रूप से तनावग्रस्त या बीमार भी हो सकते हैं। अत: स्वास्थ्य का खयाल रखें।

Related Articles:

1 comment:

  1. Yaha par rashi naam k hisab se di gayi hai ya janm tithi k hisab se.

    ReplyDelete