शुक्र का धनु राशि में प्रवेश: जानिए क्या होगा आप पर असर!!

विलासिता के कारक ग्रह शुक्र 30 अक्टूबर 2013 को अपने शत्रु बृहस्पति की धनु राशि में प्रवेश कर रहे हैं अत: बाजार के रुख में उतार चढ़ाव बना रहेगा। खेती को कुछ हद तक नुकसान पहुंच सकता है। देश की जनता रोगग्रस्त हो सकती है लेकिन इसका आपकी राशि पर क्या असर होगा आइए जानते हैं।

मेष राशि:

प्रयत्न करने पर आपकी आमदनी बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन सुखद एवम् अनुकूल रहेगा। पदोन्नति इच्छा के अनुरूप हो सकती है। उच्च पदस्थ लोगों से सम्मान मिलेगा। माता पिता और गुरूजनों से संबंध मधुर रहेंगे। इस अवधि में सुदूर प्रदेशों की यात्रा सम्भव है। दिमाग धार्मिक क्रियाकलापों की ओर भी आकृष्ट हो सकता है।

वृषभ राशि:

परिजनों का सहयोग मिलता रहेगा। अचानक धन प्राप्ति की संभावना बन रही है। फिर भी खर्चे पर नियंत्रण रखना होगा। कोई ऐसा काम न करें जिससे आपकी प्रतिष्ठा पर आंच आए। वासनात्मक विचारों को अपने पर हावी न होनें दें। व्यर्थ की यात्राओं से बचने का प्रयास करें। अपने स्वास्थ्य का खयाल रखें।

मिथुन राशि:

आमदनी में बढोत्तरी होगी। स्त्री वर्ग की संगति से लाभ मिलेगा। आपका मिलनसार स्वभाव आपको बहुत सारे लोगों से जोडने में मददगार सिद्द होगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। अपने व्यवसाय और व्यापार में आप बहुत अच्छा करेंगे। संगीत व ललित कलाओं की ओर आपका झुकाव रहेगा लेकिन छोटी मोटी बीमारियां रह सकती हैं।

कर्क राशि:

यद्यपि काम का बोझ थकाने वाला रह सकता है लेकिन नौकरी के हालात अच्छे रहेंगे। इस समय खर्चों पर नियंत्रण रखते हुए स्त्री वर्ग से संबंध बिगडने न दें। इस समय आपको वासनात्मक विचारों से बचना चाहिए साथ ही अपने स्वास्थ्य का खयाल भी रखना चाहिए। विरोधी प्रबल हो सकते हैं अत: अपने बचाव को लेकर चिंतन करते रहें।

सिंह राशि:

सामाजिक प्रतिष्ठा और खुशहाली बढे़गी। सामाजिक क्षेत्र बढे़गा और पुराने मित्रों सहयोगियों से मुलाकात होगी। आप स्त्रीवर्ग की ओर आकर्षित रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। बहु प्रतीक्षित अभिलाषाओं की सम्पूर्ति होगी। कला संगीत इत्यादि में भी रुचि जागेगी। संचार के माध्यम से भी आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

कन्या राशि:

यात्राओं से भी लाभ मिलेगा। परिवार में सदस्यों की संख्या में बढोत्तरी की संभावना है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। परिवार में कोई आयोजन हो सकता है। विरोधी नुकसान नहीं पहुंचा पायेंगे। कोई फायदे का सौदा हाथ लग सकता है। प्रयत्नों में सफलता मिलेगी। आपके पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और आमदनी भी बढे़गी।

तुला राशि:

इस अवधि में छोटी यात्राओं से लाभ होगा। नौकरी के हालात में भी इजाफा होगा। लोगों से आपके सम्पर्क बढेंगे। पारिवारिक जीवन में सब सुखद होगा। आप अत्यधिक उत्साही और स्फूर्तिवान बनें रहेंगे। सौभाग्यशाली समय होने के कारण मनचाहा काम होता रहेगा। भाई बन्धुओं और मित्रों के सहयोग से काम बनेंगे।

वृश्चिक राशि:

आय में वृद्धि होगी। स्त्री वर्ग का साथ आपको रूचिकर लगेगा। महंगे और स्वादिष्ट भोजन के लिये आपका स्वाद जागृत होगा। परिवार में किसी शुभ कृत्य का आयोजन होगा। घरेलू चीजों के लिये भी आप खर्च कर सकते हैं। आप परिवारजनों के साथ आप अच्छा निबाह कर सकेंगे। आप परिस्थितियों का बड़ी चतुरता से सामना करेंगे।

धनु राशि:

इस अवधि में आपके चारों ओर का वातावरण सुखद होगा। अगर थोड़ी मेहनत करें तो अपनी आय को आप काफी बढ़ा सकते हैं। ललितकला, संगीत व साहित्य में आपकी रूचि रहेगी। स्त्री वर्ग की ओर आपका झुकाव रहेगा। आप भी सुखी व सानन्द रहेंगे। वैवाहिक या प्रणय सुख के लिए भी समय अनुकूल रहेगा।

मकर राशि:

आर्थिक रूप से समय सामान्य रहेगा। विरोधीयों और प्रतिद्वन्दीयों से सावधान रहने की जरूरत है। आप उच्च कोटि का वैवाहिक या प्रणय सुख भोगेंगे। आप सुविधा और विलास के साधनों पर खर्च करेंगे। लेकिन अच्छा होगा कि आप अपनी भोग वृती पर अंकुश लगायें अन्यथा इस वजह से कुछ परेशानियां भी हो सकती हैं।

कुम्भ राशि:

पारिवारिक सुख मिलेगा। भाई बहिन मददगार होंगे। मित्र और सहयोगी आपको पूरा सहयोग देंगे। यात्राओं से लाभ होगा। जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में मिलने वाले मित्रों और सहयोगियों से सम्बंध अच्छे रहेंगे। यद्यपि खर्चे अधिक होंगे लेकिन आमदनी भी होती रहेगी। बहु प्रतीक्षित अभिलाषाओं और इच्छाओं की सम्पूर्ति होगी। हर प्रयास में सफलता मिलेगी।

मीन राशि:

प्रतिष्ठा और सम्मान में वृद्धि होगी। परिजनों का बर्ताव अच्छा रहेगा। व्यापारिक यात्राओं की संभावना है। विलास सामग्री पर व्यय सम्भव। इस अवधि में विपरीत परिस्थितियों से आप कुशलता से निपट सकेंगे। अपने कार्य क्षेत्र में आप महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त करेंगे। व्यापारी सहयोगियों या व्यवसायकि लोगों व ग्राहकों के साथ आपके संबंध सुधरेंगे।

Related Articles:

No comments:

Post a Comment