क्या कहते हैं आपके होंठ आपके बारे में? (भाग २)

क्या आपको पता है कि आपके चेहरे का सबसे ख़ूबसूरत हिस्सा यानि आपके होंठ आपके भाग्य और चरित्र के बारे में बहुत कुछ बताते हैं ? हमने अपने पहले भाग में अलग अलग प्रकार के होठों के बारे में आपको बताया। होंठ द्वारा कैसे जाने किसी के स्व्भाव के बारे में आइये जानें पं. हनुमान मिश्रा से।

आइए होंठों के संदर्भ में सामुद्रिक शास्त्र में वर्णित कुछ अन्य तथ्यों को भी जान लिया जाय:

Know your personality through prediction based on your lips

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार सौभाग्यशाली होंठों के लक्षण:
  • यदि किसी व्यक्ति के होंठ पर तिल हो तो ऐसे लोग दूसरों को बहुत जल्दी प्रभावित करने में सक्षम होते हैं। लेकिन इनमें भोग-विलास की इच्छा तुलनात्मक रूप से अधिक हो सकती हैं। जिस व्यक्ति के होंठ लाल हों, उसे भोग-विलास तथा ऐशोआराम भोगने के मौके मिलते रहते हैं।
  • एक दूसरे पर अच्छी तरह बैठने वाले होंठ सौंदर्य तथा भाग्य के प्रतीक माने गए हैं।
  • परस्पर चिपकने की हद तक कसे हुए होंठों को भी भाग्यशाली कहा गया है।
  • सपुष्ट होंठ अच्छे भाग्य की निशानी है।
  • लंबे होंठ वाले व्यक्तियों में सुख भोगने की वृत्ति रहती है तथा भाग्य उन्हें सुख देता भी है।
  • उपरी होंठ के दोनों सिरे नीचे को झुक कर यदि कमान सी बनाते हों, तो व्यक्ति भाग्यशाली होता है।
  • गुलाब की पंखुडियों के समान लाल रंग के होंठ सौभाग्यसूचक होते हैं।
  • यदि होंठ के ठीक नीचे तिल हो तो ऐसे लोग कठिन परिश्रम करते हैं। उन्हें सहजता से धन लाभ नहीं हो पाता। हालांकि कठिन मेहनत के बाद इन्हें लाभ हो जाता है।
  • होठों का फड़कना प्रिय वस्तु या व्यक्ति के मिलन का संकेतक होता है।
Click here to read in English…

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार कम अच्छे कहे गए होंठों के लक्षण:
  • जिनका ऊपर वाला होंठ नीचे वाले होंठ पर कुछ इस तरह आच्छादित रहता है, मानो वह मुंह बंद रखने का प्रयास कर रहा हो, उनका स्वभाव और भाग्य, दोनों ही रहस्यमय हो सकते हैं।
  • यदि दोनों होंठ एक-दूसरे से दूर-दूर तथा ऊपर का होंठ बाहर को निकला हुआ हो, तो ऐसे होंठ भाग्य के कमजोर होने के संकेतक कहे गए हैं।
  • ठोड़ी की सतह से बाहर निकले होठों पर यदि काले धब्बे हों तथा होंठ मोटे हों, तो यह भी भाग्य के कमजोर होने के संकेतक है।
  • होठों पर विद्यमान खड़ी रेखा भी भाग्य अवरोधक मानी गई है।
  • छोटे होंठ दुःख तथा दुर्भाग्य देने वाले कहे गए हैं।
  • काले, खुरदुरे होंठ भाग्यहीनता दर्शाते हैं।
  • सूखे हुए, काले, धब्बेदार, कटे-फटे तथा मोटे होंठ वाला व्यक्ति धन के अभाव से ग्रस्त रहता है।
  • जिस व्यक्ति के नीचे का होंठ एक ओर को कुछ इस तरह झुका हो, मानों तराजू का भारी पलड़ा झुका रहता है, तो सामुद्रिक शास्त्र ऐसे व्यक्ति को विश्वासघाती, चोर, अपराधी या पापी की श्रेणी में रखता है।
 दाम्पत्य जीवन के संदर्भ में होठों के संकेत:
  • लाल, पतले चिकने और अच्छी आकृति वाले होंठ सुखद दाम्पत्य के द्योतक होते हैं।
  • अगर निचला होठ लाल, गोल व एक पतली रेखा वाला है तो यह भाग्यशाली तथा धनवान होने का संकेतक है।
  • मोटे, भारी तथा चौड़े होंठ चरित्र को संदिग्ध बनाते है, विशेषकर स्त्री जातक के लिए।
  • यदि निचला होठ मोटा तथा रंग मे काला है तो यह स्वभाव व चरित्र में संदिग्धता व जीवनसाथी से विछोह दे सकता है।
  • यदि निचला होठ सूखा लंबा व पतला हो तो यह बीमारी का संकेत है।
ध्यान रखें, व्यक्ति के पूरे शरीर की बनावट के अध्ययन के आधार पर ही सटीक भविष्यवाणी की जा सकती है। सभी अंगों का अलग महत्व होता है। यहां होंठों के अनुसार स्वभाव की जो बातें बताई गई हैं, उन फलों में अन्य अंगों के प्रभाव के अनुसार बदलाव भी हो सकता है अत: किसी एक विन्दु के आधार पर व्यक्ति को अच्छे या बुरे का प्रमाण पत्र देने से बचें।  

Related Articles:

No comments:

Post a Comment