“वैलेंटाइन्स डे” स्पेशल साप्ताहिक राशिफल (12 से 18 फरवरी 2018)

इन 6 राशि वालों को मिलेगा मनचाहा प्यार! पढ़ें साप्ताहिक राशिफल और जानें क्या होगी इस सप्ताह की तस्वीर, कैसे मिलेगी कामयाबी और कब होगी तरक्की? 


एस्ट्रोसेज पर पेश है साप्ताहिक राशिफल। इस फलादेश में है आपकी राशि पर आधारित 12 से 18 फरवरी तक की भविष्यवाणियां। वो हर छोटी और बड़ी बात जो आपके लिए जानना है बेहद जरूरी। इस सप्ताह महाशिवरात्रि और सूर्य के कुंभ राशि में गोचर होने से कुछ अद्भूत योग बनेंगे, इनका प्रभाव सभी राशियों पर होगा। अविवाहित लोगों के लिए यह सप्ताह बहुत अच्छा रहने वाला है। क्योंकि प्रेम और सौंदर्य का कारक शुक्र ग्रह पहले से कुंभ राशि में स्थित है। इसी वजह से 14 फरवरी यानि वैलेंटाइन्स डे पर उनके जीवन में प्यार की नई बहार आ सकती है। 


यह राशिफल चंद्र राशि पर आधारित है। चंद्र राशि कैल्कुलेटर से जानें अपनी चंद्र राशि

मेष


इस सप्ताह पिताजी का स्वास्थ्य कुछ खराब रह सकता है। लंबी दूरी की यात्रा होने की संभावना भी बन रही है। कार्य क्षेत्र पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता होगी। सप्ताहांत में अच्छी आमदनी के योग बन रहे हैं। पारिवारिक जीवन में शांति और सद्भाव बना रहेगा। कार्य क्षेत्र में बड़ी सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। कार्य की अधिकता से थकान महसूस हो सकती है इसलिए स्वयं के लिए भी समय निकालें। संतान पक्ष को कार्यक्षेत्र में लाभ होगा। इस सप्ताह आपको भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों को अधिक मेहनत करनी की जरुरत होगी। इस सप्ताह अचानक धन लाभ होने के योग भी बन रहे हैं।

प्रेम फल: प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह बहुत अच्छा रहने वाला है। आपकी राशि से ग्यारहवें भाव में शुक्र की उपस्थिति से प्रेम संबंधों को नई ऊँचाई मिलेगी। मधुर पलों के बीच आपको प्रेम की प्राप्ति होगी। प्रियतम के साथ कहीं यात्रा पर जाने का अवसर मिल सकता है। यदि विवाहित हैं तो जीवनसाथी के साथ अच्छे क्षणों का आनंद उठाएंगे, साथ ही उनके माध्यम से आपको लाभ की प्राप्ति होगी। कुल मिलाकर यह सप्ताह प्रेम संबंध और दाम्पत्य जीवन के लिए बेहतरीन रहने वाला है।

उपाय: जल में कुमकुम मिलकर सूर्य देव को अर्घ्य दें 

भाग्य स्टार: 3/5

वृषभ


यह सप्ताह कामकाज के लिहाज से बहुत बेहतर रहने वाला है। इस दौरान कार्यक्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी और आपका पूरा ध्यान काम पर होगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। हालांकि आपको स्वास्थ्य संबंधित कुछ चिंताएं परेशान कर सकती है, इसलिए सेहत का ध्यान रखें। इस अवधि में सुखद यात्रा के योग बन रहे हैं। यदि आप उच्च शिक्षा के लिए प्रयासरत हैं तो आपको इसमें सफलता मिलेगी। वहीं आपके बच्चों की रूचि भी उच्च शिक्षा को लेकर बढ़ेगी। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह बेहतर रहने वाला है। इस सप्ताह आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। किसी बात या तनाव को लेकर ज्यादा परेशान न होयें। इस सप्ताह सामान्य धन लाभ रहेगा।

प्रेम फल: प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। आप एक दूसरे से अपने मन की बात खुलकर कह पाएंगे और उसका प्रतिफल एक दूसरे के प्यार के रूप में सामने आएगा। जो लोग विवाहित हैं उनका दांपत्य जीवन ठीक रहेगा लेकिन जीवन साथी के स्वभाव में क्रोध की अधिकता देखने को मिल सकती है इसलिए धैर्य से काम लें। 

उपाय: चंदन का परफ्यूम लगाएं

भाग्य स्टार: 4/5



मिथुन


इस सप्ताह आप मानसिक तनाव से ग्रस्त रह सकते हैं। लंबी दूरी की यात्रा के योग भी बन रहे हैं। आपके पिताजी स्वास्थ्य संबंधी समस्या से पीड़ित रह सकते हैं। इस सप्ताह बेहतर परिणाम के लिए आपको कार्य स्थल पर अधिक मेहनत करनी होगी। आय में बढ़ोत्तरी के योग बन रहे हैं हालांकि आय के अनुपात में खर्च भी बढ़ेंगे। आपके कार्यों की वजह से इस सप्ताह आपको समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। दान-धर्म से जुड़े परोपकारी कार्यों में भी आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। पारिवारिक जीवन में शांति और सद्भाव बना रहेगा। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में किये गये प्रयासों में सफलता मिलेगी। भाई-बहनों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

प्रेमफल: प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह कई सफलता लेकर आने वाला है। आप अपने प्रियतम के साथ आनंद के पलों का अनुभव करेंगे। इस दौरान आप एक-दूसरे के साथ घूमना-फिरना करेंगे और एक दूसरे के प्रति प्रेम का इजहार करेंगे। इस सप्ताह प्यार के साथ-साथ कुछ तकरार भी संभव है। यदि आप विवाहित हैं तो जीवन साथी के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वाहन अच्छे से करें और विवाद की स्थिति से बचने की कोशिश करें।

उपाय: हरे रंग के वस्त्र पहनें और अपनी बहन मौसी अथवा बुआ को हरी चूड़ियां भेंट करें। 

भाग्य स्टार: 3/5 



लव लाइफ में आ रही हैं परेशानियां, तो पाएँ समाधान: प्रेम जीवन रिपोर्ट

कर्क


इस सप्ताह आप तमाम तरह की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहेंगे। कार्य क्षेत्र में कुछ असमंजस की स्थिति भी पैदा हो सकती है। स्वास्थ्य संबंधी कोई विकार परेशान कर सकता है इसलिए सेहत पर ध्यान दें। धन लाभ होगा लेकिन खर्च भी बढ़ेंगे। वहीं पारिवारिक जीवन में शांति और सद्भाव बना रहेगा। धन संबंधी मामलों में सावधानी बरतने की जरुरत होगी, क्योंकि अचनाक पैसों की हानि हो सकती है। संतान पक्ष अपनी इच्छा के अनुसार कार्य करेंगे। वहीं विद्यार्थी वर्ग एकनिष्ठ होकर अध्ययन करेंगे। इस सप्ताह आप नौकरी-व्यवसाय में परिवर्तन के लिए प्रयास करेंगे। बिजनेस में भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा।

प्रेमफल: प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा लेकिन आपको जल्दबाजी से बचना होगा, अन्यथा बनते हुए कार्य में बाधा उत्पन्न हो सकती है। अपने प्रियतम को पूरा समर्थन दें और कोई भी विचार उन पर ना थोपें। यदि आप विवाहित हैं तो आपके लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण समय है। इस दौरान जीवन साथी का स्वास्थ्य परेशान कर सकता है उन्हें आपके साथ की आवश्यकता है इसलिए उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखें। 

उपाय: पीले चावल बनाकर बृहस्पतिवार को बच्चों में बाँट दें। 

भाग्य स्टार: 3/5

सिंह 


इस सप्ताह स्वास्थ्य के प्रति बिल्कुल लापरवाही ना बरतें। सेहत संबंधी किसी भी तरह की परेशानी होने पर डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। इस सप्ताह प्रॉपर्टी खरीदे जाने के योग भी बन रहे हैं। आप जमीन या मकान खरीद सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग को एकाग्रता की कमी से जूझना पड़ सकता है। वहीं अध्ययन में भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। संतान पक्ष को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है इसलिए उनकी सेहत का ध्यान रखें। अच्छी बात है कि इस सप्ताह कार्य क्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी और आय में बढ़ोत्तरी होगी लेकिन आपके खर्च भी उसी अनुपात में बढ़ेंगे। धर्म-कर्म के कार्यों में आप अधिक रुचि दिखाएंगे। विद्यार्थी वर्ग अध्ययन में एकाग्रता की कमी महसूस करेंगे। 

प्रेम फल: प्रेम संबंधों के लिहाज से यह सप्ताह धैर्य और संयम बरतने वाला है, इसलिए संभलकर काम लें। अपने रिश्ते में वफादारी बनाए रखें। आप में से कुछ लोग इस दौरान किसी नये रिश्ते की शुरुआत कर सकते हैं। वे लोग जो विवाहित हैं उनके लिए समय बेहतरीन है। आपका दाम्पत्य जीवन प्रेम से भरा रहेगा और वैवाहिक सुख की प्राप्ति होगी। 

उपाय: पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं

भाग्य स्टार: 3.5/5

कन्या


इस सप्ताह आप किसी वजह से उदास और बेचैन रह सकते हैं। आपकी माता जी स्वास्थ्य संबंधी समस्या से पीड़ित रह सकती हैं अतः उनका विशेष ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र की दृष्टि से यह सप्ताह शुभ संकेत दे रहा है। इस समय में आपकी तरक्की होगी और आमदनी में बढ़ोत्तरी होगी। आप नौकरी या व्यवसाय में परिवर्तन भी कर सकते हैं। इस दौरान आप पूरी निष्ठा से कार्य करें, क्योंकि वरिष्ठ अधिकारियों की नजर आप पर रहेगी। इस अवधि में आपके साहस में बढ़ोत्तरी होगी और आप चुनौतियों का सामना करने में समर्थ रहेंगे। इस दौरान आप विरोधियों पर हावी रहेंगे। किसी वजह से परिवार से कुछ समय के लिए दूर जाना पड़ सकता है। विद्यार्थी वर्ग के लिए चुनौतीपूर्ण समय है।

प्रेम फल: प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। इस दौरान आपको संयमित आचरण करना होगा। प्रेम संबंधी मामलों में अपने साथी को पहल करने दें। क्योंकि समय आपके पक्ष में नहीं है। वे जातक जो विवाहित हैं उन्हें जीवनसाथी से सहयोग और समर्थन मिलेगा। आपके रिश्ते पहले की तुलना में और मजबूत होंगे। आप दोनों एक-दूसरे की जिम्मेदारियों का निर्वाहन करेंगे।

उपाय: भगवान विष्णु को कनेर के पीले पुष्प चढ़ाएं

भाग्य स्टार: 3/5 

तुला


इस सप्ताह तुला राशि के जातक आलस्य का त्याग करें। घर-परिवार में अशांति का वातावरण रह सकता है। इस दौरान विवाद की स्थिति भी बनने की संभावना है इसलिए धैर्य के साथ काम लें। कार्यक्षेत्र को लेकर मन में थोड़ी उदासी रहेगी। क्योंकि घर से संबंधित कुछ परेशानियों का असर आपके काम पर देखने को मिलेगा, इसलिए सामंजस्य बनाने की जरुरत होगी। इस सप्ताह कोई पुराना काम बनने से धन लाभ होने की संभावना बन रही है। आपके भाई-बहनों को कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आपकी संतान अपने कार्य क्षेत्र में उन्नति करेगी। इस सप्ताह विद्यार्थी वर्ग का मन थोड़ा भटक सकता है, इसलिए पढ़ाई के साथ-साथ खेल कूद और मनोरंजक गतिविधियों में भी शामिल होएं। इस सप्ताह छोटी दूरी की यात्राओं की संभावना भी बन रही है।

प्रेम फल: प्रेम संबंध से जुड़े मामलों के लिए यह सप्ताह बहुत अच्छा रहने वाला है। इस सप्ताह पूरी तरह से प्रेम जीवन का आनंद लेंगे। आप अपने प्रियतम से जो भी उम्मीद लगाते हैं, वे सभी पूरी होंगी और ऐसा ही हाल है आपके प्रियतम का भी होगा। कुल मिलाकर प्रेमी युगल इस सप्ताह का पूरा आनंद उठाएंगे। इस सप्ताह कुछ लोग नये रिश्ते की शुरुआत कर सकते हैं। विवाहित जातकों के लिए समय सामान्य रहेगा। बस आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। 

उपाय: सफेद वस्त्र पहनकर शिव लिंग पर सफेद पुष्प चढ़ाएं

भाग्य स्टार: 3/5

वृश्चिक


इस सप्ताह वृश्चिक राशि के जातक अपने खानपान पर विशेष ध्यान दें। बेहतर होगा कि बासी और मसालेदार भोजन करने से बचें। आप धार्मिक कार्यों पर खर्च करेंगे। इस सप्ताह आपके अंदर एक नई ऊर्जा का संचार होगा हालांकि स्वभाव में क्रोध की अधिकता भी हो सकती है इसलिए अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें। पारिवारिक सुखों में वृद्धि होगी और खुशी का वातावरण रहेगा। माता जी का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, हालांकि भाई-बहनों को कुछ कष्टों का सामना करना पड़ सकता है इसलिए उनका ध्यान रखें। आपकी संतान प्रसन्न व सुखी रहेगी। विद्यार्थी वर्ग भी पढ़ाई के प्रति समर्पित रहेगा। कार्यक्षेत्र के लिहाज से यह सप्ताह सामान्य रहेगा। इस दौरान छोटी दूरी की यात्रा की संभावना बन रही है।

प्रेम फल: प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा। इस दौरान आपके लिए आवश्यक होगा कि आप अपने रिश्ते में गर्माहट बनाए रखें। इसके लिए आपको धैर्य रखना होगा और अपने प्रियतम की इच्छा और भावना का सम्मान करते हुए उनको खुश रखने का प्रयास करना होगा। विवाहित जातकों के लिए अच्छा समय है। जीवनसाथी की ओर से आपको सुख मिलेगा। इस दौरान जीवनसाथी के साथ किसी भी तरह के विवाद से बचने की कोशिश करें।

उपाय: चंद्र मंत्र का जाप करें

भाग्य स्टार: 3/5


धनु 


धनु राशि वाले जातक इस सप्ताह किसी बात को लेकर बेचैन और व्याकुल रह सकते हैं। अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे हैं हालांकि आमदनी की तुलना में खर्च भी बढ़ेंगे। सरकार या सरकारी पक्ष से लाभ मिलने की संभावना है। किसी यात्रा पर जाना हो सकता है। इस सप्ताह सेहत पर विशेष ध्यान दें, क्योंकि स्वास्थ्य संबंधी समस्या से परेशानी हो सकती है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। नौकरी और व्यवसाय में लाभ मिलने की संभावना बन रही है। विद्यार्थी वर्ग को बेहतर परिणामों के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। इस सप्ताह की जरूरी सलाह है कि वाहन सावधानी से चलाएं और मसालेदार व बासी भोजन खाने से बचें।

प्रेम फल: प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह औसत रहने वाला है। यदि आप अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने में कामयाब रहे, तो आपके लिए यह सप्ताह बेहतर सिद्ध होगा। अपने प्रियतम से विवाह करने की दिशा में आप आगे बढ़ सकते हैं। इस दौरान रिश्तो में प्रेम बढ़ेगा। यदि विवाहित हैं तो जीवन साथी का सहयोग प्राप्त होगा और दाम्पत्य जीवन में सुख-समृद्धि आएगी। 

उपाय: सरसों के तेल का छाया पात्र दान करें

भाग्य स्टार: 4/5


जानें शनि की साढ़े साती का आपके जीवन पर क्या होगा प्रभाव: शनि साढ़े साती रिपोर्ट

मकर


इस सप्ताह मकर राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति बिल्कुल लापरवाही न करें। लंबी दूरी की यात्रा या विदेश भ्रमण की प्रबल संभावना बन रही है। आपकी आमदनी में अप्रत्याशित रूप से बढ़ोत्तरी होगी। नौकरी पेशा जातकों को सैलरी इंक्रीमेंट की सौगात मिलने की संभावना है। अपने ज्ञान और योग्यता की बदौलत आप अपने कार्यक्षेत्र में तरक्की करेंगे। पारिवारिक और व्यावसायिक जीवन में सम्मान और प्रसिद्धि मिलेगी। इस दौरान अहंकार करने से बचें। आपकी संतान अपनी इच्छा के अनुसार काम करेगी। विद्यार्थी वर्ग यदि मन लगाकर अध्ययन करेंगे तो उन्हें बेहतर परिणामों की प्राप्ति होगी। 

प्रेम फल: प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहने के संकेत दे रहा है। आपके द्वारा पूर्व में किए गए प्रयास सफल होंगे। यदि आप किसी से अपने प्यार का इजहार कर चुके हैं, तो उनकी ओर से भी आपको खुश कर देने वाला जवाब मिलेगा। वहीं वे लोग जिनका पहले से प्रेम प्रसंग चल रहा है, उनका साथी उन पर हावी हो सकता है। जो लोग विवाहित हैं उनके लिए समय थोड़ा धैर्य रखने का है। बेहतर होगा कि जीवन साथी को पर्याप्त समय और महत्व दें। 

उपाय: स्फटिक माला से शुक्र मंत्र का जाप करें

भाग्य स्टार: 3.5/5 

कुंभ


कार्यक्षेत्र और समाज में मान-सम्मान व प्रभुत्व बढ़ेगा। कार्यस्थल पर आपके अधिकारों में वृद्धि हो सकती है। इस सप्ताह आपकी आय में भी वृद्धि के योग बन रहे हैं। वे लोग जो मल्टी नेशनल कंपनी या विदेशी व्यापार से जुड़े हैं उन्हें लाभ की प्राप्ति हो सकती है। मन में प्रसन्नता रहने से आप अच्छा अनुभव करेंगे। भाग्य का साथ मिलने से हर कार्य में तरक्की मिलेगी। आपके पिता जी भी आपका सहयोग करेंगे। आपके खर्चों में वृद्धि हो सकती है इसलिए वित्तीय प्रबंधन पर विशेष ध्यान दें। पूंजी निवेश करने से पहले अच्छे से सोच-विचार करें। वृद्धजन और सम्मानित लोगों से सहयोग मिलेगा एवं उनकी सलाह से कार्य करेंगे तो लाभ होगा। आपकी संतान का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रह सकता है, हालांकि उनके विदेश भ्रमण पर जाने की भी संभावना बन रही है। विद्यार्थी के लिए यह सप्ताह अच्छा रहने वाला है।

प्रेम फल: प्रेम संबंधों के लिहाज से इस सप्ताह मिले-जुले परिणाम मिलेंगे। प्रियतम के साथ अच्छे पल व्यतीत करने का अवसर मिलेगा। इस दौरान छुप-छुप कर मिलने के कई मौके मिलेंगे। यात्रा के दौरान किसी  से नजदीकियां बढ़ सकती हैं। इस समय में आप बेहद खुश रहेंगे और साथ ही अपने प्रियतम को भी खुश रखने का प्रयास करेंगे। यदि आप विवाहित हैं तो जीवनसाथी के साथ रिश्तों में दूरियां आ सकती हैं। 

उपाय: छोटे बालकों को गुड़ और चना बाँटें 

भाग्य स्टार: 4/5

मीन


इस सप्ताह मीन राशि के जातक कार्यक्षेत्र में अत्यधिक मेहनत करेंगे। किसी कारण से हताश भी हो सकते हैं इसलिए धैर्य से काम लें। क्योंकि आने वाले समय में आपको आपकी मेहनत का फल मिलेगा। इस सप्ताह आमदनी में वृद्धि होगी और आपको भाग्य साथ मिलेगा। युवा वर्ग आपका सहयोग करेंगे। पारिवारिक जीवन कुछ तनावपूर्ण रह सकता है अथवा घर से दूर भी जाना पड़ सकता है। कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारी आपका सहयोग करेंगे। खर्च बढ़ेंगे लेकिन साथ में आमदनी भी बढ़ेगी। संतान पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होगी। विद्यार्थी वर्ग को कुछ अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है।

प्रेम फल: प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह मिला-जुला रहने वाला है। जहां एक ओर आप एक-दूसरे से सारी बातें शेयर करेंगे और अपने प्यार में आगे बढ़ेंगे। वहीं दूसरी ओर कुछ शक और संदेह भी उत्पन्न हो सकता है, इसलिए इन सब बातों से दूर रहने का प्रयास करें और अपने प्यार को एक नई दिशा दें। इस सप्ताह अपने प्रियतम को प्यारा सा उपहार भेंट करें, इससे आपके रिश्ते में मजबूती आएगी। यदि आप विवाहित हैं तो इस सप्ताह आपको जीवन साथी के माध्यम से लाभ होगा और वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।

उपाय: काले कुत्ते को रोटी खिलाएं 

भाग्य स्टार: 3/5

रत्न, यंत्र समेत समस्त ज्योतिष समाधान के लिए विजिट करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन 

Related Articles:

No comments:

Post a Comment