साप्ताहिक राशिफल (05 से 11 फरवरी 2018)

यह सप्ताह इन 7 राशि वालों के लिए कुछ खास है! पढ़ें साप्ताहिक राशिफल और जानें नौकरी, व्यवसाय, शिक्षा, पारिवारिक और प्रेम जीवन के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह?


हर बार की तरह हम आपके लिए साप्ताहिक राशिफल लेकर आए हैं, लेकिन इस सप्ताह का फलादेश कई मायनों में ख़ास है। क्योंकि इस हफ्ते दो बड़ी हस्तियों का जन्मदिन है। 5 फ़रवरी को बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन का जन्मदिन है तो वहीं 10 फरवरी को मशहूर कवि और राजनेता कुमार विश्वास का जन्मदिन पड़ रहा है। फिल्मी दुनिया के जूनियर बच्चन अभी तक फिल्मों में कुछ ख़ास जलवा नहीं दिखा सके हैं। वहीं कवि से पॉलिटिकल लीडर बने कुमार विश्वास अपनी ही पार्टी के अविश्वास पात्र बन चुके हैं। ख़ैर, हम आशा करते हैं कि इन दोनों सितारों का भविष्य उज्ज्वल हो। इन दोनों शख़्सियत को एस्ट्रोसेज की ओर से जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएँ!


यह राशिफल चंद्र राशि पर आधारित है। चंद्र राशि कैल्कुलेटर से जानें अपनी चंद्र राशि।

मेष


इस सप्ताह आप काफी व्यस्त रहने वाले हैं और व्यस्तता के चलते आप परिवार को समय नहीं दे पाएंगे। इस अवधि में परिवार में तनाव की स्थिति बन सकती है, इसलिए अपनी व्यस्त दिनचर्या से समय निकालकर परिवार को वक्त दें। वहीं कुछ गुप्त कार्यों पर भी आपका धन व्यय होगा। पिताजी की सेहत का ध्यान रखें। इस सप्ताह स्वयं के स्वास्थ्य पर भी ध्यान दें। विदेशी स्रोतों से लाभ मिलने की संभावना है। अचानक से धन की प्राप्ति हो सकती है। संतान पक्ष कार्य क्षेत्र में आपकी मदद करेगा। आप अपनी बुद्धिमत्ता से अपने कार्य क्षेत्र में तरक्की करेंगे। इस हफ्ते विद्यार्थियों को एकाग्रता की कमी से जूझना पड़ सकता है। 

प्रेम फल: प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह ज्यादा अनुकूल नहीं दिखाई दे रहा है। हालांकि यदि आप किसी सहकर्मी से प्रेम करते हैं तो आपके लिए समय बेहतर है। संवाद बनाए रखें। यदि आप विवाहित हैं तो जीवन साथी का सहयोग प्राप्त होगा और वह आपके लिए समर्पित होगा। 

उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें। 

भाग्यस्टार: 3/5


वृषभ


इस सप्ताह आपका रुझान कुछ नया करने की दिशा में रहेगा। आपकी संघर्ष क्षमता में वृद्धि होगी और कर्ज से मुक्ति मिलेगी। विदेशी संबंधों अथवा विदेशी व्यापार से लाभ होने की प्रबल संभावना बन रही है। आपके बच्चे अपने क्षेत्र में उन्नति करेंगे। विद्यार्थी वर्ग के लिए बेहतर समय रहेगा। इस सप्ताह आध्यात्मिक और धार्मिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। वहीं दान-धर्म के कार्यों पर धन खर्च होगा। इस समय मन की इच्छा के विरुद्ध आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। सप्ताह के आखिरी दिनों में सेहत पर ध्यान दें और स्वभाव पर नियंत्रण रखें। कार्यस्थल पर परिस्थितियां सामान्य रहेंगी।

प्रेम फल: प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहने वाला है। इस सप्ताह आप अपने प्रेमी के साथ प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। आप दोनों मिलकर कहीं घूमने फिरने भी जा सकते हैं। ऐसा भी संभव है कि आप अपने परिवार से अपने प्रियतम की भेंट कराएं। जो लोग विवाहित हैं उन्हें जीवनसाथी की ओर से सहयोग मिलेगा। इस सप्ताह जीवनसाथी आप पर हावी रहने का प्रयास कर सकता है। 

उपाय: किसी अच्छे परफ्यूम का उपयोग करें।

भाग्यस्टार: 3.5/5


मिथुन


इस सप्ताह शारीरिक कष्ट से आपको परेशान हो सकती है। हालांकि विरोधियों पर आप भारी पड़ेंगे। वाद विवाद में विजय मिलेगी और वाणी की सफलता से आप लाभ उठाएंगे। घर-परिवार तथा माता के प्रति आपका विशेष ध्यान होगा। इस सप्ताह आपकी आमदनी में वृद्धि होगी हालांकि खर्च भी उसी अनुपात में होंगे, इसलिए खर्चों पर नियंत्रण रखने की कोशिश करें वरना आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपकी संतान सुखी और प्रसन्न रहेगी। आपकी मुलाकात समाज के अच्छे लोगों से होगी। जिसका आगे चलकर आपको लाभ मिलेगा। भाई बहनों को शारीरिक समस्याएँ हो सकती हैं। पिताजी को कार्यक्षेत्र में उन्नति मिलेगी। सेहतमंद रहने के लिए भोजन पर विशेष ध्यान दें। बेहतर परिणाम के लिए छात्र पढ़ाई पर अधिक ध्यान दें।

प्रेमफल: प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। आपके स्वभाव में रोमांस की वृद्धि होगी। प्यार में छोटी-मोटी तकरार को छोड़कर सब कुछ अच्छा रहेगा। इस सप्ताह शादीशुदा जातकों को धैर्य से काम लेना होगा। क्योंकि रिश्तों में कुछ तनातनी हो सकती है। जीवनसाथी को कोई लाभ मिलने की संभावना है। अगर बच्चे के जन्म से संबंधित कोई योजना बना रहे हैं तो यह समय बेहतर रहेगा।

उपाय: विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।

भाग्यस्टार: 3/5


पढ़ें: 16 फरवरी को होने वाले सूर्य ग्रहण का ज्योतिषीय प्रभाव

कर्क


इस सप्ताह आपको अपने मन पर नियंत्रण रखना होगा अन्यथा आपको निर्णय लेने में समस्या का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में शांति और सद्भाव बना रहेगा। माता जी का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। वहीं आपके बच्चे अपनी मर्जी के हिसाब से चलेंगे। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह अच्छा रहने वाला है। वे आगे बढ़कर विद्या अध्ययन में रुचि दिखाएंगे। इस समय में आप विरोधियों पर हावी रहेंगे और सभी तरह के वाद-विवाद में आपको सफलता मिलेगी। इस सप्ताह आमदनी सामान्य रहेगी और छोटे-मोटे खर्च हो सकते हैं। परिवार में सुखद समाचार मिलने से प्रसन्नता होगी।

प्रेमफल: प्रेम संबंधों के लिए इस सप्ताह के सामान्य रहने का अनुमान है। आप अपने प्रेमी पर हावी रहने का प्रयास कर सकते हैं। जिसका परिणाम संबंधों में तनाव हो सकता है अतः ऐसा करने से बचें। यदि आप विवाहित हैं तो जीवन साथी से अनबन होने की संभावना है। इसलिए उनका ध्यान रखें और प्यार भरी बातों से उन्हें खुश रखने का प्रयास करें। 

उपाय: भगवान शंकर की आराधना करें और उन्हें श्वेत पात्र से दूध अर्पित करें।

भाग्यस्टार: 3/5



सिंह 


इस सप्ताह आपका मन धार्मिक कार्यों में लगेगा। छोटी दूरी की यात्रा अथवा तीर्थ दर्शन का योग भी बन रहा है। इस अवधि में आप प्रॉपर्टी भी खरीद सकते हैं। बेहतर संवाद शैली की मदद से आपको विभिन्न क्षेत्रों में लाभ होगा। इस सप्ताह आमदनी अच्छी रहेगी लेकिन खर्च अधिक होंगे, इसलिए बेवजह के खर्चों से बचने की कोशिश करें। वहीं नौकरी पेशा और व्यवसाय करने वाले जातकों को अपने कार्य क्षेत्र में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। माता जी के स्वभाव में क्रोध की अधिकता देखने को मिलेगी, अतः थोड़ा धैर्य से काम लें। बच्चे प्रसन्न और आनंदित रहेंगे। वहीं विद्यार्थी वर्ग को इस सप्ताह कड़ी मेहनत के बाद ही परिणाम की प्राप्ति होगी। इस अवधि में स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

प्रेम फल: प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। इस दौरान किसी नये रिश्ते की शुरुआत हो सकती है। प्रेम संबंधों में मधुरता बनाये रखने के लिए समझदारी से काम लें और एक-दूसरे के प्रति विश्वास बनाये रखें। विवाहित जातकों के लिए यह सप्ताह बेहद अनुकूल नज़र आ रहा है।

उपाय: केसर का तिलक लगाएं।

भाग्यस्टार: 3.5/5


कन्या


इस सप्ताह की शुरुआत में मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में कोई मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है या फिर कोई अच्छा समाचार प्राप्त होने की संभावना है। इस सप्ताह आपकी आमदनी में वृद्धि होगी। आप पूरी ऊर्जा के साथ प्रत्येक कार्य को करेंगे और आपको उसमें सफलता मिलेगी। इस समय में कार्य क्षेत्र से मन ऊब सकता है और आप नयी जॉब की तलाश कर सकते हैं। दोस्तों और रिश्तेदारों से मेल मुलाकात होगी या उनके साथ कहीं यात्रा पर जाने का प्लान बनेगा। संतान पक्ष का स्वास्थ्य थोड़ा नाजुक रह सकता है, इसलिए उनका ख्याल रखें। वहीं विद्यार्थी वर्ग को पूरी लगन के साथ अध्ययन करना होगा।

प्रेम फल: प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह अनुकूल रहने की संभावना है। इस दौरान आपको प्यार, रोमांस और अपनेपन का एहसास होगा। प्रियतम के साथ कहीं घूमने-फिरने खाने-पीने का प्रोग्राम बनेगा। जो लोग विवाहित हैं उनके लिए भी समय अच्छा रहेगा। क्योंकि इस अवधि में एक-दूसरे के प्रति आपका प्रेम बढ़ेगा। 

उपाय: श्री विष्णु सहस्रनाम स्तोत्र का पाठ करें।

भाग्यस्टार: 4/5


बुध के वक्री होने से आपके जीवन पर क्या होगा असर, जानें और पढ़ें: बुध वक्री 2018


तुला


इस सप्ताह आपको उत्तम धन लाभ होने के योग हैं। लोग आपकी बौद्धिक क्षमता और ज्ञान की प्रशंसा करेंगे। वे आपसे कार्य हेतु सलाह मशविरा भी लेंगे। आप अपनी आत्म चेतना के बल पर तरक्की करेंगे। संतान के लिए प्रेम और शिक्षा के प्रति रुचि में वृद्धि होगी। भाई-बहिनों को कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। कार्य क्षेत्र में सूझबूझ से काम लें और किसी तरह की कंट्रोवर्सी में न पड़ें। संतान के लिए उत्तम समय है। विद्यार्थी वर्ग को उनकी मेहनत का उचित परिणाम प्राप्त होगा।

प्रेम फल: प्रेम संबंधों के लिए सप्ताह ठीक ठाक रहने के संकेत कर रहा है। आप एक अच्छे इंसान हैं इस बात को आपका प्रियतम अच्छी तरह से समझेगा। जो लोग विवाहित हैं उनको अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। कोशिश करें कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहसबाज़ी न हो। 

उपाय: माँ दुर्गा को खीर का भोग लगाएं।

भाग्यस्टार: 3.5/5


ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें।


वृश्चिक


इस सप्ताह एक ओर जहाँ आपकी आमदनी में वृद्धि होगी, वहीं दूसरी ओर आपके ख़र्चों में भी बढ़ोतरी दिखाई देगी। दान-धर्म के कार्यों में मन लगेगा। सप्ताह के अंत में धन लाभ के योग हैं। सरकार से भी लाभ मिलने के शुभ संकेत मिल रहे हैं। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। आप कार्यक्षेत्र में परिवर्तन पर विचार कर सकते हैं। आपके संचार कौशल में सुधार होगा और निश्चित ही इससे आपको लाभ मिलेगा। संतान पूजा-पाठ में मन लगाएगी। वहीं विद्यार्थी वर्ग को सफलता हेतु गहन अध्ययन करने की आवश्यकता होगी। 

प्रेम फल: प्रेम संबंधों के लिए सप्ताह के सामान्य रहने की संभावना है। आप अपने प्रियतम के साथ निजी पलों का आनंद लेंगे। रिश्ते में भी मजबूती आएगी। यदि आप विवाहित हैं तो जीवनसाथी के माध्यम से आपको आगे बढ़ने का रास्ता प्राप्त होगा। 

उपाय: भगवान शिव की पूजा करें और उन्हें बेल के पत्ते तथा जल चढ़ाएं।

भाग्यस्टार: 4/5

धनु 


इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी और आपको लाभ मिलेगा। सप्ताह के मध्य में धन लाभ के योग हैं, वहीं सप्ताहांत में कुछ खर्चे बढ़ सकते हैं। आपकी सोच में गहराई आएगी और आप प्रत्येक कार्य को सोच-विचारकर करेंगे। बासी खाने से परहेज़ करें और वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। आपको अनिद्रा या नेत्र विकार की समस्या रह सकती है। संतान के स्वभाव में क्रोध बढ़ सकता है। विद्यार्थी वर्ग को गुरुओं का सानिध्य मिलेगा और उन्हें इसका लाभ शिक्षा के रूप में प्राप्त होगा। प्रॉपर्टी से लाभ संभव है। 

प्रेम फल: प्रेम संबंधों के लिए सप्ताह सामान्य रहेगा। एक ओर जहां आप अपने प्रेम संबंधों को वैवाहिक रिश्ते में बदलने पर ध्यान देंगे वहीं दूसरी ओर साथी से तकरार होने की भी संभावना रहेगी। जो लोग विवाहित हैं उनके जीवन साथी का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रह सकता है। साथ ही कुछ अन्य चुनौतियां भी देखी जा सकती है। लेकिन आपकी सूझबूझ आपको हर चुनौती का सामना करने में मदद करेगी और सप्ताहांत तक रिश्ते में प्यार लौट आएगा। 

उपाय: केले के वृक्ष को जल चढ़ाएं और केसर का टीका लगाएं।

भाग्यस्टार: 3/5


साल 2018 में क्या कहते हैं आपके सितारे? जानने के लिए पढ़ें: राशिफल 2018

मकर 


किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने की संभावना है। आपका समाज में मान सम्मान बढ़ेगा और विभिन्न वर्ग के लोगों से आपकी मुलाकात होगी। कार्यक्षेत्र में तरक्की, सरकारी कार्यों से लाभ और आय में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। वहीं प्रॉपर्टी से भी लाभ होगा। थोड़ा मानसिक तनाव रह सकता है। यदि आप अपने मन पर काबू पा सकेंगे तो सबकुछ आपके नियंत्रण में रहेगा। संतान से आपको प्रेम व सम्मान प्राप्त होगा और आप भी उनका पूरा ध्यान रखेंगे। विद्यार्थी वर्ग के लिए अच्छा समय है, हालांकि उन्हें जल्दबाजी से बचना होगा। 

प्रेम फल: प्रेम संबंधों के लिए सप्ताह थोड़ा नाजुक है। प्रियतम से तकरार की संभावना है इसलिए बहुत सोच समझकर काम करें हालांकि उनकी ओर से आपको पूरा प्यार मिलेगा। आप दोस्तों के साथ भी समय बिताएंगे। वहीं जो लोग विवाहित हैं उन्हें अपने जीवनसाथी को पर्याप्त समय देना चाहिए।

उपाय: महाराज दशरथ कृत शनि स्तोत्र का पाठ करें।

भाग्यस्टार: 3.5/5

कुंभ


सप्ताह की शुरुआत में आपको थोड़ा मानसिक तनाव रह सकता है लेकिन जैसे-जैसे सप्ताह आगे बढ़ेगा, आप भी पूरी उर्जा के साथ अग्रसर होंगे। आपके खर्चों में वृद्धि की संभावना है, परंतु आमदनी सामान्य रहेगी। माताजी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आप किसी तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा लेकिन कार्यक्षेत्र में आपके अधिकार बढ़ेंगे। कंट्रोवर्सी से बचकर रहें। संतान उच्च शिक्षा के लिए विदेश जा सकती है। विद्यार्थी वर्ग को भी लाभ मिलेगा। 

प्रेम फल: प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह ज्यादा अनुकूल नहीं है। आपका प्रियतम किसी कारणवश कुछ समय के लिए आपसे दूर जा सकता है। लेकिन साथी से प्रेम बना रहेगा। यदि आप विवाहित हैं तो जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखना आपके लिए आवश्यक होगा। 

उपाय: पीपल के वृक्ष को जल चढ़ाएं और सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

भाग्यस्टार: 3/5


मीन


यह सप्ताह आपके लिए काफी अच्छा रहेगा। जहां एक ओर समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। वहीं दूसरी ओर कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत भी रंग लाएगी। आपके अंदर आध्यात्मिक भाव का विकास होगा और इनकम में भी वृद्धि होगी। हालांकि आपको अपनी संतान और पारिवारिक जीवन पर ध्यान देना होगा। यात्रा के योग बनेंगे। विद्यार्थी वर्ग के लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण समय रह सकता है क्योंकि उन्हें ध्यान एकाग्र करने में समस्या हो सकती है। माताजी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। 

प्रेम फल: प्रेम संबंधों के लिए सप्ताह अच्छा रहेगा। आप अपने मित्रों को प्रियतम से मिलवा सकते हैं अथवा साथ में कहीं घूमने फिरने प्लान या फिर पार्टी आदि कर सकते हैं। विवाहित जातक अपने दांपत्य जीवन का सुख उठाएंगे। 

उपाय: हनुमान जी की आराधना करें और उन्हें सिंदूर चढ़ाएं। 

भाग्यस्टार: 3.5/5


समस्त ज्योतिष समाधान के लिए विजिट करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर




Related Articles:

No comments:

Post a Comment