कैसा होगा यह सप्ताह, क्या रहेगा खास?

जानें इस सप्ताह की 6 भाग्यशाली राशियां! पढ़ें साप्ताहिक राशिफल (26 फरवरी से 4 मार्च) और जानें इस सप्ताह आपके जीवन में क्या कुछ होने वाला है खास?


26 फरवरी से 4 मार्च 2018 के बीच का समय 6 राशि वालों के लिए किसी सपने से कम नहीं होगा। क्योंकि इस दौरान उनकी बहुत सी इच्छाएँ पूरी होने की संभावना बन रही है। वहीं 1 और 3 मार्च को सियासत और फिल्म इंडस्ट्री के दो चर्चित चेहरों के जन्मदिन है। इनमें पहले हैं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तो दूसरी हैं अभिनेत्री श्रद्धा कपूर। आरजेडी से नाता तोड़कर नीतीश कुमार फिलहाल बीजेपी के साथ बिहार में गठबंधन की सरकार चला रहे हैं। वहीं श्रद्धा कपूर 2018 में अपनी आने वाली फिल्मों की शूटिंग में बिज़ी हैं। हम आशा करते हैं कि यह जन्मदिन उनके जीवन में नई सौगात लेकर आये। आईये अब जानते हैं सभी 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल।


यह राशिफल चंद्र राशि पर आधारित है। चंद्र राशि कैल्कुलेटर से जानें अपनी चंद्र राशि

मेष 


मेष राशि के जातक इस सप्ताह बेहद ऊर्जावान रहेंगे और अपने हर कार्य को दृंढता के साथ करेंगे। सप्ताह के मध्य भाग में मानसिक तनाव से परेशानी हो सकती है। इस दौरान पारिवारिक जीवन में भी अशांति का माहौल रह सकता है, इसलिए इन परिस्थितियों में संयम के साथ काम लें। माता जी के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। वर्तमान कार्य स्थल पर कुछ बातों को लेकर असंतुष्टि का भाव देखने को मिल सकता है। वहीं सप्ताहांत बेहतर रहने का संकेत दे रहा है। इस दौरान आप सैर पर जाने का प्लान बना सकते हैं। किसी प्रिय मित्र से मुलाकात होने की संभावना है। आमदनी में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। संतान पक्ष आपका सहयोग करेगी। वहीं विद्यार्थी वर्ग के लिए समय बेहतर नज़र आ रहा है।

प्रेमफल: प्रेम संबंधों के लिहाज से यह सप्ताह बहुत बेहतर रहने वाला है। प्रियतम से ढेर सारी बातें होंगी और आपके रिश्ते पहले से अधिक मजबूत होंगे। आप बेहतरीन पलों का आनंद उठाएंगे। वहीं वैवाहिक जीवन भी अच्छा रहेगा। इस दौरान जीवनसाथी आपके प्रति समर्पित रहेगा। जीवनसाथी के माध्यम से लाभ होने की संभावना भी है।

उपाय: श्री हनुमान चालीसा का पाठ करें 

भाग्य स्टार: 3/5


वृषभ 


वृषभ राशि के जातक इस सप्ताह मानसिक तनाव से ग्रस्त रह सकते हैं, इसलिए थोड़ा संयम से काम लें। आप परिवार को अधिक से अधिक समय देने की कोशिश करेंगे। इस सप्ताह कार्यस्थल पर परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी लेकिन कभी-कभी ऐसा महसूस होगा कि, आपको अपने परिश्रम का फल नहीं मिल रहा है। ऑफिस में बेवजह की गॉसिप करने से बचें। सरकारी क्षेत्र से लाभ होने की संभावना है। कम दूरी की यात्रा के योग बन रहे हैं। संतान पक्ष को कुछ समस्या हो सकती है इसलिए उनका ध्यान रखें। वहीं विद्यार्थी वर्ग इस सप्ताह मन लगाकर अध्ययन करें।

प्रेमफल: प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। विचारों को लेकर आपसी टकराव होगा लेकिन फिर भी आपका रिश्ता मजबूत होगा। वहीं वैवाहिक जीवन में भी टकराव की स्थिति बन सकती है। इस दौरान जीवनसाथी आप से नाराज या क्रोधित हो सकता है। ऐसी स्थितियों में धैर्य और संयम के साथ काम लें।

उपाय: मां दुर्गा की उपासना करें 

भाग्य स्टार: 3/5


मिथुन 


मिथुन राशि के जातकों को इस सप्ताह भाग्य का साथ मिलेगा। आप पारिवारिक दायित्वों का निर्वाहन करेंगे और इस दिशा में कदम बढ़ाते जाएंगे। सप्ताह के मध्य में आप परिवार से दूर जा सकते हैं। वहीं सप्ताहांत में यात्रा के योग बन रहे हैं। पारिवारिक जीवन इस सप्ताह मधुर रहने वाला है। इस दौरान घर में शांति और सद्भाव बना रहेगा। प्रॉपर्टी से आपको लाभ मिलने की संभावना है। संतान आपकी बातों का अनुसरण करेगी। वे जातक जो उच्च शिक्षा के लिए प्रयास कर रहे हैं उनके लिए समय काफी अच्छा रहने वाला है। क्योंकि इस दौरान विदेश जाने के प्रयास सफल हो सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग के लिए सबसे अच्छा समय है।

प्रेमफल: इस सप्ताह आपके प्रेम संबंधों में एक नई ऊर्जा देखने को मिलेगी। इस दौरान आपसी रिश्ते में विश्वास और समर्पण की भावना बढ़ेगी। खास बात है कि कुछ लोग इस सप्ताह विवाह के बंधन में भी बंध सकते हैं। आप प्रियतम के साथ कहीं घूमने-फिरने के लिए जा सकते हैं। विवाहित जातकों के लिए भी यह समय अच्छा रहने वाला है। इस अवधि में जीवनसाथी तरक्की करेगा।

उपाय: श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें

भाग्य स्टार: 4/5


पढ़ें विभिन्न ग्रहों की शांति के उपाय: विशेष ज्योतिषीय उपाय

कर्क


कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह आर्थिक मामलों में अच्छे संकेत नहीं दे रहा है। खर्च बढ़ने से वित्तीय समस्याएं सामने आ सकती हैं। वहीं धन हानि होने का खतरा भी है, इसलिए थोड़ा संभलकर चलें। पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण रहेगा और घर में सुखद वातावरण होगा। जॉब चेंज करने का आपका प्रयास सफल हो सकता है, साथ ही सप्ताह के मध्य में अचानक से धन प्राप्ति भी संभव है। इस सप्ताह सेहत का विशेष ध्यान रखें। क्योंकि आप किसी बीमारी की चपेट में आ सकते हैं। मन में अज्ञात भय या भ्रम की स्थिति से थोड़ी परेशानी हो सकती है, इसलिए संयम से काम लें। बच्चे थोड़ा परेशान करेंगे और अपनी मर्जी के अनुसार चलेंगे। विद्यार्थी वर्ग ऊर्जावान रहकर मेहनत करेंगे।

प्रेमफल: प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामलों के लिए यह सप्ताह चुनौतीपूर्ण हो सकता है। इस दौरान प्रियतम के साथ तकरार या विवाद की स्थिति बन सकती है, इसलिए थोड़ी समझदारी के साथ काम लें। जहां तक संभव हो इस अवधि में कम मिलें और फोन पर ही बातें करें। वैवाहिक जीवन में शक की वजह से रिश्तों पर असर पड़ सकता है इसलिए बेवजह शक करने से बचें। इस सप्ताह जीवनसाथी का स्वास्थ्य भी थोड़ा कमजोर रह सकता है।

उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें और हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं 

भाग्य स्टार: 3/5


सिंह 


सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शानदार रहने वाला है। इस अवधि में आर्थिक लाभ और विदेश यात्रा के प्रबल योग बन रहे हैं। हालांकि इस दौरान खर्चों में भी वृद्धि होगी, इसलिए बेवजह के खर्चों पर थोड़ा नियंत्रण रखें। आप आध्यात्मिक चिंतन करेंगे। पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव देखने को मिल सकता है। प्रॉपर्टी या वाहन की खरीद होने की संभावना है। लोन चुकाने के लिए यह समय अच्छा है। बच्चों के साथ किसी बात को लेकर असहमति हो सकती है। वहीं विद्यार्थी वर्ग जमकर मेहनत करेगा। नौकरी और व्यवसाय के लिए अच्छा समय है क्योंकि इस दौरान आपके अधिकारों में वृद्धि होगी।

प्रेमफल: प्रेम संबंधों के लिए थोड़ा तनावपूर्ण समय है। इस दौरान एक दूसरे के प्रति ईमानदार रहना होगा। हालांकि सप्ताहांत तक स्थिति में सुधार होगा। इस सप्ताह आप किसी नये रिश्ते की शुरुआत कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन के लिए समय अच्छा है। आप दोनों के बीच प्यार और बढ़ेगा। ध्यान रहे रिश्तों पर अहंकार को बिल्कुल हावी न होने दें।

उपाय: सूर्यदेव को कुमकुम मिश्रित जल से अर्घ्य दें 

भाग्य स्टार: 4/5



कन्या


कन्या राशि के जातकों को इस सप्ताह धन लाभ होने की संभावना है। नौकरी और व्यवसाय में अपने प्रदर्शन से आप संतुष्ट रहेंगे। अपनी बातों से आप अपना काम निकालने में सफल रहेंगे, साथ ही विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। विवाद या कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन में अशांति रह सकती है। इस वजह से आप थोड़ी बेचैनी महसूस कर सकते हैं। हालांकि ज्यादा तनाव लेने की कोई आवश्यकता नहीं है। वे जातक जो खेलों से जुड़े हैं उनके लिए अच्छा समय है। संतान पक्ष को स्वास्थ्य समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इस सप्ताह विद्यार्थी वर्ग को अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। 

प्रेमफल: यह समय प्रेम संबंधों के लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। इस दौरान एक-दूसरे की भावनाओं को समझ पाने में दिक्कत हो सकती है और इसकी वजह से मनमुटाव होने की संभावना है। इसलिए एक-दूसरे को अपनी बात रखने का पर्याप्त समय दें। विवाहित जातक अपने वैवाहिक जीवन का आनंद लेंगे। वहीं जीवनसाथी भी परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाहन करेगा।

उपाय: श्री गणेश जी की उपासना करें और उन्हें दूर्वा अर्पित करें 

भाग्य स्टार: 3.5/5


पूछें अपने जीवन से जुड़े अहम सवाल और पाएँ उचित समाधान: 3 प्रश्नों के विस्तृत उत्तर

तुला 


तुला राशि वालों के लिए यह सप्ताह अच्छा होगा। इस अवधि में आपका मन प्रफुल्लित और प्रसन्न रहेगा। अपने ज्ञान के बल पर आप हर कार्य में सफलता अर्जित करेंगे। आप अपने हर काम को पूरी मेहनत और लगन के साथ करेंगे। कुछ जातकों को इस सप्ताह संतान सुख प्राप्त हो सकता है। आपके अंदर धार्मिक प्रवृत्ति की वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन में किन्ही कारणों से तनाव रह सकता है इसलिए धैर्य से काम लें। नौकरी और व्यवसाय में अपनी काबिलियत से आप नाम कमाएंगे। यात्रा के योग भी बन रहे हैं। भाई-बहनों को कुछ समस्या का सामना करना पड़ सकता है। आलस्य का त्याग करें और कड़वी वाणी बोलने से बचें।विद्यार्थी वर्ग के लिए बेहतरीन समय है। संतान पक्ष तरक्की करेगा।

प्रेमफल: प्रेम संबंधों के लिहाज से यह सप्ताह अच्छा रहने वाला है। प्रियतम के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त गुजारने का मौका मिलेगा। प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामलों में हर इच्छा पूरी होगी। वहीं वैवाहिक जीवन में थोड़ा तनाव उत्पन्न हो सकता है। इस दौरान जीवनसाथी को स्वास्थ्य समस्या हो सकती है अतः उनका विशेष ध्यान रखें। यदि जीवनसाथी कार्यरत हैं तो उन्हें धन लाभ होने की संभावना है।

उपाय: छोटी कन्याओं की पूजा कर उन से आशीर्वाद लें और उन्हें मिश्री खिलाएं 

भाग्य स्टार: 4/5


वृश्चिक


वृश्चिक राशि के जातक इस सप्ताह व्यर्थ की चिंताओं से ग्रस्त रह सकते हैं। इस वजह आपका स्वभाव थोड़ा क्रोधी होने की संभावना है, बेहतर होगा कि आप बेवजह तनाव न लें। इस सप्ताह धार्मिक कार्यों पर कुछ पैसे खर्च होंगे। लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के योग भी बन रहे हैं। नौकरी-व्यवसाय और पारिवारिक जीवन के लिए यह समय बेहतर रहने वाला है। घर के सौंदर्यीकरण पर आप पैसे खर्च कर सकते हैं। कुछ समय के लिए बच्चे आप से दूर जा सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग को उनके प्रयासों में सफलता मिलने की प्रबल संभावना है।

प्रेमफल: प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहने की उम्मीद है। यदि किसी को प्रपोज करना चाहे तो अभी थोड़ा रुक जाएँ। बेहतर होगा कि बातचीत का दायरा बढ़ाएं। इस समय में मिलने की बजाय बातें करना बेहतर होगा। विवाहित जातकों को जीवनसाथी के माध्यम से सुखों की प्राप्ति होगी।

उपाय: शिवलिंग पर गेहूं अर्पित करें

भाग्य स्टार: 3/5


धनु 


धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह कई सौगात लेकर आने वाला है। इस दौरान विदेश यात्रा की संभावना है, साथ ही विदेशी स्रोतों से धन लाभ होगा। व्यवसाय में फायदा और छोटी दूरी की यात्राओं के योग बनेंगे। कार्यक्षेत्र में आप अपने सहयोगियों पर अधिक निर्भर रहेंगे। इस दौरान कोई अनचाहा भय आपको परेशान कर सकता है। वाहन सावधानी से चलाएं, यदि कोई सर्जरी होनी है तो अभी उसे टाल दें। पारिवारिक जीवन आनंदमय रहने की उम्मीद है। प्रॉपर्टी से संबंधित लाभ होने की भी संभावना है। आप भाई बहनों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे और उनसे सहयोग मिलेगा। आपके बच्चे आप से असंतुष्ट रह सकते हैं। वहीं विद्यार्थी बेहतर परिणाम की लालसा में अधिक मेहनत करेंगे। 

प्रेमफल: प्रेम संबंधों के लिए यह अच्छा समय है। हालांकि इस सप्ताह प्रेमी किसी कारणवश आपसे दूर जा सकता है लेकिन आपके प्यार में कोई कमी नहीं आएगी। बल्कि इस दौरान एक दूसरे को समझने के कारण आपका रिश्ता और मजबूत होगा। आप में से कुछ भाग्यशाली लोगों का रिश्ता पक्का हो सकता है यानि आप विवाह के बंधन में बंध सकते हैं। विवाहित जातकों के लिए भी यह सप्ताह अच्छे संकेत दे रहा है। आप अपने जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। 

उपाय: चीटियों को आटा डालें

भाग्य स्टार: 3.5/5


जानें कैसे रहेंगे ज़िंदगी के आने वाले 5 साल: 5 वर्षीय ज्योतिषीय भविष्यफल

मकर 


मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिला-जुला रहने वाला है। कार्य क्षेत्र में कार्य कुशलता से आपको सफलता मिलेगी। वहीं आपको बेवजह के विवादों का सामना भी करना पड़ सकता है इसलिए धैर्य से काम लें। अपनी बातों से आप दूसरों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। धन लाभ और आय में वृद्धि होने की संभावना है। हालांकि उसी अनुपात में खर्च भी बढ़ेंगे इसलिए खर्चों पर नियंत्रण रखें। पारिवारिक जीवन आनंदमय रहने वाला है। बच्चे थोड़े मनमौजी हो सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह अच्छा समय है। हालांकि सेहत का ध्यान रखें और पढ़ाई के बीच से थोड़ा सा समय खेल को दें।

प्रेमफल: प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। हालांकि इस दौरान प्रियतम से विवाद होने की संभावना है इसलिए थोड़ा संभलकर रहें। बेहतर होगा कि मुलाकात कम करें और फोन पर बातें अधिक करें। इस दौरान उनकी बातों को सुनें और उनकी भावनाओं की कद्र करें। जो लोग विवाहित हैं उनका दांपत्य जीवन सामान्य रूप से चलता रहेगा। जीवन साथी का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रह सकता है इसलिए उनका विशेष ध्यान रखें।

उपाय: श्री शनि देव की आराधना करें और उन्हें नीले पुष्प चढ़ाएं

भाग्य स्टार: 3/5


कुम्भ 


इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में आपका प्रभुत्व बढ़ेगा यानि नौकरी और व्यवसाय में आपके अधिकारों में वृद्धि होगी। धार्मिक तथा आध्यात्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। इस दौरान आप दान-पुण्य कर सकते हैं या तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं। धन लाभ होने से मन प्रसन्न रहेगा। आपके सहयोगी कार्यस्थल पर आपका पूर्ण सहयोग करेंगे, साथ ही उच्चाधिकारी भी आपसे अधिक मेहनत की आशा करेंगे। पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी यह सप्ताह अच्छा रहने वाला है। आप विरोधियों पर हावी रहेंगे, कुछ बेवजह के खर्च हो सकते हैं। संतान आपके प्रति समर्पित रहेगी। विद्यार्थी वर्ग को कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन एकाग्र रहने का प्रयास करेंगे तो अच्छी सफलता मिलने की संभावना है। 

प्रेमफल: प्रेम संबंधों के लिए समय ज्यादा अनुकूल नहीं दिखाई दे रहा है। यूं तो आपके मन में प्रेम की बयार बहेगी और आपका प्रियतम भी आपके प्रति पूर्ण निष्ठा रखेगा लेकिन किसी कारणवश अलगाव की स्थिति बन सकती है। इसलिए प्यार के मामले में कदम सूझबूझ के साथ आगे बढ़ाएं। यदि विवाहित हैं तो जीवन साथी का पूरा सहयोग मिलेगा और संबंधों में मधुरता आएगी। अपने अहम का त्याग करना आपके लिए बेहतर होगा। 

उपाय: छोटी कन्याओं को चावल की खीर खिलाएं

भाग्य स्टार: 4/5


मीन 


मीन राशि वाले जातकों के पारिवारिक जीवन में इस सप्ताह कुछ अशांति देखने को मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आप जमकर पसीना बहाएंगे और उसका उचित फल भी मिलेगा। इस दौरान विदेशी संबंधों से लाभ मिलेगा। वे जातक जो एमएनसी में कार्यरत हैं उन्हें भी लाभ होगा। इस सप्ताह धन लाभ होने के साथ-साथ खर्च भी बढ़ेंगे। खर्चों पर नियंत्रण रखना आपके लिए एक बड़ी चुनौती होगी। पिता के साथ रिश्तों में कुछ अनबन हो सकती है। बच्चे थोड़े जिद्दी हो सकते हैं इसलिए उन पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होगी।विद्यार्थी वर्ग को एकाग्रता की कमी से जूझना पड़ सकता है। आपके भाई बहन या मित्र विदेश यात्रा पर जा सकते हैं।

प्रेमफल: प्रेम संबंधों के लिहाज से यह सप्ताह औसत रहने वाला है। बस रिश्तों में बेवजह शक करने से बचें। आप अंतरंग पलों का आनंद उठाएंगे। इस दौरान मुलाकातें होंगी और ढेर सारी बातें होंगी। वहीं वे जातक जो विवाहित हैं उनके वैवाहिक जीवन में और मधुरता आएगी। इस सप्ताह जीवनसाथी के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

उपाय: श्री हनुमान जी की उपासना करें 

भाग्य स्टार: 3/5


Related Articles:

No comments:

Post a Comment