साप्ताहिक राशिफल (28 अक्टूबर से 3 नवंबर 2019)

जानें इस सप्ताह क्या कहते हैं आपके सितारे। साथ ही पढ़ें गोवर्धन की पूजा का मुहूर्त।


हर बार की तरह एस्ट्रोसेज फिर से आपके सामने साप्ताहिक राशिफल लेकर आया है। इस सप्ताह की शुरुआत अक्टूबर की 28 तारीख से होगी और अंत नवंबर की 3 तारीख को होगा। साप्ताहिक राशिफल में आपके जीवन के विभिन्न क्षेत्रों के बारे में तो जानकारी देंगे ही इसके साथ ही इस सप्ताह होने वाले शुक्र ग्रह के प्रभाव के बारे में भी हम आपको बताएंगे। आपको बता दें कि हमारा यह राशिफल ज्योतिष के जानकारों द्वारा ग्रह-नक्षत्रों की चाल को देखकर बनाया गया है जिसके चलते इसकी भविष्यवाणियां आपको सटीक लगेंगी। हमारे इस राशिफल में आप जीवन में आने वाली परेशानियों से बचने के लिये उपाय भी पाएंगे। तो आगे बढ़ें और पढ़ें अपना राशिफल। 

इस सप्ताह का हिन्दू पंचांग एवं ज्योतिषीय तथ्य


हिन्दू पंचांग के अनुसार, सप्ताह की शुरुआत कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि से होगी और सप्ताह का अंत शुक्ल पक्ष की सप्तमि तिथि के साथ होगा। वहीं इस सप्ताह में चंद्र देव तुला राशि से होते हुए मकर राशि तक अपनी गोचरीय अवस्था जारी रखेंगे। इसके साथ ही इस सप्ताह शुक्र देव का गोचर वृश्चिक राशि में होने वाला है। इस गोचर के प्रभावों को जानने के लिये नीचे पढ़ें। 


इस सप्ताह होने वाले गोचर 


इस सप्ताह चंद्रमा का गोचर तुला राशि में होगा और उसके बाद वृश्चिक, धनु और मकर राशि में चंद्र देव गोचर करेंगे। इसके अलावा शुक्र का गोचर 28 अक्टूबर को मंगल की राशि में यानि वृश्चिक राशि में होने जा रहा है। यह गोचर पूरे देश के लिहाज से देखा जाए तो काफी अच्छा रहेगा। इससे देश की आर्थिक स्थिति में सकारात्मक बदलाव आएंगे। इसके साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में भी इस दौरान कुछ अच्छे परिवर्तन हो सकते हैं। देश को इस दौरान कर्ज से भी मुक्ति मिलेगी यानि देश के आर्थिक हालात इस समय अच्छे होंगे। 

प्रदोष व्रत 2019 की तिथि व व्रत विधि: यहाँ क्लिक कर पढ़ें

आज देशभर में की जाएगी गोवर्धन पूजा 


गोवर्धन पूजा हिंदुओं के प्रमुख त्योहारों में से एक है। इस त्योहार को दीपावली के अगले दिन मनाया जाता है। साल 2019 में 28 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा का त्योहार मनाया जाएगा। भारत में कई स्थानों पर गोवर्धन पूजा के ही दिन अन्नकूट का उत्सव भी मनाया जाता है। अन्नकूट यानि कई अन्नों का मिश्रण। गोवर्धन पूजा का संबंध धन और अन्न से है। भारतीय शास्त्रों के अनुसार इस दिन इन्द्र, अग्नि और वरुण देवता की पूजा करना शुभ होता है। गोवर्धन पूजा के दिन लोगों के द्वारा गाय-बैल की पूजा भी की जाती है। गोवर्धन पूजा के दिन भगवान कृष्ण की भी पूजा की जाती है। इस दिन भारत के कई कृष्ण मंदिरों में भक्तों के द्वारा भंडारे किये जाते हैं…गोवर्धन पूजा का शुभ मुहूर्त पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें!

शेयर बाज़ार में इस सप्ताह


इस सप्ताह शेयर बाज़ार की स्थितियों पर नज़र डालें तो, सोमवार, 28 अक्टूबर को शेयर बाज़ार में मंदी का संकेत मिलता दिखाई दे रहा है। इसके बाद 29 व 30 अक्टूबर को यानी मंगलवार व बुधवार को भी बाज़ार में मंदी ही रहेगी। हालांकि गुरूवार, 31 अक्टूबर को भी बाज़ार में कुछ ख़ास संकेत दिखाई नहीं दे रहे हैं। ऐसे में अगर इस पूरे सप्ताह की बात करें तो इस पूरे ही सप्ताह चीनी, मनोरंजन, वाहन, बैंकिंग व निवेश क्षेत्रों में मंदी रह सकती हैं। जबकि एफ. एम. सी. जी., सरकारी, ऊर्जा, तकनीकी क्षेत्रों में स्थिति मिली जुली रहेगी। इसके अलावा रसायन, ज़मीन-जायदाद, इस्पात, सीमेंट व फार्मास्युटिकल्स क्षेत्रों की स्थितियाँ कुछ बेहतर रहने की उम्मीद है। 


जन्मदिन विशेष 


इस सप्ताह में भारतीय खेल जगत के जाने माने बॉक्सिंग खिलाड़ी विजेंद्र का जन्मदिन 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इसके साथ ही बॉलीवुड अभिनेत्री रीमा सेन का जन्मदिन भी इसी दिन मनाया जायेगा। इसके साथ ही बॉलीवुड की चहेती एश्वर्या राय बच्चन का जन्मदिन भी इस सप्ताह 1 नवंबर को मनाया जायेगा। बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान का जन्म दिन भी इसी हफ्ते 2 नवंबर को मनाया जाना है। वहीं संगीत जगत के जाने माने चेहरे अन्नु मलिक का जन्म दिन सप्ताह के अंतिम दिन यानि 3 नवंबर को मनाया जायेगा, यह कहना गलत नहीं होगा कि इस सप्ताह बॉलीवुड में पार्टियों का दौर जारी रहेगा। खैर इन सभी को हमारी ओर से जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। चलिये अब विस्तार से जानते हैं कि यह सप्ताह आपके लिये कैसा रहेगा। 

यह राशिफल चंद्र राशि पर आधारित है। चंद्र राशि कैल्कुलेटर से जानें अपनी चंद्र राशि

मेष


सप्ताह की शुरुआत में चंद्रमा के सातवें भाव में होने के कारण आप अपने घरेलू कार्य में व्यस्त रहेंगे। इस समय परिजनों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। हालांकि किसी समस्या के कारण आपको मानसिक तनाव की शिकायत रह सकती है। हालाँकि तनाव से बचने का प्रयास करें। हालाँकि व्यापार के नज़रिए से देखें तो सप्ताह बढ़िया दिखाई दे रहा है। इसके बाद चंद्रमा आपकी कुंडली...आगे पढ़ें



प्रेमफल 

यह सप्ताह प्रेम जीवन के लिए बहुत ज्यादा अनुकूल नहीं है। हालाँकि पंचम भाव में शनि की दृष्टि से प्रेम जीवन में परेशानियाँ पैदा हो सकती हैं। हालाँकि इस सप्ताह प्रेम संबंधों में थोड़े बहुत सुधार...आगे पढ़ें

वृषभ


सप्ताह की शुरुआत में कार्य क्षेत्र में आप अच्छा कार्य करेंगे। आपके प्रयासों में भी वृद्धि होगी। दरअसल चंद्रमा इस समय आपके छठे भाव में होगा। इसके कारण आपको क़ानूनी मामलों में भी जीत हासिल होगी और शत्रुओं पर आपका भय कायम रहेगा। जहाँ तक आर्थिक पक्ष का सवाल है तो इसमें आपको निराशा हासिल हो सकती है। क्योंकि इस समय आपके ख़र्चों में वृद्धि होगी। आप बैंक से...आगे पढ़ें

प्रेमफल

यह सप्ताह प्रेम संबंधों के लिए अनुकूल नहीं है। आपके पंचम भाव में बैठ मंगल रिश्ते में समस्या पैदा करेगा। प्रियतम और आपके बीच छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा हो...आगे पढ़ें

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें।

मिथुन


इस सप्ताह की शुरुआत में आपके लिए कई तरह से लाभ प्राप्ति के योग बन रहे हैं। इस समय चंद्रमा आपकी राशि से पंचम भाव में होगा। संतान अपने कार्य क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेगी। उनके अच्छे प्रदर्शन से आप गर्व महसूस करेंगे। वहीं छात्रों के लिए यह समय अनुकूल होगा। अध्ययन में उन्हें सफलता...आगे पढ़ें

प्रेमफल 

यह सप्ताह रिलेशनशिप के लिए चुनौतियों से भरा है। लव पार्टनर के साथ विवाद हो सकता है। किसी बात को लेकर पार्टनर आपके ऊपर गुस्सा कर सकता है। इसलिए ऐसा कोई भी कार्य न करें जिससे कि पार्टनर आपसे नाराज...आगे पढ़ें

कर्क 


इस सप्ताह की शुरुआत अच्छी होगी। आप अपने परिजनों के साथ समय व्यतीत करेंगे, उनका साथ पाकर आपको आनंद आएगा। माता जी का आशीर्वाद प्राप्त होगा और उनकी सेहत भी दुरुस्त रहेगी। वहीं कार्य क्षेत्र में भी आप अच्छा करेंगे और आपको इसका ईनाम भी मिलेगा। आपके कार्य की प्रशंसा होगी। वहीं चंद्रमा जब आपके पंचम भाव में गोचर करेगा...आगे पढ़ें

प्रेम राशिफल 

इस सप्ताह आपका प्रेम जीवन मधुर रहेगा। यदि प्रियतम के साथ किसी तरह का मनमुटाव है तो वह दूर होगा और दोनों के बीच के रिश्ते सामान्य होंगे। शुक्र की पंचम भाव में उपस्थिति से रिश्ते में रोमांस का स्वाद घुलेगा और लव पार्टनर के साथ...आगे पढ़ें

सिंह


यह सप्ताह सिंह राशि के जातकों के लिए मिला-जुला रह सकता है। सप्ताह की शुरुआत में चंद्रमा आपकी राशि से तृतीय भाव में गोचर करेगा। इस दौरान आपके छोटे भाई बहनों को किसी तरह की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इस समय आपको अकारण किसी यात्रा करनी पड़ सकी है। हालाँकि यात्रा के समय भी आपको मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है। हालाँकि...आगे पढ़ें

प्रेम राशिफल 

यह सप्ताह प्रेम संबंधों के लिए मिला जुला रह सकता है। इस सप्ताह आप अपने प्रियतम से मुलाकात करना चाहेंगे, लेकिन इसके लिए समय निकालना...आगे पढ़ें


कन्या


इस सप्ताह चंद्रमा आपकी राशि से दूसरे, तीसरे, चौथे और पाँचवें भावों में गोचर करेगा। इसके साथ ही शुक्र का गोचर भी आपकी राशि से तीसरे भाव में हो रहा है। सप्ताह की शुरुआत में चंद्रमा के दूसरे भाव में होने से आप धन संचय करने में कामयाब होंगे। हालाँकि इस समय परिवार में उतार-चढ़ाव की परिस्थितियाँ आएंगी, जिसके लिए आपको तैयार रहना होगा। अच्छी बात...आगे पढ़ें

प्रेमफल

यह सप्ताह आपके प्रेम संबंधों के लिए अच्छा बीतेगा। प्रियतम के साथ आपकी नज़दीकियाँ बढ़ेंगी। उनके साथ समय बिताने का भी भरपूर मौक़ा मिलेगा। यदि आप लव पार्टनर आपका सहकर्मी है तो और भी शानदार अवसरों का निर्माणके...आगे पढ़ें

तुला


इस सप्ताह की शुरुआत में आप मानसिक रूप से प्रसन्न रहेंगे। आपकी सेहत भी बढ़िया रहेगी और आप अपने काम पर भी ध्यान देंगे। वहीं लोग आपकी पर्सनालिटी की ओर भी आकर्षित होंगे। आपके चेहरे का तेज लोगों को प्रभावित करेगा। इस दौरान आप दूसरों से अपने छोटे मोटे कार्य को आसानी से निकाल पाने में सफल होंगे। जब चंद्रमा आपके पहले भाव को छोड़कर...आगे पढ़ें

प्रेमफल

प्रेम संबंध के लिए यह सप्ताह आपके लिए थोड़ा नाजुक है। इस सप्ताह आपका प्यार आपकी परीक्षा ले सकता है। प्रियतम और आपके बीच का रिश्ता अन्य दिनों की अपेक्षा इतना अच्छा शायद न रहे। दोनों के बीच छोटी-छोटी बातों को लेकर भी नोक-झोक हो सकती है। साथी आपसे नाराज़ हो...आगे पढ़ें

वृश्चिक


सप्ताह की शुरुआत में आपके ख़र्चों में अधिक वृद्धि होने की संभावना है। ऐसा इसलिए संभव है क्योंकि चंद्रमा इस समय आपके व्यय यानि 12वें भाव में होगा। इस अवधि में विदेश यात्रा के योग भी बन रहे हैं। आप अपने परिवार या किसी खास के साथ समुद्र तटीय पर्यटक स्थलों में घूमने जा सकते हैं। इस समय आप धन की बचत को लेकर आप ध्यान नहीं देंगे। शुक्र के गोचर...आगे पढ़ें

प्रेमफल

इस सप्ताह आपके प्यार की गाड़ी सपाट दौड़ेगी। आपका आकर्षक व्यक्तित्व उन्हें अपनी ओर खींचेगा। इस बीच आप भी साथी के साथ एकांत समय बिताना चाहेंगे। यदि आप दोनों आस-पास रहते हैं तो मिलने का समय भी मिलेगा। लेकिन...आगे पढ़ें

धनु


इस सप्ताह चंद्रमा आपके ग्यारहवें, बारहवें, पहले और दूसरे भावों में गोचर करेगा। वहीं इस हफ्ते शुक्र ग्रह भी अपनी राशि परिवर्तन कर रहा है और इस परिवर्तन के कारण शुक्र आपकी राशि से बारहवें भाव में गोचर करेगा। सप्ताह की शुरुआत में चंद्रमा आपके लाभ भाव अर्थात एकादश भाव में रहेगा। इस समय आपको अचानक से लाभ की प्राप्ति संभव है। इस अवधि में आप ऐसे...आगे पढ़ें

प्रेमफल 

इस सप्ताह प्रेम संबंध को मधुर बनाने के लिए आपको अधिक प्रयास करने होंगे। ख़ासकर आपको धैर्य रखना होगा। क्योंकि संभव है कि आप जो कुछ साथी से चाहते हैं आपको...आगे पढ़ें

मकर


इस सप्ताह की शुरुआत में चंद्रमा आपकी राशि से दशम भाव में गोचर करेगा। कुंडली में दसवाँ भाव कर्म का भाव कहलाता है। इस भाव में चंद्रमा का गोचर आपके कार्य क्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन लेकर आएगा। इस समय कार्य क्षेत्र में आपकी तरक्की होने की संभावना है। इस समय आप अपने कार्य को प्राथमिकता देंगे और आपका पूरा ध्यान भी अपने कार्य के प्रति लगेगा। ऑफिस में...आगे पढ़ें

प्रेमफल 

इस सप्ताह आपका प्रेम जीवन सुखद रहेगा। प्रियतम आपकी भावनाओं की कद्र करेगा और हर ज़रुरी काम में वह आपके साथ खड़ा होगा। उनके साथ आप अपने जीवन का की़मती...आगे पढ़ें

कुंभ


सप्ताह की शुरुआत में आपको कठिन समय का सामना करना पड़ सकता है। इस समय किसी यात्रा के भी योग बन रहे हैं। चंद्रमा के नवम भाव में होने से कार्य क्षेत्र में आप अधिक परिश्रम करेंगे और आपको उस परिश्रम का लाभ भी प्राप्त होगा। पिताजी को इस समय आर्थिक लाभ मिलेगा। उनके चेहरे की ख़ुशी पूरे परिवार में ख़ुशी की लहर बनकर दौड़ेगी। जब चंद्रमा आपके दशम भाव में गोचर...आगे पढ़ें

प्रेमफल

इस सप्ताह आपको प्रेम संबंधी मामलों में थोड़ा संभलकर चलना होगा। ख़ासकर आपको अपने क्रोध पर काबू रखने की आवश्यकता होगी। ध्यान रहे, आपकी कोई बात आपके प्रियतम के दिल को चोट पहुँचा सकती है। इसलिए सोच समझकर...आगे पढ़ें

मीन


इस सप्ताह की शुरुआत आपकी संतान के लिए अच्छी रहेगी। वह अपने कार्य क्षेत्र में कामयाबी हासिल करेगी। छात्रों के लिये सप्ताह की शुरुआत थोड़ी ठीक नहीं है। उन्हें पढ़ाई में किसी प्रकार की दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। पढ़ाई से भी ध्यान भटक सकता है। सेहत के नजरिए से देखें तो इस समय आपकी सेहत थोड़ी नाजुक रह सकती है। परंतु ध्यान रहे, इसके प्रति...आगे पढ़ें

प्रेमफल

इस सप्ताह आपका प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। हालाँकि प्रियतम आपसे किसी प्रकार की डिमांड कर सकता है। यदि आप उनकी इस डिमांड को पूरा करने में सक्षम हों तो जरुर करें अन्यथा उन्हें प्यार से बताएँ कि फिलहाल आप उनकी ये मांग अभी पूरी नहीं कर पाएंगे। सप्ताह की...आगे पढ़ें

Related Articles:

No comments:

Post a Comment