अक्टूबर 2019 मासिक राशिफल

नवरात्रि के तीसरे व्रत के साथ हुआ अक्टूबर के महीने का शुभारंभ! पढ़ें अक्टूबर का मासिक राशिफल और जानें कैसा रहने वाला है आपकी राशि के लिए ये पूरा माह।


एस्ट्रोसेज अपने पाठकों को ज्योतिषीय गणनाओं की मदद से महत्वपूर्ण जानकारियाँ देता है। अक्टूबर 2019 के इस महीने को लेकर भी हम सारी राशियों के जातकों को ज़रूरी बातें बताएँगे। तो अगर आप सटीक जानकारियाँ प्राप्त करके अपने भविष्य को सुनहरा बनाना चाहते हैं तो हमारे इस विस्तृत राशिफल को अवश्य पढ़ें। हमारे इस राशिफल में जीवन के हर पक्ष के बारे में आपको जानकारी दी जाएगी। हम आपको बताएँगे कि आपका पारिवारिक जीवन कैसा रहेगा, करियर में आपको किस तरह की सावधानियां बरतनी हैं और अपने प्रेम जीवन को कैसे आगे बढ़ाना है। इस महीने के विस्तृत राशिफल को पढ़ने से पहले जानें इस माह की कुछ महत्वपूर्ण जानकारियाँ। 


नवरात्रि के तीसरे व्रत के साथ हुआ नए माह का शुभारंभ 


अक्टूबर महीने की शुरुआत शरद नवरात्रि 2019 के तीसरे व्रत के साथ हो रही है। यानी आज मंगलवार, 1अक्टूबर को नवरात्र का तीसरा व्रत रखा जाएगा। नवरात्रि के तीसरे दिन देवी दुर्गा के चंद्रघण्टा स्वरूप की पूजा करने का विधान है। जिसको लेकर माना जाता है कि जो भी जातक इस दिन मां चंद्रघण्टा की विधि-विधान अनुसार पूजा करता है उस जातक को मां की कृपा से जीवन में भरपूर साहस और वीरता की प्राप्ति होती है। साथ ही मां के आशीर्वाद से उसके जीवन के समस्त कष्ट और रोग दूर भी हो जाते हैं। यहाँ क्लिक कर पढ़ें मॉं चंद्रघटा की संपूर्ण पूजा विधि !

इस माह होने वाले गोचर 


अक्टूबर के महीने को हिन्दू पंचांग में अश्विन माह कहा जाता है। इस माह 4 अक्टूबर को शुक्र का तुला में, 18 अक्टूबर को सूर्य का तुला राशि में, 23 अक्टूबर को बुध का वृश्चिक में और 28 अक्टूबर को शुक्र का वृश्चिक राशि में गोचर होना है। इन चारों ग्रहों के गोचर से कई परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं। इन परिवर्तनों की वजह से आपके जीवन पर भी प्रभाव पड़ सकता है और देश में भी कुछ परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं। तो आइये जानते हैं इन सूर्य, शुक्र, और बुध के गोचर से देश में क्या बदलाव आ सकते हैं। 

शुक्र का तुला राशि में गोचर 


शुक्र ग्रह सौंदर्य, कला और आकर्षण का प्रतीक ग्रह माना जाता है। चूंकि शुक्र ग्रह का गोचर इस महीने तुला राशि में हो रहा है इसलिये इसे एक अच्छा संयोग माना जा रहा है। इस गोचर से कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिल सकती है। देश में रचनात्मक कार्यों को बढ़ावा देने के प्रयास इस दौरान किये जा सकते हैं।

सूर्य का तुला राशि में गोचर


सूर्य ग्रह को नेतृत्व, सरकारी सेवाओं, आत्मा और पिता का कारक ग्रह माना जाता है। 18 अक्टूबर को सूर्य का गोचर तुला राशि में हो रहा है। इस दौरान भारतीय राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल सकता है। विपक्ष के हाथ में इस समय कोई मुद्दा लग सकता है और सरकार द्वार इस मुद्दे पर माकूल जवाब दिया जा सकता है। इसके साथ ही सरकारी सेवाओं में कार्यरत लोगों को भी इस समय अच्छे फल मिलने की पूरी उम्मीद है। 

बुध का वृश्चिक राशि मेें गोचर 


बुध ग्रह को तटस्थ ग्रह माना जाता है। यह जिस भी ग्रह के साथ होता है उसके अनुसार फल देता है। इस माह 23 अक्टूबर को बुध का गोचर वृश्चिक राशि में होगा, वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह मंगल है। इस गोचर के चलते बच्चों के विकास के लिये सरकार के द्वारा कोई नई नीति लागू की जा सकती है। वहीं देश के जन्म दर में भी वृद्धि हो सकती हैै। शिक्षा के क्षेत्र में तकनीकी ज्ञान पर ज्यादा जोर दिया जाएगा। 

प्रदोष व्रत 2019 की तिथि व व्रत विधि: यहाँ क्लिक कर पढ़ें

शुक्र का वृश्चिक राशि में गोचर 


शुक्र का गोचर मंगल की राशि में यानि वृश्चिक राशि में हो रहा है इससे देश की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। शिक्षा के क्षत्रों में कुछ बदलाव देखने को इस दौरान मिल सकते हैं। देश का कर्ज भी इस समय कम हो सकता है। कई लोगों की इनकम में इस दौरान वृद्धि देखने को मिलेगी। कुल मिलाकर देखा जाए तो शुक्र का वृश्चिक राशि में गोचर बहुत अच्छा रहने वाला है।


आइये अब विस्तार से पढ़ते हैं अक्टूबर माह का मासिक राशिफल और जानते हैं सभी 12 राशियों के लिये कैसा रहेगा यह माह

यह राशिफल चंद्र राशि पर आधारित है। चंद्र राशि कैल्कुलेटर से जानें अपनी चंद्र राशि

मेष


इस माह में अति उत्साहित होकर किसी भी कार्य को करने में सक्षम होंगेI जिस किसी कार्य को करेंगे उस कार्य में आपको सफलता प्राप्त होने की संभावना हैI आप विपरीत परिस्थितियों में भी आप अपने आपको बेहतर महसूस कर सकते हैंI ऐसा हो......विस्तार से पढ़ें

वृषभ


आत्मविश्वास में कुछ कमी के कारण कार्य व्यवसाय या अन्य तरह के कार्यों में समस्या उत्पन्न हो सकती हैं जिससे समय रहते शुभ या कोई भी कार्य संपन्न नहीं हो पाते हैंI किसी भी कार्य को आत्मविश्वास के साथ करने से अच्छी सफलता प्राप्त हो सकती हैI इस माह में मानसिक अशांति तथा तनावपूर्ण स्थितियों का सामना करना पड़ सकता हैं, जिससे...विस्तार से पढ़ें

मिथुन


आप बुद्धिमान तथा समझदार व्यक्ति होते हैंI जो किसी भी कार्य को सूझ-बूझ के साथ ही करना पसंद करते हैंI इसी कारण इस माह भी आपको अच्छी कामयाबी प्राप्त होने की संभावना हैI किसी भी कार्य को करने से पहले उसकी...विस्तार से पढ़ें

कर्क 


आप अनावश्यक सोच के कारण तनाव में आ जाते हैंI जिसके कारण आपकी मानसिक अशांति बढ़ जाती है और कार्य करने की क्षमता कम होती चली जाती हैI पूर्व में डिप्रेशन में रहने के कारण आप किसी भी तरह की समस्याओं में उलझ कर रह जाते हैंI जिससे आपका...विस्तार से पढ़ें

सिंह 


आप महत्वाकांक्षी व्यक्ति होते हैंI प्रशासनिक क्षेत्र में आपकी पकड़ मजबूत होती हैंI आप जिस किसी कार्य को करते हैं पूर्ण ज़िम्मेदारी के साथ करते हैंI जिससे कामकाज के क्षेत्रों में अच्छी सफलता प्राप्त होने की संभावना बन पाती हैI इसलिए इस...विस्तार से पढ़ें

कन्या


आप अपने कार्य के प्रति जिम्मेदार रहने वाले व्यक्ति होते हैंI जो किसी कार्य को करने से पहले उसकी पूरी जांच पड़ताल करने के उपरांत ही उसे करने का प्रयत्न करते हैंI जिससे आपकी कार्यप्रणाली बेहतर होती है और इससे आपका वक्तव्य भी अच्छा रह पाता है। आप जिस किसी क्षेत्र में होते हैं उस क्षेत्र में बहुत अच्छी स्थिति...विस्तार से पढ़ें

तुला


आप एक बुद्धिजीवी व्यक्ति होते हैंI सबके साथ आपसी तालमेल मिलाकर चलने वाले होते हैंI अपना बैलेंस बनाकर आगे के कार्यों को बढ़ाने का प्रयत्न करते हैंI घर परिवार में सभी के साथ मिलकर किसी भी कार्य को करने वाले होते हैंI जिससे आपके कामकाज..विस्तार से पढ़ें

वृश्चिक 


आप साहसी तथा पराक्रमी व्यक्ति होते हैं जो किसी भी कार्य को उत्साह पूर्वक तब तक करते दिखाई देते हैं जब तक कि आपका कार्य पूरा न हो जाएI इसी गन के चलते और इस माह अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए आप अपने प्रयास जारी रखेंगे। आप जिद्दी स्वभाव के व्यक्ति होते हैं, जो जल्द ही उग्र स्वभाव में आ जाते हैं जिसके कारण...विस्तार से पढ़ें

धनु


आप दूसरों पर भरोसा कम करने वाले होते हैंI सदा कनफ्यूजन में रहने के कारण आपके कामकाज के क्षेत्रों पर बुरा असर पड़ता है तथा समय पर किसी भी कार्य की संपन्नता न होने से आपकी परेशानियां बढ़ती हैंI इसलिए आप इसी बात को ध्यान में रखते हुए इस माह अपने आप पर और अपने सहकर्मियों पर भी भरोसा करने का प्रयत्न करेंI जिससे कामकाज...विस्तार से पढ़ें

मकर 


आप अपने कार्य के प्रति सचेत रहने वाले व्यक्ति होते हैंI इसलिए आपको अच्छी कामयाबी प्राप्त होने की संभावना हैI परंतु इस माह में भागदौड़ तथा तनावपूर्ण स्थितियों का सामना ज्यादा करना पड़ेगाI इसलिए आपको सूझ-बूझ के साथ किसी भी कार्य को करना चाहिएI घबराहट में या जल्दबाजी में किसी भी कार्य...विस्तार से पढ़ें

कुंभ


आप गंभीर प्रवृत्ति के व्यक्ति होते हैंI आपकी सोचने और समझने के साथ-साथ निर्णय लेने की क्षमता अच्छी होती हैI आप किसी भी कार्य को स्थिरता और गंभीरता पूर्वक करने का प्रयत्न करते हैंI इसलिए आपका कार्य सफल होने की संभावना अधिक रहती हैI जिस किसी कार्य को सोच समझकर नहीं करते उस कार्य में नुकसान...विस्तार से पढ़ें

मीन


आप विचलित रहने वाले व्यक्ति होते हैंI स्थिर होकर किसी भी कार्य को करना उचित या पूर्ण विश्वास के साथ किसी कार्य को करने में आप असहज महसूस करते हैंI आप स्वयं के निर्णय से किसी भी कार्य को करने में संतुष्टि महसूस करते हैंI जिससे आपके कामकाज..विस्तार से पढ़ें

Related Articles:

No comments:

Post a Comment