बुध ग्रह का कर्क राशि में गोचर (4 अगस्त 2013)

पंडित हनुमान मिश्रा
To read in English, please click here...

ग्रहों में राजकुमार की पदवी पाया ग्रह बुध 4 अगस्त को रात 9 बजकर 28 मिनट पर कर्क राशि में जा रहा है। यह 20 अगस्त तक इसी राशि में रहेगा और 21 अगस्त को सिंह राशि में जाएगा। ज्योतिषी ग्रंथों में कहा गया है कि जब बुध कर्क राशि में होता है तो सुभिक्ष होता है अर्थात खेती और उपज अच्छी होने की स्थितियां बनती है लेकिन फ़िर भी शासन प्रशासन और अव्यवस्था के कारण प्रजा दु:खी रहती है। हालांकि 07 अगस्त को बुध पुनर्वसु से पुष्य नक्षत्र में जा रहा है। अत: पिछले दिनों से चली आ रही बच्चों की समस्याएं कम होंगी, बड़ी मात्रा में बच्चों के बीमार होने और मरने की खबरों में कमी आएगी। 07 अगस्त से 14 अगस्त तक बुध पुष्य नक्षत्र में रहेगा अत: राजा और प्रजा दोनों के लिए समय ठीक नहीं रहेगा। नेताओं के द्वारा देश और समाज के हित से परे मुद्दों पर बयान बाजियां होंगी। १४ अगस्त के बाद की स्थितियां बेहतर कहीं जाएंगी। आइए अब जानते हैं कि बुध के गोचर का हमारी राशियों पर क्या असर होगा।

मेष: इस अवधि में आपकी व्यवसायिक योग्यता विकसित होगी। आप सुखी और प्रसन्न रहेंगे। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। आप विलास सामग्री पर व्यय करेंगे। घर परिवार में कोई शुभ संस्कार भी मनाया जा सकता है।

वृष: आपकी मेहनत रंग लायेगी। छोटी यात्राएं अच्छा फल प्रदान करेंगी। भाई बहिनों से सहायता मिलेगी। नये लोगों से पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी। काम धंधे में भी अच्छे परिणाम मिलेंगे।

मिथुन: आर्थिक रूप से समय अच्छा रहेगा। परिवार के सदस्यों का आपके प्रति बहुत अच्छा बर्ताव रहेगा। पुराने कर्ज आदि की वसूली भी हो जायेगी। गूढ़ विज्ञान में आपकी रूचि बढे़गी। लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे।

कर्क: इस अवधि में आप अपनी प्रतिभा योग्यता और निपुणता के बल पर अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। आपका सम्मान होगा तथा ख्याति बढे़गी। पारिवारिक जीवन संतोषप्रद रहेगा। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।

सिंह: यह अवधि आपको मानसिक चिन्ताएं दे सकती है। खर्चे बढ़ सकते हैं। पारिवारिक माहौल अनुकूल नहीं रहेगा। आपका मन अध्यात्म की ओर झुकेगा। सब प्रकार की जोखिम उठाने की प्रवृति पर नियंत्रण रखें।

कन्या: आपकी लम्बी यात्रा करने की पूरी संभावना है। मित्र व सहयोगी सहायता करेंगे। काम धंधें में उन्नति होगी। प्रणय संबंध सुधरेंगे। इस दौरान आपके कई लोगों से मित्रतापूर्ण संबंध कायम होंगे।

तुला: व्यापार-व्यवसाय में लाभ व विस्तार होगा। वरिष्ठ लोगों या सत्तावान व्यक्तियों से संबंधों में सुधार होगा। आयेगा। पारिवारिक माहौल संतोषप्रद रहेगा। घर में किसी शुभ कृत्य के होने के योग भी बन रहे हैं।

वृश्चिक: आप प्रसिद्ध व्यक्तियों के आप सम्पर्क में आयेंगे। आपकी ख्याति और प्रतिष्ठा सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी। अपनी बुद्धिमत्ता के कारण आप प्रचुर लाभ पायेंगे। अपने व्यवसाय में आप अच्छा काम करेंगे। यात्रा लाभ प्राप्त होगा।

धनु: आपको बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। छोटी छोटी बातों को लेकर विवाद बढ़ने की संभावना हैजल्दी धन कमाने की अपनी प्रवृति पर अंकुश लगायें। स्वास्थ्य व परिवार का खयाल रखें। बेकार की यात्राओं से बचें।

मकर: इस अवधि में आपकी प्रसिद्धि एवम् सम्मान में इजाफा होगा। व्यापार-व्यवसाय बढेगाड। सुखद यात्रा की भी संभावना है। आप लाभप्रद सौदा करेंगे। भागीदार व सहयोगी सहयोग देंगे। किसी प्रतिस्पर्धा में भी सफलता मिलेगी।

कुम्भ: खर्चे बढ़ सकते हैं। विरोधी परेशान करने की कोशिश करेंगे। आप व्यर्थ के कामों में भी उलझे रहेंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें। पारिवारिक जीवन से तनाव रह सकता है। जहां तक संभव हो यात्राओं से बचें।

मीन: इस अवधि में नये उद्यमों में सफलता मिलेगी। यह समय प्रेम प्रसंगों के लिये भी अच्छा है। पारिवारिक सुख बढा चढ़ा रहेगा। मित्र और शुभ चिन्तक पूरा सहारा देंगे। एक यादगार यात्रा होने की भी संभावना है।

Related Articles:

No comments:

Post a Comment