सूर्य ग्रह का धनु राशि मे गोचर (16 दिसंबर से 14 जनवरी, 2013)

16 दिसम्बर 2013 को सूर्य धनु राशि में जा रहा है यह 14 जन्वरी 2013 तक धनु राशि में ही रहेगा। यह बृहस्पति की राशि है। सूर्य के इस राशि में जाने से हमारी राशियों पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा आइए जानते हैंI 

धनु राशि

ग्रहों के राजा सूर्य 16 दिसम्बर 2013 को धनु राशि में प्रवेश कर रहे हैं। सूर्य 14 जनवरी 2014 तक इसी राशि में रहेंगे। इससे राजनीतिक अस्थिरता में वृद्धि होगी। पूर्वी राज्यों में दंगे, नक्सली या अन्य हमलों का भय रहेगा। उत्तर पश्चिम राज्यों में भी परेशानियां रह सकती हैं लेकिन दक्षिणी राज्यों में शांति रहने के योग हैं। सूर्य के इस राशि परिवर्तन से किस राशि पर क्या प्रभाव पडेगा, आइए जानते हैं-

राशि परिवर्तन से विभिन्न राशियों पर पड़ने वाला प्रभाव:

मेष राशि: 

कार्यक्षेत्र और आर्थिक मामलों के लिए भी समय अच्छा है। लेकिन इस अवधि में लम्बी यात्राएं अधिक फायदेमंद नहीं रहेंगी। धार्मिक यात्राएं भी हो सकती हैं। हांलाकि उच्च पद प्रतिष्ठा वाले लोगों की कृपा आप पर रहेगी। लेकिन माता पिता के स्वास्थ्य का खयाल रखना जरूरी होगा।

वृषभ राशि :

वृषभ राशि वालों के सामने कुछ समस्यायें आ सकतीं हैं। अत: स्वास्थ्य का ख्याल रखें और अनैतिक कार्यों व सन्देहास्पद सौदों से बचें। महत्वपूर्ण कागजों पर दस्तखत करने से पहले अच्छी तरह जांच परख कर लें। संबंधियों से व्यवहार अच्छा रखें नहीं तो बेवजह झगड़े होंगे।

मिथुन राशि:

मिथुन राशि वालों को अधिक मेहनत का कम फल मिलेगा। आप तनावग्रस्त या अस्वस्थ्य भी रह सकते हैं। व्यवसायिक या व्यापार के साथी नुकसान करने का प्रयास करेंगे। अत: 14 जनवरी 2014 तक अपने स्वास्थ्य का खयाल रखना जरूरी होगा।

कर्क राशि:

कर्क राशि वालों पर सूर्य का धनु राशि में जाना शुभ प्रभाव डालेगा। शत्रु परास्त होंगे। सारी समस्याओं का समाधान होता रहेगा और आप सफलता पायेंगे। पद, प्रतिष्ठा एवम् सम्मान की प्राप्ति होगी। इस अवधि में आप जो भी करेंगे उसमें सफल रहेंगें।

सिंह राशि:

सिंह राशि वालों! इस अवधि में आप जीवन का बड़े उत्साह और उल्लास से स्वागत करेंगे अचानक यात्रा की संभावना भी बन रही है। लेकिन प्रणय प्रेम संबंधों के लिये समय कम ठीक है।

कन्या राशि:

कन्या राशि वालो इस अवधि में आपको बुरी संगति से बचना होगा। इस अवधि में आपको मेहनत करनी पड़ेगी और लगातार किया गया कड़ा परिश्रम आपको थका सकता है। वाहन इत्यादि सावधानी से चलाएं।

तुला राशि:

तुला राशि वालों के पारिवारिक मित्रों और रिश्तेदारों से सामाजिक संबंध और अच्छे होंगे। भ्रमण व छोटी यात्राएं भाग्यशाली व सुखद रहेंगी। घरेलु जीवन सुखी रहेगा और बहु प्रतीक्षित इच्छाएं पूरी होगी। धन लाभ के समाचार मिलेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

वृश्चिक राशि:

वृश्चिक राशि वालों को आर्थिक मामलों में सचेत रहना जरूरी होगा। व्यर्थ के खर्चों पर नियत्रण जरूरी होगा। घरेलू जीवन में कुछ परेशानियां रह सकती हैं। कुछ पारिवरिक समस्याएं रह सकती हैं।

धनु राशि:

इस अवधि में छोटी यात्राएं आपकी कड़ी मेहनत के कारण सफल होंगी। पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आपका आत्मविश्वास बढा रहेगा। जीवन के प्रति आपका दृष्टिकोण सकारात्मक रहेगा। लेकिन घर-परिवार के लोगों व अपने स्वास्थ्य का खयाल रखना जरूरी होगा।

मकर राशि:

सूर्य का धनु राशि में जाना आपके लिए बहुत अनुकूल नहीं है अत: मित्रों और रिश्तेदारों से संबंध मधुर बनाए रखें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। क्षणिक उन्माद में कोई काम न करें। सोच विचार कर निर्णय लें। पैसे कमाने का छोटा राश्ता न अपनाएं।

कुम्भ राशि:

आपकी इच्छाएं व महत्वाकांक्षायें पूरी होंगी। लम्बी यात्राएं सुखद व सफलदायक सिद्ध होगी। आमदनी में वृद्धि होगी। मित्रों और रिश्तेदारों से सहयोग मिलेगा। अनुबन्धों और समझौतों से आपको लाभ मिलेगा। प्रेम संबंधों के लिये समय अच्छा है।

मीन राशि:

इस अवधि में आप बहुत क्रियाशील एवम् व्यस्त रहेंगे। इस समय में आप अपनी सारी आर्थिक समस्याओं से छुटकारा पा जायेंगे। व्यापार या नौकरी में सफलता और वरिष्ठों का सहयोग मिलने के योग हैं। यानी कि सब लिहाज से यह समय काफी संतोषप्रद रहेगा। 

Related Articles:

No comments:

Post a Comment