बुध का वृश्चिक में गोचर

01 दिसम्बर, 2013; को बुध वृश्चिक राशि में गोचर कर रहा हैI 20 दिसम्बर, 2013; तक बुध वृश्चिक राशि में ही रहेगा। यह मंगल ग्रह की राशि है। बुध के इस राशि में जाने से हमारी राशियों पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा आइए जानते हैं I

बुध का वृश्चिक में गोचर

01 दिसम्बर 2013 को बुध वृश्चिक राशि में जा रहा है यह 20 दिसम्बर 2013 तक इसी राशि में ही रहेगा। यह मंगल ग्रह की राशि है। बुध के इस राशि में जाने से पशुओं को कष्ट हो सकता है। विशेषकर हाथी घोडे या सवारी के काम आने वाले पशुओं को कष्ट हो सकता है। सरकार और जनता के बीच मतभेद हो सकते हैं। सरकार के खिलाफ़ प्रदर्शन आदि भी देखने को मिल सकते हैं। किसानों की उपज में मंदी रह सकती है।

आइए जानते हैं हमारी राशियों पर इसका प्रभाव:

मेष: यह समय आपसे मेहनत करवा सकता है। काम का बोझ अधिक होने के कारण आप कुछ हद तक चिड़चिड़े हो सकते हैं। किसी छोटी बात का बतंगड न बनाएं। बेकार की यात्राओं से बचें और घर परिवार का खयाल रखें।

वृषभ: यह समय आपके व्यापार-व्यवसाय को बढ़ाने वाला सिद्ध हो सकता है। आपके भागीदार व सहयोगी आपको अपना बेहतर सहयोग देंगे। कुछ लाभप्रद सौदे हाथ लग सकते हैं। स्त्री वर्ग से आपके कार्य क्षेत्र में सहायता मिलेगी। सुखद यात्रा की भी संभावना है।

मिथुन: बुध के इस गोचर के कारण आपकी नौकरी के हालात में सुधार होगा । लेकिन स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां रह सकती हैं। वाणी पर नियंत्रण रखें और कटु न बोलें। अन्यथा लोगों से विरोध हो सकता है और विरोधी प्रतिष्ठा बिगाड़ने की चेष्टा कर सकते हैं। जहां तक संभव हो यात्राओं से बचें।

कर्क: इस अवधि में नये उद्यम में सफलता मिलेगी। यह समय प्रणय और रोमान्स के लिये भी अच्छा है। पारिवारिक सुख बढा चढ़ा रहेगा। आप अपनी बौद्धिक क्षमता के कारण प्रचुर सम्मान प्राप्त करेंगे। मित्रों से भी सहयोग मिलेगा।

सिंह: बुध के इस गोचर के कारण आप अपना काम बहुत सलीके से करेंगे। आपकी व्यवसायिक योग्यता विकसित होगी। माता पिता से संबंध मधुर रहेंगे। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। आप विलास सामग्री पर व्यय कर सकते हैं।

कन्या: बुध के तीसरे भाव में गोचर के कारण आपको अपने भाई बहिनों से सहायता मिलेगी। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। आपकी कलात्मक क्षमता में भी विकास होगा। छोटी यात्राओं से अच्छा फल मिलेगा। यदि आप प्रकाशन या ऐजेन्सी के काम से सम्बंधित हैं तो भी शुभ परिणाम मिलेंगे।

तुला: दूसरे भाव में बुध के गोचर के कारण आपकी भाषा शैली काफ़ी प्रभावशाली रहेगी अत: इस अवधि में आप काफी प्रसिद्ध रहेंगे। आर्थिक रूप से भी समय अच्छा रहेगा। परिवार के सदस्यों का आपके प्रति बहुत अच्छा बर्ताव रहेगा। गूढ़ विज्ञान में भी आपकी रूचि बढे़गी।

वृश्चिक: बुध आपके प्रथम भाव में रहेगा अत: इस अवधि में आप सुखी रहेंगे। आपका सम्मान होगा तथा ख्याति बढे़गी। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। आप अपनी महत्वाकांक्षाएं पूर्ण करने के लिये आप कड़ा प्रयत्न करेंगे।

धनु: बुध का बारहवें भाव में होना आपके लिए अधिक अनुकूल नहीं रहेगा अत: आप्को कुछ स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं रह सकती है। पारिवारिक माहौल को अच्छा बनाए रखने के लिए चिंतन करना पड़ेगा। समस्याओं परेशानियों का प्रतिरोध करने की कोशिश करें। सम्भव है आपका मन में अध्यात्म की ओर झुकाव हो।

मकर: बुध ग्रह का गोचर लाभ भाव में हो रहा है अत: आपके मित्र व सहयोगी आपकी सहायता करेंगे। भाई या घनिष्ठ मित्र के बारे में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आपके कई लोगों से मित्रतापूर्ण संबंध बनेंगे। इच्छाओं और महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति होगी।

कुम्भ: बुध का गोचर कर्म स्थान पर हो रहा है अत: इस अवधि के दौरान आप पूरी तरह कर्मठ रहेंगे। व्यापार का विस्तार भी हो सकता है। घर में किसी शुभ कृत्य का आयोजन होगा। पारिवारिक माहौल संतोषप्रद रहेगा। आपको वाहन की प्राप्ति भी हो सकती है।

मीन: भाग्य स्थान में बुध का गोचर आपके भाग्यवर्धन में सहयोग कर सकता है। अपनी बुद्धिमत्ता के कारण हर काम बेहतर ढंग से करेंगे। प्रभावशाली वाणी होने के कारण लोगों से आप अपनी बात मनवा सकेंगे। इन कारणों से आप अपने व्यवसाय में अच्छा कर पाएंगे और प्रचुर लाभ कमा पायेंगे। यात्रा से भी लाभ मिलेगा।

Related Articles:

No comments:

Post a Comment