शुक्र ग्रह का मकर राशि में प्रवेश (5 दिसंबर, 2013)

शुक्र ग्रह मकर राशि में 5 दिसंबर 2013 को प्रवेश कर रहा है। यह अग्नि तत्त्व राशि से पृथ्वी तत्त्व की राशि में प्रवेश करने जा रहा है. अतः इसके सभी राशियों पर विभिन्न प्रभाव होंगे। आइए जानते हैं क्या होंगे यह प्रभाव




विलासिता का कारक ग्रह शुक्र 5 दिसम्बर 2013 को मकर राशि में प्रवेश कर रहा है। क्योंकि यह अग्नि तत्त्व राशि से पृथ्वी तत्त्व की राशि में प्रवेश करने जा रहा है अत: महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों में अपेक्षाकृत कमी आएगी। लेकिन शुक्र के इस गोचर से फसलों को नुकसान हो सकता है और खाद्यान्न महंगा हो सकता है। फ़िल्म उद्योग और कास्मेटिक्स उत्पादकों को भी फायदा होगा लेकिन इसका आपकी राशि पर क्या असर होगा आइए जानते हैं।

मेष राशि: इस अवधि में व्यापारिक यात्राओं की संभावना है। व्यापारी सहयोगियों या व्यवसायकि लोगों व ग्राहकों के साथ आपके संबंध सुधरेंगे। अपने कार्य क्षेत्र में आप महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त करेंगे। आपकी प्रतिष्ठा और सम्मान में प्रचुर वृद्धि होगी। परिवार जनों का बर्ताव बहुत अच्छा रहेगा।

वृषभ राशि: इस अवधि में माता पिता और गुरूजनों से संबंध मधुर रहेंगे। आपका दिमाग धार्मिक क्रियाकलापों एवम् जीवन संबंधी उच्च दर्शन की ओर भी आकृष्ट हो सकता है। अगर आपकी पदोन्नति होने ही वाली है तो यह आपकी इच्छा के अनुरूप हो सकती है। पारिवारिक जीवन आपके लिये सुखद एवम् अनुकूल रहेगा।

मिथुन राशि: इस अवधि में अचानक धन प्राप्ति की संभावना बन रही है फिर भी खर्चे पर नियंत्रण रखना होगा। व्यर्थ की यात्राओं से बचने का प्रयास करें। स्वास्थ्य का खयाल रखें। वासनात्मक विचारों को अपने पर हावी न होनें दें। कोई ऐसा काम न करें जिससे आपकी प्रतिष्ठा पर आंच आए।

कर्क राशि: इस अवधि में आपका मिलनसार स्वभाव आपको बहुत सारे लोगों से जोडने में मददगार सिद्द होगा। अपने व्यवसाय और व्यापार में आप बहुत अच्छा करेंगे। आनन्द दायक यात्रा हो सकती है। आमदनी में बढोत्तरी होगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। लेकिन छोटी मोटी स्वास्थ्य सम्बंधी परेशानिया सम्भव।

सिंह राशि: इस अवधि में विरोधी प्रबल हो सकते हैं अत: अपने बचाव को लेकर चिंतन करते रहें। नौकरी के हालात अच्छे रहेंगे लेकिन काम का बोझ थकाने वाला रह सकता है। खर्चों पर नियंत्रण रखें। स्त्री वर्ग से संबंध बिगडने न दें। वासनात्मक विचारों से बचें। अपने स्वास्थ्य का भी खयाल रखें।

कन्या राशि: इस अवधि में बहु प्रतीक्षित अभिलाषाओं की सम्पूर्ति होगी। संचार के माध्यम से भी आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आप विपरीत लिंगी के प्रति आकर्षित हो सकते हैं। कला व संगीत इत्यादि में भी रुचि जागेगी। सामाजिक क्षेत्र बढे़गा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।

तुला राशि: इस अवधि में पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। प्रयत्नों में सफलता मिलेगी। कोई फायदे का सौदा हाथ लग सकता है। आमदनी भी बढे़गी। आपके पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। विरोधी नुकसान नहीं पहुंचा पायेंगे। यात्राओं से भी लाभ मिलेगा। यानी कि यह समय हर लिहाज से अच्छा है।

वृश्चिक राशि: इस अवधि में आप अत्यधिक उत्साही और स्फूर्तिवान बनें रहेंगे। सौभाग्यशाली समय होने के कारण मनचाहा काम होता रहेगा। नौकरी के हालात में भी बेहतरी आएगी। लोगों से आपके सम्पर्क बढेंगे। छोटी यात्राओं एवं पारिवारिक जीवन में सब सुखद होगा।

धनु राशि: इस अवधि में स्त्री वर्ग का साथ आपको रूचिकर लगेगा। आय में वृद्धि होगी। किसी संक्षिप्त मार्ग से भी आपके पास पैसा आ सकता है। लेकिन घरेलू चीजों के लिये कुछ खर्चे हो सकते हैं। परिवार में किसी शुभ कृत्य का आयोजन होगा। आप परिस्थितियों का बड़ी चतुरता से सामना करेंगे।

मकर राशि: इस अवधि में अगर थोड़ी मेहनत करें तो अपनी आय को आप काफी बढ़ा सकते हैं। आप सुखी व सानन्द रहेंगे। आपके चारों ओर का वातावरण सुखद होगा। विपरीत लिंगी की ओर आपका झुकाव रहेगा। वैवाहिक या प्रणय सुख के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। संगीत व साहित्य में आपकी रूचि रहेगी।

कुम्भ राशि: इस अवधि में आर्थिक रूप से समय सामान्य रहेगा। विरोधीयों और प्रतिद्वन्दीयों से सावधान रहने की जरूरत है आप सुविधा और विलास के साधनों पर खर्च करेंगे। वैवाहिक या प्रणय सुख की प्राप्ति होगी। लेकिन निरंकुश भोग वृती पर अंकुश लगायें अन्यथा इस वजह से कुछ परेशानियां भी हो सकती हैं।

मीन राशि: इस अवधि में बहु प्रतीक्षित अभिलाषाओं और इच्छाओं की पूर्ति होगी। मित्र और सहयोगी आपको पूरा सहयोग देंगे। हर प्रयास में सफलता मिलेगी। परिवार में सदस्यों की बढो़त्तरी होने की संभावना है। यात्राओं से लाभ होगा। यद्यपि खर्चे अधिक होंगे लेकिन आमदनी भी होती रहेगी।

पं. हनुमान मिश्रा

Related Articles:

No comments:

Post a Comment