साप्ताहिक राशिफल (23 दिसम्बर - 29 दिसम्बर 2013)

साप्ताहिक राशिफल (23 दिसम्बर - 29 दिसम्बर 2013)
मेष: सप्ताह का अधिकांश भाग आपके लिए अनुकूल रहेगा लेकिन सप्ताह की शुरुआत में संतान या शिक्षा को लेकर चिंता संभव है। सप्ताह मध्य में आपकी मेहनत रंग लाएगी। आपकी मेहनत का फ़ल मिलेगा। जीवन साथी या प्रेम पात्र के साथ आनंददायी समय बीतेगा लेकिन सप्ताहांत में कुछ विवादास्पद घटनाक्रम सामने आ सकते हैं। 

वृषभ: सप्ताह का प्रथम भाग कम अनुकूल रहेगा। आप कुछ घरेलू मामलों को लेकर परेशान रह सकते हैं। इस समय दूसरों की मदद करें लेकिन अपने काम को बिगड़ने न दें। सप्ताह का मध्य भाग आपके लिए काफ़ी अच्छा रहेगा। कामों में सफ़लता मिलेगी। वहीं सप्ताहांत भी अच्छा रहेगा। पार्टनर के साथ आनंददायी समय बीतेगा। 

मिथुन: इस सप्ताह के आरम्भिक दिन आपके लिए अनुकूल हैं। इस समय आप जिम जाने के बारे में सोच सकते हैं या फ़िर सुबह जल्दी उठना शुरू कर सकते हैं। यानी कि इस समय आप अपने स्वास्थ को लेकर चिंतन करेंगे। सप्ताह के मध्य भाग में आप घर गृहस्थी को लेकर चिंतित रह सकते हैं। लेकिन सप्ताहांत आपके लिए बेहतर परिणाम लेकर आ रहा है। 

कर्क: यह सप्ताह आपके लिए मिला जुला रहेगा, लेकिन इस समय आप जो भी बोलें बहुत सोच समझ कर बोलें। इस समय आप कोई खरीददारी कर सकते हैं। आमदनी निरंतर बनी हुई है लेकिन खर्चे भी रहेंगे। सप्ताह का मध्य भाग आपके लिए अनुकूल रहेगा, लेकिन मन में कुछ चिंताएं रह सकती हैं। सप्ताहांत में लाभदायक यात्राएं हो सकती हैं। 

सिंह: यह सप्ताह आपके लिए सामान्य तौर पर अच्छा रहेगा। कामों में सफलता मिलेगी। आप सुख सुविधाओं का लाभ ले पाएंगे। स्वास्थ्य को ध्यान में रख कर खान पान करें। सप्ताह मे मध्य भाग सब प्रकार से अनुकूल परिणाम मिलेंगे। सप्ताह के अंतिम दिनों में आप मनोरंजन करने के लिए कहीं घूमने फिरने के लिए जा सकते हैं। 

कन्या: सामान्य तौर पर यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा लेकिन सप्ताह के शुरुआती दिनों में जज्बाती होकर कोई खर्चा करना ठीक नहीं रहेगा। इस समय आपका मन खिन्न रह रह सकता है। लेकिन सप्ताह के मध्य में आपको कुछ शुभ समाचार सुनने को मिलेंगे। वहीं सप्ताहांत में आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे और आप एक मनोरंजक फ़िल्म या नाटक देखने जा सकते हैं। 

तुला: सप्ताह के शुरुआत में लाभ की सम्भावनाएं मजबूत रहेंगी। संतान या शिक्षा को लेकर यदि आप कोई प्रयास कर रहे थे तो आपकी मेहनत का फ़ल मिलने वाला है। आप किसी रिश्तेदार को उपहार देने की सोच सकते हैं। सप्ताह के मध्य में बेवजह के खर्चों और यात्राओं से बचें। सप्ताहांत में परिस्थितियां आपके पक्ष में होगीं फ़िर भी संयम से काम लेना होगा। 

वृश्चिक: सप्ताह की शुरुआत आपके लिए अनुकूलता लिए हुए है। आफ़िस के लोग आपके कामों की प्रसंशा करेंगे। आप अपनी कार्यशैली में नया प्रयोग कर सकते हैं। आपको अधिकांश कार्यों में आपको सफ़लता मिलेगी। वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। सप्ताह के मध्य में हर मामले में थोड़ी सी सावधानी जरूरी होगी। हालांकि सप्ताहांत आते आते परिस्थितियां नियंत्रण में होंगी। 

धनु: सप्ताह की शुरूआत आपके लिए शुभ है। आपको सामाजिक सम्मान मिलेगा। आप धर्म या समाज के मुद्दों से कामों में योगदान दे सकते हैं। सप्ताह के मध्य भाग में आपके बोस आपका फ़ेवर करते नज़र आएंगे और आपके काम सफ़ल होंगे। लेकिन सप्ताहांत में आपको थोड़ी सी सावधानी बरतने की आवश्यकता है क्योंकि कुछ अनावश्यक खर्चे सामने आ सकते हैं। 

मकर: सप्ताह की शुरुआत आपके लिए अधिक अनुकूल नहीं रहेगी। इस समय आपके कम्प्यूटर या लैपटाप में कुछ खराबी आ सकती है। स्वास्थ्य भी कुछ कमजोर रह सकता है। आर्थिक मामलों में भी सावधानी की आवश्यकता है। सप्ताह का मध्य भाग आपके लिए काफ़ी अनुकूल रहेगा। दूर की यात्रा सम्भव है। कामों में सफ़लता मिलेगी। सप्ताहांत में लाभ के अवसर मजबूत होंगे। 

कुम्भ: यह सप्ताह मिले जुले फल देगा। निजी जीवन में कुछ परेशानियां रह सकती हैं। लव लाइफ़ या फ़िर मैरिड लाइफ़ में कुछ असंतोष सम्भव है। ऐसे में अपने प्रियजन के साथ कहीं घूमने फिरने या फ़िर भोजन करने जाना शुभ रहेगा। सप्ताह का मध्य भाग आपेक्षाकृत बेहतर रहेगा वहीं सप्ताहांत बहुत अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। 

मीन: सप्ताह की शुरुआत में सुख सुविधाओं की वृद्धि होगी। आपकी योजनाएं सफल होंगी। आप उत्साह से भरे रहेंगे। जीवन साथी या प्रियजन के साथ कहीं भ्रमण पर जा सकते हैं। मित्रों के साथ कोई पार्टी भी कर सकते हैं। सप्ताह मध्य में घरेलू मामलों में सावधानी से काम लें। सप्ताहांत में मन को प्रसन्न रखेने के लिए फ़िल्म देखना या फ़िर कोई किताब पढ़ना ठीक रहेगा।

Related Articles:

No comments:

Post a Comment