चंद्र ग्रहण आज - आप पर प्रभाव

फ़रवरी 11, 2017 को वर्ष का पहला चंद्र ग्रहण दिखाई दे रहा है। सभी ग्रहण एक जैसे नहीं होते हैं। हर ग्रहण अपनी स्थिति, प्रकार, एवं समय के अनुसार प्रभाव दिखता है। आइए जानते हैं कि किस तरह यह चंद्र ग्रहण आपके जीवन को प्रभावित करेगा।




ग्रहण का समय: 04:04:14 से 08:23:25 (IST)
दृश्यता: एशिया, नॉर्थ अमेरिका, अफ़्रीका, साउथ अमेरिका, प्रशांत महासागर, हिन्द महासागर, अटलांटिक महासागर, आर्कटिक, यूरोप, अंटार्टिका
प्रकार: उपच्छाया चंद्र ग्रहण


यह ग्रहण भारत में दृश्य है।


ग्रहण के अच्छे प्रभाव प्राप्त करने हेतु मंत्र

इस मंत्र का जाप ग्रहण के दौरान करने से अच्छे प्रभाव प्राप्त होते हैं। आखिर ग्रहण सिर्फ नकारात्मकता नहीं देता।


ॐ क्षीरपुत्राय विद्महे अमृत तत्वाय धीमहि तन्नो चन्द्रः प्रचोदयात्॥


ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं के लिए सावधानी



  1. घर से बाहर न निकलें।
  2. कोई भी काम न करें; ख़ासकर वह जिसमें काटना, छीलना, सिलना, आदि शामिल हो।
  3. मंत्र जप करें या ध्यान करें।
  4. सोएँ नहीं।
  5. ग्रहण के कुछ समय पहले से लेकर कुछ समय बाद तक भोजन अदि का सेवन न करें।


अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें: चंद्र ग्रहण 2017

आशा करते हैं कि इस लेख में दी गई जानकारी आपके काम आएगी।

Related Articles:

No comments:

Post a Comment