जानें अप्रैल माह का राशिफल , चैत्र नवरात्र का पांचवां दिन आज

अप्रैल से होगी आपके अच्छे दिनों की शुरुआत ! अप्रैल महीने में क्या छुपा है आपके लिए खास ? ग्रहों की चाल से बदलेगी आपकी किस्मत। जानें अप्रैल माह का भविष्यफल और करें ये महाउपाय… साथ ही जानें चैत्र नवरात्र के पांचवे दिन स्कंदमाता की आराधना का महत्व...




मेष 


इस माह आप नौकरी के चलते घर से दूर जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी और आर्थिक रूप से उन्नति होगी। पारिवारिक जीवन के लिए माह शानदार है। आगे पढ़ें...

वृषभ 


इस महीने आपको नौकरी में परिवर्तन देखने को मिल सकता है। घरेलू जीवन सामान्य रहेगा और समाज सेवा में आप बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। किसी ख़ास मित्र के कारण आपको आर्थिक लाभ हो सकता है। आगे पढ़ें...

मिथुन 


इस महीने भाग्य आपके साथ है जिसके कारण कम मेहनत के बावजूद भी आपको शानदार परिणाम प्राप्त होंगे। घरेलू जीवन के लिए यह समय काफी अच्छा रह सकता है। सेहत के लिहाज़ से भी अप्रैल आपके लिए शुभ साबित होगा। आगे पढ़ें...

कर्क


अप्रैल में प्रतियोगी परीक्षा में आपको ज़बरदस्त सफलता मिलने की उम्मीद है। आर्थिक मोर्चे पर यह समय आपके लिए सुनहरा अवसर लेकर आ सकता है। आपको ज़बरदस्त धन लाभ होने की सम्भावना है। हालाँकि दाम्पत्य जीवन के लिए यह माह मिलाजुला रह सकता है। आगे पढ़ें...

सिंह 


सिंह राशि के जातकों के लिए यह माह मिला-जुला रहने वाला है। धार्मिक और आध्यात्मिक क्रिया-कलापों में आप अधिक दिलचस्पी लेंगे। आर्थिक मामलों के लिए यह माह काफी अच्छा हो सकता है। सेहत को लेकर आपको बेहद सतर्क रहना होगा। आगे पढ़ें...

कन्या 


इस महीने घरेलू जीवन में आपको संघर्ष करना पड़ सकता है। माह का मध्य किसी व्यापार को शुरू करने के लिए शुभ है। इस अवधि में काम-धंधे में बढ़ोतरी होने से भी आमदनी अच्छी-ख़ासी होगी। आगे पढ़ें...

तुला 


अप्रैल माह में तुला राशि के जातकों के पराक्रम में वृद्धि की संभावना है। शेयर बाज़ार में निवेश से मुनाफ़ा संभव है। इस महीने आपको दाम्पत्य सुख और स्वास्थ्य लाभ भी मिलेगा। आगे पढ़ें...

वृश्चिक 


इस महीने आपको आर्थिक मामलों में रिकॉर्ड-तोड़ सफलता मिलने की उम्मीद है। हालाँकि घरेलू जीवन सामान्य रह सकता है। विपरीत लिंग के लोगों में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। आगे पढ़ें...

धनु 


घरेलू जीवन के लिए यह महीना उमंग भरा हो सकता है। वहीं रियल स्टेट से जुड़ा काम करने वालों को इस माह ज़बरदस्त लाभ मिलने के संकेत हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से माह अच्छा है। आगे पढ़ें...

मकर 


आर्थिक तौर पर यह माह आपके लिए सतर्क रहने का है। इस अवधि में आपका ख़र्चा अधिक होगा। ऋण लेने की सम्भावना भी बन रही है। वाणी पर नियंत्रण रखने की ज़रुरत है वरना बेवजह विवाद खड़ा हो सकता है। आगे पढ़ें...

कुंभ 


इस महीने आपकी आय में इजाफ़ा होगा। आमदनी के नए स्रोत प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य काफी बेहतर रहेगा। पैतृक सम्पत्ति का लाभ भी संभव है। बड़े भाई से सहयोग व सहायता प्राप्त होगी। आगे पढ़ें...

मीन 


इस महीने नौकरी के चलते विदेश जाने की सम्भावना है। निवास स्थान में परिवर्तन संभव है। आप परिवार से दूर रह सकते हैं। बिज़नेस में हानि होने की आशंका है और दाम्पत्य जीवन में संघर्ष करना पड़ सकता है। आगे पढ़ें... 

नवरात्र का पांचवां दिन आज...करें देवी शक्ति स्कंदमाता की आराधना


आज चैत्र नवरात्रि की पंचमी तिथि पड़ रही है। इस दिन माँ दुर्गा के पाँचवें स्वरूप स्कंदमाता की आराधना की जाती है। कहते हैं नवरात्रि में पूरे विधि विधान के साथ माता की उपासना करने पर भक्तों को माँ का आशीर्वाद प्राप्त होता है। आइये जानते हैं स्कंदमाता की आराधना का महत्व और पूजा विधि। 


पंचमी तिथि की समयावधि:-


प्रारंभ
20:42:52 बजे,  31 मार्च 2017
समापन
17:51:44 बजे, 01 अप्रैल 2017

नोट: ऊपर दिया गया समय नई दिल्ली (भारत) के लिए है। अपने शहर के अनुसार पंचमी तिथि की समयावधि जानने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: एस्ट्रोसेज दैनिक पंचांग

देवी स्कंदमाता


नवरात्र की पंचमी तिथि को देवी शक्ति दुर्गा के पाँचवे रूप स्कंदमाता की पूजा का विधान है। श्री स्कंद यानि कुमार कार्तिकेय की माता होने के कारण इन्हें स्कंदमाता कहा जाता है। कहते हैं कि यदि कोई भक्त सच्ची श्रद्धा के साथ माँ की उपासना करता है तो माता उसकी हर मनोकामना को पूर्ण करती है। 


ज्योतिष महत्व


ज्योतिष शास्त्र के अनुसार देवी स्कंदमाता बुध ग्रह को नियंत्रित करती हैं, इसलिए स्कंदमाता की पूजा पूरे विधि विधान से करने पर बुध ग्रह के सभी बुरे प्रभाव दूर हो जाते हैं और शुभ फल की प्राप्ति होती है।

एस्ट्रोसेज की ओर से सभी पाठकों को सुखद भविष्य की शुभकामनाएं ! हम आशा करते हैं कि देवी दुर्गा की कृपा आप पर बनी रहे।

Related Articles:

No comments:

Post a Comment