साप्ताहिक राशिफल 2017, जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

साप्ताहिक राशिफल के ज़रिए जानिए अपने इस सप्ताह का भविष्य । इस भविष्यफल में है ख़ास आपके लिए प्रेमफल, जिसके ज़रिए आप जान सकेंगे कि इस हफ़्ते आपका प्रेम जीवन आख़िर क्या कहता है। साथ ही जानिए अपनी समस्याओं का आसान उपाय।




यह राशिफल चंद्र राशि पर आधारित है। अपनी चंद्र राशि जानने के लिए यहाँ क्लिक करें: चंद्र राशि कैल्कुलेटर

मेष


इस सप्ताह समाज में आपका रुतबा बढ़ेगा। अहंकार आपके प्रेम संबंध में कड़वाहट घोल सकता है, लिहाज़ा इस बात का ख़्याल रखें। जीवन साथी पर आधिपत्य जमाना उचित नहीं होगा, क्योंकि यह आप दोनों के बीच लड़ाई-झगड़े का कारण बन सकता है। आपकी संवाद शैली में आक्रामकता देखी जा सकती है। वहीं सरकार अथवा उच्च पद पर आसीन लोगों से आपको लाभ मिल मिलने के योग हैं। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। वहीं आलीशान समय ग़ुजारने का भी मौक़ा आपको मिल सकता है। घरेलू जीवन सामान्य रहने वाला है, जबकि बच्चों को लेकर थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।


प्रेमफल: वैसे तो यह सप्ताह प्रेम प्रसंग के मामले में अनुकूलता देने का वादा कर रहा है, लेकिन आपको अपने क्रोध और ज़िद को रोकना होगा अन्यथा प्रेम में कुछ कड़वाहट वाला स्वाद भी महसूस हो सकता है। सप्ताह की शुरुआत थोड़ी सी कमजोर रह सकती है, लेकिन मध्य अपेक्षाकृत अच्छा है, जबकि सप्ताह का अंत आपको अच्छे परिणाम देने का वादा कर रहा है।

भाग्यस्टार: 3.5/5

उपाय: सूर्योदय को अपनी नग्न आँखों से देखें एवं उन्हें जल का अर्घ्य दें। 


वृषभ


इस सप्ताह अपने आक्रोश को काबू में रखें, अन्यथा आपका प्रिय आपसे रुठ सकता है। वैवाहिक जीवन में जीवन साथी के साथ तक़रार हो सकती है, परंतु इसके बावजूद भी उनका सहयोग आपको प्राप्त होता रहेगा। धन लाभ के साथ ही आपका ख़र्चा बढ़ेगा। लंबी दूरी की यात्रा पर भी आपका जाना हो सकता है। विदेशगमन के भी योग बन रहे हैं। प्रेम जीवन के लिए सप्ताह अच्छा है। बच्चे भी इस सप्ताह सहज़ महसूस करेंगे। कार्य से आपका मन थोड़ा भटक सकता है और किसी महिला से आपको सामान्य लाभ प्राप्त हो सकता है। ध्यान से वाहन चलाएँ, ट्रैफ़िक नियमों का पालन करें।

प्रेमफल: इस सप्ताह आप प्रेम सम्बंधों में अच्छे परिणाम पा सकेंगे, लेकिन अच्छे परिणामों को पाने के लिए आपको काम और प्रेम दोनों के बीच सामंजस्य बिठाना होगा। सप्ताह की शुरुआत इस मामले में अधिक मददगार रहेगी। इस समय प्रेम प्रसंगों में ताज़गी बनी रहेगी। सप्ताह का मध्य कुछ कमजोर है, लेकिन सप्ताहांत काफ़ी अच्छे परिणाम देने का वादा कर रहा है।

भाग्यस्टार: 3/5

उपाय: शनिवार शाम पीपल के वृक्ष में सरसों के तेल दीया जलाएँ।


मिथुन


कार्यक्षेत्र में सीनियर्स आपका सहयोग करेंगे। सरकार अथवा उच्च अधिकारियों से आपको किसी तरह का लाभ भी संभव है। प्रभावी लोगों से आपका मिलना होगा जिससे आपका सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा। प्रेम जीवन में अहंकार दोनों के बीच तक़रार को पैदा कर सकता है। कार्यक्षेत्र में महिला साथी से आपको सहायता मिलेगी और आपका कार्य भी प्रशंसनीय होगा। घर का माहौल ख़ुशनुमान रहने वाल है, हालाँकि ख़र्च में वृद्धि संभव है।

प्रेमफल: इस सप्ताह आपको प्यार में ज़्यादातर अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। हालाँकि आपको अपने वासनात्मक विचारों पर संतुलन रखने की सलाह दी जाती है। शुरुआती दिनों में काम के साथ साथ प्यार के लिए भी समय निकालेंगे तो अच्छा रहेगा। सप्ताह का मध्य काफी अच्छे परिणाम देने का वादा कर रहा है, लेकिन सप्ताहांत में मिलेजुले परिणाम देखने को मिल सकते हैं।

भाग्यस्टार: 3.5/5

उपाय: प्रतिदिन महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।


कर्क


इस सप्ताह आपको किस्मत का साथ मिलेगा। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि अधिक रहेगी। लंबी यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। वहीं प्रेम में तक़रार के बाद रिश्ते में सुधार आएगा और आप साथी के साथ सप्ताह का आनंद उठाएंगे। कार्यक्षेत्र में आपका ओहदा बढ़ सकता है। पिता जी के साथ रिश्ते और भी बेहतर होने की उम्मीद है। वहीं शत्रु पक्ष पर आप चौतरफ़ा हावी रहेंगे। कुछ अनावश्यक मुद्दों पर आपका ध्यान जा सकता है।

प्रेमफल: इस सप्ताह आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। यदि किसी सहकर्मी से प्रेम है तो परिणाम और भी अच्छे मिलने के योग बन रहे हैं। ख़ासकर सप्ताह के शुरुआती दिनों में इस बात के और भी अच्छे योग हैं। हालाँकि इस समय भाग दौड़, काम व प्यार दोनो के बीच सामंजस्य जरूरी होगा। सप्ताह का मध्य काफ़ी आनंददायी रहेगा। सप्ताहांत के औसत रहने के योग हैं।

भाग्यस्टार: 3/5

उपाय: श्वेत चंदन के साथ भगवान शिव की आराधना करें और उसी चंदन का तिलक लगाएँ।


नि:शुल्क जन्म कुंडली प्राप्त करने के लिए क्लिक करें

सिंह


समाज एवं कार्यक्षेत्र दोनों में आपको लाभ मिलने की संभावना है। अच्छे कार्यों के चलते समाज में आपकी पहचान बढ़ेगी। किस्मत का भी साथ मिलेगा। अचानक ही आपको धन की प्राप्ति भी हो सकती है। पिता जी के साथ वैचारिक मतभेद संभव है अथवा उनकी सेहत में भी गिरावट आने की संभावना है। वैवाहिक जीवन में चुनौतियाँ आ सकती हैं। प्रेम साथी के साथ मधुर रिश्ता बनाने के लिए आपको मशक़्क़त करनी पड़ सकती है। बच्चों के स्वभाव में थोड़ा आलसपन देखा जा सकता है।

प्रेमफल: सामान्य तौर पर यह सप्ताह आपके लिए मिला जुला रहेगा। हालाँकि यदि आप विवाहित हैं तो परिणाम काफ़ी अच्छे रहेंगे, अविवाहित होने की स्थिति में आपको वासनात्मक विचारों को संतुलित रखने की सलाह दी जाती है। सप्ताह की शुरुआत में संभव हो तो भ्रमण पर जाएँ, मध्य में काफ़ी अच्छे परिणाम मिलने वाले हैं। सप्ताहांत के औसत रहने के योग बन रहे हैं।

भाग्यस्टार: 3.5/5

उपाय: गली के कुत्तों को खाना खिलाएँ।


कन्या


इस सप्ताह आपके मन में नए-नए विचार आएंगे। नए विचारों के द्वारा आपको आर्थिक लाभ भी संभव है। वैवाैहिक जीवन में सामंजस्य दिखेगा, हालाँकि करियर क्षेत्र में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। किसी कारणवश घरेलू जीवन में आपका ध्यान कम लग पाएगा। वहीं प्रेम जीवन में छोटी-मोटी समस्या आ सकती है। लंबी यात्रा अथवा विदेश में आपका जाना संभव है। दुश्मनों पर आप हावी रहेंगे और बच्चे थोड़े चिड़चिड़े मिजाज़ के हो सकते हैं। 

प्रेमफल: यह सप्ताह प्रेम के मामले में अधिक अनुकूल नज़र नहीं आ रहा है अत: निजी मामलों में बेवजह की ज़िद से बचना होगा। साथ ही प्रेम के बीच में अहंकार को लाना भी उचित नहीं रहेगा। कम से कम सप्ताह की शुरुआत में इन बातों का ख़ास ख़्याल रखना होगा। सप्ताह का मध्य भाग तुलनात्मक रूप से बेहतर रहने वाला है। सप्ताहांत में खोई हुई अनुकूलता वापस आ जाएगी।

भाग्यस्टार: 2.5/5

उपाय: किन्नरों का आशीर्वाद लें।


तुला


इस सप्ताह आपकी सेहत में गिरावट दर्ज हो सकती है, इसलिए अपनी सेहत का पूरा ख़्याल रखें। किसी कार्य हेतु आपका दृढ़ संकल्प और भी मजबूत होगा। अपने शत्रुओं पर आप हावी रहेंगे। करियर को और ऊँचाई में ले जाने के लिए आप कठिन परिश्रम करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपका क़द ऊँचा हो सकता है, हालाँकि छोटा-मोटा आर्थिक नुकसान होने की संभावना है। वैवाहिक जीवन में चुनौतियाँ आ सकती हैं। बच्चों को लेकर भी आपको परेशानी से गुज़रना पड़ सकता है। आलस का त्याग करें।

प्रेमफल: सामान्य तौर पर यह सप्ताह प्रेम प्रसंग के लिए अनुकूल रहेगा। किसी के सामने विवाह का प्रस्ताव रखना हो तो उसके लिए भी समय अच्छा है। अपने से बड़े स्तर के व्यक्ति से आत्मीयता के योग भी हैं। सप्ताह की शुरुआत अच्छी है, हालाँकि कुछ नोक झोक सम्भावित है, लेकिन मध्य में संयमित रहने की सलाह दी जाती है। सप्ताहांत तुलनात्मक रूप से बेहतर रह सकता है।

भाग्यस्टार: 3.5/5

उपाय: मंदिर में गेहूँ दान दें।


वृश्चिक


इस सप्ताह आपको अधिक क्रोध आएगा। वैवाहिक जीवन में भी तक़रार देखने को मिल सकती है, हालाँकि इसके बावजूद भी प्रेम साथी पर आपको अधिक प्रेम आएगा। यह सप्ताह आपके लिए आरामदेह रह सकता है। शत्रुओं को मात देने में आप सफल रहेंगे। आपके ख़र्च में अधिक वृद्धि हो सकती है। इस हफ़्ते आप कुछ ज़्यादा ही व्यस्त रहेंगे। ख़ुद के कार्य से आप असंतोष रह सकते हैं। उधर, बच्चों एवं छात्रों के लिए सप्ताह अनुकूल है।

प्रेमफल: सामान्य तौर पर यह सप्ताह प्रेम प्रसंग के लिए अनुकूल है। वैवाहिक प्रस्ताव के मामले के लिए सप्ताह अनुकूल लिए हुए प्रतीत हो रहा है। किसी सहपाठी या सहकर्मी का साथ अच्छा लगेगा। सप्ताह की शुरुआत अच्छी है। वहीं मध्य में प्यार भरी नोक झोक होगी। सप्ताहांत का शुरुआती दिन कुछ कमजोर रह सकते हैं।

भाग्यस्टार: 4/5

उपाय: मंदिर में कपूर एवं फल दान करें।


धनु


इस सप्ताह आपके घर का माहौल सुखद रहेगा। आप परिजनों के साथ अच्छे पल व्यतीत करेंगे। आप इस सप्ताह नया वाहन अथवा घर ख़रीद सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन सराहनीय रहेगा, हालाँकि प्रेम में अहंकार खलल डाल सकता है। आप अपने प्रेम साथी के साथ शादी के बंधन में भी इस सप्ताह बँध सकते हैं। किसी समस्या के कारण आपको मानसिक तनाव रह सकता है, हालाँकि आपकी माता जी की सेहत दुरूस्त रहेगी। यदि आप पर किसी का पुराना उधार है तो आप उसे चुका सकते हैं।

प्रेमफल: सामान्य तौर यह सप्ताह प्रेम के लिए मिला जुला रहने वाला है। हालाँकि इस सप्ताह आपको साथ में यात्रा करने का मौक़ा मिल सकता है और बहुत सम्भव है कि यात्रा सुखद ही रहेगी। हालाँकि शुरुआती दिनों में कोई सहपाठी अच्छा लग सकता है। मध्य का समय भी अच्छा रहने वाला है, लेकिन सप्ताहांत मिला जुला रह सकता है। ख़ासकर सप्ताह का अंतिम भाग कुछ कमजोर है।

भाग्यस्टार: 3/5

उपाय: शिवजी को खस का इत्र चढ़ाएँ।


मकर


सरकारी अथवा निजि क्षेत्र में काम करने वाले जातको के लिए सप्ताह अनुकूल है। आप कोई वाहन आदि ख़रीद सकते हैं। घर में किसी चीज़ को लेकर विवाद पैदा हो सकता है। अपने परिजनों पर आप हावी होने का प्रयास करेंगे। प्रेम जीवन में तक़रार संभव है। हो सकता है कि आप इस सप्ताह किसी के साथ कोई नया रिश्ता कायम करें। घर में जीवन साथी का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। धार्मिक क्रिया-कलापों में आप सक्रिय रहेंगे।

प्रेमफल: इस सप्ताह प्यार में काफ़ी अच्छे परिणाम मिलने के योग हैं। यदि पार्टनर दूर रह रहा है तो प्रेम प्रसंग में और भी अनुकूलता देखने को मिल सकती है। सप्ताह की शुरुआत में किसी सुरक्षित जगह में मिलने का प्लान सफल रह सकता है। हालाँकि किसी कारण से थोड़ा तनाव भी सम्भावित है। मध्य में अनुकूलता बन रही है। सप्ताहांत में प्यार वाली नोक झोक सम्भावित है। 

भाग्यस्टार: 4/5

उपाय: प्रतिदिन महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।


कुंभ


इस सप्ताह आप माता जी की तबियत का ख़्याल रखें। ऑफ़िस में आपका कार्य सराहनीय रहेगा और लक्ष्य के प्रति आपका दृढ़ संकल्प बना रहेगा। सरकार की ओर से किसी तरह का लाभ मिलने की संभावना है। छोटी दूरी की यात्रा पर इस सप्ताह आपका जाना हो सकता है। आपके अच्छे कर्मों का फल आपको प्राप्त होगा। विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का आप स्वाद ले सकते हैं। घर में कोई पवित्र कार्य हो सकता है।

प्रेमफल: यह सप्ताह प्रेम प्रसंग के लिए अच्छा है, लेकिन ऐसा कुछ न करें जिससे पार्टनर आपको मतलबी समझने लगे। सप्ताह की शुरुआत में मुमकिन होने पर साथ में कहीं घूमने जाएँ या फ़िल्म देखें। मध्य में मिलने का कार्यक्रम सफल तो रह सकता है, लेकिन वक़्त शिक़ायतों में ही गुज़र सकता है। सप्ताहांत में प्यार में और भी कसावट देखने को मिल सकती है।

भाग्यस्टार: 3.5/5

उपाय: गली के कुत्तों को खाना खिलाएँ।


मीन


इस सप्ताह आपके वैवाहिक जीवन में प्रेम के बादल छाए रहेंगे। मानसिक रूप से आप संतुष्ट दिखेंगे और फ़ैसले लेने में भी आप किसी प्रकार की ज़ल्दबाज़ी नहीं दिखाएंगे। कठिन परिश्रम के साथ आप काम में व्यस्त रह सकते हैं। आपके सफल प्रयासों से निश्चित ही आपको लाभ मिलेगा। ध्यान रखें, बोलचाल में कड़वाहट रिश्ते की डोर को कमज़ोर कर सकती है। विरोधी आपके ख़िलाफ़ कोई साज़िश रच सकते हैं, परंतु वे अपनी इस चाल में कामयाब नहीं होंगे। भाई-बहन के साथ किसी प्रकार का विवाद संभव है।

प्रेमफल: सामान्य तौर पर इस हफ़्ते आपको अच्छे परिणाम मिलने के योग बन रहे हैं। शुरुआती दिनो में आपसी बहस से बचना होगा। साथ ही पार्टनर की सेहत ख़्याल भी रखना होगा। सप्ताह के मध्य भाग में साथी के साथ मनोरंजन करें व घूमने जाएँ। इससे आपसी शिक़ायतें दूर होंगी। सप्ताहांत में तनाव के बावजूद प्यार में कसावट बनी रहेगी।

भाग्यस्टार: 3.5/5

उपाय: दही के साथ भगवान शिव की पूजा करें।


मुफ़्त में करें वैवाहिक कुंडली का मिलान।

Related Articles:

No comments:

Post a Comment