अगस्त 2018 मासिक राशिफल

जानें इस महीने की अहम भविष्यवाणियाँ! पढ़ें अगस्त 2018 का मासिक राशिफल और जानें आपके जीवन में क्या बदलाव होंगे, क्या अगस्त के महीने में पूरे होंगे आपके सपने।


आज से अगस्त महीने का आगाज़ हो गया है। यह माह सभी 12 राशियों में से कुछ राशि वाले जातकों के लिए उत्तम, किसी के लिए सामान्य, तो कुछ राशि वालों के लिए बेहद बढ़िया रहने वाला है। इस दौरान इन राशि वाले लोगों को धन लाभ, पारिवारिक सुख, व्यवसाय में तरक्की, शिक्षा में उन्नति और प्रेम जीवन आदि में लाभ मिलने की संभावना बनेगी। इस माह कुछ विशेष ज्योतिषीय घटनाएँ घटित होंगी और पर्व, त्यौहार मनाये जाएंगे। 

आज महीने की शुरुआत में शुक्र कन्या राशि में गोचर कर रहा है। शुक्र ग्रह का यह गोचर 9 राशि वालों को विशेष रूप से लाभ पहुंचाएगा। वहीं शुक्र कन्या राशि में आकर शनि की विशेष दृष्टि में रहेगा। इसकी वजह से चांदी, गेहूं, चना, शक्कर, ऊनी वस्त्र और आईटी सेक्टर के शेयर्स में तेजी के योग बनेंगे। 11 अगस्त को इस वर्ष का तीसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण घटित होगा। हालांकि यह आंशिक सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। 

अगस्त माह के प्रमुख व्रत और त्यौहार

  • इसी महीने 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस और नाग पंचमी मनाई जाएगी। 

इसके अलावा अगस्त के महीने में 2,3,6,8,9,15,24,28,30 और 31 अगस्त को सर्वार्थ सिद्धि योग बनेगा। यह अत्यंत शुभ योग है, इस योग में किये गये कार्य पूर्ण रूप से सिद्ध होते हैं।

आइये अब जानते हैं अगस्त माह का राशिफल


यह राशिफल चंद्र राशि पर आधारित है। चंद्र राशि कैल्कुलेटर से जानें अपनी चंद्र राशि

मेष 


मान प्रतिष्ठा में वृद्धि तथा उच्च प्रतिष्ठित लोगों के साथ संपर्क बनेंगे। धन के आकस्मिक खर्च तथा तनाव बढ़ने की संभावना है। माह के अंत में खर्चों में वृद्धि के साथ निर्वाहन करने का साधन बनेगा। साहस और पराक्रम के साथ किसी भी कार्यों में अच्छी सफलता प्राप्त हो सकती है...आगे पढ़ें

वृषभ 


मासारंभ में आकस्मिक खर्चों में वृद्धि हो सकती है और पूर्वार्ध में अत्यंत कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। व्यर्थ की भागदौड़ एवं चिंताओं में वृद्धि हो सकती है। उत्तरार्ध भाग में कुछ बिगड़े हुए कार्य बनने की संभावना है। धन-धान्य को लेकर स्थितियां सामान्यत: शुभ हो सकती हैं...आगे पढ़ें

मिथुन 


मासारंभ में अत्यधिक परिश्रम करने से कुछ कार्य बेहतर होने की संभावना है तथा धन की प्राप्ति हो सकती है। लेनदेन के कार्यों में परेशानी एवं खर्च भी बढ़ सकते हैं। माह के उत्तरार्द्ध में कुछ बिगड़े हुए कार्य बनने की संभावनाएं बढ़ेंगी तथा धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती हैं। परंतु स्वास्थ्य को लेकर स्थितियां तनावपूर्ण हो सकती हैं...आगे पढ़ें


कर्क 


बनते हुए कामों में विघ्न उत्पन्न होने की संभावना है। घरेलू एवं आर्थिक उलझनें बढ़ सकती हैं। परिवार में मनमुटाव हो सकता है। स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं ज्यादा हो सकती है परंतु अकस्मात धन लाभ की संभावनाएं हो सकती हैं। इस माह के दूसरे सप्ताह में 9, 10 तारीख को मानसिक समस्याएं या उलझन बढ़ने से कामकाज को लेकर व्यवधान उत्पन्न हो सकता है...आगे पढ़ें

सिंह 


आप साहसी तथा पराक्रमी होने के साथ एक महत्वाकांक्षी व्यक्ति हैं। किसी उच्च पद प्राप्ति की लालसा आपको लगी रहती है। प्रशासनिक क्षेत्र में पकड़ बनाने का प्रयास आपका सफल हो सकता है। परंतु काफी भागदौड़ तथा तनाव पूर्ण स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। मासारंभ में 10, 11 तारीख को आपको किसी भी कार्य का शुभारंभ करना या कोई कार्य के प्रति निर्णय लेना नुकसान दायक हो सकता है...आगे पढ़ें

कन्या 


आप सुलझे हुए व्यक्ति हैं। किसी भी कार्य को सोच समझकर करते हैं। इसलिए आपको कार्य क्षेत्र में अच्छी सफलता प्राप्त होती है। मान सम्मान की दृष्टि से अगस्त माह आपके लिए अच्छा व उन्नति दायक हो सकता है। घरेलू कार्यों में कुछ आपकी भागीदारी हो सकती है। आपके कामकाज के क्षेत्रों में अच्छी सफलता प्राप्त हो सकती हैं...आगे पढ़ें



तुला 


आप अपनी आर्थिक स्थिति को देखते हुए कार्य करते हैं और बैलेंस को बना कर चलते हैं। जल्दबाजी में किसी भी कार्य को करने से लाभ नहीं होता है। इस माह में सुख संसाधनों पर खर्च हो सकता है। परंतु अत्यधिक परिश्रम करने पर आय के साधनों में वृद्धि हो सकती है। प्रयास करने से लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं...आगे पढ़ें

वृश्चिक


आप अति उत्साहित व्यक्ति हैं। किसी भी कार्य को उत्साह के साथ करते हैं। परंतु उग्र स्वभाव होने के कारण किसी से लड़ाई-झगड़े होने की संभावनाएं बढ़ जाती है और गुस्से में आप अपने काम को खराब कर लेते हैं। किसी भी कार्य में अकड़ना या जिद करना है, परेशानियों का कारण बन सकता है...आगे पढ़ें


जानें कैसी रहने वाली है आज शेयर बाजार की चाल: सेंसेक्स-निफ्टी भविष्यवाणी

धनु 


ठोस निर्णय लेने में देरी से आपके कार्यों में बाधा उत्पन्न हो सकती है। अल्प धन लाभ प्राप्त हो सकता है। मानसिक परेशानियां बढ़ सकती हैं। इस माह के उत्तरार्द्ध में बिगड़े हुए कामों में सुधार हो सकता है। आर्थिक दृष्टि से लाभ प्राप्त होने की संभावना होती है। शुभ समाचार भी प्राप्त हो सकता है...आगे पढ़ें

मकर 


इस माह आपको समाजिक मान सम्मान, पद प्रतिष्ठा प्राप्त होने की संभावना है। कुछ नए कार्य को पूरा करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। पूर्व की जिम्मेदारियों को पूरा किया जा सकता है और जिम्मेदारी पूर्वक किए गए कार्यों से अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है। किसी विशिष्ट व्यक्ति द्वारा सम्मान प्राप्त होने की संभावना है...आगे पढ़ें

कुंभ 


आप गंभीर तथा उदार प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। किसी भी कार्य को गंभीरता पूर्वक करने से आपको कामयाबी मिलती है। शनि का धनु राशि में गोचर स्थिरता और गंभीरता से किए गए कार्यों में अच्छी सफलता प्राप्त होने की संभावना को दर्शाता है। आपको सम्मान प्राप्त होने के अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं...आगे पढ़ें

मीन


इस माह में आकस्मिक धन खर्च होने की संभावना है परंतु प्रयास करने से आर्थिक लाभ के साधन उत्पन्न हो सकते हैं। मानसिक एकाग्रता में कमी होने के कारण मजबूत निर्णय लेने में समस्या उत्पन्न हो सकती है। उत्तरार्ध भाग में कार्य के प्रति उत्साह में वृद्धि हो सकती है...आगे पढ़ें

रत्न, यंत्र समेत समस्त ज्योतिष समाधान के लिए विजिट करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

Related Articles:

No comments:

Post a Comment