साप्ताहिक राशिफल (मई 11 - मई 17, 2015)

मई 11 से मई 17, 2015 तक का साप्ताहिक राशिफल आगया है आपको आने वाले समय की शुभता से अवगत करवाने। क्या आप जानना चाहते हैं कि आने वाला सप्ताह आपके लिए क्या लेकर आरहा है? यह जानने के लिए देखिये आने वाले सप्ताह का साप्ताहिक राशिफल और साप्ताहिक प्रेम राशिफल। 

11 May se 17 May 2015 tak ane wale saptah me jaane apna bhavishya.

(मई 11 - मई 17) सप्ताह एक नज़र में

मई 11, 2015: पंचक आरम्भ, शीतलाष्टमी व्रत, कालाष्टमी
मई 14, 2015: अपरा एकादशी 
मई 15, 2015: सूर्य का वृषभ में गोचर, पंचक समाप्त, शुक्र प्रदोष व्रत
मई 16, 2015: मासिक शिवरात्रि 
मई 17, 2015: वट-सावित्री व्रत 

विशेष: साप्ताहिक राशिफल आपकी चन्द्र राशि पर आधारित हैं। अपनी चन्द्र राशि जानने के लिए यहाँ क्लिक करें: चन्द्र राशि कैलकुलेटर


मेष 


आपका अच्छा समय दरवाज़े पर दस्तक दे रहा है। हर तरह से समय आपके लिए शुभ है। आपको दफ्तर में सफलता और प्रशंसा मिलेगी, आपके वरिष्ठ आपकी तरक़्क़ी के लिए विचार कर सकते हैं। आप बहुत ऊर्जा से भरे हुए और साहसी महसूस करेंगे। यह वक़्त वित्तीय और व्यापार से जुड़े फ़ैसले लेने के लिए उत्तम है। आप धार्मिक और आध्यात्मिक कार्य करेंगे। समाज में आपके यश में भी बढ़ोतरी होगी। कुल-मिलाकर वक़्त आपके पक्ष में है। 

साप्ताहिक प्रेम राशिफल

यह सप्ताह प्रेम प्रसंग के लिए काफ़ी अनुकूल है लेकिन इस बात का ख़याल रखना है कि प्यार में कोई छोटा बड़ा नहीं होता, बल्कि दोनो बराबर होते हैं। सप्ताह की शुरुआत काफ़ी अनुकूल है लेकिन काम के साथ-साथ प्यार के लिए समय निकालने की कोशिश तो करनी ही होगी। सप्ताह का मध्य थोड़ा सा कमज़ोर रह सकता है जबकि सप्ताहांत के बेहतर रहने के योग हैं। 

भाग्य स्टार: 3/5

सावधानी/ उपचार: अपनी ऊर्जा को गलत दिशा में व्यर्थ न गवाएँ। 

अधिक जानकारी के लिए यहाँ जाएँ: मेष राशिफल

वृषभ 


आपके बोलने का ढंग और बढ़िया हो जाएगा। आप दूसरों को अपनी बातों और हाज़िर-जवाबी से प्रभावित करेंगे। छात्र पढ़ाई में अच्छा करेंगे। यह समय नौकरी के लिए इंटरव्यू देने के हिसाब से बहुत बढ़िया है क्योंकि आपकी बुद्धि आपका बेहतरीन सहयोग देगी। किस्मत भी आपका साथ देगी, लेकिन किसी के साथ झगड़ा करने की वजह से आपको दिक्कत हो सकती है। निजी जिंदगी में सब सामान्य रहेगा, आपके पिताजी और जीवन-साथी दोनों आपका सहयोग करेंगे। 

साप्ताहिक प्रेम राशिफल

इस सप्ताह प्यार को लेकर आप थोड़े से मनमौजी रह सकते हैं। सैर-सपाटे के लिए भी समय काफ़ी अनुकूल है। सम्भव हो तो सप्ताह की शुरुआत में कहीं घूमने ज़रूर जाएँ। सप्ताह के मध्य में कार्य व्यस्तता के कारण प्यार को कम समय दे पाएंगे। लेकिन जितना भी समय मिलेगा वह पूर्ण आनंद देगा। लेकिन सप्ताह के अंतिम भाग में सावधानी व मर्यादा से काम लें।

भाग्य स्टार: 3/5

सावधानी/ उपचार: भगवान हनुमान की आराधना करना शुभता को बढ़ाएगा। 

अधिक जानकारी के लिए यहाँ जाएँ: वृषभ राशिफल 

मिथुन 


यह सप्ताह आपको मिश्रित परिणाम देगा। ज़रूरी वित्तीय फैसले लेते समय आपको सावधान रहने की सलाह दी जाती है। लेकिन यह समय अपने भविष्य की योजना बनाने के लिए बहुत अच्छा है। आप इस समय किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं। जो लोग विदेशी ज़मीन, मीडिया, पत्रकारिता और फैशन के साथ जुड़े हुए हैं उन्हें विशेष फ़ायदे होंगे। प्रतियोगियों को सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करने की ज़रूरत है। किसी पुराने सौदे की वजह से अब आपको मन-चाहा परिणाम मिलेगा। 

साप्ताहिक प्रेम राशिफल

सप्ताह का इशारा यही है कि प्यार में पारदर्शिता रखना ज़रूरी होगी। लेकिन यदि पार्टनर दूर है तो अपेक्षाकृत अनुकूलता रहेगी। सप्ताह की शुरुआत में प्रेम संबंध के लिए अधिक अनुकूल नहीं है। अत:, मर्यादा के साथ रिश्तों को निभाएँ। सप्ताह के मध्य में लव पार्टनर का बर्ताव बेहतर रहेगा। जबकि सप्ताह का अंत काफ़ी अनुकूल है लेकिन कुछ चिंताएँ संभावित हैं। 

भाग्य स्टार: ⅗

सावधानी/ उपचार: सफलता पाने के लिए बढ़ाएँ अपने प्रयास। 

अधिक जानकारी के लिए यहाँ जाएँ: मिथुन राशिफल

कर्क


कर्क राशि के लोग अध्यत्मिकता का अनुभव करेंगे। आप भी धार्मिक गतिविधयों में खर्च करेंगे। आपकी बोलने के तरीके में अंतर आएगा।आप खुद को प्रभावी तरीके से पेश कर पाएंगे। लोग आपके पहनावे को सराहेंगे जिससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। करीबी रिश्तेदारों की वजह से आपको अच्छी खबर मिल सकती है। विदेश यात्रा का योग है लेकिन उनसे मनचाहा परिणाम नही मिलेगा। इसलिए अगर ज़रूरी ना हो तो इन्हे विलंब कर दें। आपको सलाह है की बुरे लोगों की संगत से दूर रहें वरना बेफाल्तू की परेशानी हो सकती है। 

साप्ताहिक प्रेम राशिफ़ल 

यह सप्ताह सहकर्मी से जुड़ाव का संकेत कर रहा है। किसी सम्मानित व्यक्ति से प्रेम सम्भावित है। सप्ताह की शुरुआत प्रेम प्रसंग के लिए सामान्यत: अनुकूल रहने वाली है। विवाह की बात करने के लिए व विवाहितों के लिए समय अनुकूल रहेगा। लेकिन सप्ताह के मध्य में मर्यादित जीवन जीना होगा। वहीं सप्ताहांत में काम और प्यार में आप सामंजस्य बिठा पाएंगे। 

भाग्य स्टार: 2.5/5

सावधानी/ उपचार: बुरे लोंगो की संगत से रहें दूर। 

अधिक जानकारी के लिए यहाँ जाएँ: कर्क राशिफल 

सिंह 


सिंह राशि के लोग अगर अपनी ऊर्जा को सही दिशा में उपयोग में लगाएंगे तो वे इस समय का मज़ा ले पाएंगे। आपको सिर्फ अपने काम पर ध्यान लगाना होगा। बुरी संगत और आदतों से इस वक़्त बच कर रहें। पड़ोसियों से वाद-विवाद में ना पड़ें वरना बेफिज़ूल विवाद में फँस सकते हैं। ससुराल पक्ष से कोई अच्छी खबर आ सकती है। ज़रूरत के समय कोई पुराना दोस्त काम आएगा। जीवन-साथी का सहयोग मिलेगा लेकिन उनकी सेहत का ध्यान रखें।
साप्ताहिक प्रेम राशिफ़ल 

सामान्य तौर पर सप्ताह प्रेम के लिए काफ़ी अनुकूल रहेगा। सहकर्मी से आँखें चार हो सकती हैं। सप्ताह की शुरुआत में थोड़ी नोक-झोक और फिर प्यार की अनुभूति होने वाली है। सप्ताह का मध्य भी काफ़ी अनुकूल है। प्यार में गर्मजोशी पर्याप्त मात्रा में रहेगी। विवाहितों को और भी बेहतर परिणाम मिलेंगे। सप्ताहांत में संयमित रहें और एक दूसरे का पूरा ख़याल रखें। 

भाग्य स्टार: 3.5/5

सावधानी/ उपचार: पड़ोसियों और अनजान लोंगो से ना करें विवाद। 

अधिक जानकारी के लिए यहाँ जाएँ: सिंह राशिफल 

कन्या 


इस सप्ताह आपको अपने कार्य पूरे करने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। आपके बढ़ते प्रयासों की वजह से आपको दफ्तर में मनचाहे परिणाम मिलेंगे। व्यापार या किसी नई चीज़ की शुरुआत के लिए ये वक़्त ठीक नही है। आपके प्रियजन आपका सहयोग और मदद करेंगे। घर में कोई शुभ कार्य हो सकता है लेकिन चोरी से बच कर रहें। किसी भी काम को करते वक़्त सावधानी बरतें और बेफिज़ूल के गुस्से और विवाद से बच कर रहें। किस्मत पूरी तरह आपके साथ नही है इसलिए सावधान रहें। 

साप्ताहिक प्रेम राशिफ़ल 

इस सप्ताह प्यार में काफ़ी अनुकूलता देखने को मिलेगी। कार्यालय में किसी से आँखें चार हो सकती हैं। सप्ताह की शुरुआत में आप पूरी गर्मजोशी के साथ एक दूसरे से मिलेंगे। एक दूसरे के विचारों का आदान प्रदान होगा। वहीं सप्ताह के मध्य में भी बेहतरीन आनंद मिलने के योग हैं लेकिन सप्ताह के अंत में गर्मजोशी को नोक-झोंक में न बदलने से रोकें और मर्यादित रहें। 

भाग्य स्टार: 3.5/5

सावधानी/ उपचार: अपनी काम की जगह पर अभी ना करें कोई भी नया उपयोग। 

अधिक जानकारी के लिए यहाँ जाएँ: कन्या राशिफल

तुला 


आपके प्रयासों की वजह से इस समय आपको मनचाहे परिणाम मिलेंगे। आपके बच्चे अच्छा प्रदर्शन करंगे और आपकी खुशियों का कारण बनेंगे। जीवन-साथी का भी सहयोग मिलेगा। वाहन ध्यान से चलाएँ और शराब पीकर गाड़ी बिलकुल ना चलाएँ। आप दफ्तर में ज़्यादा काम के कारण थके हुए महसूस करेंगे लेकिन तनावमुक्त रहने का प्रयास करें वरना आपकी सेहत खराब हो सकती है। सिरदर्द की परेशानी हो सकती है इसलिए अपना ध्यान रखें। कुल-मिलाकर किस्मत आपका साथ देगी लेकिन सेहत के लिए यह वक़्त ठीक नही है इसलिए ध्यान रखें।
साप्ताहिक प्रेम राशिफ़ल 

इस सप्ताह प्यार में काफ़ी अनुकूलता देखने को मिलेगी। यात्रा के समय किसी से आँखें चार हो सकती हैं। सप्ताह की शुरुआत में घरेलू मामलों को लेकर मूड थोड़ा सा बिगड़ा रह सकता है जिसका प्रभाव आपकी लव लाइफ़ पर पड़ सकता है। हालांकि सप्ताह के मध्य प्यार की भरपाई कर जाएगा। सप्ताहांत भी प्यार के लिए काफ़ी अनुकूल रहने वाला है। 

भाग्य स्टार: 3/5

सावधानी/ उपचार: रात के समय यात्रा न करें। 

अधिक जानकारी के लिए यहाँ जाएँ: तुला राशिफल

वृश्चिक 


आपकी निजी ज़िन्दगी में कुछ उतार-चढ़ाव संभव हैं। जीवन-साथी के साथ भी मतभेद हो सकते हैं तो ध्यान रखें। अगर आप अपने माता-पिता के आगे अपने प्यार का इज़हार करना चाहते हैं तो अभी समय उसके लिए ठीक नहीं है, थोड़ा इंतज़ार करें। कोई नज़दीकी व्यक्ति आपको धोखा देने की कोशिश कर सकता है सावधान रहें। आप किसी की तरफ आकर्षित महसूस कर सकते हैं, लेकिन यह आकर्षण ज़्यादा समय तक नहीं रहेगा। कार्य सम्बंधित यात्रा करने के लिए अनुकूल समय है, इससे आपको मनचाहे परिणाम मिलेंगे। 

साप्ताहिक प्रेम राशिफ़ल 

यह सप्ताह प्यार के लिए काफ़ी अनुकूल रहने वाला है। किसी को प्रपोज़ करना हो या शादी के लिए बात आगे बढ़ानी हो, समय आपकी मदद करने को तैयार है। सप्ताह की शुरुआत में साथ में मनोरंजन जरूर करें इससे सम्बंध और अच्छे बनेंगे। सप्ताह के मध्य में किसी मित्र के घर में मिलना ठीक रहेगा। सप्ताहांत काफ़ी बेहतर रहने वाला है लेकिन अहंकार से बचें। 

भाग्य स्टार: 3/5
सावधानी/ उपचार: अपनी क्षमता के अनुसार दान करें। 

अधिक जानकारी के लिए यहाँ जाएँ: वृश्चिक राशिफल 

धनु


आप इस सप्ताह पुराने दोस्तों से या तो मिलेंगे या उनसे फ़ोन पर बात होगी। आपके काम में दिक्कतें आ सकती हैं लेकिन अपनी समझदारी से आप उन्हें सुलझा लेंगे। आप दफ़्तर में अपने वरिष्ठ लोगों को प्रभावित करेंगे। आप अपनी छवि और अपने कपड़ों को लेकर बहुत सचेत रहेंगे। अचानक से कुछ वित्तीय फ़ायदे हो सकते हैं या आपकी आमदनी बढ़ सकती है। यह वक़्त वित्तीय निवेश के लिए बहुत उत्तम है। 

साप्ताहिक प्रेम राशिफ़ल 

इस सप्ताह अहंकार की भावनाएँ प्यार पर भारी पड़ने की कोशिश में रहेंगी। इससे बचें और अपनी लव लाइफ़ को इन्ज्वाय करें। सप्ताह की शुरुआत में किसी पुरानी बात या आर्थिक मामले को लेकर विवाद न करें। सप्ताह के मध्य में साथ में घूमें-फिरें, आनंद लें और पड़ोस के प्रेम पर फ़ोकस करें। सप्ताहांत में कोई मित्र आपसी मनमुटाव को दूर करवाने में मददगार होगा।

भाग्य स्टार: 3/5

सावधानी/ उपचार: माँ लक्ष्मी की पूजा करना आपको कई आर्थिक लाभ दिलवाएगा। 

अधिक जानकारी के लिए यहाँ जाएँ: धनु राशिफल 

मकर 


नौकरी या घर की जगह बदलने के काफी योग है। हो सकता है आपका ट्रांसफर हो जाए या आप नौकरी बदल लें। यह समय नौकरी के लिए इंटरव्यू देने के लिए सबसे उत्तम समय है। दफ्तर में आपकी प्रशंसा हो सकती है। आपकी आमदनी में वृद्धि होगी। आपके प्रयासों से आपको मनचाहे परिणाम मिलेंगे और आप खुश रहेंगे। बाहर घूमने या मौज-मस्ती करने जाएँ इससे आप को अच्छा लगेगा।

साप्ताहिक प्रेम राशिफ़ल 

यह सप्ताह इशारा कर रहा है कि संदेह प्यार में विवाद का कारण बन सकता है अत: आपसी विश्वसनीयता बनाए रखें। सप्ताह की शुरुआत काफ़ी अनुकूल है। आपकी भावनाओं की कद्र होगी लेकिन पारिवारिक रिश्तों में पवित्र बनाए रखें। सप्ताह का मध्य आपकी प्रीति को और प्रगाढ़ करवाएगा। लव पार्टनर की गलियों मे चक्कर लगाने का मन करेगा। सप्ताहांत मिला जुला रहेगा।

भाग्य स्टार: 3/5

सावधानी/ उपचार: बाहर घूमने का प्रोग्राम बनाएँ और काम की चिंता को त्याग दें। 

अधिक जानकारी के लिए यहाँ जाएँ: मकर राशिफल 


कुम्भ 


घर में किसी शुभ कार्य की वजह से आप इस पूरे सप्ताह व्यस्त रहेंगे। लेकिन अपने काम की तरफ भी ध्यान देने की ज़रूरत है। मेहमान आपके घर आएंगे और आपको व्यस्त रखेंगे। आपके बच्चे को चोट लग सकती है या कोई बीमारी हो सकती है इसलिए उसका ध्यान रखें। जीवन-साथी के साथ विवाद हो सकता है। सप्ताह के मध्य में थोड़े ज्यादा व्यस्त रहेंगे लेकिन सप्ताह के अंत में आपको आराम मिलेगा।

साप्ताहिक प्रेम राशिफ़ल 

इस सप्ताह प्रेम में अनुकूलता रहेगी लेकिन अड़ियल रुख अपनाने बचें। सप्ताह की शुरुआत में किसी कारण से थोड़ी दूरी रह सकती है लेकिन विदेश में रह रहे पार्टनर से रिश्ते मधुर होंगे। सप्ताह कें मध्य में रिश्ते काफ़ी भावपूर्ण रह सकते हैं। लेकिन किसी आर्थिक मामले को लेकर नारजगी सम्भावित है। हालांकि सप्ताहांत के काफ़ी बेहतर रहने के योग हैं।

भाग्य स्टार: 2.5/5

सावधानी/ उपचार: सफ़ेद रंग के और साफ़ वस्त्र धारण करें। 

अधिक जानकारी के लिए यहाँ जाएँ: कुम्भ राशिफल 

मीन 


यह सप्ताह बहुत ही ऊर्जा से भरा हुआ शुरू होगा लेकिन वक्त बीतने के साथ साथ सारी ऊर्जा खत्म होती जाएगी। आप सप्ताह की शुरुआत में ऊर्जा से भरे हुए महसूस करेंगे। सप्ताह के मध्य में आपको थकान महसूस होगी लेकिन सप्ताह के अंत में आप काफी आराम करेंगे। आपके पास पैसों की कमी हो सकती है लेकिन यह स्थिति ज्यादा देर तक बनी नही रहेगी। आप विपरीत सेक्स की तरफ आकर्षित भी हो सकते हैं। 

साप्ताहिक प्रेम राशिफ़ल 

सप्ताह की शुरुआत में आपके प्रेम में नवीन ऊर्जा का संचार होगा। प्यार में और भी ताज़गी आएगी। लव पार्टनर से पूरी गर्मजोशी के साथ मिलेगा। सप्ताह मध्य में किसी कारण से दूरी रह सकती है लेकिन अथवा दूर रह रहे पार्टनर से मिलना हो सकता है। सप्ताहांत आपको भावुक बनाएगा लेकिन इस समय भावनाओं में बहकर कोई अप्रिय सम्भाषण करने से बचें।

भाग्य स्टार: 3/5

सावधानी/ उपचार: कठोर या अप्रिय बोलने से बचें। 

अधिक जानकारी के लिए यहाँ जाएँ: मीन राशिफल

साप्ताहिक प्रेम राशिफल खासतौर पर पं. हनुमान मिश्रा द्वारा लिखा गया है। 



आज के तथा आने वाले पर्व


आज की सेंसेक्स निफ़्टी प्रिडिक्शन्स जानने के लिए यहाँ क्लिक करें: सेंसेक्स निफ़्टी प्रिडिक्शन्स

आज से पंचक प्रारम्भ हो रहा है। यह पाँच अशुभ दिनों का एक ऐसा समूह है जिसमे कोई भी शुभ कार्य नहीं करना चाहिए।

आज शीतला अष्टमी व्रत है। इस दिन शीतला माता की पूजा करने से कयी घातक बिमारियों से बचा जा सकता है।

आज कालाष्टमी या काल भैरव जयंती है। काल भैरव की पूजा करने के लिए यह बहुत ही शुभ दिन है, वे अपने भक्तों की सारी परेशानियों को दूर करते हैं।

मई 14, 2015 यानी गुरुवार को अचला एकादशी मनाई जाएगी। इसको अपरा एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। इस एकादशी का व्रत करने से अपने द्वारा किए गए सभी पापों से मुक्ति मिलती है।

मई 14, 2015 को भद्रकाली एकादशी भी मनाई जाएगी। यह एकादशी माँ काली को समर्पित है और मुख्य रूप से पंजाब, हरयाणा, और जम्मू-कश्मीर में मनाई जाती है।

मई 14, 2015 के दिन उड़ीसा में जलक्रीड़ा एकादशी मनाई जाएगी। यह एकादशी भगवान विष्णु और भगवान जगन्नाथ को समर्पित है।

आपका दिन शुभ रहे! 

Related Articles:

5 comments:

  1. Saptahik rashifal pichhle 2-3 mahine se pehle jitna accurate nahi aa raha hai.. Plz work on this.Saptahik prem rashifal is good

    ReplyDelete