अक्टूबर 2018 मासिक राशिफल

12 राशियों से जुड़ी भविष्यवाणियाँ,विशेष उपाय! पढ़ें अक्टूबर 2018 का मासिक राशिफल और जानें नौकरी, व्यापार, शिक्षा व स्वास्थ्य आदि के लिए कैसा रहेगा यह महीना?


अक्टूबर के महीने का आगाज़ हो गया है। हर बार की तरह एस्ट्रोसेज अपने पाठकों के लिए लेकर आया है मासिक राशिफल। इस राशिफल में आपको मिलेगी सभी 12 राशियों से जुड़ी भविष्यवाणियां और विशेष उपाय। अक्टूबर का महीना मेष,मिथुन, सिंह, कन्या, तुला और कुंभ राशि के जातकों के लिए मंगलकारी रहने वाला है। इस माह इन राशि के लोगों को शिक्षा, करियर, व्यापार, स्वास्थ्य, पारिवारिक और वैवाहिक जीवन में सफलता व समृद्धि की प्राप्ति होगी। 

धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से अक्टूबर का महीना बेहद खास रहने वाला है। क्योंकि इस महीने से त्यौहारों का सिलसिला शुरू हो जाएगा। इनमें नवरात्रि और दशहरा प्रमुख है। वहीं ज्योतिषीय नजरिये से इस माह बुध, बृहस्पति और सूर्य गोचर करेंगे।

अक्टूबर माह के प्रमुख व्रत, त्यौहार और ज्योतिषीय घटनाएँ



  • अश्विन अमावस्या- 9 अक्टूबर 2018

  • सूर्य का तुला राशि में गोचर - 17 अक्टूबर 2018




  • बुध का वृश्चिक राशि में गोचर - 26 अक्टूबर 2018


  • अहोई अष्टमी- 31 अक्टूबर 2018


यह राशिफल चंद्र राशि पर आधारित है। चंद्र राशि कैल्कुलेटर से जानें अपनी चंद्र राशि

मेष 


इस माह में संघर्ष के बाद लाभ के साधन बनते रहेंगे। भाग्य उन्नति के अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। व्यवसाय में लाभ एवं उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे परंतु धन का व्यय बेकार कार्यों पर खर्च हो सकता है। साहस और पराक्रम से किए गए कार्यों से अच्छी सफलता प्राप्त होगी परंतु स्थिरता और गंभीरता अनिवार्य है...आगे पढ़ें

वृष 


इस माह बनते हुए कार्य में बाधा उत्पन्न हो सकती है। संतान संबंधी चिंताएं बढ़ सकती हैं। व्यर्थ की भागदौड़ तथा फिजूलखर्ची के कारण समस्या उत्पन्न हो सकती है। सामाजिक मान सम्मान तथा पद प्रतिष्ठा प्राप्त होने की संभावना अच्छी पाई जाती है यश सम्मान की दृष्टि से यह माह फलदायक हो सकता है...आगे पढ़ें

मिथुन 


इस माह में धन प्राप्ति के मार्ग प्रशस्त होंगे। आपके भौतिक सुख संसाधनों में वृद्धि होगी। नए-नए कार्यों को करने का अवसर प्राप्त हो सकता है तथा कुछ प्रतिष्ठित लोगों के साथ संपर्क होने की संभावना बन रही हैं। जिससे आपके कामकाज के क्षेत्रों में भी सहायता प्राप्त हो सकता है। आप बुद्धिमान तथा समझदार व्यक्ति होते हैं। आपकी सोचने और समझने की क्षमता अच्छी पाई जाती है...आगे पढ़ें

कर्क 


विभिन्न आर्थिक योजनाओं को क्रियान्वित करने में परेशानी एवं विलंब होने से मानसिक तनाव बन सकता है। आलस्य के कारण कार्यक्षेत्र में व्यवधान उत्पन्न हो सकता है। धन, अचल संपत्ति प्राप्ति होने के साथ-साथ सगे-संबंधियों के साथ संबंध बेहतर हो सकते हैं। कुछ आकस्मिक धन प्राप्त होने की संभावना बन रही है...आगे पढ़ें

सिंह 


धार्मिक कार्य एवं सामाजिक क्षेत्र में रुझान बढ़ने की संभावना है। मान सम्मान में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास से किए गए कार्यों से अच्छे धन प्राप्त होने की संभावना बनती है तथा सगे संबंधियों से अच्छे संबंध हो सकते हैं। कुछ नए लोगों के जुड़ने से स्थितियां बेहतर हो सकती हैं। और काम-काज के क्षेत्र में अच्छी सफलता प्राप्त हो सकती है...आगे पढ़ें

कन्या 


शुभ कार्यों में धन खर्च ज्यादा हो सकता है परंतु धन लाभ और उन्नति के अवसर भी अच्छे प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास से किया गया कार्य सफल हो सकता है। यदि किसी कार्य को विस्तार देने की योजना है और प्रयासरत है, तो वह सफल हो सकता है। आपकी बुद्धि तेज होती है। किसी भी कार्य को समझदारी से करने वाले होते हैं। इसलिए आपका कार्य सफल होने की संभावना अच्छी पाई जाती है...आगे पढ़ें



तुला 


इस माह में मान-प्रतिष्ठा के साथ-साथ धन वृद्धि के योग अच्छे बनेंगे। प्रियजन के सहयोग से समाधान होने के योग बनते हैं। शुक्र स्वयं राशि का गोचर में संचरण कर रहा है जो आत्मविश्वास के साथ किए गए कार्यों से अच्छी सफलता प्राप्त हो सकती है। मान सम्मान सुख सुख सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। आपके सगे-संबंधियों से संबंध भी बेहतर हो सकता है...आगे पढ़ें

वृश्चिक


भाग्य उन्नति में विघ्न-बाधाओं का सामना हो सकता है। क्रोध की अधिकता होने से कामकाज में व्यवधान उत्पन हो सकता है। व्यर्थ की दौड़ धूप से मानसिक तनाव उत्पन्न हो सकता है। अपने इष्ट मित्रों तथा भाई-बंधु से मनमुटाव उत्पन्न हो सकता है। सगे संबंधियों से रिलेशन खराब हो सकते हैं परंतु धन अचल संपत्ति में वृद्धि हो सकती है...आगे पढ़ें

धनु 


इस माह में कामकाज करने से संघर्ष शक्ति प्रबल होगी। कार्य व्यवसाय संबंधित नई नई योजनाएं बनती रहेंगी और उसका लाभ भी समय के अनुसार मिलता रहेगा। भूमि वाहन कार्यों पर विशेष खर्च हो सकते हैं। पारिवारिक उलझनें बढ़ सकती हैं। दांपत्य जीवन में तनाव उत्पन्न होने के कारण पारिवारिक समस्या ज्यादा हो सकती है...आगे पढ़ें

मकर 


इस माह में आर्थिक उलझनों के कारण मन परेशान हो सकता है। यात्रा इत्यादि में चोट चपेट का भय रह सकता है। उत्तरार्ध में पारिवारिक सहयोग से निर्वाह योग्य आय के साधन बनते रहेंगे। मंगल उच्च गत होने से मान सम्मान बेहतर प्राप्त होने की संभावना पाई जाती है। गाड़ी घर इत्यादि की सुख सुविधा भी इस माह में बेहतर हो सकती हैं...आगे पढ़ें

कुंभ 


इस माह में आय के साधन बनते रहेंगे। शारीरिक रूप से किया गया प्रयास सफल होने की संभावना पाई जाती है। परिवार में शुभ मंगल कार्य भी संपन्न हो सकते हैं। आप गंभीर प्रवृत्ति के व्यक्ति होते हैं। इसलिए गंभीरता से किए गए कार्यों में सफलता प्राप्त हो सकती हैं। आर्थिक दृष्टि से यह माह उन्नति दायक हो सकता है...आगे पढ़ें

मीन 


इस माह में अनावश्यक कार्यों में धन अधिक खर्च होने से समस्या उत्पन्न हो सकती है। मानसिक अशांति तथा तनाव पूर्ण स्थितियां कुछ ज्यादा हो सकती हैं। बनते हुए कार्यों में व्यवधान उत्पन्न हो सकता है। विरोधियों का विरोध सफल हो सकता है। अतः काफी सोची समझी रणनीति के तहत कार्य करने से कुछ अच्छी सफलता प्राप्त हो सकते हैं...आगे पढ़ें

रत्न, यंत्र समेत समस्त ज्योतिष समाधान के लिए विजिट करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

Related Articles:

No comments:

Post a Comment