साप्ताहिक राशिफल - 04 सितंबर से 10 सितंबर 2017

इन राशि वालों को मिलेगी बड़ी कामयाबी! पढ़ें वैदिक ज्योतिष पर आधारित साप्ताहिक राशिफल और जानें घर-परिवार, लव लाइफ, नौकरी और बिजनेस के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह?

36%
छूट

पूछें के पी सिस्टम के ज्योतिषी से

कीमत : रु 715
सेल कीमत : रु 455
36%
छूट

पूछें लाल किताब के ज्योतिषी से

कीमत : रु 715
सेल कीमत : रु 455
41%
छूट

एस्ट्रोसेज महा कुंडली

कीमत : रु 1105
सेल कीमत : रु 650

Click here to read in English

यह राशिफल चंद्र राशि पर आधारित है। जानें अपनी चंद्र राशि: चंद्र राशि कैल्कुलेटर

मेष: इस सप्ताह मेष राशि के लोगों पर मानसिक तनाव हावी रहेगा। व्यस्त दिनचर्या की वजह से आप घर से जुड़े मामलों में ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे। कठिन परिश्रम से सोच में सकारात्मकता आएगी। सांसारिक कामों में मन कम लगेगा और आध्यात्मिकता की ओर रुझान बढ़ेगा। बच्चों को सेहत संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। इस सप्ताह करियर में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे। इस अवधि में आप नई नौकरी के बारे में योजना बना सकते हैं। इसके अलावा ट्रांसफर होने की भी संभावना है।

प्रेमफल: प्रेम-प्रसंग के मामलों के लिए यह सप्ताह कठिनाइयों से भरा है। विवाद और अलगाव की संभावना है। सप्ताह की शुरुआत सामान्य रहेगी और मध्य भाग में कुछ मुश्किल होगी। वहीं सप्ताहांत भी सामान्य रहेगा। विवाहित जातक अपने वैवाहिक जीवन में प्रेम का आनंद लेंगे। इस दौरान दोनों साथ में कहीं घूमने जा सकते हैं।

भाग्य स्टार: 3/5

उपाय: केले के पेड़ की जड़ में दूध चढ़ाएं।


वृषभ: दृढ़ इच्छाशक्ति और जबरदस्त ऊर्जा से वृषभ राशि वालों के साहस में वृद्धि होगी। इस सप्ताह आप छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। आपकी संवाद शैली बेहतर रहेगी हालांकि घरेलू जीवन में कुछ विवाद हो सकते हैं। आपके माता-पिता को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। करियर के लिहाज से यह सप्ताह अच्छा रहने वाला है। इस दौरान आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे और आय भी बेहतर होगी। माता जी के इलाज और घरेलू कार्यों में धन अधिक खर्च होगा। 

प्रेमफल: प्रेमी युगल के लिए यह सप्ताह अच्छा रहने वाला है। हालांकि शुरुआत थोड़ी सामान्य रहेगी लेकिन मध्य भाग और सप्ताहांत बेहद शानदार होगा। इस दौरान आपके रिश्तों में मजबूती आएगी। प्रियतम के साथ भविष्य की योजना बनाएंगे। वहीं विवाहित जातकों के दाम्पत्य जीवन में थोड़ी परेशानी होगी। स्वास्थ्य संबंधी विकार की भी संभावना है।

भाग्य स्टार: 3.5/5

उपाय: गाय की सेवा करें और रोजाना गुड़ व रोटी खिलाएं।


मिथुन: यह सप्ताह मिथुन राशि के लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। मजबूत इच्छा बल से बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे। कम दूरी की यात्रा की संभावना बन रही है। घर या कुटुम्ब परिवार में कोई शुभ कार्य संपन्न हो सकता है। घरेलू जीवन में शांति बनी रहेगी। बच्चे भी अच्छा समय व्यतीत करेंगे। वहीं छात्रों को अच्छे नतीजे प्राप्त होंगे। इस सप्ताह खर्च अधिक हो सकता है। करियर के मामले में भी यह सप्ताह अच्छा होगा। कड़ी मेहनत से आप मनचाहा परिणाम प्राप्त करेंगे।

प्रेमफल: प्रेम-प्रसंग के मामलों में इस सप्ताह प्रयास करने से आपको अच्छी सफलता मिलेगी। इस बात की संभावना है कि यदि आप प्रियतम को शादी के लिए प्रपोज़ करें तो वे इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लें। सप्ताह की शुरुआत सामान्य, मध्य भाग अच्छा और सप्ताहांत बहुत ही अच्छा होगा। विवाहित जातकों के दाम्पत्य जीवन में मधुर पल आएंगे।

भाग्य स्टार: 3.5/5

उपाय: भगवान विष्णु की आराधना करें और उन्हें सफेद चंदन चढ़ाएं।


कर्क: इस सप्ताह कर्क राशि वालों की वाणी में कड़वाहट बढ़ सकती है। स्वभाव में अहंकार और क्रोध की वृद्धि नहीं होने दें। इस अवधि में धन लाभ और धन वृद्धि होने की संभावना है। करियर के क्षेत्र में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। सरकारी अधिकारी और कर्मचारी आपके पक्ष में रहेंगे। भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन में शांति और सद्भाव बना रहेगा। वहीं छात्रों को इस सप्ताह अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे।

प्रेमफल: इस सप्ताह प्यार को लेकर आपके अंदर एक जुनून रहेगा। यह कहना गलत नहीं होगा कि प्यार आपकी नस-नस में रहेगा। हालांकि इस सप्ताह आपकी लव लाइफ में तकरार भी हो सकती है। सप्ताह की शुरुआत कमजोर, मध्य भाग सामान्य और सप्ताहांत अच्छा होगा। इस दौरान आप प्रियतम के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। यदि विवाहित हैं तो दाम्पत्य जीवन में मतभेद नहीं होने दें।

भाग्य स्टार: 3/5

उपाय: हनुमान जी की भक्ति करें


सिंह: इस सप्ताह सिंह राशि वालों को अहंकार और क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। आपको और आपकी माता जी को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। इन मुश्किलों के बीच आपको कहीं से धन लाभ भी प्राप्त हो सकता है। काम के सिलसिले में आप लंबी दूरी की यात्रा पर भी जा सकते हैं। कार्यस्थल पर बेवजह की बातें करने से बचें। गलत कार्यों की वजह से समाज में आपका नाम खराब हो सकता है इसलिए अनैतिक कार्यों को करने से बचें। 

प्रेमफल: प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामलों के लिए यह सप्ताह आपके पक्ष में रहेगा। शुरुआत अच्छी होगी लेकिन इस दौरान विवादों से बचें। मध्य भाग और सप्ताहांत बहुत अच्छा होगा। इस दौरान आप प्रियतम के साथ आनंद के पल व्यतीत करेंगे। यदि विवाहित हैं जो जीवनसाथी से व्यवहार के दौरान अहंकार को बीच में नहीं आने दें। इसलिए ज्यादा हावी होने की कोशिश ना करें।

भाग्य स्टार: 3/5

उपाय: भगवान शिव की आराधना करें और उन्हें सफेद फूल चढ़ाएं।


कन्या: इस सप्ताह कन्या राशि वालों को मिश्रित परिणाम मिलेंगे। इस दौरान उनकी सेहत थोड़ी कमजोर रह सकती है। आप विदेश यात्रा या फिर किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। पारिवारिक जीवन में सद्भाव बना रहेगा। इस दौरान आप कोई संपत्ति खरीद सकते हैं। इस सप्ताह सुस्ती से काम ना लें बल्कि फुर्ति दिखाएं। धन लाभ और सामाजिक व व्यावसायिक जीवन में मान-सम्मान मिलने की संभावना है। कानूनी मामलों पर धन खर्च हो सकता है।

प्रेमफल: प्रेम-प्रसंग के मामलों में इस सप्ताह प्रेम और भ्रम दोनों की स्थिति रहेगी। इस दौरान आप प्रियतम के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। हालांकि अपने रिश्ते में किसी भी तरह की गलतफहमी को हावी नहीं होने दें। विवाहित लोग अपने जीवनसाथी के प्रति समर्पित रहेंगे। दाम्पत्य जीवन बेहद आनंदित रहेगा।

भाग्य स्टार: 3.5/5

उपाय: श्री विष्णु सहस्त्रनाम का जाप करें


तुला: यह सप्ताह तुला राशि वालों के लिए व्यस्तता से भरा रहेगा लेकिन अच्छा होगा। उच्च लाभ और आगे बढ़ने के कई अवसर मिलेंगे। कार्यस्थल पर बेकार की बातें करने से बचें और महिलाओं के साथ अच्छे रिश्ते बनाकर चलें। पारिवारिक मोर्चे पर शांति और सद्भाव का अभाव रहेगा। बच्चों को स्वास्थ्य संबंधी विकार हो सकते हैं। वहीं छात्रों को अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे।

प्रेमफल: सप्ताह की शुरुआत सामान्य, मध्य भाग कमजोर और सप्ताहांत अच्छा रहेगा। इस दौरान विवाद की संभावना है। रिश्तों को मजबूत बनाये रखने के लिए संयम के साथ काम लें। विवाहित लोगों को जीवनसाथी की मदद से लाभ प्राप्त हो सकता है। दाम्पत्य जीवन के लिए यह समय बहुत अच्छा है।

भाग्य स्टार: 3.5/5

उपाय: देवी दुर्गा की आराधना करें और उन्हें सफेद पुष्प चढ़ाएं


ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से प्राप्त करें कुंडली: नि:शुल्क जन्म कुंडली

वृश्चिक: इस सप्ताह दृढ इच्छाशक्ति आपकी सफलता का मार्ग प्रशस्त करेगी। इस अवधि में यात्रा के योग बन रहे हैं। कार्यस्थल पर अधिकारों में वृद्धि होगी। इस दौरान ऑफिस में विवाद करने से बचें। आपके भाई-बहन किसी वजह से थोड़े परेशान रह सकते हैं। वहीं माता जी की सेहत खराब रह सकती है और पारिवारिक जीवन भी प्रभावित रह सकता है। इस दौरान मानसिक शांति का अभाव रहेगा। इस अवधि में छात्र अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

प्रेमफल: लव लाइफ के लिए यह अच्छा समय है। हालांकि इस अवधि में विवाद होने की भी संभावना है। सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी, मध्य भाग सामान्य और सप्ताहांत बहुत अच्छा होगा। विवाहित जातक इस सप्ताह दाम्पत्य जीवन का आनंद लेंगे।

भाग्य स्टार: 3.5/5

उपाय: मस्तक पर केसर का तिलक लगाएं


धनु: यह सप्ताह धनु राशि वालों के लिए सकारात्मक रहेगा हालांकि कुटुम्ब परिवार में विवाद हो सकता है। पारिवारिक जीवन बेहतर रहेगा और आप सुख-सुविधा का आनंद लेंगे। कार्यस्थल पर भी सब कुछ सामान्य रहेगा। लंबी दूरी की यात्रा की संभावना बन रही है। इस दौरान आप विदेश जाने की योजना बना सकते हैं। छात्र भी उच्च शिक्षा के लिए विदेश जा सकते हैं। इस सप्ताह पिता से विवाद करने से बचें। इस अवधि में भाई-बहनों से भी विवाद हो सकते हैं इसलिए अपने व्यवहार में संयम बरतें।

प्रेमफल: प्रेमी युगल के लिए यह समय अच्छा है। आनंदित जीवन जीने के लिए विवाद करने से बचें। सप्ताह की शुरुआत सामान्य, मध्य भाग बेहतर और सप्ताहांत बेहद अच्छा होगा। इस दौरान आप प्रियतम के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। विवाहित लोगों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फल देने वाला रहेगा। 

भाग्य स्टार: 3.5/5

उपाय: सूर्य देव को रोजाना तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं और उन्हें नमन करें


मकर: यह सप्ताह मकर राशि वालों के लिए मिला-जुला रहेगा। इस दौरान आप मानसिक रूप से असहमत और भ्रमित रहेंगे। आध्यात्मिकता की ओर आपका रुझान बढ़ेगा। उच्च लाभ की संभावना भी बन रही है। छात्रों को पढ़ाई में एकाग्रता की कमी का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में भी कई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। अचानक लाभ या पैतृक संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। इस अवधि में पिता के साथ अच्छे संबंध बनाकर चलें। इस सप्ताह आपकी सेहत प्रभावित हो सकती है। 

प्रेमफल: प्रेम-प्रसंग के मामलों के लिए यह सप्ताह प्रगतिशील रहने वाला है। आप अपने प्रियतम के साथ विवाह की योजना बना सकते हैं। आपका प्यार परवान चढ़ेगा हालांकि कुछ लोगों के जीवन में अलगाव भी हो सकता है। प्रियतम के साथ किसी अच्छी जगह घूमने जाएंगे। विवाहित लोगों के लिए भी यह सप्ताह अच्छा रहने वाला है। 
भाग्य स्टार: 4/5

उपाय: भगवान गणेश की आराधना करें और उन्हें दुर्वा और मोदक का भोग लगाएं।


कुंभ: इस सप्ताह व्यस्त दिनचर्या की वजह से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। पारिवारिक जीवन को लेकर भी बेचैनी रहेगी। हालांकि अच्छी बात यह है कि करियर के क्षेत्र में तरक्की होगी। प्रमोशन और इंक्रीमेंट की सौगात मिल सकती है। अचानक धन हानि और धन लाभ के योग भी बन रहे हैं। इस सप्ताह खर्च बढ़ने की संभावना है।

प्रेमफल: सप्ताह की शुरुआत इतनी अच्छी नहीं रहेगी, मध्य भाग सामान्य होगा लेकिन सप्ताहांत बहुत अच्छा रहेगा। कुल मिलाकर आपकी लव लाइफ अच्छे से कटेगी लेकिन कभी-कभी छोटे-मोटे टकराव भी हो सकते हैं। विवाहित जातकों के लिए यह सप्ताह उतना अच्छा नहीं रहने वाला है। इस दौरान जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं।

भाग्य स्टार: 3/5

उपाय: रविवार को गुड़ का दान करें


मीन: यह सप्ताह मीन राशि के जातकों के लिए मिला-जुला रहेगा। इस दौरान बड़े भाई-बहनों और बच्चों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। कार्यस्थल पर अच्छा काम करें क्योंकि सीनियर्स की नज़र आपके कार्य पर रहेगी। किसी भी मामले में ज्यादा चतुराई दिखाने की कोशिश नहीं करें। छात्रों में एकाग्रता की कमी होगी। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा हालांकि कभी-कभार छोटे-मोटे विवाद हो सकते हैं। इस सप्ताह धन लाभ होने की संभावना बन रही है। 

प्रेमफल: इस सप्ताह किसी नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है। इस दौरान आपका प्यार परवान चढ़ेगा। अगर कभी कोई शक हो तो उसे फौरन दूर कर लें। विवाहित जातकों का दाम्पत्य जीवन भी अच्छा रहेगा और उनका रिश्ता और मजबूत होगा।

भाग्य स्टार: 3.5/5

उपाय: कुत्तों को रोटी खिलाएं और सात प्रकार के अनाज दान करें

Related Articles:

No comments:

Post a Comment