साप्ताहिक राशिफल (11 से 17 दिसंबर 2017)

इन राशियों में धन,विवाह,यात्रा के प्रबल योग! पढ़ें साप्ताहिक राशिफल और जानें इस हफ्ते क्या कहते हैं आपके सितारे?




यह राशिफल चंद्र राशि पर आधारित है। चंद्र राशि कैल्कुलेटर से जानें अपनी चंद्र राशि।

मेष


सप्ताह की शुरुआत में आपको मानसिक तनाव रह सकता है। आर्थिक लाभ के योग हैं। मन में कामुक विचार आ सकते हैं। अपने अंदर अहम को न पनपने दें और सावधानी के साथ वाहन चलाएं। व्यस्त दिनचर्या के कारण फै़मिली और प्रोफ़ेशनल लाइफ़ दोनों ही प्रभावित हो सकती हैं। हालांकि अपने कार्य से आप संतुष्ट होंगे। छात्र पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। संतान के लिए सप्ताह अनुकूल रहेगा। भाई-बहनों को समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

प्रेमफल: प्रेम प्रसंग के लिए सप्ताह अच्छा रहेगा। सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी और सप्ताहांत के बेहतर रहने के योग हैं। आप अपने लव पार्टनर के साथ ख़ास समय व्यतीत करेंगे। वहीं विवाहित जातकों को अपने गुस्से पर कंट्रोल करना होगा। इस सप्ताह जीवनसाथी आपके ऊपर हावी होने का प्रयास कर सकता है।

भाग्यस्टार: 3/5

उपाय: बरगद के वृक्ष की पूजा करें और उसकी जड़ पर दूध चढ़ाएं। फिर वृक्ष की जड़ की मिट्टी का तिलक लगाएं।


वृषभ


मन प्रफुल्लित रहेगा और आप ऊर्जा से सराबोर रहेंगे। कार्यक्षेत्र में परिस्थितियाँ उतार-चढ़ाव भरी रह सकती हैं। हालांकि सफलता पाने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी होगी। आप विरोधियों को मात देने में सक्षम होंगे। आपका पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। माता जी को स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। छात्र पढ़ाई में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे और उन्हें इसका अच्छा परिणाम भी प्राप्त होगा। अपने कर्तव्य के प्रति संतान उत्साहित रहेगी।

प्रेमफल: प्रेम संबंध के लिए सप्ताह अच्छा रहेगा। आप अपने प्रेम को रिश्ते को वैवाहिक रिश्ते में बदल सकते हैं। यदि विवाहित हैं तो जीवनसाथी के साथ रोमांस करने का मौक़ा मिलेगा। हालांकि अहम का टकराव दोनों के बीच विवाद को जन्म दे सकता है इसलिए अपने ज़ेहन में अहम को न पनपने दें।

भाग्यस्टार: 3/5

उपाय: नित्य श्री विष्णु सहस्राम का पाठ करें। 


मिथुन


पारिवारिक जीवन में सुख-शांति रहेगी। हालांकि आपके ख़र्चों में वृद्धि की संभावना है। आप अपनी जॉब बदलने का विचार कर सकते हैं। हालांकि कार्यक्षेत्र से आपको ख़ुशख़बरी भी प्राप्त हो सकती है। आध्यात्म की ओर आपका झुकाव होगा। आपके शत्रुओं की भी संख्या बढ़ सकती है। परंतु फिर भी आप उनके ऊपर हावी रहेंगे। आर्थिक लाभ होने की प्रबल संभावना है। धनार्जन के लिए आप विदेश भी जा सकते हैं। यदि बैंक लोन है तो आप उसे चुका सकते हैं।

प्रेमफल: प्रेम जीवन में चुनौतियाँ आ सकती हैं। लव पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर विवाद संभव है। यदि आप विवाहित हैं तो जीवनसाथी को किसी प्रकार की उपलब्धि प्राप्त हो सकती है। आपके दाम्पत्य जीवन में मधुरता आएगी। हालांकि जीवनसाथी की सेहत कमजोर रह सकती है।

भाग्यस्टार: 3/5

उपाय: चना एवं गुड़ का दान करें। 


कर्क


इस सप्ताह भाई-बहन अपने कर्मक्षेत्र को लेकर उत्साहित रहेंगे। पारिवारिक में किसी तरह का विवाद देखने को मिल सकता है। माता जी की सेहत कमज़ोर रह सकती है। कार्य स्थल पर पदोन्नति की संभावना है। विवादों से दूर रहें। आप शत्रुओं को मात देने में सफल रहेंगे। कला के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। आप नई चीज़ों को सीखने में दिलचस्पी दिखाएंगे। आपका बौद्धिक विकास होगा। आय के साधनों में वृद्धि होगी।

प्रेमफल: प्रेमी युगल के लिए सप्ताह बहुत ही बढ़िया रहेगा। सप्ताह की शुरुआत बेहतरीन रहेगी। मध्य भाग सामान्य और सप्ताहांत शानदार रहेगा। रिलेशनशिप में आप रोमांस का आनंद लेंगे। लव पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव, सिनेमा आदि जा सकते हैं। विवाहित जातकों को अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना होगा। जीवनसाथी कामकाज के चलते विदेश जा सकता है। 

भाग्यस्टार: 4/5

उपाय: कुत्तों को दूध एवं रोटी खिलाएं। 



सिंह


परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा। आपके साहस में वृद्धि होगी। भाई-बहनों को कोई समस्या हो सकती है। माता जी की सेहत गिर सकती है। छोटी दूरी की यात्रा के योग हैं। छात्रों को पढ़ाई के क्षेत्र में उपलब्धि हासिल होगी। यदि प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो उसमें सफलता मिलेगी। संतान सुखी रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन सराहनीय रहेगा और अपने प्रदर्शन के कारण आप लाभान्वित होंगे। 

प्रेमफल: प्रेम जीवन के लिए सप्ताह की शुरुआत सामान्य रहेगी। मध्य भाग ज़्यादा ख़ास नहीं है, परंतु सप्ताहांत के अच्छे रहने के योग हैं। रिलेशनशिप में धैर्य बनाए रखें और साथी की भावनाओं को समझने का प्रयास करें। यदि विवाहित है तो जीवन में ख़ुशियाँ आएंगी।

भाग्यस्टार: 3/5

उपाय: प्रतिदिन सूर्य देव को तांबे के पात्र से जल का अर्घ्य दें।


कन्या


छोटी दूरी की यात्रा योग में है। विभिन्न क्षेत्रों से लाभ मिलेगा। लड़ाई-झगड़ों से दूर रहें और कटु शब्दों का प्रयोग न करें। भाई-बहनों के साथ कोई दुर्घटना घट सकती है, लिहाज़ा उनका ध्यान रखें। संतान का स्वास्थ्य गिर सकता है। ऐसा संभव है कि आप अपने कार्य को लेकर थोड़े परेशान रहें। हालांकि आपके योग में अचानक धन लाभ है। माता जी की सेहत में गिरावट आ सकती है।

प्रेमफल: लव रिलेशनशिप के लिए सप्ताह सामान्य रहने के संकेत दे रहा है। प्रेम प्रसंग के लिए सप्ताहांत बेहतर रहेगा। अपने प्रियतम की भावनाओं को समझने की कोशिश करें। इससे आपका रिश्ता और भी गहरा होगा। विवाहित हैं तो जीवनसाथी को अच्छे परिणाम मिलने के आसार हैं, परंतु उनका स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है।

भाग्यस्टार: 3/5

उपाय: कुत्तों को दूध एवं रोटी खिलाएं। 


तुला


अपने ग़ुस्से पर नियंत्रण रखें। कार्य स्थल पर थोड़ा सतर्क रहें, क्योंकि कोई शख़्स आपके खिलाफ़ साज़िश रच सकता है। आपकी दिनचर्या बेहद व्यस्त रह सकती है लिहाज़ा अपनी सेहत पर भी ध्यान दें। छात्र पढ़ाई में मेहनत करेंगे और परीक्षा में उन्हें अच्छे अंक प्राप्त होंगे। संतान अपनी लाइफ स्टाइल से प्रसन्न रहेगी। पिता जी को क़ारोबार से लाभ प्राप्त होने की संभावना है। 

प्रेमफल: प्रेम संबंधों के लिए सप्ताह अच्छा रहेगा। वीकेंड रिलेशनशिप के लिए बेस्ट पार्ट रहेगा। इस समय किसी ख़ास शख़्स के साथ नई रिलेशनशिप की शुरुआत हो सकती है। यदि आप विवाहित हैं तो आपको जीवनसाथी का पूरा सपोर्ट मिलेगा। 

भाग्यस्टार: 3.5/5

उपाय: काली गाय को गुड़ एवं गेहूँ खिलाएं।


ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें।

वृश्चिक


आपको मानसिक प्रसन्नता होगी। आप अपने कार्य को बड़ी आसानी से पूरा करेंगे। आप ऊर्जावान रहेंगे और कार्यक्षेत्र पर अपने कर्तव्यों का पालन करेंगे। अपने कार्य में आपको आनंद आएगा और आपकी आमदनी में वृद्धि होगी। हालांकि आपके ख़र्च में भी वृद्धि संभव है। इस बीच अपनी सेहत का ख्याल रखें। छात्र अध्ययन क्षेत्र में जमकर मेहनत करते हुए नज़र आएंगे।

प्रेमफल: प्रेम जीवन के लिए सप्ताह की शुरुआत बढ़िया रहेगी और इसका अंत प्रेम में गति प्रदान करेगा। हालांकि किसी कारण आप अपने साथी से दूर जा सकते हैं। फिर भी दोनों के बीच संवाद बना रहेगा। यदि आप विवाहित हैं तो जीवनसाथी आपके प्रति पूरी तरह समर्पित रहेगा। दोनों में प्रेम व रोमांस बना रहेगा। 

भाग्यस्टार: 3/5

उपाय: शनिवार के दिन काली मसूर दान करें। 


धनु


यह सप्ताह आपके लिए थोड़ा व्यस्त रहेगा। सामाजिक समारोह और मीटिंग्स आदि में आप नए-नए व्यक्तियों से मुलाकात करेंगे। अनैतिक कार्यों से दूर रहें। आपकी आमदनी में वृद्धि होगी। दूसरी ओर लग्जरी लाइफ में आप अपना पैसा ख़र्च कर सकते हैं। हालांकि आपको इससे बचने के लिए आर्थिक प्रबंधन करना होगा। पारिवारिक जीवन को लेकर थोड़े सतर्क रहें। प्रॉपर्टी व किराए की संपत्ति से आपको धन लाभ होगा। वीकेंड में आप प्रोफेशनल जर्नी में जा सकते हैं।

प्रेमफल: प्रेम मामलों के लिए सप्ताह मिलाजुला रहेगा। लव पार्टनर के ऊपर किसी तरह का दबाव न बनाएं और न ही अपने विचारों को उनपर थोपने का प्रयास करें। यदि आप विवाहित हैं तो जीवनसाथी का स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। विवाह योग्य जातकों के लिए रिश्ता आ सकता है।

भाग्यस्टार: 3.5/5

उपाय: पीपल के वृक्ष को जल चढ़ाएं। 


मकर


यात्रा से लाभ होगा। आप बौद्धिक रूप से अच्छे निर्णय लेंगे और इससे आपको प्रसन्नता मिलेगी। कर्मक्षेत्र पर आपकी तारीफ़ होगी। आपके कार्यों को सराहा जाएगा। पारिवारिक जीवन में सुख शांति आएगी, परंतु कुछ मुद्दों को लेकर विवाद हो सकता है। आपकी आमदनी में वृद्धि होगी लेकिन ख़र्च के मुकाबले आमदनी अधिक रहेगी। अपनी सेहत का ध्यान रखें। छात्रों का अध्ययन में मन लगेगा। संतान सुखी रहेगी।

प्रेमफल: लव रिलेशनशिप के लिए सप्ताह बढ़िया रहेगा। इसकी शुरुआत अच्छी रहेगी। मध्य भाग सामान्य और वीकेंड जबरदस्त रहेगा। इस समय आपको साथी के साथ रोमांस करने का मौक़ा मिलेगा। आप अपने पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव, पार्टी या फिर सिनेमा जा सकते हैं। यदि विवाहित हैं तो जीवनसाथी आपकी ख़ुशियों का कारण बनेगा। रिश्ते में ग़लतफ़हमी को पैदा न होने दें।

भाग्यस्टार: 4/5

उपाय: गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।


कुम्भ


इस सप्ताह आपको थोड़ा मानसिक तनाव रह सकता है। करियर में उन्नति होगी। विभिन्न स्रोतों से धन का आगमन होगा। आध्यात्मिक कार्यों में आपकी विशेष रुचि दिखाई देगी। आप विरोधियों को मात देने में कामयाब रहेंगे। पिताजी की सेहत में गिरावट आने की संभावना है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। परंतु संतान को किसी प्रकार की दिक्कत रह सकती है। आपको भाई-बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। ऑफिस में गॉसिपिंग से बचें।

प्रेमफल: प्रेम संबंध के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी। मध्य भाग थोड़ा चैलेंजिंग रह सकता है लेकिन वीकेंड में आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। आप अपने प्रेम के रिश्ते को और भी प्रगाढ़ बनाने का प्रयास करेंगे। जो लोग विवाहित हैं उन्हें करियर में जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। कुछ मुद्दों पर तकरार भी संभव है।

भाग्यस्टार: 3/5

उपाय: मंगलवार के दिन मंदिर के प्रांगण में अनार का पौधा लगाएं। 


मीन


इस सप्ताह आप जमकर मेहनत करेंगे। लेकिन आपकी सेहत में गिरावट हो सकती है। आपको बुखार, सिरदर्द आदि की समस्या हो सकती है। करियर में भी उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। गूढ़ विज्ञान और रिसर्च पर आपकी रुचि बढ़ेगी। छात्रों को अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने की आवश्यकता होगी। आपको भाई-बहनों के द्वारा मदद मिलेगी।

प्रेमफल: प्रेम प्रसंग के लिए सप्ताह अच्छा रहेगा। सप्ताह का वीकेंड पार्ट प्रेम के लिए बहुत ही बढ़िया रहेगा। इस समय आप अपने लव पार्टनर के साथ कीमती समय बिताएंगे। दोनों साथ में लॉन्ग ड्राइव या फिर मनोरंजन के लिए भी जा सकते हैं। यदि विवाहित हैं तो जीवनसाथी की मदद से आपको लाभ प्राप्त होने की संभावना है।

भाग्यस्टार: 3/5

उपाय: कुत्तों को दूध एवं रोटी खिलाएं। 


रत्न, यंत्र समेत समस्त ज्योतिष समाधान के लिए विजिट करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

Related Articles:

No comments:

Post a Comment