साप्ताहिक राशिफल (04 से 10 दिसंबर 2017)

इन 6 राशि वालों की होने वाली है चांदी! पढ़ें साप्ताहिक राशिफल और जानें इस सप्ताह क्या कहते हैं आपके सितारे?



यह राशिफल चंद्र राशि पर आधारित है। चंद्र राशि कैल्कुलेटर से जानें अपनी चंद्र राशि।

मेष


परिवार में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। अचल संपत्ति से अप्रत्याशित लाभ होने की संभावना है। आपको कार्यक्षेत्र में उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। माता-पिता को किसी प्रकार का लाभ होगा। संतान अपने क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेगी। विद्यार्थी भी मन लगाकर मेहनत करेंगे। परिश्रम के कारण आपको सफलता मिलेगी।

प्रेमफल: प्रेमी युगल के लिए अच्छा समय रहेगा। सप्ताह की शुरुआत बेहद शानदार, मध्य अच्छा तथा सप्ताहांत भी अच्छे रहने के संकेत दे रहा है। हृदय में प्रेम सागर की लहरे उठेंगी, परंतु आप मर्यादा की सीमा को न लांघें। यदि विवाहित हैं तो जीवनसाथी के साथ तकरार हो सकती है। जीवनसाथी आपके ऊपर हावी होने का प्रयास कर सकता है।

भाग्यस्टार: 3/5

उपाय: घर के मुख्य द्वार पर कपूर का दीपक जलाएं।


वृषभ


इस हफ़्ते आपका मन प्रफुल्लित रहेगा। प्रत्येक कार्य में आप बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। इस समय आप ऊर्जा से लबरेज़ रहेंगे। व्यापार एवं व्यवसाय में वृद्धि होगी और आप विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। कुछ अप्रत्याशित खर्चे हो सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। छोटे भाई-बहनों को कोई समस्या हो सकती है। आप किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। विद्यार्थी पढ़ाई में सफलता प्राप्त करेंगे।

प्रेमफल: प्रेम जीवन के लिए सप्ताह अच्छा रहेगा। सप्ताह की शुरुआत बेहतर, मध्य भाग सामान्य तथा सप्ताहांत के अच्छे रहने के योग हैं। यदि विवाहित हैं तो जीवनसाथी से अहम का टकराव हो सकता है इसलिए दाम्पत्य जीवन में अहम को आड़े न आने दें और प्रेम भावना को प्रबल रखें। 

भाग्यस्टार: 4/5

उपाय: गौ माता को आटे से बना पेड़ा खिलाएं।


मिथुन


इस सप्ताह किसी कारण आपके मन में उथल-पुथल रह सकती है। दैनिक जीवन में आप ख़ूब मेहनत करेंगे। वाहन सावधानी से चलाएं और खानपान पर भी विशेष ध्यान दें। फूड प्वॉइजनिंग से बचें। संतान का स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। नौकरी में तरक्की होगी और आप विरोधियों पर हावी रहेंगे। वाद-विवाद तथा कॉम्पटीशन में सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। विद्यार्थी खूब मेहनत करेंगे लेकिन किसी कारण उनकी एकाग्रता भंग हो सकती है।

प्रेमफल: प्रेम जीवन के लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण समय रहेगा। सप्ताह का शुरुआती और मध्य भाग सामान्य रहेगा लेकिन सप्ताहांत के बेहतर रहने के योग हैं। रिलेशनशिप में विवादों से बचें और एक दूसरे को समय दें। यदि विवाहित हैं तो जीवनसाथी के प्रति वफादार रहें और विवादों को तूल न दें। जीवनसाथी को किसी प्रकार का लाभ हो सकता है।

भाग्यस्टार: 3/5

उपाय: श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।



कर्क


किसी कारण आपको मानसिक अवसाद रह सकता है। निर्णय लेने में समस्या होगी। ऐसे में महत्वपूर्ण फ़ैसलों को कुछ समय के लिए टाला जा सकता है। पारिवारिक जीवन में परेशानी आ सकती हैं। कार्यक्षेत्र में प्रगति एवं तरक्की होगी। आपके अपने लोग आपको समझने में थोड़ा भूल कर सकते हैं जिसका प्रभाव आपके रिश्ते पड़ेगा। आप अपने विरोधियों पर हावी रहेंगे। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। किसी मुद्दे पर भाई-बहनों से विवाद संभव है। आमदनी खर्चों के मुकाबले कम रहेगी।

प्रेमफल: प्रेमी युगल के लिए सप्ताह मिला-जुला रह सकता है। सप्ताह की शुरुआत अच्छी, मध्य भाग सामान्य और सप्ताहांत के ठीक-ठाक रहने की संभावना है। रिश्ते में प्यार बढ़ेगा लेकिन अहम इसमें खलल डाल सकता है इसलिए अहम का त्याग करें। यदि विवाहित है तो जीवनसाथी का स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है।

भाग्यस्टार: 3/5

उपाय: भगवान शिव की आराधना करें और उन्हें श्वेत पुष्प अर्पित करें ।


सिंह


खर्चों के साथ-साथ आमदनी में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। आप कोई नया वाहन ख़रीद सकते हैं। माता-पिता का स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है। छोटी दूरी की यात्रा संभव है। संतान अथवा भाई बहनों को शारीरिक समस्या हो सकती है। विद्यार्थियों में एकाग्रता की कमी देखी जा सकती है। कार्यक्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे और आपको उसका लाभ मिलेगा। विदेश यात्रा पर जाने के योग हैं।

प्रेमफल: प्रेमी युगल के लिए चुनौतीपूर्ण सप्ताह रहेगा। सप्ताह का शुरुआत और मध्य भाग कुछ ख़ास नहीं है परंतु सप्ताहांत के ठीक-ठाक रहने के योग हैं। ध्यान रखें, अति संवाद आपके रिश्ते में विवाद उत्पन्न कर सकता है इसलिए अपने प्रेमी को थोड़ा स्पेस दें और अत्यधिक बात करने से बचें। जो जातक विवाहित हैं उनके लिए समय अच्छा रहेगा।

भाग्यस्टार: 3/5

उपाय: सूर्य देव को जल अर्पित करें, उसमें थोड़ा सिंदूर भी मिला लें। 


रत्न, यंत्र समेत समस्त ज्योतिष समाधान के लिए विजिट करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

कन्या


परिवार में कोई शुभ कार्य संपन्न हो सकता है परंतु विवाद की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता है। आपका मनोबल बढ़ा रहेगा और आप ऊर्जावान रहेंगे। छोटी यात्रा के योग हैं। कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव क्षेत्र बढ़ेगा। संतान को कोई शारीरिक समस्या हो सकती है और छात्रों की पढ़ाई में एकाग्रता भंग हो सकती है। भाई-बहनों को किसी प्रकार का लाभ होगा।

प्रेमफल: प्रेमी युगल के लिए सप्ताह सामान्य रहेगा। आप अपने मन की बातों को अपने साथी से साझा करेंगे। साथ में किसी पार्टी या फिर घूमने भी जा सकते हैं। यदि आप विवाहित हैं तो जीवनसाथी के माध्यम से आपको लाभ होगा परंतु आप उनकी सेहत का ख़्याल रखें।

भाग्यस्टार: 3/5

उपाय: मंगलवार के दिन गुड़ और चने का दान करना उत्तम रहेगा।



तुला


मन में किसी चीज़ को लेकर उथल पुथल रहेगी। आपके अंदर ज़िद और गुस्सा बढ़ सकता है। इससे आपके रिश्ते प्रभावित हो सकते हैं इसलिए इस पर ध्यान दें। दिनचर्या व्यस्त रहेगी परंतु आपको अपने पर्सनल और प्रोफ़ेशनल लाइफ़ में बैलेंस बनाना होगा। परिवार में कोई फंक्शन हो सकता है। मेहनत के बल पर आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। धन लाभ के योग हैं। संतान तरक्की करेगी और विद्यार्थियों को भी उनकी मेहनत का फल मिलेगा।

प्रेमफल: प्रेमी युगल के लिए सप्ताह अच्छा रहेगा। सप्ताह की शुरुआत शानदार, मध्य भाग सामान्य तथा सप्ताहांत के अच्छे रहने के योग हैं। इस दौरान किसी नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है। रिश्ते में गंभीरता लाएं। यदि विवाहित हैं तो जीवनसाथी आपके प्रति समर्पित रहेगा।

भाग्यस्टार: 3/5

उपाय: प्रतिदिन इत्र लगाएं।


ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें।

वृश्चिक


अत्यधिक खर्चों से धन हानि हो सकती है। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और उनके द्वारा आपको आर्थिक मदद भी मिलेगी। अहंकार को अपने अंदर न पनपने दें और कड़वा बोलने से बचें। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। अचल संपत्ति से लाभ होगा। लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। विदेश गमन भी संभव है। विद्यार्थी पढ़ाई हेतु विदेश जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में तरक्की होगी। सरकार के द्वारा भी लाभ संभव है।

प्रेमफल: प्रेमी युगल के लिए सप्ताह सामान्य रहेगा। ऐसी भी संभावना है कि आप अपने साथी के साथ कहीं लॉन्ग टूर पर जाएं। इससे आपके प्यार का रिश्ता गहरा होगा। यदि आप विवाहित हैं तो जीवनसाथी आपके प्रति पूर्ण समर्पित रहेगा। बस आपको अपने रिश्ते की गहराई को महत्व देना होगा।

भाग्यस्टार: 3.5/5

उपाय: काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। 


धनु


धन लाभ के साथ-साथ खर्चे भी बने रहेंगे। महँगी वस्तुओं की ख़रीदारी से आपका ख़र्च बढ़ेगा। आप कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। घर में कोई विवाद संभव है। प्रॉपर्टी से लाभ होगा। विदेशी संबंधों से धन लाभ होने की प्रबल संभावना है। कार्यक्षेत्र में तरक्की होगी। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। संतान उम्मीदों पर खरी उतरेगी। वहीं विद्यार्थी वर्ग अपने क्षेत्र में खूब अच्छा प्रदर्शन करेंगे। 

प्रेमफल: प्रेमी युगल के लिए सप्ताह मिलाजुला रहेगा। सप्ताह की शुरुआत तो अच्छी रहेगी लेकिन मध्य भाग और सप्ताहांत सामान्य रह सकता है। आप अपने साथी के साथ किसी पार्टी में जा सकते हैं। कुछ जातकों के लिए प्रेम विवाह के योग हैं। यदि विवाहित हैं तो जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाकर चलें। 

भाग्यस्टार: 4/5

उपाय: भगवान सूर्य नारायण को प्रतिदिन कुमकुम मिश्रित जल चढ़ाएं। 


मकर


कार्यक्षेत्र में उच्चतम लाभ मिलने की संभावना है। आपके अधिकार क्षेत्र का दायरा बढ़ेगा। करियर के लिए सप्ताह अच्छा रहेगा। हालांकि पारिवारिक जीवन में थोड़ा तनाव रह सकता है। नई प्रॉपर्टी ख़रीदने के योग हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। ख़र्चों में वृद्धि संभव है। इस सप्ताह अपनी सेहत का ख़्याल रखें।

प्रेमफल: प्रेम प्रसंगों के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी, मध्य भाग सामान्य तथा सप्ताहांत के बेहतर रहने की संभावना है। प्रियतम के साथ कहीं सुदूर यात्रा पर जाना हो सकता है। रिश्ते में किसी प्रकार की दरार को पैदा न होने दें। विवाहित जातकों का जीवनसाथी के साथ तालमेल बिगड़ सकता है।

भाग्यस्टार: 3.5/5

उपाय: गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।


कुम्भ


मन प्रसन्न रहेगा। माताजी के स्वास्थ्य में उतार चढ़ाव आ सकता है। कार्यक्षेत्र में अधिकार प्राप्ति के योग बनेंगे। धर्म-कर्म में आपकी रुचि बढ़ेगी। आपका सामाजिक स्तर बढ़ेगा। अच्छी आमदनी के योग है परंतु कुछ खर्चों में भी वृद्धि संभव है। आध्यात्म की ओर आपकी रुचि बढ़ेगी। आपको भाई-बहनों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा।

प्रेमफल: प्रेम जीवन के लिए सप्ताह सामान्य रहने के संकेत दे रहा है। लव पार्टनर के साथ अपना संवाद बनाए रखें। यदि आप प्रेम के प्रति वफादार रहते हैं तो यह रिश्ता अटूट बन सकता है। वहीं जो लोग विवाहित हैं उनको जीवनसाथी से पूर्ण सहयोग मिलेगा हालांकि दोनों के बीच छोटी मोटी तकरार भी हो सकती है।

भाग्यस्टार: 3/5

उपाय: शनि देव की आराधना करें और पीपल के वृक्ष के नीचे तेल का दिया जलाएं।


मीन


आप इस सप्ताह उत्साह से लबरेज रहेंगे। आध्यात्मिक क्रियाकलापों में सक्रियता बढ़ेगी। स्वास्थ्य में कमी आ सकती है। बुखार, सिरदर्द, पित्त संबंधी विकार तथा रक्त संबंधी रोग होने की संभावना है। पारिवारिक जीवन में उतार चढ़ाव देखने को मिल सकता है। कार्यक्षेत्र पर कठिन परिश्रम करने से सफलता मिलेगी। अंतर्राष्ट्रीय क़ारोबार में वृद्धि होगी। संतान को शारीरिक समस्या हो सकती है। विद्यार्थी पढ़ाई में खूब मेहनत करेंगे। 

प्रेमफल: प्रेम संबंधी मामलों के लिए सप्ताह अच्छा रहेगा। सप्ताह की शुरुआत बेहतर, मध्य भाग थोड़ा कमज़ोर और सप्ताहांत के बेहतर रहने की संभावना है। आप अपने प्रेमी के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। रिश्ते में किसी तरह के संदेह को पनपने न दें। यदि विवाहित हैं तो जीवनसाथी से विवाद हो सकता है।

भाग्यस्टार: 3.5/5

उपाय: केसर का तिलक लगाएँ। 

Related Articles:

No comments:

Post a Comment