साप्ताहिक राशिफल (25 से 31 दिसंबर 2017)

साल के आखिरी सप्ताह में, क्या है खास? पढें साप्ताहिक राशिफल और जानें अपने इस सप्ताह का भविष्यफल।


buy.astrosage.com/service/2018-year-book-large?language=hi&prtnr_id=BLGHI

Click here to read in English

यह राशिफल चंद्र राशि पर आधारित है। चंद्र राशि कैल्कुलेटर से जानें अपनी चंद्र राशि।

मेष


आमदनी में बढ़ोत्तरी होगी। पिताजी की सेहत का ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र से किसी बात को लेकर मन दुखी हो सकता है। लंबी दूरी की यात्रा के योग हैं। अपनी सेहत का ध्यान रखें और अत्यधिक क्रोध करने से बचें। भाई-बहनों को किसी प्रकार का कष्ट हो सकता है। संतान प्रसन्न रहेगी। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। पारिवारिक जीवन में कुछ उथल पुथल रह सकती है।

प्रेमफल: प्रेम संबंधों के लिए सप्ताह बेहतर रहेगा। सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी मध्य भाग अच्छा तथा सप्ताहांत के बेहतर रहने के योग हैं। प्रियतम के साथ किसी यात्रा अथवा किसी मनोरंजन स्थल की सैर पर जा सकते हैं। यदि आप विवाहित हैं तो जीवनसाथी के प्रति समर्पित रहेंगे। हालांकि लाइफ पार्टनर को छोटी-छोटी बातों पर ग़ुस्सा आ सकता है।

भाग्यस्टार:
3/5

उपाय: शुक्रवार के दिन शिवलिंग पर बूरा चढ़ाएं।


वृषभ


कार्यक्षेत्र में संभलकर चलना होगा। मन लगाकर मेहनत कीजिए क्योंकि यह समय मेहनत करने का है। आप पूर्ण रुप से ऊर्जावान रहेंगे और उसका प्रभाव आपकी दिनचर्या पर भी पड़ेगा। आप प्रत्येक कार्य को मन से करेंगे। पारिवारिक जीवन संतुष्टि देगा और मन भी प्रसन्न रहेगा। व्यर्थ के विवादों में ना पड़ें। किसी प्रकार की धन हानि हो सकती है इसलिए धन का निवेश सोच समझकर करें। अपने स्वास्थ्य को नजर अंदाज ना करें। संतान सुखी रहेगी और विद्यार्थी भी मन लगाकर पढ़ाई करेंगे।

प्रेमफल:
प्रेम संबंधों के लिए सप्ताह मिलाजुला रह सकता है। सप्ताह की शुरुआत सामान्य, मध्य भाग अच्छा तथा सप्ताहांत के भी सामान्य रहने के योग हैं। ऐसे में आपको बातचीत का सिलसिला जारी रखना होगा ताकि रिश्ते में अपनापन बना रहे। साथी से अपने विचारों को शेयर करें और किसी तरह की दूरी रिश्ते में न आने दें। यदि आप विवाहित हैं तो जीवनसाथी से अनबन होने की संभावना है।

भाग्यस्टार:
3.5/5
उपाय: घर के अंदर मुख्य द्वार पर कपूर का दीपक जलाएं।


मिथुन

पिताजी से संबंध बेहतर करने का प्रयास करें। पारिवारिक जीवन में कुछ उथल पुथल मच सकती है। धन लाभ के योग हैं। वाद-विवाद में विजय प्राप्त होगी। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयासों को सराहा जाएगा और आपको इसका फल अच्छी आमदनी के रुप में मिलेगा। हालांकि फिर भी आप इससे संतुष्ट नहीं दिखाई देंगे। आप अपने कार्यक्षेत्र में बदलाव कर सकते हैं। संतान को शारीरिक कष्ट हो सकता है। विद्यार्थियों को सफलता पाने के लिए खूब मेहनत करनी होगी।

प्रेमफल: प्रेमी युगल के लिए सप्ताह ठीक-ठाक रहेगा। यदि मन को नियंत्रित रखेंगे तो समय और भी अच्छा बीतेगा। सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी। मध्य भाग सामान्य तथा सप्ताहांत के बेहतर रहने के योग हैं। यदि आप विवाहित हैं तो जीवनसाथी के साथ आनंद के पल व्यतीत करेंगे। वहीं दूसरी ओर विचारों में भिन्नता भी दिखाई देगी।

भाग्यस्टार: 3/5

उपाय: भगवान हरि विष्णु को मोर पंख अर्पित करें।


जॉब-बिजनेस के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल, जानने के लिए प्राप्त करें: करियर और बिजनेस रिपोर्ट


कर्क


आप किसी यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। आपके अधिकार क्षेत्र में वृद्धि होगी। आपके कार्य को भी सराहा जाएगा। पारिवारिक जीवन उतार-चढ़ाव से भरा रह सकता है। माता जी की सेहत कुछ कमजोर रह सकती है। आप अपना घर अथवा प्रॉपर्टी बनाने के बारे में विचार करेंगे। संतान प्रसन्न रहेगी। वहीं विद्यार्थियों का पढ़ने में खूब मन लगेगा। खर्चे कुछ बढ़ सकते हैं। व्यर्थ के विवादों से दूर रहें।


प्रेमफल: प्रेमी युगल के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी होगी, मध्य भाग सामान्य रहेगा तथा सप्ताहांत के बेहतर रहने की उम्मीद है। एक-दूसरे के बीच पारिवारिक बातें शेयर होंगी। इससे आपके रिश्ते सुधारेंगे। यदि आप विवाहित हैं तो आपको अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा और किसी भी प्रकार के लड़ाई झगड़े से दूर रहना होगा। ऐसा संभव है कि आप दोनों एक दूसरे को पूर्ण रुप से समझ पाने में असमर्थ हों। इस वजह से कोई बात न बिगड़े, इसका विशेष ध्यान रखें।

भाग्यस्टार: 4/5

उपाय: हनुमान जी की आराधना करें और धार्मिक स्थल पर उनका झंडा लगाएं।



सिंह


कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करने का विचार मन में आ सकता है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। परंतु भाई-बहनों को कोई समस्या हो सकती है। संतान को किसी प्रकार के कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। आपका मनोबल बढ़ेगा और आप अपने कार्य को पूरी गंभीरता से पूरा करेंगे। सरकार के द्वारा लाभ के योग हैं।

प्रेमफल: प्रेम प्रसंग के लिए सप्ताह मिला जुला रहेगा। सप्ताह की शुरुआत तो सामान्य रहेगी लेकिन मध्य में आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। वहीं सप्ताहांत में साथी से किसी बात पर अनबन हो सकती है। दूसरी ओर आप दोनों के बीच रोमांस भी बना रहेगा। रिलेशनशिप में तालमेल बनाए रखें। यदि विवाहित हैं तो जीवनसाथी के साथ आप कहीं घूमने का प्लान कर सकते हैं।

भाग्यस्टार: 3.5/5

उपाय: सूर्य देव को जल चढ़ाएं।

शनि की साढ़े साती से हैं परेशान, समाधान के लिए प्राप्त करें: शनि साढ़े साती निवारण रिपोर्ट


कन्या


आपकी कम्यूनिकेशन स्किल बढ़िया होगी। परिवार में अशांति का माहौल रह सकता है और इसका असर आपके कार्यक्षेत्र पर पड़ेगा। ध्यान रखें, किसी से भी कड़वा न बोलें। आदमनी में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। भाई-बहन भी आर्थिक रूप से आपकी मदद करेंगे। छोटी दूरी की यात्रा का योग है। कार्यस्थल पर अपना शत् प्रतिशत प्रदर्शन करें। संतान परिवार के प्रति समर्पित रहेगी। छात्रों के सामने कोई समस्या आ सकती है।

प्रेमफल: प्रेम संबंधों के लिए सप्ताह मिलाजुला रहेगा। सप्ताह की शुरुआत सामान्य, मध्य भाग अच्छा तथा सप्ताहांत के भी सामान्य रहने के योग हैं। साथी से किसी बात को लेकर विवाद बढ़ सकता है। हालांकि दूसरी ओर आपको उनके साथ समय बिताने का मौका भी मिलेगा। यदि विवाहित है तो जीवनसाथी के द्वारा धन लाभ संभावित है। उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

भाग्यस्टार: 3/5

उपाय: गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।


तुला


सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी। बस अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें और न ही दूसरों पर दबाव डालें। पारिवारिक जीवन में कुछ उथल पुथल रह सकती है। कार्यक्षेत्र में मन लगाकर मेहनत करें। आपकी दिनचर्या व्यस्त रहेगी। छोटी दूरी की यात्रा के योग बनेंगे। भाई बहनों की सेहत का ध्यान रखें। संतान प्रगति पथ पर आगे बढ़ेगी और विद्यार्थियों को भी पढ़ाई में आनंद आएगा।


प्रेमफल: प्रेम संबंधों के लिए सप्ताह अच्छा रहेगा। सप्ताह का शुरुआती और मध्य भाग अच्छा रहेगा, लेकिन सप्ताहांत के सामान्य रहने के योग हैं। इस अवधि में नई रिलेशनशिप की शुरुआत हो सकती है। यदि विवाहित हैं तो जीवनसाथी आपके प्रति समर्पित रहेगा। लाइफ पार्टनर की सेहत का ध्यान रखें।

भाग्यस्टार: 3.5/5

उपाय: सफेद रंग के वस्त्र पहनें और परफ्यूम लगाएं।


ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें।



वृश्चिक


स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। विदेश यात्रा के योग हैं। पारिवारिक जीवन अच्छा व्यतीत होगा। धार्मिक कार्य में मन लगेगा। संतान भी अपने कार्य में आगे बढ़ेगी। वहीं विद्यार्थियों को उनकी मेहनत का लाभ मिलेगा। आपको धन लाभ के योग हैं। लेकिन ख़र्च में वृद्धि संभव है। सरकार से लाभ की प्राप्ति होगी। कार्यक्षेत्र में आपकी साख बढ़ेगी।

प्रेमफल: आप अपने प्रेमी के साथ किसी लॉन्ग ट्रिप पर जाने का प्लान बना सकते हैं। आप में से कुछ लोग विदेश यात्रा भी कर सकते हैं। समय का सदुपयोग करें और रिश्ते को ठोस बनाने की दिशा में पहल करें। यदि आप विवाहित हैं तो जीवनसाथी आपके प्रति समर्पित रहेगा। उनके द्वारा आपको धन लाभ हो सकता है।


भाग्यस्टार: 4/5


उपाय: हनुमान जी की आराधना करें और उन्हें लाल पुष्प अर्पित करें।

धन संबंधी मामलों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल, जानें: धन और आर्थिक जीवन रिपोर्ट



धनु


सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी। मन में अनेक प्रकार की बातें एक साथ चलेंगी और आप एक से अधिक कार्य में हाथ डालने का प्रयास करेंगे। हालांकि आपको इस आदत से बचना होगा। आमदनी अच्छी होगी और छोटे मोटे खर्चे भी लगे रहेंगे। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। प्रॉपर्टी से आर्थिक लाभ होने की संभावना है। संतान को कोई कष्ट हो सकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। कार्य के चलते आपको यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

प्रेमफल: प्रेम संबंधों के लिए सप्ताह मिलाजुला रहेगा। सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी। मध्य भाग सामान्य तो सप्ताहांत के बेहतर रहने के योग हैं। साथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं लेकिन उन पर किसी तरह का दबाव न बनाएं। यदि विवाहित है तो जीवन साथी को कुछ शारीरिक कष्ट हो सकते हैं। लिहाजा उनका ध्यान रखें।

भाग्यस्टार: 3/5


उपाय: प्रतिदिन केसर का तिलक लगाएं।



मकर


सेहत को बिल्कुल भी नज़रअंदाज़ ना करें। आध्यात्मिक कार्यों में मन लगेगा। वहीं कार्यक्षेत्र में आपके कार्य की प्रशंसा होगी और उसका आपको लाभ मिलेगा। आमदनी में बढ़ोतरी होने की संभावना है। साथ ही ख़र्चे भी बढ़ सकते हैं। आप किसी यात्रा पर जाने का प्लान कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। पिताजी का स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर हो सकता है। भाई-बहन आपकी मदद करेंगे और संतान स्वस्थ रहेगी। विद्यार्थी अपने क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।


प्रेमफल: प्रेम संबंधों के लिए सप्ताह अच्छा रहेगा। संवाद के द्वारा रिश्ते और भी मजबूत होंगे। यदि आप विवाहित हैं तो जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। साथ ही उनके साथ किसी भी विवाद को बढ़ने न दें, क्योंकि इस समय दोनों के बीच कोई गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है।


भाग्यस्टार: 3.5/5


उपाय: शनि देव की आराधना करें और उन्हें नीले पुष्प अर्पित करें।



कुम्भ


मन प्रसन्न रहेगा और हर कार्य को आप मन से करेंगे। आमदनी में बढ़ोतरी होने की पूरी संभावना है। साथ ही आप किसी नए व्यवसाय को शुरू कर सकते हैं। धार्मिक अथवा लंबी दूरी की यात्रा के योग हैं। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। संतान को कुछ अवरोधों का सामना करने के बाद अनुकूल वातावरण मिलेगा। विद्यार्थियों को एकाग्रता की कमी से जूझना पड़ सकता है। पिताजी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

प्रेमफल: प्रेमी युगल के लिए सप्ताह मिलाजुला रहेगा। सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी। मध्य भाग सामान्य तथा सप्ताहांत के अच्छे रहने के योग हैं। रिश्ते में प्रेम तथा रोमांस बढ़ेगा हालांकि यदा-कदा कोई बात लड़ाई की वजह बन सकती है। यदि विवाहित हैं तो जीवन साथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। इससे आपके रिश्ते में मजबूती आएगी।


भाग्यस्टार: 3/5


उपाय: वरिष्ठ अधिकारियों को मिठाई खिलाएं।



मीन


अपनी सेहत का ध्यान रखें। आध्यात्मिक कार्यों में आपका मन लगेगा। साथ ही गर्म तथा अधिक तली-भुनी चीजों को खाने से परहेज करें। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छा पद मिल सकता है परंतु अति आत्मविश्वास के कारण यह अवसर आपके हाथों से निकल भी सकता है इसलिए इसका ध्यान रखें। पारिवारिक जीवन मिला-जुला रहेगा। विद्यार्थियों को विद्या के लिए बाहर जाने का अवसर मिल सकता है। संतान अपने मन के अनुसार कार्य करेगी।
प्रेमफल: प्रेम संबंधों के लिए सप्ताह अच्छा रहेगा। सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी और सप्ताहांत के भी ठीक ठाक रहने के योग हैं। प्रियतम के साथ संभल कर चलना होगा। अपनी बातों को उनके साथ साझा करें परंतु ऐसा कुछ भी ना बोलें जिससे उन्हें बुरा लगे। यदि आप विवाहित हैं तो जीवनसाथी से आपके संबंध मजबूत होंगे।

भाग्यस्टार: 4/5


उपाय: हनुमान जी की पूजा करें और उन्हें सिंदूर चढ़ाएं।


रत्न, यंत्र समेत समस्त ज्योतिषीय समाधान के लिए विजिट करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

Related Articles:

No comments:

Post a Comment