वार्षिक राशिफल 2018: जानें आपके लिए कैसा रहेगा साल 2018!

पढ़ें राशिफल 2018 और जानें इस साल को खास बनाने के उपाय! नव वर्ष 2018 से हम सभी को ढेर सारी उम्मीदें और आशाएं हैं। क्या आप जानना चाहते हैं कि इस साल आपकी ये उम्मीदें और आशाएं पूरी होंगी? वो सपना जिसे आप सालों से देखते आ रहे हैं इस साल साकार होगा? आपके मन में चल रहे तमाम सवालों के जवाब के लिए पढ़ें राशिफल 2018..



मेष


वर्ष 2018 में मेष के राशिफल के अनुसार साल की शुरुआत ऊर्जा और संकल्प से भरपूर है। सारे वर्ष बुद्धिमानी से लिए गए निर्णय अच्छी ख़बर लाते रहेंगे। हालाँकि पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव मुमकिन है। आगे पढ़ें…

वृषभ


इस वर्ष आपको अपनी सेहत का ख़ास ख़्याल रखने की ज़रूरत है। आप अपने स्वभाव में आक्रामकता का अनुभव कर सकते हैं, जिसका प्रभाव आपके ऊपर नकारात्मक रहेगा। आगे पढ़ें...

मिथुन


मिथुन राशि के जातकों में अभिव्यक्ति की कला अन्तर्निहित होती है–यह क्षमता आपको पूरे साल मदद करेगी। हालाँकि पहले महीने में आपको अपने शब्दों पर ध्यान देने की ज़रूरत है। आगे पढ़ें…

कर्क


कर्क राशि वालो, पूरे वर्ष आप उत्साह से लबरेज़ रहेंगे और दूसरों को नेतृत्व प्रदान करने के इच्छुक होंगे। हो सकता है कि इस साल आपके कुछ प्रियजन आपको ठीक-से नहीं समझें और इसके चलते रिश्तों में तनाव आ सकता है। आगे पढ़ें…

सिंह


सिंह का भविष्यकथन संकेत कर रहा है कि इस वर्ष धार्मिक और आध्यात्मिक क्रिया-कलापों के प्रति आपका रुझान बढ़ेगा। मुमकिन है कि इस दौरान आप तीर्थयात्रा पर भी जाएँ। जनवरी-फ़रवरी में भाई-बहन में किसी की तबियत बिगड़ सकती है। आगे पढ़ें…

जानें नये साल के पहले सप्ताह का अपना भविष्यफल, पढ़ें: साप्ताहिक राशिफल 

कन्या


कन्या के लिए 2018 राशिफल कहता है कि यह साल आपके लिए बड़ी-बड़ी उपलब्धियों का साल रहेगा। आपके पास कई बेहतरीन मौक़े आएंगे, जिनसे आपको काफ़ी आर्थिक लाभ हासिल होगा। आगे पढ़ें…

तुला


साल की शुरुआत ऊर्जा-पूर्ण रहेगी, लेकिन व्यवहार में आक्रामकता हो सकती है जिसे नियंत्रित करने की आवश्यकता है–वैवाहिक और पारिवारिक जीवन में सुख-शान्ति के लिए यह ज़रूरी है। आगे पढ़ें…


वृश्चिक 


वृश्चिक राशि के जातकों को इस वर्ष कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। यदि आप दृढ़ता से ऐसा करने के लिए तैयार हैं तो आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त करेंगे। आगे पढ़ें…

धनु


धनु राशि के जातकों को इस वर्ष उन्नति के कई मौक़े मिलेंगे। आपके संकल्प की दृढ़ता आपको 2018 में बहुत आगे ले जाएगी। मार्च के महीने तक आय में वृद्धि होने के योग दिखाई दे रहे हैं। आगे पढ़ें…

मकर


इस वर्ष आप यह समझ सकेंगे कि जीवन अपनी गहनता में क्या-क्या अर्थ समेटे है। एक तरफ़ आपके ख़र्चों में वृद्धि हो सकती है और आप महसूस कर सकते हैं कि आर्थिक तौर पर हालात थोड़े कठिन हो रहे हैं। आगे पढ़ें…

कुंभ


कुम्भ राशि के जातको, आपका निर्णय इस वर्ष आपकी प्रगति की बुनियाद रखेगा। आपका ध्यान मुख्यतः धनार्जन पर केन्द्रित रहेगा और अपने कठिन परिश्रम से आप काफ़ी लाभ प्राप्त करने में भी सफल रहेंगे। आगे पढ़ें…

मीन


मीन राशि के जातक संवेदनशील होते हैं–आन्तरिक और वाह्य दोनों ही नज़रिए से। इस वर्ष आपकी संवेदनशीलता में और इज़ाफ़ा होगा। ख़ास तौर पर आपको पूरे वर्ष अपनी सेहत का ख़ास ख़्याल रखने की ज़रूरत है। आगे पढ़ें...

Related Articles:

No comments:

Post a Comment