अगस्त 2015 का मासिक राशिफल

मासिक राशिफल के साथ करें अगस्त महीने का स्वागत। अगस्त का यह महीना सावन की हरियाली के साथ-साथ कई सारे त्यौहारों को भी लेकर आ रहा है। जानें आपके लिए यह माह क्या ख़ास लेकर आ रहा है। जानने के लिए पढ़ें अपना मासिक भविष्यफल...

 July 2015 ka masik rashifal apko ane wale maheene ke rashiphal ke bare me bataega.

यह राशिफल आपकी लग्न राशि पर आधारित है। अपनी लग्न राशि जानने के लिए यहाँ क्लिक करें: अपनी लग्न राशि ज्ञात कीजिए

Click here to read in English

FREE matrimony & marriage website

मेष अगस्त राशिफल 2015

प्रेम करने वालों के लिए माह अच्छा रहेगा। यदि विवाह योग्य हैं और प्रेम सम्बन्ध में हैं तो अपने प्रेमी से विवाह के लिए अत्यंत ही उपयुक्त समय है। धार्मिक कार्यों में रुझान और धार्मिक कार्यों में ख़र्च हो सकता है साथ ही कोई धार्मिक यात्रा भी हो सकती है। राजनैतिक क्षेत्र में सफलता या इससे लाभ, सरकारी विषयों में लाभ, पैतृक संपत्ति या पिता से लाभ का पूरा योग है। यदि माता का स्वास्थ्य लम्बे समय से ख़राब चल रहा है, तो उनका विशेष ध्यान रखें। और भी


अपनी राशि के बारे में अधिक जानने के लिए क्लिक करें: मेष राशि

वृषभ अगस्त राशिफल 2015


इस माह आपको साहस, उत्साह और नयी उर्जा का एहसास रहेगा। भाग्य भी ख़ूब साथ देगा, नए कार्य के लिए अच्छा समय है। परिवार के लोगों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। ज़मीन-जायदाद सम्बंधित कार्यों में सफलता का योग बन रहा है। नए वाहन की प्राप्ति भी हो सकती है। अचानक धन लाभ का योग है। कहीं लम्बे समय से फंसा हुआ पैसा भी वापस मिल सकता है। पिता और राज्य पक्ष का पूरा सहयोग रहेगा। यात्रा सुखद एवं लाभकारी रहेगी। इस माह आपको संतान पक्ष की चिंता सता सकती है। और भी

अपनी राशि के बारे में अधिक जानने के लिए क्लिक करें: वृषभ राशि

मिथुन अगस्त राशिफल 2015


यह माह प्रेम संबंधो में तथा वैवाहिक जीवन में अत्यधिक प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। नए प्रेम सम्बन्ध भी पनप सकते हैं, संतान सम्बन्धी सुख मिलेगा और शिक्षा प्रतियोगिता में भी सफलता के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। आय और व्यय संतुलित रहेगा, व्यापार में नए अवसर तथा नौकरी में उन्नति के योग बन रहे हैं। इस माह कार्य-व्यापार से सम्बंधित कहीं यात्रा का योग बनेगा और यात्रा लाभकारी रहेगी। गर्भवती महिलाओं तथा छोटे बच्चों को सेहत का थोड़ा ध्यान रखना आवश्यक होगा। किसी भी कार्य में अपने भाग्य से ज़्यादा कर्म पर भरोसा रखें इस माह। जुआ, सट्टा तथा शेयर में ज़्यादा रिस्क ना लें क्योंकि भाग्य पक्ष बहुत मज़बूत नहीं है। और भी

अपनी राशि के बारे में अधिक जानने के लिए क्लिक करें: मिथुन राशि

कर्क अगस्त राशिफल 2015


मन विचलित रहेगा, वाणी पर नियंत्रण रखना आवश्यक होगा। वैसे इस माह आय बढ़ेगी और नए कार्यों के अवसर भी प्राप्त होंगे परन्तु आपकी बातों से आपको नुकसान हो सकता है। अतः सोच-समझ कर बोलें। पिता या आपके उच्चस्थ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, जीवन साथी का भी भरपूर साथ और सहयोग मिलेगा। कहीं यात्रा हो सकती है जो आपके फ़ायदे की होगी। भाग्य साथ देगा लेकिन उसके लिए आपको थोड़ा धैर्य रखना होगा। संतान से थोड़ी निराशा हो सकती है या उसके स्वास्थ्य से सम्बंधित समस्या उत्पन्न हो सकती है, अतः थोड़ा ध्यान रखें। यदि दिल के मरीज़ हैं तो अपना ख़ूब ख़्याल रखें और किसी भी बात को ज़रुरत से ज़्यादा ना सोचें। और भी

अपनी राशि के बारे में अधिक जानने के लिए क्लिक करें: कर्क राशि

सिंह अगस्त राशिफल 2015


वैवाहिक जीवन में काफ़ी समस्या आ सकती हैं। प्रेम सम्बन्ध टूट सकते हैं। अतः अपने जीवन साथी के साथ मिल जुलकर रहने का प्रयास करें और उनकी भावनाओं का सम्मान करें। भाई-बहनों या किसी करीबी मित्र से मनमुटाव हो सकता है। शिक्षा-प्रतियोगिता में अच्छी सफलता के योग हैं। संतान की प्रतीक्षा कर रही स्त्रियों को संतान सुख प्राप्त होगा साथ ही संतान के किसी कार्य से भी प्रसन्नता होगी। व्यय की अधिकता रहेगी, स्वास्थ्य थोड़ा नरम रहेगा। हृदय, आँख तथा लीवर का बहुत ध्यान रखें। जिन्हे इनसे सम्बन्धी समस्या पहले से है उन्हें बहुत सावधानी बरतने की ज़रूरत है। गहरे पानी के पास ना जाएँ, वाहन अत्यंत सावधानी से चलाएँ। किसी नए कार्य में हाथ ना डालें। यात्रा यदि धार्मिक होगी तभी शुभ होगी अन्यथा कुछ समय के लिए टाल दें। फिर भी बहुत सारी विषम परिस्थितियों के बावजूद मन शांत रहेगा तथा बुद्धि रचनात्मक रहेगी जिसके परिणाम स्वरूप आप अपनी समस्याओं को सुलझाते जायेंगे। और भी

अपनी राशि के बारे में अधिक जानने के लिए क्लिक करें: सिंह राशि

कन्या अगस्त राशिफल 2015


इस माह ख़र्च नियंत्रण के बाहर रहेगा फिर भी आय कहीं ना कहीं से आती रहेगी। पारिवारिक सुख में बहुत कमी महसूस करेंगे। घर में मन नहीं लगेगा बल्कि घर से दूर जाने की प्रवृत्ति बनेगी। तर्क शक्ति और अंतर्ज्ञान तो बहुत बढ़ेगा परन्तु यदि ख़ुद परीक्षा दे रहें हो तो परिश्रम अधिक करें। संतान से विवाद उत्पन्न हो सकता है। जीवन साथी से यदि विवाद नहीं सुलझा सके तो दूरी बढ़ सकती है। इस समय की आवश्यकता है कि संयम और दिल की भावनाओं से काम लें, क्रोध और घृणा से नहीं। विपरीत लिंगियों की तरफ आकर्षण बहुत बढ़ेगा। इस माह में यात्रायें अधिक होंगी परन्तु उनसे लाभ की उम्मीद ना रखें। माँ के स्वास्थ्य का ध्यान रखें, घर के रख रखाव में धन ख़र्च हो सकता है। और भी

अपनी राशि के बारे में अधिक जानने के लिए क्लिक करें: कन्या राशि

तुला अगस्त राशिफल 2015


इस माह ख़र्च नियंत्रण के बाहर रहेगा फिर भी आय कहीं ना कहीं से आती रहेगी। पारिवारिक सुख में बहुत कमी महसूस करेंगे। घर में मन नहीं लगेगा बल्कि घर से दूर जाने की प्रवृत्ति बनेगी। तर्क शक्ति और अंतर्ज्ञान तो बहुत बढ़ेगा परन्तु यदि ख़ुद परीक्षा दे रहें हो तो परिश्रम अधिक करें। संतान से विवाद उत्पन्न हो सकता है। जीवन साथी से यदि विवाद नहीं सुलझा सके तो दूरी बढ़ सकती है। इस समय की आवश्यकता है कि संयम और दिल की भावनाओं से काम लें, क्रोध और घृणा से नहीं। विपरीत लिंगियों की तरफ आकर्षण बहुत बढ़ेगा। इस माह में यात्रायें अधिक होंगी परन्तु उनसे लाभ की उम्मीद ना रखें। माँ के स्वास्थ्य का ध्यान रखें, घर के रख रखाव में धन ख़र्च हो सकता है। और भी

अपनी राशि के बारे में अधिक जानने के लिए क्लिक करें: तुला राशि

वृश्चिक अगस्त राशिफल 2015


इस माह आप अपने पुरुषार्थ, कड़ी मेहनत और धैर्य के कारण बहुत सी समस्याओं से निजात पाने में समर्थ होंगे। राज्य अधिकारियों या अपने से उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और नए कार्य में हाथ डालने पर सफलता मिलेगी। धन का आगमन अच्छा रहेगा। अपने से उच्च वर्ग से सम्बन्ध बनेंगे। व्यापारिक यात्रा सफल होगी। यदि विदेश जाने की योजना लम्बे समय से बना रहे थे तो उसके लिए उचित समय है। वैसे इस माह आपके हर काम में थोड़ी प्रारम्भिक अड़चन आएगी परन्तु परिणाम आपके पक्ष में होगा। समय थोड़ा अनुकूल है अतः प्रयास और अधिक करें। और भी

अपनी राशि के बारे में अधिक जानने के लिए क्लिक करें: वृश्चिक राशि

धनु अगस्त राशिफल 2015


धनु राशि वालों को इस माह थोड़ी राहत महसूस होगी विशेष कर आधा माह बीत जाने के बाद, स्थितियाँ जो थोड़े समय के लिए बिलकुल प्रतिकूल हों गयी थीं, वो अब धीरे-धीरे नियंत्रण में आने लगेंगी। स्वास्थ्य में सुधार और आय में वृद्धि होने से मन प्रसन्न रहेगा। कर्जदारों से मुक्ति भी मिलने लगेगी। परिवार में शांति, भाग्य पक्ष मजबूत, समाज में एक बार फिर से मान-सम्मान यह सारी स्थितियाँ आपको प्रसन्नता देने वाली होंगी। शत्रु भी आप के कायल हो जायेंगे, अर्थात विरोधियों पर भी आप अपना प्रभाव छोड़ने में समर्थ होंगे। कुल मिलाकर धनु राशि वालों के लिए यह माह सुखद रहेगा। और भी

अपनी राशि के बारे में अधिक जानने के लिए क्लिक करें: धनु राशि

मकर अगस्त राशिफल 2015


आपका समय प्रतिकूल हो रहा है, संयम से काम लें। जीवन-साथी से अचानक मतभेद उत्पन्न हो सकता है और उसका कारण आपके स्वभाव में परिवर्तन है। अपनी उग्रता पर नियंत्रण रखें। यदि पहले से लीवर, मधुमेह या थायरॉइड की समस्या है तो बहुत सावधानी बरतें अन्यथा यह बढ़ सकता है। निर्णय लेने की क्षमता कमज़ोर रहेगी, अतः जोखिम भरे क़दमों से परहेज करें। आर्थिक मामलों में और किसी विवाद की स्थिति में बहुत सावधानी के साथ कदम उठायें जल्दबाजी में नहीं। यदि अति अनिवार्य ना हो तो व्यावसायिक यात्रायें टाल दें। आपको इस माह गहरे पानी और अधिक ऊँचाई से दूरी बनाये रखनी चाहिए। और भी

अपनी राशि के बारे में अधिक जानने के लिए क्लिक करें: मकर राशि

कुम्भ अगस्त राशिफल 2015


इस समय आप निर्णय लेने में बहुत कठिनाई महसूस करेंगे क्योंकि दिमाग में द्वन्द रहेगा। परिस्थिति वश घर से दूर जाना पड़ सकता है। शत्रु पक्ष नुकसान पहुँचाने का प्रयास करेगा अतः थोड़ी सावधानी बरतें। खर्च नियंत्रण से बाहर हो सकता है विशेष कर विवाद और अस्पताल में अधिक धन खर्च होने की संभावना बन रही है। अनावश्यक के विवादों में ना उलझें और प्रयास करें कि कोई विवाद पुलिस या कोर्ट तक ना पहुंचे। यदि मधुमेह, थॉयरॉइड या ओबेसिटी जैसी समस्या हो तो विशेष ध्यान रखें। अधिक मीठे का सेवन ना करें। परिस्थितिवश जीवन साथी से भी वैचारिक मतभेद हो सकता है अतः आपको इस समय शांत और सहज रहने की सलाह दी जाती है। और भी

अपनी राशि के बारे में अधिक जानने के लिए क्लिक करें: कुम्भ राशि

मीन अगस्त राशिफल 2015


मीन राशि वालों के लिए समय थोड़ा प्रतिकूलता लिए आगे बढ़ रहा है, अतः धैर्य और संयम से काम लें। किसी भी कार्य में जल्दबाजी और आवेश नुकसान पहुँचा सकता है क्योंकि इस समय आपकी निर्णय लेने की शक्ति कमज़ोर रहेगी। जीवन साथी के साथ संबंधों में बहुत कड़वाहट आ सकती है, अतः आपको सलाह है कि विवादों से बचें और एक दूसरे का सम्मान करें। वैसे धन का आगमन सामान्य रहेगा फिर भी मानसिक तनाव, नए कार्यों में विफलता तथा अनावश्यक विलम्ब परेशान करने वाला होगा। कार्य स्थल पर भी विवाद का योग बन रहा है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, और गुप्त शत्रुओं को पहचाने। यात्रा यदि अति आवश्यक ना हो तो टाल दें। और भी

अपनी राशि के बारे में अधिक जानने के लिए क्लिक करें: मीन राशि

पं. दीपक दूबे

Related Articles:

No comments:

Post a Comment